Surya Gochar 2024: 14 जून को भगवान सूर्य मिथुन राशि में कर चुके हैं गोचर, इन लोगों की बदलेगी किस्मत

आइए, VAMA के ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य देव से जानते हैं 14 जून 2024 को होने वाले सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

Surya Gochar 2024: सूर्य का वृष राशि से मिथुन राशि में आना बहुत ख़ास होने वाला है। इस बार सूर्य के साथ बुध भी राशि परिवर्त्तन कर रहे हैं। बुध का अपनी राशि में आना और सूर्य शत्रु बुध की राशि में आना बहुत बड़ा बदलाव लेकर आने वाले हैं। मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि वालों को इसका शुभ फल देखने को मिलेगा।

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि वालों को सूर्य के मिथुन राशि में आने का शुभ फल मिलेगा। सूर्य बुध का राशि परिवर्त्तन किसे कीर्ति देगा? किसे धन लाभ देगा? किस का करेगा भाग्योदय? और किसे देगा सुख शांति…

तो आइए, VAMA के ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य देव से जानते हैं कि सूर्य के मिथुन राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

सूर्य एक दिन में 1 अंश की गति से चलते हैं। एक राशि में 30 अंश होते हैं। जिस से सूर्य हर महीने 30 दिन बाद राशि परिवर्त्तन करते हैं। सूर्य का राशि परिवर्त्तन हर महीने होने से कभी किसी राशि के लिए शुभ होता है, तो किसी महीने किसी और राशि के लिए शुभ हो जाता है। ग्रहों के स्वभाव और प्रकृति के अनुसार मित्र और शत्रु के सम्बन्ध होने से राशि परिवर्त्तन के अनुसार उसका अलग अलग प्रभाव होता है। 

सूर्य गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का मिथुन राशि (surya gochar) में आना शुभ फल कारक रहेगा। इस समय में आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके परिवार में आपके भाई बहनों को आर्थिक और सामाजिक उन्नति देखने को मिलेगी। इस समय में आपके पंचम भाव के स्वामी सूर्य, तृतीय भाव में गोचर में आए हैं।

इस समय में आपको अर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। इस समय में बुद्ध भी आपके पराक्रम भाव में रहेंगे। जिस से आपको वाणी से जुड़े कार्यों से उन्नति प्राप्त होगी। आपकी राशि में मंगल का गोचर पहले से चल रहा है। मंगल पर शनि की दृष्टी का होना आपको शारीरिक कष्ट दे सकता है। इस समय में वहान ध्यान से चलाए।

सूर्य गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि वालों के लिए लग्न में सूर्य का गोचर (surya gochar 2024) एक विशेष शुभ फल लेकर आया है। मिथुन राशि वालों के लिए कीर्ति में वृद्धि का समय है। आपकी वाणी का प्रभाव आपको लोगों में प्रतिष्ठा प्रदान करेगा। इस समय में आपके जीवन के नए अनुभव आपको प्राप्त होंगे। कहीं दूर पहाड़ों की यात्रा हो सकती है। गहरे जल में जाने से बचें। अगर आप राजीनीति से जुड़े हैं, तो इस समय में आपको प्रसिद्ध होने के अवसर प्राप्त होंगे। 

सूर्य गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का एकादश भाव में गोचर शुभ फल देनें वाला सिद्ध होगा। इस समय में आपकी आमदनी में अचानक वृद्धि देखने को मिलेगी। इस समय में जो युवा शेयर मार्किट में पैसा लगा रहे थे, अब उन्हें लाभ आना शुरू होगा। आपके लग्न पर शनि की सप्तम दृष्टी आपको आलसी बना रही है। इस समय में आपके जीवन के अच्छे बदलाव आपको देखने को मिलेंगे।

सूर्य गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्त्तन होने से अब सूर्य का गोचर (surya gochar 2024) ग्याहरवे भाव में होगा। सूर्य के साथ बुद्ध का आना और भी शुभ संकेत देगा। आपके लग्न में केतू का गोचर चल रहा है, जिसके कारण आपको थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब सूर्य के राशि परिवर्त्तन से आपके लिए अच्छे समय की शुरुवात होने वाली है। आपके लिए धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे।

जो लोग शेयर मार्किट में काम कर रहे थे, उन्हें अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। जो युवा विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें सफलता मिलेगी। समय आपके लिए बड़े बड़े परिवर्त्तन लेकर आया है। 

सूर्य गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में आने से भाग्य उदय होने का समय आ गया है। इस समय में आपके रुके हुए सारे कार्य पूर्ण होते हुए नजर आएंगे। आपके लग्न पर मंगल की पूर्ण दृष्टी बनी हुई है। मंगल के प्रभाव से आपके जीवन में आपको लीडरशिप करने का अवसर प्राप्त होगा।

जो लोग राजनीति से या सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, उनको प्रधान पद की प्राप्ति होगी। आपके भाग्य भाव में सूर्य के साथ बुद्ध का गोचर (surya gochar 2024) आपकी बुद्धि को तीव्र निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करेगा। आपकी निर्णय शक्ति से खुश होकर कोई अधिकारी आपको उपहार भेंट दे सकता है। 

सूर्य गोचर का मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का छटे भाव में गोचर होने से आपके कष्टों का समाधान होने का संकेत दे रहे हैं। अगर कोर्ट का कोई केस चल रहा था, तो जल्द ही आपके हक़ में उसका फैसला आने के योग बनेंगे। इस समय में जो लोग शत्रु से परेशान थे, उनकी परेशानी समाप्त होती दिखाई देंगी। ऐसे रोग जिनका कारण नही पता लग रहा था, उन रोगों के समाप्त होने का समय आ गया है। व्यर्थ की चिंता समाप्त होंगी। 

सूर्य गोचर का मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में आना आपके सुख में वृद्धि करने वाला साबित होगा। सूर्य का गोचर (surya gochar 2024) आपके चतुर्थ भाव में होने वाला है। सूर्य के मिथुन राशि में आने से आपको नए भवन की प्राप्ति होगी। जो लोग लम्बे समय से नया वाहन लेने की योजना बना रहे थे, उनके घर में नया वाहन लाने का योग बनेगा।

आपके लग्न में राहु का गोचर चल रहा है। राहु के कारण आपके मन में नकारात्मक विचारों का संचार हो रहा था। सूर्य के राशि परिवर्त्तन से आपको ठीक दिशा में जाने की प्रेरणा मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस समय में जो विद्यार्थी उच्च विद्या के लिए प्रयास कर रहे थे, उनकी उन्नति होने के योग बनेंगे। पिता से लाभ के योग बनेंगे। 

ऐसे ही सनातन धर्म की व्रत कथा, त्योहार आदि महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वामा ब्लॉग पढ़ें।