Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर करें इन 10 चीजों का दान, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

आइए, VAMA के इस ब्लॉग में जानते हैं मकर संक्रांति के दिन पर किन 10 वस्तुओं का दान करने से भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। 

Makar Sankranti daan: इस वर्ष मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी, 2024 को मनाया जाएगा। हिंदू केलेंडर के अनुसार प्रत्येक माह संक्रांति मनाई जाती है परन्तु मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। 

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है। इसदिन किया गया दान महादान कहलाता है और इसका पुण्य कई गुना बढ़कर हमें मिलता है। इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करने का भी विधान है। ऐसा करने से पितर खुश होते हैं और हमें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। 

Facing problems in love life?

तो आइए, VAMA के इस ब्लॉग में जानते हैं मकर संक्रांति के दिन पर किन 10 वस्तुओं का दान करने से भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। 

Makar Sankranti daan 2024

1- तिल का दान (donation of sesame seeds)

शास्त्रों में मकर संक्रान्ति को तिल संक्रान्ति भी कहा जाता है। काले तिल और तिल से बनी चीजों को दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। विशेषकर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए तिल का दान किया जाता है। इसके अलावा सूर्यदेव और भगवान विष्णु के साथ-साथ पितर भी तिल दान करने से प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से शनि दोष भी दूर होता है।

2- खिचड़ी का दान (donation of khichdi)

मकर संक्रान्ति को खिचड़ी भी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी का सेवन करने से सभी प्रकार के परेशानियों का अंत होता है। इस दिन कच्ची खिचड़ी का दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। मकर संक्रान्ति पर चावल और काली उड़द की दाल का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है साथ ही कुंडली में गुरु, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। 

3- गुड़ का दान (donation of jaggery)

मकर संक्रान्ति पर गुड़ और गुड़ से बनी चीजों को दान करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में गुड़ का संबंध गुरु ग्रह से होता है। मकर संक्रान्ति पर गुड़ दान करने पर शनि, गुरु और सूर्य तीनों प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से करियर में तरक्की और समाज में मान-प्रतिष्ठा मिलती है। 

4- गर्म कपड़े या कंबल का दान (donation of warm clothes or blankets)

मकर संक्रान्ति पर ऊनी कपड़े का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब जरूरतमंद को ऊनी कपड़े, कंबल आदि का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है और गरीबों का आशीर्वाद मिलता है। 

5– देसी घी का दान (donation of ghee)

मकर संक्रान्ति के दिन देसी घी और इससे बनी मिठाइयों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि मान-सम्मान, यश और भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति के लिए मकर संक्रान्ति पर देसी घी का दान किया जाता है।

6- नमक का दान (donation of salt)

मकर संक्रान्ति पर नमक दान करने से विशेष लाभ मिलता है। शास्त्रों में बताया गया है कि मकर संक्रान्ति पर नमक के दान से अनिष्टों और बुरी ऊर्जाओं का नाश होता है।

7- रेवड़ी का दान (Revadi’s donation)

मकर संक्रान्ति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद गरीबों को रेवड़ी (Revadi) का दान देने से महापुण्य की प्राप्ति होती है। 

8- पशु-पक्षियों को भोजन दान (Donate food to animals and birds)

मकर संक्रान्ति के दिन पक्षियों को दाना और भूखे जानवरों को भोजन खिलाना अत्यंत फलकारी माना जाता है। साथ ही इस दिन किसी ब्राह्मण को गौ-दान करना और गाय को चारा खिलाना भी बेहद शुभ होता है।

9- सुहाग सामग्री का दान (donation of wedding material)

मकर संक्रान्ति के विशेष अवसर पर किसी सुहागन स्त्री को सुहाग का सामान (wedding material) अवश्य दान करें। आप इस दान में बिंदी, सिन्दूर, मेहंदी, आलता, लाल वस्त्र और श्रृंगार से जुड़ी बहुत सी चीजों को शमिल कर सकते हैं।

10- नए वस्त्रों का दान (donation of new clothes)

आपकी क्षमता के अनुसार मकर संक्रान्ति पर गरीबों और जरूरमंदों को नए कपड़ों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को हर तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलती है साथ ही मृत्यु का भय समाप्त होता है। 

ये भी पढ़ें-