Mangal Gochar 2024 : 12 जुलाई को मंगल का वृष में गोचर, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

इस वर्ष 12 जुलाई को मंगल का वृष में गोचर कर रहे हैं। इस परिवर्तन से मेष, वृष, सिंह और वृश्चिक राशि को विशेष लाभ होगा।

Mangal Gochar 2024 : हमारे दैनिक जीवन में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है। ग्रहों का राशि परिवर्तन आकाश मंडल में होने वाली एक ऐसा घटना है, जिसे हम देख नहीं पाते परन्तु उसका प्रभाव हम सब महसूस करते हैं।

जैसे- चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदलता है, उसी तरह सभी ग्रह अपनी अपनी कक्षा अनुसार राशि परिवर्तन करते हैं। 

मंगल का प्रभाव जीवन में सबसे अधिक देखा जाता है। मंगल को भूमि पुत्र कहा जाता है। मंगल किसका करेंगे मंगल और किसका करेंगे अमंगल

आइए, इस जानें इस ब्लॉग में…

आपको बता दें, इस वर्ष 12 जुलाई को मंगल का वृष में गोचर कर रहे हैं। इस परिवर्तन से मेष, वृष, सिंह और वृश्चिक राशि को विशेष लाभ होगा।

मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव सबसे अधिक देखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के ग्रंथों में मंगल को पृथ्वी पुत्र कहा जाता है। इस कारण मंगल का राशि परिवर्तन धरती पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है। 

मंगल के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो रहा है, तो वहीं धनु राशि वालों को शारीरिक रोगों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक रूप से इसका बहुत अधिक प्रभाव देखा जाता है। वृष राशि में मंगल के आने से अचानक वृष्टि देखने को मिलेगी। इसके प्रभाव से उम्मस भरा वातावरण देखने को मिलेगा। 

मेष राशि

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वालों के लिए मंगल का वृष राशि में आना धन धान्य की वृद्धि करने वाला है। इस समय में मंगल अपने धन भाव में आए हैं, जिस से आपके घर में धन वृद्धि के साधनों की वृद्धि होने का योग बनेगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बनेगा। जिनके रिश्तों में दूरी चली आ रही थी, अब दूरी समाप्त होने का समय रहेगा। मंगल के साथ गुरु का गोचर आपके लिए पराक्रम में वृद्धि देने वाला सिद्ध होगा। घर के विवाद समाप्त होंगे। जीवन में शांति आएगी। 

वृष राशि

वृष राशि (Vrish Rashi)

वृष राशि वालों के लग्न में मंगल का गोचर शुभ फल लेकर आया है। इसके फल स्वरूप आपको जीवन में उन्नति प्राप्त होगी। आपके पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जो लोग हिस्सेदारी में काम कर रहे थे, उनका साथी से विवाद हो सकता है। जिनके कार्य क्षेत्र में बाधा आ रही थी, उनके लिए अच्छे समय की शुरवात होने का समय रहेगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर वृष राशि में होने से आपके आय के साधनों में वृद्धि के योग बनेंगे। रुके हुए धन के वापिस आने के योग बनेंगे। विद्या प्राप्ति के लिए अच्छे योग बनेंगे। जो लोग सिविल के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके काम में वृद्धि देखी जाएगी। जो विद्यार्थी हार्डवेअर के काम में जाना चाहते है, उनके लिए उच्च विद्या प्राप्ति के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि(Vrischik Rashi)

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का वृष राशि में गोचर जीवन साथी के साथ चली आ रही समस्या का समाधान लेकर आने वाला है। इस समय में आपके जीवन की उन्नति के रास्ते खुलेंगे। जो लोग किसी साथी के सहयोग से व्यापार कर रहे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि देखी जाएगी। जो युवा लव मैरिज के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए अनुकूल समय की शुरवात होने वाली है।

धनु राशि

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि वालों का जिनका कोई जमीनी विवाद चल रहा था, उनके लिए मंगल का ये परिवर्तन बहुत शुभ फल लेकर आया है। इस राशि परिवर्तन से आपके समस्त शत्रु समाप्त होंगे। इसके अलावा धनु राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन अच्छा फल देने वाला नही है। इस समय में आपको सावधान रहने की जरूरत है। जिन लोगों को पेट की बीमारी चल रही हैं, उनको अधिक परेशानी हो सकती हैं। गुप्त रोग से परेशान लोगों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

ऐसे ही ज्योतिष,दैनिक पंचांग,राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिएVAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।