May Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा, VAMA पर पढ़ें मासिक राशिफल

May 2024 Monthly Horoscope : प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए मई 2024 कैसा रहेगा?

Monthly Horoscope May 2024: मई 2024 की शुरुआत, दिन बुधवार वैशाख मास कृष्ण पक्ष अष्टमी से हो रहा है। वैशाख का महीना हिन्दू पंचांग का दूसरा महीना है। इस महीने की पूर्णिमा को विशाखा नक्षत्र होने के कारण इस महीने का नाम वैशाख पड़ा है। 

वैशाख माह को एक पवित्र माह के रूप में माना जाता है। जिनका संबंध देव अवतारों और धार्मिक परंपराओं से है। इस माह के शुक्ल पक्ष को अक्षय तृतीया के दिन विष्णु अवतारों नर-नारायण, परशुराम, नृसिंह और ह्ययग्रीव का अवतार हुआ और शुक्ल पक्ष की नवमी को देवी सीता धरती से प्रकट हुई। 

कुछ मान्यताओं के अनुसार त्रेतायुग की शुरुआत भी वैशाख माह से हुई। इस माह की पवित्रता और दिव्यता के कारण ही कालान्तर में वैशाख माह की तिथियों का सम्बंध लोक परंपराओं में अनेक देव मंदिरों के पट खोलने और महोत्सवों के मनाने के साथ जोड़ दिया। 

यही कारण है कि हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध मंदिर श्री केदारनाथ के कपाट वैशाख माह की अक्षय तृतीया को खुलते हैं। इसी वैशाख के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को एक और हिन्दू तीर्थ धाम पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भी निकलती है। 

वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या को देववृक्ष वट की पूजा की जाती है। यह भी माना जाता है कि भगवान बुद्ध की वैशाख पूजा ‘दत्थ गामणी’ (लगभग 100-77 ई. पू.) नामक व्यक्ति ने लंका में प्रारम्भ करायी थी। वैशाख मास 23 मई 2024 तक है i इसी दिन वैशाख मास की पूर्णिमा है। 24 मई 2024 से ज्येष्ठ मास का प्रारंभ हो रहा है।

वैशाख मास में श्री परशुराम भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है और अक्षय तृतीया भी होती है। इसी महीने में बुद्ध पूर्णिमा और बैसाख पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया और श्री परशुराम भगवान का जन्मोत्सव है।

1 मई 2024 को गुरु ग्रह का गोचर मेष राशि से वृष राशि में हो रहा है। 10 मई 2024 को बुध ग्रह का गोचर मीन राशि से मेष राशि में होगा। 14 मई 2024 को मेष राशि से वृष राशि में सूर्य ग्रह का गोचर होगा। 19 मई 2024 को शुक्र ग्रह का गोचर मेष राशि से वृष राशि में होगा। गुरु और शुक्र दोनों अस्त हैं इसीलिए इस माह में विवाह का मुहूर्त नहीं बना है।

भारत देश में राजनीतिक सरगर्मी तेज रहेगी इस महीने लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं सभी राजनीतिक पार्टियां अपने घोषणा पत्र के जरिए लोगों को वोट देने के लिए निवेदन करेगी।

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए मई – 2024 का राशिफल कैसा रहेगा? 

मेष राशिफल

मई 2024 का मेष राशिफल (May– 2024 Aries Horoscope)

इस महीने होटल और रेस्टोरेंट का व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक मुनाफा होगा और उनके व्यापार में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर आप अपने मनमाफिक कार्य कर पाएंगे और नई योजना का शुभारंभ भी करेंगे। 

10 मई के बाद कार्यस्थल पर आपके खिलाफ सहकर्मी साजिश करेंगे सावधान रहना है क्योंकि प्रबंधकों से आपकी बुराई और चुगलखोरी कुछ ज्यादा ही करेंगे। 

14 मई के बाद कृषि और खाद्य सामग्री का व्यापार करने वाले लोगों के व्यापार में शिथिलता रहेगी। व्यावसायिक प्रगति में भी थोड़ी कमी आएगी। संभव हो तो कार्य क्षेत्र में बदलाव इस महीने ना करें। इस राशि के राजनीतिक उम्मीदवार सभी दलों पर भारी पड़ेंगे और वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होंगे।

