Makar Sankranti daan: मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करें? राशि के अनुसार जानें…

मकर संक्रांति (makar sankranti ) के दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान आदि करना बहुत ही फलदायी माना जाता है।

Makar Sankranti daan: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस वर्ष यह त्योहार 15 जनवरी 2023 को पड़ रहा है। इस दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा के साथ-साथ दान का विधान है।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करना बहुत ही फलदायी माना गया है। कहा जाता है इस दिन किया गया दान सौ गुना बढ़कर वापस मिलता है। साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती है।

इस दिन अपने राशि के अनुसार विशेष चीजों का दान करने से कई प्रकार के ज्योतिष लाभ मिलता है। 

आपका 2024 कैसा रहेगा?

यदि आप मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) के दिन अपनी राशि के अनुसार दान करेंगे तो आपको विशेष लाभ होगा।

तो आइए, VAMA के इस ब्लॉग में जानते हैं, मकर संक्रांति के दिन आपको किन चीजों का दान करना चाहिए। 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इसके साथ आप काले तिल का दान कर सकते हैं। मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का दान बहुत ही फलदायी माना जाता है। 

मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का दान करने से जीवन से ग्रहों का दुष्प्रभाव हट जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

वृषभ राशि (Taurus)

अगर आपकी राशि वृषभ है तो आप मकर संक्रांति के दिन सफेद चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। वृषभ राशि के लोगों को सफेद तिल, चावल, चीनी आदि का दान करना विशेष फलदायी होगा। 

अगर आप मकर संक्रांति के दिन तिल, चावल या चीनी का दान करेंगे तो आपके जीवन में समृद्धि आ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

मान्यता है कि मकर संक्रांति पर काली उड़द दाल और चावल का दान करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है साथ ही घर सदैव धन-धान्य से भरा रहता है। 

इसके अलावा मिथुन राशि वालों को इस दिन गरीबों को कंबल दान अवश्य करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन इन वस्तुओं का दान करने से जीवन में सफलता और पुण्य की प्राप्ति होती है। 

कर्क राशि (Cancer)

अगर आपकी राशि कर्क है, तो मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) पर सफेद अनाज का दान करें। इस दिन किसी भी सफेद धातु का दान आपके लिए शुभ होगा। आप इस दिन जरूरतमंद को चांदी की कोई चीज दान करके या सफेद तिल का दान करके भी लाभ पा सकते हैं। 

मकर संक्रांति के दिन दूध का दान भी बहुत ही लाभकारी होता है। 

सिंह राशि (Leo)

मकर संक्रांति के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को काली तिल का दान करना बहुत ही फलदायी माना जाता है। यदि इस दिन सिंह राशि के लोग काले कंबल का दान करें तो उन्हें सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति और जीवन में शांति मिलती है। 

अगर आप मकर संक्रांति के दिन पीले कपड़ों और काली दाल दान में देंगे तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा।

कन्या राशि (Virgo)

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) के दिन, सवा किलो चावल के साथ काली दाल का दान करना आपके लिए फायदेमंद होगा। इस दिन गरीबों को खिचड़ी के साथ-साथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाना बहुत ही शुभकर माना जाता है। 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होता है। मकर संक्रांति पर कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के चीनी, चावल, दूध-दही, सफेद या गुलाबी रंग के ऊनी कपड़ें, खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करना विशेष फलदायी होता है। 

अतः तुला राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, तिल-गुड़ के साथ-साथ सफेद वस्तुओं का दान अवश्य करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

यदि वृश्चिक राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन गुड़ के साथ खिचड़ी का दान करें तो ये आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। इस दिन गरीबों को भोजन कराएं और साथ में सवा किलो गुड़ चढ़ाएं।

मकर संक्रांति के दिन ऐसा करने से भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और वृश्चिक राशि के जातक को पुण्य की प्राप्ति होती है। 

धनु राशि (sagittarius)

धनु राशि के लोग इस दिन चने की पीली दाल गरीबों को दान में दें। इस दिन पुस्तकों का भी दान भी बहुत फलदायी होता है। 

धनु राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन पीला कपड़ा, पीली दाल, खड़ी हल्दी आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का नाश होता है। धन की कभी कमी महसूस नहीं होती है।

मकर राशि (Capricorn)

चूंकि मकर संक्रांति के दिन से सूर्य मकर राशि में गोचर करते हैं इसलिए इस दिन यदि आप सूर्य को अर्घ्य देते हैं तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। 

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024) के दिन दान में आप काली चीजें दान में दे सकते हैं और काले कपड़ों का दान भी कर सकते हैं। यदि मकर राशि के लोग काले कंबल, काले तिल एवं सरसों का तेल दान करेंगे तो फलदायक होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन काली उड़द दाल का दान करें। इन चीजों का दान आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। आपके लिए काली उड़द, काला कपड़ा एवं काले तिल का दान करना श्रेयस्कर होगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोगों को मकर संक्रांति के दिन काले चने या चने की दाल का दान करने की सलाह दी जाती है। यदि आप इन चीजों का दान करती हैं तो आपके जीवन में धन लाभ के साथ समृद्धि के योग बनेंगे।

इस प्रकार राशि के अनुसार मकर संक्रांति के दिन किया गया दान आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा और आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा।

vama-astrology

ऐसे ही अन्य धार्मिक उपाय और त्योहारों के बारे में जानने के लिए VAMA से जुड़े रहें।