June Horoscope 2024: जून आपके लिए कैसा रहेगा? जानिए, जून माह का राशिफल

आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए जून – 2024 का राशिफल (june mahine ka rashifal) कैसा रहेगा?

Monthly Horoscope june 2024 | जून माह का राशिफल 

June Horoscope: जून महीने की शुरुआत ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष नवमी दिन शनिवार से हो रही है। ज्येष्ठ मास भारतीय काल गणना (हिन्दू पंचांग) के अनुसार वर्ष का तीसरा माह है। 

ज्येष्ठ माह को गर्मी का महीना भी कहा जाता है। ज्येष्ठा नक्षत्र में इस मास की पूर्णिमा 21 जून को है, इसीलिए इस मास का नाम ज्येष्ठ रखा गया है। 

22 जून (06:37 AM) तक ज्येष्ठ मास रहेगा और आज से ही आषाढ़ मास का प्रारंभ भी हो जाएगा। गर्मी ज्यादा होने का कारण नदी, तालाब और कुएं में पानी सूख जाता है और भूजल स्तर भी काफी नीचे चला जाता है। जल की कमी होने के कारण इस महीने जल का दान भी करने से पुण्य प्राप्त होता है। इसी महीने में दानी लोग जल प्याऊ जगह जगह लगवाते हैं।

इस महीने भगवान सूर्य और बजरंगबली की विधिवत पूजा होती है। सुबह सूर्य को अर्घ्य देते हैं और भगवान बजरंगबली चालीसा पढ़ने से सभी प्रकार की परेशानी और रोग का नाश होता है। 

प्रत्येक मंगलवार को भंडारे और सुंदरकांड का आयोजन भी कई जगह होता है। ज्येष्ठ मास विष्णु जी का प्रिय माह माना गया है। इस महीने में पूजा-पाठ के साथ ही जल का दान जरूर करना चाहिए और पवित्र नदियों जैसे- गंगा, यमुना, सरयू, नर्मदा, शिप्रा में स्नान भी करना चाहिए। 

अपार पाप दूर करने वाली अपरा एकादशी 2 जून को मनाई जाएगी। 4 जून को प्रदोष व्रत और 6 जून को वट सावित्री का व्रत है। वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष अमावस्या को मनाया जाता है। संसार की सभी स्त्रियों में ऐसी कोई शायद ही हुई होगी जो सावित्री के समान अपने अखंड पातिव्रत्य और दृढ़ प्रतिज्ञा के प्रभाव से यमद्वार पर गए हुए पति को सदेह लौटा लाई हो। अतः विधवा, सधवा, बालिका, वृद्धा, सपुत्रा, अपुत्रा सभी स्त्रियों को सावित्री का व्रत अवश्य करना चाहिए। 

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

9 जून को पार्वती-पूजा निर्णयामृत के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया को मां पार्वती का जन्म हुआ था। अतः स्वियोंको चाहिये कि वे अपने सुख और सौभाग्यादि की वृद्धि के लिये इस दिन उनका प्रीतिपूर्वक पूजन करें तथा विविध प्रकारके फल, पुष्प और नैवेद्यादि अर्पण करके गायन-वादन और नृत्यके साथ उनका जन्मोत्सव मनायें। 

16 जून को गंगा दशहरा है– ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी को हस्त नक्षत्र में गंगा का आगमन हुआ था। अतएव इस दिन गंगा आदिका स्नान, अन्न-वस्त्रादि का दान, जप-तप-उपासना और उपवास किया जाय तो दस प्रकार के पाप (तीन प्रकार के कायिक, चार प्रकार के वाचिक और तीन प्रकार के मानसिक) दूर होते हैं। 17 जून को निर्जला एकादशी व्रत मनाया जाएगा। यह व्रत ज्येष्ठ शुक्ला एकादशीको किया जाता है। इसका नाम निर्जला है; अतः नाम के अनुसार इसका व्रत किया जाय तो स्वर्गादि के सिवा आयु और आरोग्यवृद्धि के तत्त्व विशेषरूप से विकसित होते हैं। 