पारिवारिक सदस्यों के साथ जो मनमुटाव है वह इस महीने बना रहेगा। कुटुम्ब के लोगों से विरोध और वाद विवाद झेलना पड़ेगा। दुर्जनों की संगति से अपने आप को बचाएं नहीं तो न्यायिक प्रक्रिया में फंस जाएंगे। कुछ लोग परिवार सहित धार्मिक स्थल की यात्रा या घूमने किसी रमणिक स्थल पर जाएंगे।

इस महीने कुछ तारीखों को छोड़कर बाकी दिन आर्थिक रूप से अच्छे रहेंगे। शेयर मार्केट में आप एफएमसीजी सेक्टर में निवेश करें लाभ होगा। ऑनलाइन गेम या क्रिकेट में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए धन हानि हो सकती हैं। व्यापारिक अनुबंध से आर्थिक लाभ होना है। इस महीने आप किसी प्रकार से भी सीसी लिमिट ना बढ़ाएं नहीं तो कर्ज और बढ़ेगा। 

प्रेम सुख में कोई कमी इस महीने नहीं दिख रही है। लव पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। कुछ लोगों को कई स्त्रियों से मधुर संबंध बनाए रखने का मौका मिलेगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व आपकी और कई लोगों को आकर्षित करेगा। आप में नेतृत्व करने की क्षमता से आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस महीने आपको नए वस्त्र उपहार स्वरूप अपनी प्रेमिका से मिलेंगे। 

इस महीने आप पेट रोग से परेशान रहेंगे। कुछ लोगों के शरीर में दर्द होने के कारण डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। मानसिक व्यथा आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। इस महीने सिरदर्द और नेत्र पीड़ा को लेकर कुछ लोगों को डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। 

वृष राशिफल

मई 2024 का वृष राशिफल (May – 2024 Taurus Horoscope)

आईटी और कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके काम के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित प्रशंसा मिलेगी और नौकरी में बदलाव फलदायी साबित हो सकता है। पदोन्नति की संभावनाएँ उज्ज्वल हैं।  यह महीना शायद इस साल के सबसे अच्छे महीनों में से एक है। आप सब कुछ वैसा ही होता हुआ देखेंगे जैसा आप चाहते थे। 

कुछ नौकरी पेशा लोगों को अपनी-अपनी नौकरियों में ज्यादा गतिविधि नहीं मिलेगी। व्यवसायिक यात्रा में सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्र लंबे व्यस्त परीक्षा कार्यक्रम के बाद खुद को आराम के मूड में पाएंगे। इस राशि के राजनेता जो लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं उनके लिए इस महीने वोटरों से मिलने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपने क्षेत्र में प्रभावशाली तरीके से अपनी बातों को रख पाएंगे। क्षेत्र के लोगों को अपने लिए वोट देने का निवेदन करेंगे।

परिवार हर फैसले में आपका साथ देगा; और धन लाभ आपको और आपके परिवार के सदस्यों को प्रसन्न रखेगा। अपने साथी के साथ तीखी बहस करने से बचें और रिश्ते को पटरी पर बनाए रखने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी ऐसा ही करने का प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा करना आपके जीवन में खुशियाँ लाएगा लेकिन जब सवाल अपने प्रेम साथी को संभालने का आए तो सावधानी बरतें।

ज़मीन-जायदाद में निवेश से भविष्य में अच्छा प्रीमियम मिलेगा। वित्त संबंधित मामलों को बहुत ही सावधानी से हल करने का प्रयास करें। संपत्ति में निवेश एक समझदारी भरा निर्णय होगा। ऑनलाइन माध्यम से आपको लाभ मिलने के योग हैं। आपके चैनल का व्यूज बढ़ेगा और सब्सक्राइबर की संख्या में वृद्धि होगी। 10 मई तक आप अपने व्यापार में भी प्रगति कर सकते हैं।

