Navratri 2023: 15 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, जानें नवरात्रि 2023 का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर से इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है जो 23 अक्टूबर को समाप्त होगी। यहां जानें, शारदीय नवरात्रि 2023 की शुभ मूहुर्त

Navratri 2023: सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व का खास महत्व है। नवरात्रि में आदि शक्ति मां दुर्गा की उपासना और पूजा की जाती है। लोग पूरे 9 दिनों तक व्रत रखकर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना करते हैं। 

हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक मनाया जाता है।

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है जो 23 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगी। इसके एक दिन बाद 24 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। 

नवरात्रि के दौरान भक्त बड़े ही विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। माता दुर्गा की पूजा से भक्त साहसी और आत्मविश्वासी बनते हैं।

Navratri-2023-Ghatasthapana

मां दुर्गा की उपासना करने से देवी अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर जीवन के सभी दुखों को हर लेती हैं। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं।

तो आइए, इस वर्ष नवरात्रि कब है और किस देवी मां की पूजा की जाएगी? विस्तार से जान लेते हैं। 

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष कलश स्थापना 15 अक्टूबर, दिन रविवार को की जाएगी। 

  • कलश स्थापना मुहूर्त- प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08: 47 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त- प्रातः 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक

शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां (Navratri 2023 date and time)

15 अक्टूबर 2023 – मां शैलपुत्री अवतार की पूजा (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि

16 अक्टूबर 2023 – मां ब्रह्मचारिणी अवतार की पूजा (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि

17 अक्टूबर 2023 – मां चंद्रघंटा अवतार की पूजा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि

18 अक्टूबर 2023 – मां कुष्मांडा अवतार की पूजा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि

19 अक्टूबर 2023 – मां स्कंदमाता अवतार की पूजा (पांचवा दिन) पंचमी तिथि

20 अक्टूबर 2023 – मां कात्यायनी अवतार की पूजा (छठा दिन) षष्ठी तिथि

21 अक्टूबर 2023 – मां कालरात्रि अवतार की पूजा (सातवां दिन) सप्तमी तिथि

22 अक्टूबर 2023 – मां महागौरी अवतार की पूजा(आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी          

23 अक्टूबर 2023 – महानवमी, सिद्धिदात्री अवतार की पूजा (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण

24 अक्टूबर 2023 – मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, विजया दशमी तिथि (दशहरा)

ये तो थी, शारदीय नवरात्रि 2023 की तिथियों की जानकारी। ऐसे ही अन्य पूजा, मुहूर्त और शुभ तिथियों को जानने के लिए वामा ऐप जुड़े रहें। 

book puja online