Rahu Ketu Gochar: बदल गई राहु और केतु की राशियां, जानिए इससे क्या पड़ेगा प्रभाव

इस वर्ष 30 अक्टूबर, 2023 को राहु और केतु की राशियां बदल गई है। आइए यहां जानें, इससे किन-किन राशियों को लाभ होगा?

Rahu Ketu Gochar: हमारे जीवन में ग्रह-नक्षत्रों का विशेष महत्व है। आपको बता दें, समय-समय पर ग्रहों की चाल और राशियां भी बदलती रहती हैं। ज्योतिष में इस परिवर्तन को ग्रह गोचर (grah gochar) कहा जाता है। 

आपको बता दें, करीब 18 महीने बाद इस वर्ष 30 अक्टूबर को राहु-केतु की राशियां बदल गई हैं। इस परिवर्तन को राहु और केतु का गोचर कहा जाता है। वर्तमान में राहु ग्रह मेष राशि में और केतु ग्रह तुला राशि में विद्यमान हैं। 

आपको बता दें, जब भी कोई ग्रह अपनी राशियां बदलती हैं तो हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं तो कुछ राशियों के लोगों की परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। 

तो चलिए यहां जानते हैं कि राहु केतु गोचर (Rahu Ketu Gochar 2023) से किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा?

Rahu Ketu Gochar 2023

सबसे पहले जान लेते हैं कि राहु केतु गोचर (Rahu Ketu Gochar 2023) का सही समय क्या है?

  • भारतीय समयानुसार इस वर्ष 30 अक्टूबर, दिन सोमवार को 4 बजकर 37 मिनट पर राहु मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। वहीं केतु 30 अक्टूबर को तुला राशि से कन्या राशि में चले गए हैं। 
  • अब ये ग्रह करीब 18 महीने तक इन्हीं राशियों में रहेंगे। 18 महीने बाद यह परिवर्तन एक बार पुनः 18 मई 2025 को शाम 7 बजकर 35 मिनट पर होगा। इस दिन राहु मीन राशि से कुंभ और केतु कन्या राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 

आइए, अब जानते हैं कि राहु केतु गोचर (Rahu Ketu Gochar 2023) से 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा?

आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को क्रूर ग्रह कहा जाता है। ऐसे में राहु और केतु के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। 

मेष राशि  (Aries)

30 अक्टूबर के बाद मेष राशि में राहु 12वें भाव और केतु छठे भाव में चला गया है। इससे मेष राशि के जातकों को कुछ चुनौतियों सामना करना पड़ सकता है। इस राहु केतु गोचर (Rahu Ketu Gochar) से आपके जीवन में काफी बदलाव आएगा। आपके अगले 18 महीने तक आपमें अपने जीवन को बेहतर बनाने और अधिक ज्ञान प्राप्त करने की मजबूत इच्छा होगी। 

इस अवधि में आपको स्पष्ट और निर्णायक विकल्प चुनने में परेशानी हो सकती है। आपको कई शुभ फल भी मिलेंगे। व्यापार में तरक्की होगी और कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। साथ ही आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus)

30 अक्टूबर के बाद राहु के मीन राशि में और केतु के कन्या राशि में गोचर का मिश्रित परिणाम देखने को मिलेगा। अगले 18 महीने के दौरान में आपकी आय में वृद्धि के योग भी बनेंगे। व्यापार में भी सफलता हासिल होगी। 

आपको बता दें, राहु आपको बड़े सपने दिखा सकता है लेकिन हमेशा उन सपनों को हासिल करने के सही तरीके प्रदान नहीं करेगा। अतः ज्यादा सपने न देखें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। आपने पहले जो निवेश किया है, उससे आपको लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर वृषभ राशि वालों के लिए यह समय काफी सकारात्मक रहेगा। 

मिथुन राशि (Gemini)

30 अक्टूबर के बाद राहु मिथुन राशि के दसवें और केतु चौथे भाव में है। मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय काफी चुनौतिपूर्ण रहने वाला है। हालांकि इस दौरान समाज में आपका सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगा। 

राहु केतु गोचर 2023 के बाद आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कहीं फंसा हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। आपको भाग्य का भी साथ मिलता नजर आ रहा है। हालांकि, इस दौरान आपके जीवन में भावनात्मक चुनौतियां भी आ सकती है। इस अवधि में आपके परिवार में कलह की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। अतः परिवार के सभी सदस्यों के साथ मोलजोल बढ़ाकर रखें। व्यापार में नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। 

कर्क राशि (Cancer)

30 अक्टूबर के बाद अगले 18 महीनों तक राहु आपके 9वें भाव और केतु आपके तीसरे घर में है। इस अवधि में आपके आत्मविश्वास और आपके सोचने के तरीके में बदलाव आ सकता है। वैसे इस अवधि में आपको ऑफिस में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में बिजनेस और नौकरी में सफलता के भी आसार नजर आ रहे हैं। अगर आपका कोई काम कहीं फंसा है, तो अभी वह पूरा हो सकता है। 