21 जून को ज्येष्ठ मास का पूर्णिमा व्रत है आज के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा है हवन पूजन आरती सायंकाल में होता है। 22 जून आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष का प्रारंभ होकर 30 जून नवमी तक जून माह की उपस्तिथि रहेगी।

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि से मेष राशि 1 जून (04:26 PM) को होगा। गुरु ग्रह का उदय पूर्व दिशा में 3 जून(7:07 AM) वृष राशि में होगा। शुक्र अस्त अवस्था में वृष राशि से मिथुन राशि में 12 जून(04:54 PM) को परिवर्तन होगा। 

सूर्य संक्रांति वृष राशि से मिथुन राशि 14 जून (08:41 PM) को होगी। बुध ग्रह का परिवर्तन वृष से मिथुन राशि में 14जून (0950 PM) को और 29 जून (01:53 PM) को मिथुन से कर्क राशि में परिवर्तन होगा।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

4 जून को भारतीय जनता पार्टी की सरकार तो बनेगी लेकिन 400 पार का नारा फेल हो जायेगा। इस बार विपक्ष बहुत मजबूत स्थिति में रहेगा।

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए जून 2024 का राशिफल (june mahine ka rashifal) कैसा रहेगा? 

मेष राशि

जून 2024 का मेष राशिफल (June 2024 Aries Horoscope)

इस महीने आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे और अच्छे पैकेज की नौकरी का ऑफर और उच्च पद मिलेगा। यदि आप प्रगति करना चाहते हैं तो आपको दुष्ट लोगों की संगति को छोड़ना पड़ेगा। 

कुछ लोग आपके आसपास ऐसे होंगे जो आपकी हानि होने पर खुश होंगे ऐसे लोगों को आपको पहचानना है और उनसे दूरी बनानी है। व्यवसाय में कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके व्यापार में वृद्धि करने का फॉर्मूला बताएंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग करने वालों को निवेश करने के लिए क्लाइंट मिलेंगे जिससे धन की प्राप्ति होगी।

परिवार में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना है और जीवनसाथी से किसी भी प्रकार की कहासुनी ना हो इस पर विचार रखना है। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए खुद को शांत रखें। तीसरे सप्ताह में परिवार के कुछ सदस्यों से आपसी मतभेद या झगड़ा होता हुआ दिख रहा है। अपने वाणी पर नियंत्रण रखें और अनुशासित रहे परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कुछ लोगों के उनके मन के अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा।

आपका अच्छा स्वास्थ्य आपको व्यवसायिक और वित्तीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को तीसरे सप्ताह से धन लाभ होगा और जो भी धन हानि पिछले सप्ताह हुई है वह भी रिकवरी हो जायेगी। संपत्ति में निवेश करने से बचना चाहिए। इस महीने आप किसी के साथ भी कारोबार करने जा रहे हैं तो विचार अवश्य कर लीजिएगा क्योंकि धोखा मिल सकता है।

इस महीने अपने लव पार्टनर के साथ अनावश्यक बहस से बचें। लव पार्टनर के साथ कुछ लोगों के सम्बन्ध बहुत अच्छे रहेंगे। मनचाहे लोगों के साथ मुलाकात होगी और बातचीत भी होगी। 

इस महीने कुछ लोग बुखार से पीड़ित रहेंगे। कुछ लोगों को चोट लगना फोड़ा – फुंसी होता हुआ दिख रहा है। गर्मी से बचने की सलाह दी जाती है सावधान रहें और सतर्क रहें। केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही यात्रा करें।

वृष राशि

जून 2024 का वृष राशिफल (June 2024 Taurus Horoscope)

इस महिने आईटी और कॉल सेंटर में काम करने वालों को अप्रत्याशित लाभ की संभावना के साथ काम करने की स्थिति अनुकूल मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा लेकिन सूझबूझ और समन्वय के साथ काम करने से बाधाएं समाप्त हो जायेंगी। आपके व्यवसाय में कुछ लोगों का विरोध आपके कार्य को बाधित करेगा। अपने सहकर्मी के साथ आपको बहुत सतर्क रहना है नहीं तो वह आपकी बुराई आपके सीनियर मैनेजर से कर देगा। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में अपनी स्तिथि मजबूत करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ेगा।