इस महीने में आपको वास्तविक जरूरतमंद लोगों की मदद करने के बाद बेहद जरूरी मानसिक शांति मिलेगी। आपकी मदद किसी के लिए जीवनरेखा साबित होगी। गर्म मौसम की स्थिति आपके स्वास्थ्य पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है, इसलिए पूरी सावधानी बरतें। इस महीने आप अपने बेहतरीन स्वास्थ्य में वापस आ जाएंगे लेकिन गर्मी में बाहर जाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि

मई 2024 का मिथुन राशिफल – (May – 2024 Gemini Horoscope)

इस महीने आप अपने कार्य क्षेत्र में सामान्य बदलाव ही देखेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए लोगों के लिए महीना व्यापार की वृद्धि वाला है और धन आगमन की स्थिति भी बनेगी। जमीन का क्रय – विक्रय से आपको फायदा होगा। इस महीने पुलिस और रक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को ज्यादा सतर्कता के साथ मेहनत करनी पड़ेगी और ज्यादा यात्राएं भी करनी पड़ेगी। पेट्रोलियम और गैस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को नए अवसर मिलेंगे। 

समुद्री क्षेत्र या समुद्र में नाव पर काम करने वाले लोग इस महीने नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। आपकी नौकरी और करियर में निश्चित रूप से उत्साहजनक परिणाम मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को इस महीने कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। प्रतिद्वंदी ताकतवर होगा लेकिन आप अपने बुद्धिमत्ता से लोगों में पहुंच बनाने में सफल रहेंगे। आपकी पार्टी का सहयोग आपको मिलेगा और आपके क्षेत्र के वोटर आपको पसंद भी करेंगे और वोट भी देंगे।

पारिवारिक माहौल बहुत उत्साहजनक रहेगा। यात्रा के संकेत हैं जो निश्चित रूप से आपके लिए सौभाग्य लेकर आयेगा। अगर आप अपने साथी की भावनाओं का ख़्याल रखेंगे तो प्रेम जीवन का आप पर सुखद प्रभाव पड़ेगा। बच्चे अपने-अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। थोड़ी सी मेहनत और पूर्व योजना से ही बच्चों को महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता सुनिश्चित होगी।

ज़मीन-जायदाद में निवेश से आपको अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है और व्यापारिक स्थल पर स्थितियाँ सुचारू रूप से चलेगी।

इस माह में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने योग और जॉगिंग नियम पर कायम रहें। आपके व्यवहार में आक्रामकता कम हो सकती है। महीने के कुछ दिन में आपको मानसिक चिंता सताएगी।

कर्क राशिफल

मई 2024 का कर्क राशिफल (May – 2024 Cancer Horoscope)

सेल्फ प्रोफेशनल लोग इस महीने खुद को शीर्ष पर पाएंगे। आप अपनी नौकरी से संबंधित सभी प्रकार के लाभों का आनंद लेंगे। वित्त क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपनी नौकरी में स्थान परिवर्तन की इच्छा रखेंगे। ऑटोमोबाइल सेक्टर में काम करने वाले लोगों को बड़ी कठिनाई होगी नए ग्राहक नहीं मिलेंगे। 10 मई के बाद आपका व्यापार विस्तार करने की योजना सफल होगी।

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सलाह दी जाती है कि अपने क्षेत्र में शब्दों का चयन थोड़ा ध्यान से रखें कटु ना बोले क्योंकि आपके शब्द आपके वोटरों को नाराज कर सकते हैं। आपको चुनाव आयोग का नोटिस भी मिल सकता है। यदि आप किसी प्रकार के दान-पुण्य से जुड़े हैं तो इससे आपको समाज में उच्च मान-सम्मान मिलेगा। डॉक्टर और वकील कोई बढ़िया उपलब्धि अपने नाम जोड़ेंगे। आप अपने कार्यस्थल पर परिस्थितियाँ अपने पक्ष में पाएंगे।

आपको अपने सभी सकारात्मक पहलों में अपने परिवार का समर्थन मिलेगा। परिवार के बड़े सदस्यों के साथ किसी भी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। पिता के सहयोग से आपका बहुत बड़ा काम बनेगा। पारिवारिक व्यापार में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। 