हालांकि, यह समय आपकी आंतरिक शक्ति को उजागर करने में मदद कर सकता है। अभी आपको खुद के बारे में, अपनी क्षमताओं और अपने रिश्तों के बारे में कोई भी गलत धारणा या भ्रम नहीं रहेगा। 

सिंह राशि (Leo)

30 अक्टूबर के बाद राहु आपके आठवें और केतु दूसरे भाव में हैं। इस दौरान आपका जीवन बेहतर रहेगा। छात्रों के लिए यह समय काफी अनुकूल है। आध्यात्मिक मामलों में अधिक रुचि रहेगी। 

आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा। साथ ही धन संबंधी मामलों में भी आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इस दौरान कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। 

कन्या राशि

30 अक्टूबर के बाद के बाद राहु आपके सातवें और केतु पहले भाव में है। यह समय आपके लिए काफी परेशान करने वाला हो सकता है। अतः किसी भी कार्य को करने से पहले थोड़ी सावधानी रखें। हालांकि गोचर की इस अवधि में आप थोड़े साहसी भी नजर आएंगे। 

इस अवधि में आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। आपकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, जो चिंता का कारण बन सकता है। अतः आपको अपने लक्ष्यों को पूरा करने की ओर ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान आपके व्यवसायिक लाइफ भी चुनौतिपूर्ण हो सकता है। कुल मिलाकर राहु केतु गोचर 2023 (Rahu Ketu Gochar) आपके लिए शुभ नहीं है। अतः इस दौरान काफी सावधानी बरतें। 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए राहु केतु गोचर 2023 (Rahu Ketu Gochar) शुभ नहीं है। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में नुकसान से बचने के लिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव हो सकता है। अतः अपने साथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने की जरूरत है। 

30 अक्टूबर के बाद आपके यात्रा के संयोग हैं। लेकिन बार-बार यात्रा करने से आपको परेशानी हो सकती है। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना होगा। राहु के प्रभाव से कुछ लोग थोड़े अहंकारी भी हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

2023 का राहु केतु गोचर (Rahu Ketu Gochar) वृश्चिक राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस गोचर के प्रभाव से आपके रिश्तों में सुधार होगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। अब आप पहले की तुलना में काफी कुशल नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में भी काफी सफलता मिलेगी।

हालांकि गोचर का असर आपके करियर पर पड़ सकता है। आपको आर्थिक सफलता मिलेगी। लेकिन आपको अपने खर्चे पर विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए यह समय काफी अच्छा है। 

धनु राशि (sagittarius)

धनु राशि के लिए यह गोचर काफी बदलाव की स्थितियां ला सकता है। राहु के मीन राशि में गोचर के प्रभाव से आप काम में व्यस्त नजर आएंगे। आपका करियर अच्छा रहेगा। साथ ही यदि आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो लव मैरिज के भी आसार हैं। हालांकि वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव नजर आ सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले थोड़ी समझदारी दिखाएं अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, केतु के प्रभाव से आपको अपनी योजनाओं की बार-बार समीक्षा करनी पड़ सकती है। आप सावधानीपूर्वक योजनाएं बनाएं। अगर आप समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो अपनी सफलता के रहस्यों को दूसरों के साथ साझा न करें।

मकर राशि (Capricorn)

राहु और केतु के गोचर (Rahu Ketu Gochar) मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम देगा। राहु के कारण अहंकार की भावना से ग्रसित हो सकते हैं। लेकिन कन्या राशि में केतु के प्रभाव से आपको दुनिया की वास्तविकताओं से जुड़े रहने में मदद मिलेगी। 

30 अक्टूबर के बाद आपको अपने कॅरियर पर ध्यान देना होगा। इसमें थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। अतः इस अवधि में सोच-समझकर निर्णय लेने और अपने कार्यों में अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। अभी आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार में अनबन की स्थिति हो सकती है। अतः परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। अगर कोई संपत्ति खरीदनी हो, तो पहले उसकी पूरी तरह से जांच कर लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

30 अक्टूबर के बाद राहु आपके दूसरे और केतु आपकी राशि से आठवें भाव में होंगे। इस दौरान आपको काफी सावधानी बरतनी होगी। आपको अपनी सोशल लाइफ पर ध्यान देने की जरूरत होगी। नए संबंध बनाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलना भी पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्र में आप नई तकनीक का उपयोग कर इसमें बदलाव लाने की भी सोच सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। 

मीन राशि (Pisces)

राहु केतु के गोचर से मीन राशि के जातकों के जीवन काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। साथ ही आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस अवधि में राहु आपके पहले और केतु आपके 7वें भाव में होगा। 

आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। अभी आपको रिश्तों का एक बेहतर अनुभव भी हो सकता है। राहु केतु गोचर 2023 का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बेहतर निवेश के उपायों से भी आप अपने स्थिति को बेहतर करने का प्रयास करते नजर आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके विचारों में एक महत्वपूर्ण बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

ये तो थी, राहु-केतु गोचर (Rahu Ketu Gochar 2023) की बात। ऐसे ही धार्मिक और ज्योतिष की जानकारी के लिए आज ही वामा ऐप डाउनलोड करें। 

VAMA-Astrology-Horoscope