Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आइए, VAMA के इस ब्लॉग में महाशिवरात्रि का महत्त्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि (mahashivratri ka mahatva & puja vidhi) के बारे में जानते हैं।

Mahashivratri 2024: इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च, 2024 को मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान शिवजी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। भगवान शिव को आदि गुरु माना जाता है। सनातन धर्म में भगवान शिव को संहारक के रुप में पूजा जाता है। भगवान शिव की उपासना करने से भक्तों की सभी पीड़ाएं और दुख दूर हो जाती है। 

भगवान शिवजी का जन्म फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हुआ था। इस तिथि को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के रूप में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव जी आराधना और पूजा पूरी रात जागकर की जाती है। इस दिन शिवालयों की रौनक देखते ही बनती है, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कण-कण मानों शिवमय हो जाता है।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आइए, VAMA के इस ब्लॉग में महाशिवरात्रि का महत्त्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि (mahashivratri ka mahatva & puja vidhi) के बारे में जानते हैं। 

maha shivaratri 2024

सबसे पहले महाशिवरात्रि के महत्ता को जान लेते हैं। 

महाशिवरात्रि (mahashivratri) सनातन धर्म का एक पवित्र त्योहार है। इस दिन यदि शिवलिंग का अभिषेक किया जाये तो मनुष्य की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही कठिन से कठिन समस्याओं का भी हल हो जाता है। 

शिव जी के आशीर्वाद से काम, क्रोध, एवं लोभ जैसे विकारों से मुक्ति तो मिलती ही है, इसके साथ ही परमानन्द, शान्ति एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही विशेष होता है। इस दिन शिवरात्रि का व्रत करने से व्रत का कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है।

महाशिवरात्रि 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त (maha shivratri 2024 date and time)

इस वर्ष महाशिवरात्रि (Mahashivratri) 8 मार्च, 2024 को पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 मार्च को सायं 9 बजकर 57 मिनट से अगले दिन 9 मार्च को सायं 6 बजकर 17 मिनट तक है। 

आपको बता दें, शिव जी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। अतः इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को ही रखा जाएगा।

महाशिवरात्रि 2024 पूजा मुहूर्त (maha shivratri muhurat 2024)

महाशिवरात्रि के दिन चारों पहर पूजा करने का विधान है। जोकि इस वर्ष इन 4 शुभ मुहूर्त में पूजा की जा सकती है। 

  1. रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – शाम 06 बजकर 25 मिनट से रात 09 बजकर 28 मिनट तक (8 मार्च, 2024)
  2. रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – रात 09 बजकर 28 मिनट से 9 मार्च को रात 12 बजकर 31 मिनट तक (8 मार्च, 2024)
  3. रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – रात 12 बजकर 31 मिनट से प्रातः 03 बजकर 34 मिनट तक (9 मार्च, 2024)
  4. रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – प्रात: 03.34 से प्रात: 06:37 (9 मार्च, 2024)

महाशिवरात्रि की पूजा विधि (maha shivratri puja vidhi)

  • महाशिवरात्रि के दिन प्रातः काल उठकर स्नान आदि करके महाशिवरात्रि व्रत का संकल्प लें। 
  • स्वच्छ वस्त्र धारणकर किसी शिवालय में भगवान शिव का ध्यान करें।
  • शुभ मुहूर्त में पूजा प्रारंभ करें।  
  • सबसे पहले भगवान शंकर को पंचामृत से स्नान कराएं।
  • दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। 
  • साथ ही निरंतर ॐ नमः शिवाय का जाप करें। 
  • आप अभिषेक करते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। 
  • बेलपत्र, भांग, धतूरा भोलेनाथ का सबसे पसंदीदा चढ़ावा है।
  • इसलिए तीन बेलपत्र, भांग, धतूरा, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र और दक्षिणा भी चढ़ाएं।
  • भोले शंकर का शुद्ध जल से अभिषेक कर उन्हें वस्त्र, जनेऊ अर्पित करें।
  • पूरी रात्रि का दीपक जलाएं। अंत में केसर युक्त खीर का भोग लगाकर सबको प्रसाद बांटें।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ये तो थी, महाशिवरात्रि का महत्त्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि (maha shivratri 2024 date and time) की बात। ऐसे ही सनातन धर्म की अन्य पर्व और पूजा विधि जानने के लिए VAMA App से जुड़े रहें।

ये भी पढ़ें-