कुंभ राशिफल 2025 | Kumbh Rashifal 2025 | VAMA

क्या आप भी साल 2025 के बारे में सोच रहे हैं, या वार्षिक राशिफल 2025 जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें कुंभ राशिफल 2025 (Kumbh Rashifal 2025)

कुंभ राशिफल 2025 (Kumbh Rashifal 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की ग्यारहवीं राशि कुंभ है। इस राशि के स्वामी शनि हैं। कुंभ राशि वालों के लिए शनि के साढ़े साती समाप्ति का काल शुरु होने से ये वर्ष 2025 विशेष शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। 

यदि आप भी 2025 को लेकर उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं 2025 आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो आपके लिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव लेकर आए हैं, कुंभ राशि राशिफल 2025 (Kumbh Rashifal 2025) की संपूर्ण जानकारी। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025
vama

तो आइए, यहां पढ़ें…

कुंभ राशिफल 2025 | Kumbh Rashifal 2025  

आपके वार्षिक राशिफल कुंभ 2025 में करियर, व्यवसाय, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्त जानकारी और उपाय… 

कुम्भ राशि के जातक नव वर्ष की शुरुआत में ही अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। बहुत पुराने मुकदमे में न्यायालय का निर्णय आपके पक्ष में आएगा। जिससे आपको बहुत ही मानसिक सुख प्राप्त होगा। आपका सामान चोरी हुआ है, तो इसका खुलासा होगा और चोर भी पकड़ा जाएगा। 

कुम्भ राशि पर शनि ग्रह की साढ़ेसाती चल रही है। शनि कुम्भ राशि में ही गोचर कर रहे हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी परेशानी देते हैं। जिससे मानसिक पीड़ा रहती है। बुद्धि भी भ्रमित हो जाती है। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कई लोगों को शारीरिक पीड़ा और माइग्रेन की पीड़ा से पीड़ित रहना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों से विवाद ना हो इसके लिए आपको शांत रहना है। रोग से मुक्ति के लिए आपको योग और व्यायाम सदैव करते रहना चाहिए। 

कार्यक्षेत्र में कुम्भ राशि के जातक बहुत कठिनाइयों का सामना करेंगे। बीच-बीच में विरोधी परेशान करने की भरसक कोशिश करते रहेंगे। 

आपके जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी परिस्थितियाँ बहुत हद तक आपके नियंत्रण में रहेंगी। 

जब से साढ़ेसाती प्रारंभ हुई। आपके साथ बहुत साजिश हुई। उच्च पद भी चला गया। आर्थिक संकट भी आया। जो अपने थे वह साथ छोड़कर चले गए। जिसको आपने बहुत मदद की उसको अच्छा पद दिलाया वह भी आपके विरोध में खड़ा होकर आपकी बुराई किया। बहुत दुखद आपने पाँच साल देखा लेकिन अब बस आपके साथ बहुत अच्छा होगा। 

आप अपने पुराने पद को जल्द ही प्राप्त करेंगे। शक्तियां वापस आयेंगी और जो विरोधी हो गए थे उनका पराभाव होगा। 

29 मार्च से शनि का गोचर कुंभ राशि से मीन राशि में हो रहा है। आपकी राशि से दूसरे भाव में शनि ग्रह की उपस्तिथि रहेगी। 

शनि की साढ़ेसाती अभी आपकी राशि पर ढाई साल और चलेगी। जिनके लिए चढ़ती हुई साढ़ेसाती कष्टकारी होती है उनके लिए उतरती हुई साढ़ेसाती सभी प्रकार का सुख देने वाली होती है। 

आपको केवल यही सलाह है कि बेबात का झगड़ा ना करें। किसी प्रकार का क्लेश ना फैलाएं। अपनों से शत्रुवत व्यवहार ना करें। जो भी कार्य करने का विचार कर रहे हैं उसमें कई लोगों की राय या विशेषज्ञ की राय जरुर ले लें। यदि आप इतना परिवर्तन कर लेंगे तो आपका चतुर्मुखी विकास होने से कोई रोक नहीं पाएगा।

14 मई से गुरु ग्रह का परिवर्तन वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। आपके लिए गुरु ग्रह सबसे शुभकारक रहने वाले हैं। गुरु ग्रह आपकी समस्त कामना की पूर्ति करेंगे। 

इस वर्ष होने वाली परीक्षा में आप मेधावी लिस्ट में अपना नाम देखेंगे। धार्मिक अनुष्ठान और देवभक्ति में बहुत ज्यादा मन लगेगा। 

शेयर या कमोडिटी मार्केट में निवेश करने से धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। म्युचुअल फंड या सिप में इन्वेस्टमेंट किया हुआ पैसा अच्छी ग्रोथ करेगा। भाग्य में वृद्धि होगी। आय सम्मान पद – प्रतिष्ठा में वृद्धि अवश्य होगी। 

कई लोग प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। हीरे, सोने और चांदी के आभूषण की खरीदारी इस वर्ष होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में जिम्मेदारी का पद आपको उच्च नेतृत्व के द्वारा दिया जाएगा। आप बहुत आनंदित महसूस करेंगे।

30 मई से कुम्भ राशि में राहु और सिंह राशि में केतु ग्रह का परिवर्तन हो रहा है। यह दोनों छाया ग्रह आपके लिए कुछ परेशानी उत्पन्न कर रहे हैं। इनके प्रभाव को दूर करने के लिए आप अनुशासित रहे। 

सकारात्मक विचार आपके सभी रोग का शमन करेगा और आप में उत्पन्न नकारात्मक प्रभाव अपने आप दूर चले जाएंगे। 

कुंभ राशि के लिए अशुभ मास – फरवरी, जून, अक्टूबर और नवम्बर

राशिफल 2025 के अनुसार कुंभ राशि के लिए सामान्य रहेगा। वर्ष 2025 को शुभ बनाने के लिए VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें।  

जैसे- 

  • अपने और अपने प्रियजनों के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक पूजा करवाएं
  • नौकरी में रुकावटों और तनाव से मुक्ति के लिए राहु केतु शांति पूजा में भाग लें।
  • प्रत्येक शनिवार शनि साढ़े साती एवं महादशा शांति महायज्ञ कराएं
  • दुश्मनों से बचाव के लिए माँ बगलामुखी चतुर्दशी पूजा में भाग लें
  • व्यापार की उन्नति के लिए व्यापार वृद्धि महालक्षमी पूजा में भाग लें

आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2025 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए और आपका परिवार खुशहाल रहे।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आज ही वामा ऐप डाउनलोड करें।