इस महीने आपका हँसमुख स्वभाव आपके पारिवारिक संबंधों को मधुर बनाए रखेगा। कुछ लोगों को पारिवारिक सदस्यों का विरोध भी झेलना पड़ेगा। कुछ लोगों के पारिवारिक जीवन में जो भी उथल पुथल चल रही है उसमे इस महीने बहुत ज्यादा अंतर नहीं आएगा। 

विदेश में पढ़ाई को लेकर जो भी छात्र प्रयास करेंगे उनकी कामना जरूर पूर्ण होगी। मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति मिलने की संभावना प्रबल है। इस महीने के सभी वीकेंड में बहुत से परिवार वाले परिवार सहित घूमने जायेंगे। कुछ लोग परिवार सहित हिल स्टेशन की यात्रा पर जायेंगे।

आपकी आर्थिक स्थिति बाहर के मौसम की तरह गर्म रहेगी और आपके किसी भी काम में पैसों की कमी नहीं होगी। आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए नई जगह निवेश करें। सावधान हो जाएं ऑनलाइन गेम से धन लाभ नहीं होगा आर्थिक हानि जरूर हो जायेगी। शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में निवेश विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें तभी लाभ होगा।

लव पार्टनर के साथ उलझेंगे तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आप किसी फ्रॉड कॉल का शिकार हो सकते हैं, जिससे आपकी मानहानि और धन हानि दोनो होगी। आपको प्रेम जाल में फंसाकर कोई आपसे धन की मांग कर सकता 

देश-विदेश की यात्रा से आपको लंबे समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। नेत्र रोग के कारण आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पेट में दर्द के कारण बहुत लोगों को डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। सिरदर्द से पीड़ित व्यक्तियों को आँख की जॉच करवा लेनी चहिए।

जून 2024 का मिथुन राशिफल – (June 2024 Gemini Horoscope)

इस महीने कार्यक्षेत्र में जो भी परेशानी चल रही है वो 14 जून के बाद बहुत हद तक नियंत्रण में आ जायेगी। अपने सहकर्मी से आपको बैर नहीं रखना चाहिए। महिला सहकर्मी से आपको इस महीने सतर्क रहना चाहिए नहीं तो कोई आरोप झेलना पड़ेगा। आपके कार्यस्थल पर वरिष्ठों से समर्थन और सहयोग मिलने के संकेत हैं और नौकरी बदलने की योजना निश्चित रूप से फलीभूत होगी। 

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को धन लाभ होगा। रो हाउस की सेलिंग बढ़ेगी जिससे निर्माण कंपनी को आर्थिक लाभ होगा। किसी सोसायटी में अपार्टमेंट खरीदना निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस के लिए समय अच्छा है। व्यापारी सभी चुनौतियों को पार कर लेंगे। 

दांपत्य जीवन में हल्का-फुल्का तनाव संभव है। इसलिए आपको सभी जरूरी मुद्दों को बहुत शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्था रखें तथा साथ ही बहुत बाहर न जाने दें। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों की छुट्टी का समय रहेगा। इसीलिए ज्यादातर लोग घूमने की योजना बनायेंगे। 

आप जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। जिन क्षेत्रों से आपने उम्मीद छोड़ दी थी उन क्षेत्रों से धन लाभ के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति विरासत में मिलने की संभावना प्रबल है और संपत्ति में निवेश से आपको निकट भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें आर्थिक हानि होगी।

लव पार्टनर के साथ प्रेम संबंध में आप एक छोटी लेकिन आनन्ददायक यात्रा का आनन्द लेंगे। कुछ लोग प्रेमी के चक्कर में पड़कर न्यापालिका और पुलिस के पास ही दौंडेंगे। बहुत से युवा लोगों का प्रेम संबंध बहुत सही से चलता रहेगा।

