Surya Gochar : 16 जुलाई को सूर्य करेंगे मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों के लोगों को होगा धन लाभ

इस वर्ष 16 जुलाई को भगवान सूर्य मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के इस गोचर से आपके जीवन में ख़ास होने वाला है। यहां जानें, सूर्य गोचर से जानें राशिफल...

Surya Gochar : इस वर्ष 16 जुलाई को भगवान सूर्य मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के इस गोचर से आपके जीवन में ख़ास होने वाला है। सूर्य के कर्क राशि में आने से कुछ लोगों के लिए असंतुल का समय होने वाला है।

इस बार सूर्य अपने मित्र चंद्रमा की राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आपको बता दें, सूर्य चन्द्र प्रकृति के अनुसार एक दूसरे से विपरीत हैं। सूर्य अग्नि तत्व हैं और चंद्रमा जल तत्व हैं।

तो आइए, VAMA के ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य देव से जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से किन-किन राशियों को शुभ फल मिलेगा या किसे धन लाभ देगा?

कर्क संक्रान्ति 2024 (Kark Sankranti 2024)

सूर्य का मिथुन से कर्क राशि में आना कर्क संक्रांति कहलाता है। सूर्य एक दिन में 1 अंश की गति से चलते हैं। एक राशि में 30 अंश होते हैं। जिस से सूर्य हर महीने 30 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं।

सूर्य का राशि परिवर्त्तन हर महीने होने से कभी किसी राशि के लिए शुभ होता है, तो किसी महीने किसी और राशि के लिए शुभ हो जाता है। ग्रहों के स्वाभाव और प्रकृति के अनुसार मित्र और शत्रु के सम्बन्ध होने से राशि परिवर्त्तन के अनुसार उसका अलग अलग प्रभाव होता है। 

मेष राशि

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का कर्क राशि में आने से घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। वहीं दूसरी तरफ, आपकी माँ को शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर में ख़ुशी और उत्सव का माहौल बनेगा। अगर आप नया घर लेने का विचार बना रहे थे, तो इस समय में आपका सपना पूरा होगा। 

वृष राशि

वृष राशि 

वृष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर पराक्रम भाव में होगा। इस समय में आपके लिए समाज में प्रतिष्ठा प्राप्ति का समय है। लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। जो लोग सामाजिक कार्य में लगे हुए हैं, उनको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको भाई बहनों से लाभ प्राप्त होगा। जिनके जीवन में किसी भी प्रकार का कोई विवाद चल रहा था, अब वो विवाद समाप्त होने का समय है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होने वाला है। आपके पिता से आपको लाभ प्राप्त होगा। जिनके घर में किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था, उनके घर में शांति बनेगी। जिनको आँखों की कोई बीमारी चल रही थी, उनकी बीमारी अब ठीक होने का समय है। इस समय में आपको घर में किसी नन्हे महेमान के आने के समाचार प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लग्न में सूर्य का गोचर क्रोध में वृद्धि करने वाला हो सकता है। इस समय में आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपको उन्नति प्रदान करेंगे। आपके नेतृत्व से सब लोग उन्नति को प्राप्त करेंगे। जिनको खर्च अधिक होने की समस्या आ रही थी, अब खर्चों में कमी आएगी। जीवन साथी पर क्रोध ना करें सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर शुभ फल देनें वाला है। इस समय में आपको विदेश की यात्रा करने के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग जीवन में सन्यास की तरफ बढ़ रहे हैं, उन्हें किसी सन्त का सानिध्य प्राप्त होगा। इस समय में खर्च अधिक हो सकता है। आपके उपर बिना किसी कारण चिंता बढ़ाने वाला काम आ सकता है। 

कन्या राशि

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए ये समय जीवन का बहुत महत्वपूर्ण समय होने वाला है। 

आपके आय भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए आमदनी के रास्ते खोलने वाला है। विद्यार्थी युवाओं के लिए सूर्य का गोचर नए रास्ते खोलने वाला है। जो उच्च विद्या के लिए विदेश जाना चहाते हैं, उनके लिए अनुकूल समय है। गर्भवती महिलाओं को इस समय में अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला राशि

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपके दशम भाव में होने वाला है। जिनके रोजगार में बाधा आ रही थी, अब उनकी समस्या का समाधान हो जायेगा, जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे थे, उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। जो लोग व्यापार में मन्दी का समय झेल रहे थे, अब उनको उन्नति देखने को मिलेगी। जो अन्न के व्यापार से जुड़े हैं उनके व्यापार में तेजी आएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बहुत शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। सूर्य का गोचर आपके भाग्य भाव में होने वाला है। जिसके प्रभाव से आपके जीवन में उन्नति के रस्ते खुलते नजर आएंगे। इस समय में आपके रुके हुए सारे कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे। इस समय में आपके लिए विदेश यात्रा के योग बनेंगे। 

धनु राशि

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। इस समय में आपको शारीरिक रोगों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको पेट से जुड़ा कोई रोग है, तो सावधान रहने की जरूरत है। इस समय में खान पान का ध्यान रखें। अष्टम भाव में भाग्य के स्वामी का गोचर, भाग्य से वय भाव में हो रहा है जिसके कारण जीवन में कुछ कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है।

मकर राशि

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर सप्तम भाव में होने वाला है। इस समय में आपके अष्टम भाव के स्वामी सप्तम भाव में गोचर करेंगे। आपके जीवन साथी को किसी रोग से परेशानी हो सकती है। व्यापार करने वालों को इस समय में नुक्सान होने की सम्भावन है। इस समय में किसी नए व्यक्ति के मिलने का योग बनेगा, जिसके साथ आपको काम करने का अवसर प्राप्त होगा। 

कुम्भ राशि 

कुम्भ राशि वालों को इस समय में सभी शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। इस समय में आपके जीवन के सभी पुराने विवाद समाप्त होंगे। जो लोग किसी कोर्ट केस में फंसे हुए थे, उनको कोर्ट केस से आजादी मिलेगी। जो लोग शत्रु के का शिकार हुए हैं उनको इस समय में सब षडयंत्र से आज़ादी मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि 

मीन राशि वालों को इस समय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सन्तान की और से आपको उन्नति के समाचार प्राप्त होंगे। जो विद्यार्थी उच्च विद्या के लिए अवसर तलाश रहे थे, उनकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। जो लोग सन्तान की कामना कर रहे थे, उनकी इच्छा पूरी होने का समय है। गलत संगत के मित्रों से सावधान रहें। इस समय में आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

ऐसे ही ज्योतिष,दैनिक पंचांग,राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिएVAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।