मैंने आपको नए निवेश आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। कुछ लोग ऑनलाइन गेम या क्रिकेट में पैसा ज्यादा ही लगा देंगे जिससे उनका आर्थिक नुकसान होगा। रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। बिल्डिंग मटेरियल के सामान कि आप डंपिंग करेंगे जिससे भविष्य में धन लाभ होगा।

प्रेम संबंध में आप अपनी प्रेमिका के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आपका किसी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। लव पार्टनर से किसी भी बात को छुपाए नहीं खुल कर बात करें नहीं तो अलगाव की स्थिति बनेगी। कुछ लोग अपने प्रेम संबंध में ऐसी हरकतें करेंगे जो प्रेमिका को पसंद नहीं आएगी।

कुछ लोग वात रोग से पीड़ित होंगे। आव्यवस्थित जीवन शैली से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दंत रोग और नेत्र रोग से ज्यादातर लोग परेशान रहेंगे।

सिंह राशिफल

मई  2024 का सिंह राशिफल (May– 2024 Leo Horoscope)

आपके करियर में अच्छा बदलाव आएगा। आपके मैनेजर से अच्छे संबंध रहेंगे और इस महीने आपकी तनख्वाह में भी वृद्धि होगी। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेगी और पदोन्नति से मान सम्मान में वृद्धि भी होगी। कार्यस्थल पर अच्छी प्रगति होगी जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। 

ज्वेलर्स और कपड़ों का व्यापार करने वाले कारोबारियों को इस महीने ज्यादा लाभ होता हुआ नहीं दिख रहा है। विदेश में नौकरी का सपना देखने वाले लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। 

सरकारी नौकरों को अपने कार्य के प्रति विशेष सावधानी और सतर्कता बरतनी चाहिए नहीं तो उनका सस्पेंशन इस महीने हो जाएगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए महीना बहुत ही शुभ है। विजयपथ पर अपनी गाथा लिखने के लिए तैयार है। क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। और यह सहयोग वोट में भी तब्दील हो जायेगा।

इस महीने कोई पुराना वित्तीय विवाद आपके पक्ष में सकारात्मक रूप से हल हो सकता है। आपकी मौद्रिक स्थिति में सुधार होगा और धन आगमन की स्थितियां मजबूत होगी। यदि आप अविवाहित हैं और किसी योग्य वर की तलाश में हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। सौहार्दपूर्ण पारिवारिक संबंध दोनों भागीदारों के जिम्मेदार व्यवहार पर निर्भर करेंगे।

संपत्ति संबंधी मामलों में फिलहाल संयम बनाए रखें। शेयर मार्केट में निवेश करने से आपको लाभ जरूर होगा लेकिन ज्यादा रिस्क ना ले। इस महीने आपकी ईएमआई आप पर भारी पड़ेगी क्योंकि आर्थिक बोझ बहुत ज्यादा होने वाला है। 

लव पार्टनर के साथ आपका संबंध उतार चढ़ाव के साथ प्रसन्नता से बीतेगा। कार्यस्थल पर कोई आपको वॉच कर रहा है जिससे आपका आकर्षक बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ और जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जोड़ बनाने से आपका संबंध बहुत लंबा चलेगा।

समय पर खाना समय पर सोना अगर आप नियमित रूप से पालन करेंगे तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन न करें। परोपकार के कार्य करने से आपकी प्रतिष्ठा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

कन्या राशिफल

मई 2024 का कन्या राशिफल (May – 2024 Virgo Horoscope)

इस महीने आपका स्वस्थ शरीर आपको अपने कार्यस्थल पर व्यापार में सभी चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक सहनशक्ति देगा और आप अपने पेशे में भी खुद को सर्वोत्तम पायेंगे। महीने की शुरुआत में कार्यस्थल पर कुछ परेशानी तो रहेगी लेकिन 14 मई के बाद आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। 

नये पद की प्राप्ति और अधिकारियों से संबंध अच्छे हो जाएंगे। अपने कार्य क्षेत्र में जो भी बदलाव करना चाहते हैं उसे आपको महीने के तीसरे सप्ताह से ही शुरू करना चाहिए आपके लिए हितकर होगा। आपका पूर्वानुमान आपके व्यापार में सही साबित होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुरुआत में तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन बाद में जनसमूह साथ देगा और क्षेत्रीय लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पार्टी के बड़े नेताओं के द्वारा आपका प्रचार होगा और आप विजय प्राप्त करेंगे।

कामकाज के मोर्चे पर तमाम भागदौड़ के बीच आपका परिवार और जीवनसाथी थोड़ा उपेक्षित महसूस कर सकते हैं सामंजस्य बनाकर इस स्तिथि को ठीक करने का प्रयास करें और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्हें अपना प्यार और स्नेह दिखाएं। अपने घर के लिए महंगी साज-सज्जा या कोई आकर्षक गैजेट खरीदेंगे।

ट्रेडिंग के काम में आपको फायदा मिलेगा। सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपना काम प्रारंभ करेंगे जिससे उनको अपने व्यापार में निवेश के लिए लोन भी लेना पड़ेगा। जो कला क्षेत्र से जुड़े हैं अपना चैनल या शार्ट वीडियो बनाते हैं, उनको भी काम व्यूज मिलेंगे। विदेश यात्रा आपके लिए फायदेमंद नहीं रहेगी इसलिए व्यापारिक दृष्टिकोण से देखें तो आपको इससे बचना चाहिए।

प्रेम संबंधों में कुछ लोगों का अलगाव हो जाएगा। जीवन साथी से भी आपके संबंध कुछ दिन खराब रहेंगे। 

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। त्वचा संबंधी रोग से कुछ लोग बहुत परेशान रहेंगे। काफी लोग तो कमर दर्द और जॉइंट पेन से पीड़ा महसूस करेंगे।इसके लिए इन्हें फिजियोथैरेपिस्ट की भी मदद लेनी पड़ेगी।

तुला राशिफल

मई 2024 का तुला राशिफल (May – 2024 Libra Horoscope)

इस महीने शत्रु आप पर हावी हो इससे पहले ही आपका एक्शन उन पर भारी पड़ेगा। आपकी महत्वाकांक्षा आपके प्रगति में उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगी। कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नए अनुबंध मिलेंगे और अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्ति आपकी मदद करेंगे और उनसे रिश्ते भी मजबूत होंगे। 

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग जो इस लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी का टिकट पाकर चुनाव लड़ रहे हैं। उनको जनता के पास जाकर वोट मांगना पड़ेगा। 

पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपकी महत्वाकांक्षा को पूरा करेगा। बड़े भाई का आर्थिक सहयोग आपकी आर्थिक परेशानी दूर कर देगा। पारिवारिक मित्र आपकी गलतियों को उजागर करने से बचाएगा। बच्चों का सहयोग आपके मन को प्रसन्न करेगा। आपका मनचाहा भोजन इस महीने कई बार बनेगा और आपको अच्छा लगेगा। बच्चों को पढ़ाई में आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है।

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस महीने कुछ दिन आपको शेयर मार्केट से दूरी बनाकर रखना होगा। जो कमोडिटी मार्केट में निवेश करते हैं उनके लिए यह महीना आर्थिक हानि वाला रहेगा। किसी को चेक देते समय सही अमाउंट भरे और हस्ताक्षर करें नहीं तो चेक बाउंस का सामना करना पड़ेगा। 

आर्थिक रूप से आप मजबूत स्थिति में होंगे और धन का प्रवाह प्रचुर मात्रा में होगा। ब्लू चिप स्टॉक और ज़मीन-जायदाद में निवेश से आपको लगभग तुरंत लाभ मिलेगा। 

प्रेमिका के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। कई लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। आपका यह महीना स्त्रियों से बातचीत करने में बीतेगा। आपका शुक्र ग्रह राशि का स्वामी होने से सुंदरता आपके स्वभाव और शारीरिक स्ट्रक्चर में रहेगी।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको अधिक सावधान रहना चाहिए और छोटी-मोटी बीमारी होने पर भी अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। तनाव से राहत पाने के लिए छोटी यात्रा निश्चित तौर पर आपकी मदद करेगी। 

वृश्चिक राशिफल

मई 2024 का वृश्चिक राशिफल (May – 2024 Scorpio Horoscope)

इस महीने आपको साझेदारी के व्यापार में अलगाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा इसलिए आपको चाहिए कि वाद विवाद ना करें और स्पष्ट रूप से सभी अनुबंधों का दोनों लोग पालन करें। 

जल और जलीय वस्तुओं का व्यापार करने वाले लोग अपने व्यापार में उन्नति देखेंगे। इस महीने कुछ लोगों की रेगुलर इनकम डिस्टर्ब होती हुई दिख रही है। आप वरिष्ठ जिम्मेदारी वाले पदों पर बैठे लोगों के साथ संबंध विकसित करने में सक्षम होंगे। मित्रों का सहयोग आपके बहुत काम आएगा और आपका कार्य क्षेत्र भी मजबूत होगा। 

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को इस महीने बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और खानपान का भी सही टाइम टेबल नहीं रहेगा। देर तक जागना पड़ेगा और नए-नए लोगों से मुलाकात करनी पड़ेगी। जनता से वोट मांगने के लिए निवेदन करना पड़ेगा। 

परिवार के सभी सदस्य आपके सहयोग में लगे रहेंगे। आपके रिश्तेदारों का भी सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई परेशानी आने पर आपका पूरा सहयोग रहेगा साथ ही कई लोग आपकी मदद भी करेंगे। अपने बच्चों की उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए आप एजुकेशन लोन भी लेंगे। 

आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। आप जो भी प्लान बनाएंगे उसमें कुछ ना कुछ अड़चन आ जाएगी। व्यापार विस्तार में आपको धन की कमी महसूस होगी। शेयर मार्केट से दूरी बनाना आपके लिए लाभकारी होगा। आप अपने चैनल के प्रचार के लिए लोगों से विरोध करेंगे।

इस महीने आपका लव पार्टनर किसी महिला से बात करने के कारण नाराज हो जाएगा। इस बात के लिए आपको सतर्क रहना पड़ेगा कि यह बात डिस्क्लोज ना हो। आपका आकर्षण किसी की प्रति यदि है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक ना करें। 

खानपान का विशेष ध्यान रखें। बाहरी भोजन न करें। तेल युक्त भोजन आपके स्वास्थ्य को खराब करेगा। गैस बनने से आप कुछ खा पी नहीं पाएंगे।

धनु राशिफल

मई 2024 का धनु राशिफल (May – 2024 Sagittarius Horoscope)

इस महीने आर्थिक रूप से आपको कोई बड़ा आर्थिक अनुबंध हासिल होगा। आय के नए स्रोत उत्पन्न करने के लिए आपको बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। आपका पारिवारिक व्यापार में आपके अहम भागीदारी होने वाली है। लकड़ी का काम करने वाले या कारपेंटर को नए ऑर्डर मिलेंगे और उनके व्यापार में वृद्धि होगी। 

डॉक्टर और चार्टर एकाउंटेंट को इस महीने अपने व्यापार की प्रगति करने के लिए प्रचार सामग्री का प्रयोग करना पड़ेगा। धनु राशि के लोग जो राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए जनता सुख मिलने में बहुत कठिनाई है। आपको जीत के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जनसमूह का समर्थन मिलने में भी बाधाएं आएंगी। लोग आपका आपके क्षेत्र में ही विरोध करेंगे।

परिवार में मतभेद उभर कर सामने आएगा। पारिवारिक दृष्टि से आप लोगों की सलाह माने और मनमानी करने से बचें। इच्छा पूर्ण होगी और नए रिश्तेदार के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

शेयर मार्केट में निवेश आपके लिए बहुत शुभ कार्य तो नहीं रहने वाला है लेकिन यदि आप इन्वेस्टमेंट प्वाइंट से निवेश करें तो लाभ निश्चित होगा। रियल एस्टेट में निवेश आप करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। 

