Mesh Rashifal 2024 | मेष राशिफल 2024 | Aries Horoscope 2024

आइए वामा के वार्षिक राशिफल 2024 में मेष राशि के लोगों के लिए साल 2024 (Aries Horoscope 2024) कैसा रहेगा विस्तार से जानते हैं।

Mesh Rashifal 2024: राशिफल 2024 के अनुसार, राशिचक्र की पहली राशि मेष के लिए नया साल 2024 कई मायनों में अच्छा होने वाला है। मेष (Aries) राशि के लोगों के लिए साल 2024 काफी उत्साह भरा रहने वाला है। हालांकि साल के मध्य में करियर और जीवन में उतार चढ़ाव आ सकता है। 

आइए यहां, वामा के वार्षिक राशिफल 2024 में मेष राशि के जातकों के लिए साल 2024 कैसा रहेगा विस्तार से जानते हैं।  

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024 (aries horoscope 2024)

आपको बता दें, साल 2024 की शुरुआत में शुभ ग्रह बृहस्पति आपकी राशि में रहेंगे, जिसके कारण आप शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 

लेकिन आपको साल की शुरुआती दिनों में कुछ हद तक अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। 

1 मई 2024 से बृहस्पति का राशि परिवर्तन करना भी आपके लिए शुभ ही रहेगा। इस समय आपको परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। 

पिछले कुछ समय से जो मतभेद चल रहे थे, अब वह दूर होंगे। गुरु (बृहस्पति) साल 2024 में आपको काफ़ी लाभ देने वाले हैं। 

आप पैसा कमाने के साथ जोड़ना भी चाहेंगे और साल के आखिरी तक काफ़ी सारी बचत कर पाएंगे। 

हालांकि शनि की तीसरी दृष्टि इस साल आपके इनकम हाउस पर रहेगी। वैसे यह आपके लिए शुभ ही रहने वाली है, क्योंकि आप जितनी अधिक मेहनत करते जाएंगे, आपकी आय उतनी ही बढ़ती चली जाएगी।  

29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 के दौरान शनि वक्री रहेंगे। इस अवधि के दौरान आपको अपने करियर में कुछ उतार-चढ़ाव के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

साल 2024 के वार्षिक भविष्यफल के अनुसार, राहु आपकी राशि में 12वें भाव में होंगे। यदि आप विदेश जाने की चाह रखते हैं, तो साल 2024 में इसके लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। 

विदेश से जुड़े कामों में आपको सफलता भी मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए छठें भाव का केतु ट्रांसफर के योग बना सकता है। वैसे नौकरी और व्यवसाय के मामले में साल 2024 अच्छा ही रहने वाला है। 

मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम और रिश्तों को लेकर भविष्यफल 2024 सुखद संकेत दे रहा है, यह सुख आपको जून के बाद थोड़ा ज्यादा प्राप्त होगा। जनवरी से मई तक का समय आपको रिश्तों में बेहद तालमेल के साथ गुज़ारना होगा। 

आपके मतभेद भी बढ़ सकते हैं। हालांकि यह साल आपकी उन्नति का साल कहा जा सकता है, क्योंकि पिछले साल के ज्यादातर समय राहु आपकी राशि में थे और इस कारण से आप कई तरह की उलझनों का सामना कर रहे थे। 

vama app download

कुल मिलाकर यह साल आपके लिए फलदायक है। इसे और अच्छा करने के लिए कुछ धार्मिक उपाय किए जा सकते हैं।

1- अपने जन्मदिन पर रुद्राभिषेक पूजा करवाएं।

2- किसी विशेष तीर्थ स्थल पर हनुमान पूजा संपन्न करवाएं।

3- साल में हर अच्छे अवसर पर दुर्गा सप्तशती पूजा करवाकर नौकरी और व्यवसाय में उन्नति पाएं।

कुल मिलाकर साल 2024 मेष राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2024 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए और आपका परिवार खुशहाल रहे। 

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आप वामा ऐप डाउनलोड कर उनसे बात कर सकते हैं। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज
vama astrology

ये भी पढ़ें- वार्षिक राशिफल 2024, Rashifal 2024 | Yearly Horoscope

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं