5 अप्रैल को होंगे कुम्भ, मीन और मेष राशि में सभी ग्रह, जानें इसका प्रभाव और उपाय

5 अप्रैल, 2024 को कुंभ, मीन और मेष राशियों में सभी ग्रहों का संयोग भौगोलिक, प्राकृतिक और सामाजिक हलचल पैदा करने वाला होगा।

Grah Gochar 2024: इस बार 5 अप्रैल को सभी बड़े ग्रहों की युति कुंभ, मीन और मेष राशि में होने वाली है। जिससे देश दुनिया में इसका बहुत बड़ा प्रभाव देखा जायेगा। ये संयोग मेष कुम्भ मीन राशि में होने होने वाला है। 

इस संयोग से मेष, कुम्भ और मीन राशि के साथ-साथ सिंह कन्या और तुला राशि वालों पर भी इसका प्रभाव होने वाला है।

ज्योतिषी से अपनी कुंडली जानें

अभी बात करें

First Consultation FREE!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सृष्टि के आरम्भ के समय सभी ग्रहों ने एक ही अंश कला और एक ही राशि (एक ही बिन्दु) से चलना शुरू किया था, इससे  पहले सृष्टि में बहुत भारी उथलपुथल हुआ था, अब जब भी एक या एक से अधिक ग्रह आस पास की राशियों में एक साथ होते हैं, तो सृष्टि में ऐसी ही घटना देखी जाती है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

क्या होगा इस संयोग का प्रभाव, जानिए 

5 अप्रैल, 2024 को होने वाला 3 राशियों में सभी ग्रहों का संयोग भौगोलिक, प्राकृतिक और सामाजिक हलचल पैदा करने वाला होगा। 

इस योग के होने से देश दुनिया में भूकम्प, अग्निकाण्ड जैसी दुर्घटना हो सकती हैं। कोई बहुत बड़ा राजनितिक बदलाव भी हो सकता है। 

इस दौरान किसी नेता के साथ घटना-दुर्घटना भी सुनने को मिल सकती हैं। जनता में किसी तरह के रोग का प्रकोप बढ़ेगा। 

ज्योतिषी से अपनी कुंडली जानें

अभी बात करें

First Consultation FREE!

आइए, अब जानते हैं कि इस युति का किन-किन राशियों पर ज्यादा प्रभाव होगा?

आज का मेष राशिफल

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए होने वाला ये संयोग बहुत कुछ नया देने वाला है। आपके जीवन में ख़ुशी आएगी। वाणी की मधुरता सबको आकर्षित करेगी। इस संयोग से आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इस समय में आपको विदेश जाने का अवसर मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं, तो ये समय आपके लिए बहुत शुभ होने वाला है। इस दिन लिए निर्णय जीवन में परिवर्तन लाने वाले सिद्ध होंगे। 

आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों का ये संयोग शुभ फल देने वाला नहीं होगा। इस समय में जीवन साथी से अनबन हो सकता है। अगर पार्टनरशिप में कोई व्यापार कर रहे हैं तो, अचानक नुकसान हो सकता है। किसी से व्यर्थ का विवाद ना करें। किसी भी तरह का कोई नया काम शुरू ना करें। वाहन ध्यान से चलाएं। अगर नया वाहन लेने का विचार कर रहे हैं, तो अभी आपको रुकना चाहिए। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अगर घर में किसी को शुगर की बीमारी है, तो उनको अपने खान पान का ध्यान रखना होगा। 

ज्योतिषी से अपनी कुंडली जानें

अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए 3 राशियों में होने वाला ग्रहों का संयोग कष्टकारी होने वाला है। इस समय में आपको सिर से जुडी कोई बीमारी है, तो सावधान रहेने की जरूरत है। आपका ज़िद करने का स्वभाव आपको किसी मुसीबत में डाल सकता है। आपके शत्रु शान्त रहेंगे। जमीन खरीदने बेचने की योजना अभी न बनाएं। इस दिन आपके लिए अचानक यात्रा का योग बनेगा। इस दिन घर वालों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। परिवार के साथ कहीं घुमने जाना अच्छा रहेगा। 

आज का तुला राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए होने वाला ग्रहों का ये संयोग शुभ सिद्ध होने वाला है। उन्नति के अवसर बनेगे। बड़े आपके साथ आएंगे जिस से आपका मनोबल बढेगा। युवाओं के लिए उन्नति के अवसर बनेंगे। जो युवा रोजगार की तलाश में थे उनकी रोजगार की तलाश पूरी होगी। जिन युवाओं को जीवनसाथी की तलाश थी, उनकी तलाश पूरी होगी। सन्तान का सुख प्राप्त होगा।

आज का कुंभ राशिफल

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए 3 राशियों में होने वाला सभी ग्रहों का संयोग महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दिन आपके लग्न भाव में भी शनि, मंगल और चंद्रमा 3 ग्रह होने वाले हैं। इस संयोग के होने से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आपके क्रोध में वृद्धि हो सकती है। इस संयोग से आलस की वृद्धि होगी। अचानक धन प्राप्ति का योग बनेगा। नये लोगों से मिलनें का अवसर मिलेगा। पेट से जुड़े रोग उभर सकते हैं। अगर भूमि खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अभी रुकना ठीक रहेगा।

ज्योतिषी से अपनी कुंडली जानें

अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का मीन राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए 3 ग्रहों के संयोग से राहु, सूर्य और शुक्र लग्न में होंगे, जिसके कारण आप की बुद्धि भ्रमित हो सकती हैं। इस दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन नहीं है। जीवन साथी की तरफ से परेशानी हो सकती है। ऐसे समय में आपको लव मेट से भी झगडा करने से बचने की जरुरत है। अगर आप विवाह करना चाहते हैं, तो अभी सही समय नही है। इस दिन आपको अचानक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेश जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छा समय होने वाला है। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ऐसे ही ज्योतिष, धर्म और राशिफल जानने के लिए VAMA ऐप से जुड़े रहें।