प्रेम संबंध में आप अपने लव पार्टनर की मदद करेंगे। और उसके आर्थिक परेशानी में भी सहायता करेंगे। आपका लव पार्टनर आपके मानसिक स्तर में सुधार करेगा। कुछ लोगों को प्रेम संबंधों को सही रास्ते पर बनाए रखने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा। 

आपका स्वास्थ्य थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ आम तौर पर अच्छा रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी से कोई नकारात्मक बात न कहें।

मकर राशिफल

मई 2024 का मकर राशिफल (May – 2024 Capricorn Horoscope)

इस महीने कार्यक्षेत्र में आपको सलाह दी जाती है कि आधिकारिक मामलों के अलावा अन्य मामलों में अनावश्यक रुचि न लें। अपने व्यापार के प्रति आपको ज्यादा रुचि दिखानी चाहिए और व्यापारिक राजनीति में नहीं फंसना चाहिए। कुछ लोग आपके प्रभाव का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। इसलिए आप सतर्क रहें नहीं तो अपना फायदा लेकर आपके काम नहीं आएंगे। इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग इस माह व्यापार में वृद्धि होती हुई देखेंगे। 

सरकारी नौकरी करने वाले लोग इस महीने ज्यादा व्यस्त रहेंगे। और देश में चल रहे चुनाव को करवाने का जिम्मा इन्ही पर रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को इस महीने धैर्य से काम करना है। जल्दबाजी नहीं करनी हैं। और दूसरों की बात पर विश्वास नहीं करना है, नहीं तो लोगों का विरोध झेलना पड़ेगा। आपकी राजनीतिक पार्टी आपके सहयोग के लिए बड़े नेताओं को प्रचार करने के लिए आपके लिए आपके क्षेत्र में भेजेगी। 

आपको अपने बच्चों की ओर से कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखना समय की मांग है। इस महीने आपको अपने पैतृक स्थान की यात्रा करनी पड़ेगी। पैतृक संपत्ति इस महीने आपको मिल सकती है या पैतृक संपत्ति से आपको किराया मिलेगा। 

आप किसी से उधार ना ले और ना दें नहीं तो इस महीने आपके पैसे फंस जाएंगे। कुछ लोगों के पास एंटीक वस्तु होने से उसकी बिक्री करने का प्रयास करेंगे जिससे आर्थिक मजबूती होगी। इस महीने आपको कुछ सिलेक्टेड सेक्टर में ही निवेश करने की सलाह दी जाती है इसकी जानकारी आप अपने विशेषज्ञ से ही प्राप्त करें।

जो अपने लव पार्टनर की बात मानेगा उसी का प्रेम जीवन आनंद में रहेगा। इस महीने आपकी मुलाकात लव पार्टनर के साथ कई बार होगी। उसके साथ आप पार्टी करेंगे और अच्छे रेस्टोरेंट में भोजन भी करेंगे। कुछ प्रेमीजन अपने प्रेम संबंध को मजबूत करने के लिए उपहार लेनदेन का सहारा लेंगे।

कुछ लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगे। और योग और व्यायाम के जरिए अपने को फिट रखने का प्रयास करेंगे। हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं और वाहन की गति पर नियंत्रण अवश्य रखें।

कुंभ राशिफल

मई 2024 का कुंभ राशिफल (May – 2024 Aquarius Horoscope)

मई का महीना आपके दृढ़ संकल्प और दृढ़ता की परीक्षा का समय होगा। आप अपने कार्य स्थल पर अपने को मजबूत स्थिति में पाएंगे। महीने की कुछ दिनों को छोड़ दें तो आप का कार्य क्षेत्र मजबूत होगा। और लक्ष्य की प्राप्ति में आपको किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आएगी। 

बीमा क्षेत्र और वित्त क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नए ग्राहक की तलाश में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्र का विस्तार करने के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी और यह यात्रा आपके कार्यक्षेत्र को बहुत मजबूत करेगी। 

जो राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग हैं उनके लिए यह महीना लाभकारी साबित होगा। आपको आपकी पार्टी का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीतिक प्रतिद्वंदी आपका विरोध करने के लिए नई-नई योजना बनाएंगे। आपको अपने वाकपटुता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करते हुए क्षेत्र के लोगों का सहयोग प्राप्त करना पड़ेगा।

