Dhanu Masik Rashifal July 2024: पढ़ें, जुलाई का धनु मासिक राशिफल

आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, धनु राशि के लिए जुलाई 2024 का राशिफल (July mah ka rashifal) कैसा रहेगा?

Masik Rashifal July 2024: जुलाई 2024 ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से काफी खास रहेगा। इस माह आपको अपनी नौकरी में परिवर्तन नहीं करना चाहिए। कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए लोग खेती किसानी के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

धनु राशि के लिए जुलाई 2024 का राशिफल (July mah ka rashifal) कैसा रहेगा? आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं,

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज
vama astrology

जुलाई 2024 का धनु राशिफल (July – 2024 Sagittarius Horoscope)

इस महीने कार्यस्थल पर आपको बहुत ज्यादा व्यस्त रहना पड़ेगा। आपको अपनी नौकरी में परिवर्तन नहीं करना चाहिए। कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए लोग खेती किसानी के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

दुग्ध का व्यवसाय करने वाले लोगों को मांग और आपूर्ति को मैनेज करने में कठिनाई होगी। कपड़े और ज्वेलरी का व्यापार करने वाले व्यापारियों को नये ग्राहक मिलेंगे।

लंबी दूरी की यात्रा हर दृष्टि से उपयोगी सिद्ध होगी। पारिवारिक मामलों में भाग लेते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। यदि भावनाओं पर अहंकार हावी हो गया तो पति-पत्नी के बीच आपसी सौहार्द बिगड़ जाएगा।

विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले इच्छुक छात्रों का सपना साकार होगा। संपत्ति का कोई पुराना विवाद आपके पक्ष में जा सकता है। वित्तीय मामलों पर ध्यान देते समय अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आय और व्यय में बड़ा अंतर हो सकता है।

आपके प्रेम रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके प्रेम रिश्ते को ख़राब कर सकता है। ऐसे में किसी अन्य व्यक्ति को अपने प्रेम रिश्ते में न लाएं।

आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बीमारियों को भी नजरअंदाज न करें बाहर जाते समय अपने खान-पान को लेकर सतर्क रहें। 

ऐसे ही ज्योतिष,त्योहार, और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।