मीन राशिफल 2025 | Meen Rashifal 2025 | VAMA

क्या आप भी साल 2025 के बारे में सोच रहे हैं, या वार्षिक राशिफल 2025 जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें- मीन राशिफल 2025 (Meen Rashifal 2025)

मीन राशिफल 2025 (Meen Rashifal 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की बारहवीं राशि मीन है। इस राशि के स्वामी गुरु हैं। वर्ष 2025 की शुरुआत से ही गुरु की वक्री चाल आपके लिए विशेष फल देने वाली नहीं है। साल से मध्य में गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए संघर्ष के बाद सफलता देने वाला होगा। 

यदि आप भी 2025 को लेकर उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं 2025 आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो आपके लिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव लेकर आए हैं, मीन राशि राशिफल 2025 (Meen Rashifal 2025) की संपूर्ण जानकारी। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025
vama astrology

तो आइए, यहां पढ़ें…

मीन राशिफल 2025 | Meen Rashifal 2025  

आपके वार्षिक राशिफल मीन 2025 में करियर, व्यवसाय, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्त जानकारी और उपाय… 

मीन राशि के जातक की नव वर्ष की शुरुआत शनि के साढ़ेसाती के साथ होगी। कार्यस्थल पर आप अपने सहयोगियों के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे। 

व्यापार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि किसी नए बिजनेस में निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार कर लें। 

साल की शुरुआत में करियर में नया अवसर प्राप्त होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मंच साझा करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। मित्र के सहयोग से आपको नई नौकरी मिलने में बहुत मदद मिलेगी। 

मीन राशि के युवा जातकों के विवाह होने में यदि बाधा आ रही है, तो इसके निवारण के लिए आपको हमारे ज्योतिषी से सलाह लेनी पड़ेगी। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

लव पार्टनर के साथ आपके संबंध कुछ दिनों के लिए जरूर खराब रहेंगे, लेकिन बातचीत से आप लोगों के संबंध में मधुरता आ जाएगी। बहुत आसानी से कार्य नहीं होगा कुछ ना कुछ बाधायें उत्पन्न होती रहेंगी। परेशानी का कारण आपकी ग्रह स्थिति है। आपके स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ लगा रहेगा। बीमारी अचानक आपको परेशान करती रहेगी। कोई ना कोई रोग आपकी मानसिक परेशानी को बढ़ाता रहेगा। योग और व्यायाम करते रहें। मेडिटेशन बहुत जरूरी है जिससे आप अवसाद में ना जाएं। 

आपकी राशि में शनि, राहु, केतु और गुरु यह सभी ग्रह गोचरवश आपके लिए सकारात्मक नहीं है। आपकी धार्मिकता ही आपको ग्रहों के कुप्रभाव से बचाएगी।

29 मार्च 2025 से शनि ग्रह का गोचर आपकी राशि अर्थात मीन राशि में होने वाला है। अभी तक शनि सिर पर थे। अब हृदय पर आएंगे और जब शनि हृदय पर आते हैं, तो मानसिक परेशानी बढ़ाते हैं। आपको सावधान रहना है और ज्यादा चिंता नहीं करनी है। शरीर को कमजोर करना। मानसिक और शारीरिक पीड़ा देना और पारिवारिक सदस्यों से मनमुटाव मतभेद शनि ग्रह के प्रभाव के कारण होगा। 

शनि ग्रह की शांति बहुत जरूरी है। शमी पेड़ पर रोज सरसों के तेल का दीपक जलायें। आप छाया दान अवश्य कर दें। श्रीरामचरितमानस का रोग पाठ रोज करते रहें। हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ अपनी दैनिक पूजा में जोड़ लें।

14 मई से गुरु ग्रह का गोचर वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। गुरु ग्रह तीसरे भाव से चौथे भाव में जाएंगे। गुरु ग्रह का गोचर भी आपके लिए शुभ प्रभाव नहीं देने वाला है। बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है और गलत काम करने से अपने आप को रोकना है। किसी भी अनैतिक कार्य को ना करें। 

न्याय प्रक्रिया के विरुद्ध कोई कार्य न करें। सदैव दूसरे के हित के बारे में बात करें और सोचें आपका कल्याण ही होगा। 

इस वर्ष गुरु अतिचारी हैं। 18 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक गुरु कर्क राशि में रहेंगे। यह समय आपके लिए सबसे ज्यादा शुभकारक है। 

इसी समय में बहुत लोगों का विवाह होगा। सभी कार्यों में सफलता अर्जित करेंगे। परिवार में आनंद उत्सव का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य होंगे। पुत्र रत्न प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातकों की मनोकामना पूर्ण होगी और पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा किए गए निवेश से धन लाभ होगा।

राहु और केतु 30 मई से नई राशि में परिवर्तित हो रहे हैं। राहु कुम्भ राशि में और केतु सिंह राशि में अपना स्थान परिवर्तन कर रहे हैं। आर्थिक संकट दूर होगा। धन आगमन की स्थिति मजबूत होगी। पुराना फंसा हुआ पैसा भी आपको वापस मिलेगा। 

विदेश में भी नौकरी मिलने के योग बनेंगे। शत्रु आपसे पराजित होंगे। पुलिस और न्यायालय प्रक्रिया में आपको विजय मिलेंगी। 

मीन राशि के लिए अशुभ मास – मार्च, मई, अगस्त और दिसम्बर

राशिफल 2025 के अनुसार मीन राशि के लिए सामान्य रहेगा। वर्ष 2025 को शुभ बनाने के लिए VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें।  

जैसे- 

  • अपने और अपने प्रियजनों के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक पूजा करवाएं
  • नौकरी में रुकावटों और तनाव से मुक्ति के लिए राहु केतु शांति पूजा में भाग लें।
  • प्रत्येक शनिवार शनि साढ़े साती एवं महादशा शांति महायज्ञ कराएं
  • व्यापार की उन्नति के लिए व्यापार वृद्धि महालक्षमी पूजा में भाग लें

आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2025 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए और आपका परिवार खुशहाल रहे। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आज ही वामा ऐप डाउनलोड करें।