Rahu Ketu Gochar 2023: 30 अक्टूबर से बदल गई है राहु-केतु की राशियां, जानिए इससे किन्हें मिलेगा लाभ

इस वर्ष 30 अक्टूबर को राहु-केतु की राशियां बदल है। ज्योतिष शास्त्र में इस परिवर्तन को ग्रह गोचर कहा जाता है। आइए, यहां जानें इससे किन राशियों को मिलेगा लाभ

Rahu Ketu Gochar 2023: इस वर्ष 30 अक्टूबर, 2023 को राहु-केतु की राशियां बदल गई है। ज्योतिष शास्त्र में इस परिवर्तन को ग्रह गोचर कहा जाता है। 

आपको बता दें, जब भी कोई ग्रह अपनी राशियां बदलती हैं तो हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। राहु और केतु का गोचर प्रत्येक 18 महीने बाद होती है। 

ग्रहों की राशि परिवर्तन होने से इसका प्रभाव मानव जीवन पर भी पड़ता है। कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं तो कुछ राशियों के लोगों की परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। 

तो चलिए यहां जानते हैं कि राहु केतु गोचर (Rahu Ketu Gochar 2023) से किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा?

Rahu Ketu Gochar 2023

30 अक्टूबर को गोचर करेंगे राहु और केतु 

भारतीय समयानुसार इस वर्ष 30 अक्टूबर, दिन सोमवार को 4 बजकर 37 मिनट पर राहु मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं। वहीं केतु भी 30 अक्टूबर को तुला राशि से कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं। 

आपको बता दें, ये ग्रह करीब 18 महीने तक इन्हीं राशियों में रहेंगे। 18 महीने बाद यह परिवर्तन एक बार पुनः 18 मई 2025 को शाम 7 बजकर 35 मिनट पर होगा। इस दिन राहु मीन राशि से कुंभ और केतु कन्या राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 

vama pooja

आइए, अब जानते हैं कि इस परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होने वाला है। 

मेष राशि (Aries)

राहु केतु गोचर (Rahu Ketu Gochar 2023) से 30 अक्टूबर के बाद मेष राशि के लोगों का समय काफी अच्छा होने वाला है। इस परिवर्तन से आपमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। साथ ही हर काम को सफलतापूर्वक कर पाएंगे। जो काम काफी समय से अटके हुए थे तो 30 अक्टूबर के बाद सफल हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। 

कर्क राशि (Cancer)

राहु-केतु के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के लोगों का दिन बहुरने वाला है। 30 अक्टूबर के बाद आपके जीवन में सफलता और समृद्धि आएगी। कोर्ट कचेहरी में चल रही मुकदमों की सुनवाई में तेजी आ सकती है। आर्थिक स्थिति मजूबत होगी और नौकरी में भी सफलता मिलेगी। 

सिंह राशि (Leo)

राहु और केतु के गोचर से सिंह राशि के लोगों को काफी लाभ प्राप्त होगा। आपको बता दें, इस समय गुरु सिंह राशि के भाग्य भाव में हैं। अत इस राशि के लोगों का भाग्योदय होगा साथ ही जीवन में अपार सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन काफी सुखी रहेगा। साथ ही सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। यदि आप नौकरी की तलाश में तो 30 अक्टूबर के बाद करियर भी सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)

इस बार केतु 30 अक्टूबर को तुला राशि से कन्या राशि में प्रवेश कर गया है। अतः कन्या राशि के लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त होगा। 30 अक्टूबर के बाद आपका जीवन सुख-समृद्धि से भर जाएगा। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के भी योग हैं। राहु केतु गोचर (Rahu Ketu Gochar 2023) से आपकी आय में वृद्धि की अपार संभावना है। 

मीन राशि (Pisces)

राहु-केतु के राशि परिवर्तन (Rahu Ketu Gochar 2023) से मीन राशि के लोगों का भाग्योदय हो सकता है। राहु केतु के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलेगा। साथ ही  जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत बनेंगे। घर में मांगलिक कार्य की संभावना है। 

30 अक्टूबर के बाद मीन राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति का भी लाभ होगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। 

vama app download

ये तो थी, राहु केतु गोचर 2023 (Rahu Ketu Gochar 2023) की बात। ऐसी ही ज्योतिष की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए वामा ऐप से जुड़े रहें।