परिवार के सदस्य आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। इस महीने आप अपने मित्र के घर जाएंगे और उनके जन्मोत्सव पार्टी में शामिल होंगे। बच्चों को नई खेल गतिविधि में शामिल करने के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे और उनका प्रवेश किसी संस्था में करायेंगे।

इस महीने आपका पुराना उधार दिया हुआ रुपया वापस मिल जाएगा। न्यायिक प्रक्रिया में ज्यादा उलझे नहीं, नहीं तो आर्थिक नुकसान ज्यादा हो जाएगा। शेयर मार्केट में निवेश आपके लिए इस महीने नुकसान का रहेगा ज्यादा निवेश न करें। 

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है माइग्रेन की बीमारी परेशान करेगी। सर्वाइकल स्पॉन्डलोसिस से पीड़ित व्यक्ति कुछ ज्यादा ही परेशानी महसूस करेंगे। शत्रु और रोग दोनों इस महीने आपसे पराजित हो जाएंगे और उन पर विजय प्राप्त करेंगे।

मीन राशिफल

मई 2024 का मीन राशिफल (May – 2024 Pisces Horoscope)

इस महीना आप अपने व्यवसाय के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने का यह सही समय है। इस महीने कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। इंजीनियरिंग और कंप्यूटर क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को विदेश में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। 

संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का संगीत वायरल होगा जिससे उनकी ख्याति में वृद्धि होगी और नए अनुबंध मिलेंगे। रियल एस्टेट का काम करने वाले या इसकी ट्रेडिंग करने वाले लोगों की व्यापार में वृद्धि होगी। 

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को यह सलाह दी जाती है कि क्षेत्र में जब भी उनका विरोध हो तो अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और बड़े सकारात्मक भाव के साथ स्थिति का सामना करें नहीं तो आपकी छवि धूमिल होगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

इस महीने परिवार में भाई या बहन की शादी का कार्यक्रम फिक्स हो सकता है जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार में नए वाहन की खरीद होने का योग दिख रहा है। परिवार में भौतिक सुख में वृद्धि करने वाला कुछ सामान खरीद कर आएगा। आपके घर में कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होगा जिसको बनवाने के लिए आपको दुकान पर ले जाना पड़ेगा। 

परिवार के सदस्यों को संतुष्ट रखने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त उपाय करने की आवश्यकता हो सकती है। इस महीने विद्यार्थियों को अध्ययन का अच्छा स्तर बनाए रखने में कठिनाई होगी। 

महीने की शुरुआत ही आपकी आर्थिक मजबूती की स्थिति को सुदृढ़ कर रही है। शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए लाभकारी होगा। फ्यूचर और ऑप्शन में निवेश करते समय आपको विशेषज्ञ की सलाह लेनी पड़ेगी। आप म्युचुअल फंड या सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करें आपके पैसे की अच्छी वृद्धि होगी। ऑनलाइन माध्यम से इस महीने आपको धन लाभ होगा। सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट आपकी ख्याति फैलाएगी और आपके आय में वृद्धि भी करेगी। 

लव पार्टनर के साथ आपकी जोड़ी अच्छी रहेगी और आप सामंजस के साथ इस महीने आनंद के साथ रहेंगे। इस महीने आप लॉन्ग ड्राइव पर भी जाएंगे। अपने लव पार्टनर को खुश करने के लिए आप नई-नई योजना पर कार्य करेंगे। अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें और उसे हल्के में न लें। 

अच्छे स्वास्थ्य संबंधी सुझावों का पालन करने से आप शारीरिक रूप से फिट रहेंगे। नर्वस सिस्टम संबंधित कोई बीमारी कुछ लोगों को परेशान करेगी। और नसों में खिंचाव और दर्द रहेगा। बीपी और मधुमेह के रोगी समय पर दवा लेते रहे नहीं तो इस महीने उन्हें डॉक्टर के पास जाना होगा या हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ेगा।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।