यदि उचित देखभाल और सावधानी बरती जाए तो इस समय आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं।  यात्रा बहुत फलदायी नहीं हो सकती है, यात्राओं से बचने का प्रयास करें। वात संबंधी रोग जोड़ों के दर्द को बढ़ावा देगा। गर्मी से त्वचा में दाने के समस्या आ जायेगी।

कर्क राशि

जून 2024 का कर्क राशिफल (June 2024 Cancer Horoscope)

मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को उनके करियर में प्रगति होगी और सैलरी में भी वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों को आय, सम्मान और पद – प्रतिष्ठा में वृद्धि के प्रबल योग हैं। पुलिस अर्धसैनिक बल सुरक्षा से जुड़े हुए सभी लोगों को इस माह में ज्यादा भाग दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। 

पिछले महीने की अपेक्षा इस माह में काम कम रहेगा। प्रॉपर्टी का कार्य करने वाले लोगों के इस माह में ढेर सारी रजिस्ट्री होंगी। जिससे उनका आर्थिक लाभ होगा। कुछ रुकी हुई रजिस्ट्री भी इस माह में होनी हैं। व्यवसाय की दृष्टि से यह महीना बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। व्यापार के लिए दूसरे शहर की यात्रा करने वाले विदेश की यात्रा करने वाले लोगों को भी लाभ होगा।

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी की प्रगति से पूरे परिवार के उत्साह और सम्मान में वृद्धि होगी। बच्चों का अच्छे स्कूल में एडमिशन हो जाएगा। एजुकेशन लोन लेने वाले लोगों को बैंकों से लोन प्राप्त होगा और उनकी शिक्षा में कोई भी प्रकार की आर्थिक बाधा नहीं आएगी। 

इस महीने परिवार सहित धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। आध्यात्मिकता पूरे परिवार में छाई रहेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने करियर को सकारात्मक रूप से लें और पढ़ाई को पूरी तरह से किनारे न रखें।

यदि आप विवेक से काम लेंगे तो आर्थिक स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर नहीं जाएगी। संपत्ति का सौदा करने से लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा मिलेगा। पैसा उधार न दें इसकी वापसी में संदेह रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले को इस महीने में धन लाभ अवश्य होगा। संदेह में ना पड़े और तुरंत निर्णय लेने से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

लव पार्टनर अपने जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। रमणिक स्थलों की यात्रा करेंगे और बहुत अच्छा समय साथ में बिताएंगे। प्रेम संबंध जो खराब चल रहे थे उसमें सुधार होगा और प्रेम में वृद्धि भी होगी आपस में बातचीत पुनः होने लगेगी।

आपका उत्तम स्वास्थ्य आपको अपने परिवार के साथ खुश रखेगा। आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और किसी ऐसे विवाद में न पड़ें जो आपसे संबंधित न हो। खुद को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एरोबिक्स जैसे कुछ इनोवेटिव व्यायाम नियमित रूप से आजमाएं। 

सिंह राशि

जून 2024 का सिंह राशिफल (June 2024 Leo Horoscope)

इस महीने आप अपने कार्यस्थल पर कुछ ऐसे लोगों से मिल सकते हैं जो आगे चलकर दोस्त बन सकते हैं और इससे आपको कई मायनों में फायदा होगा। इस महीने कई लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है जॉब जा सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन भी कई लोगों का इस महीने में होगा। कंपनी में नए लोगों की भर्तियां करेंगे। 

कुछ अच्छे जानकार अपने कार्य में प्रवीण और विशेषज्ञ लोगों की अच्छे पैकेज में जॉब मिलेगी। व्यवसाय में पिछले महीने की अपेक्षा ज्यादा सुधार होगा। ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी साथ ही उत्पाद की विक्री भी बढ़ेगी। प्रचार माध्यमों की नई तकनीक का सहारा लें और ज्यादा प्रगति होगी।

पारिवारिक रिश्ते पहले से अधिक मधुर रहेंगे और आपका जीवनसाथी आपकी हर संभव मदद करेगा।  पिता के स्वास्थ्य में सुधार होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बड़े भाई के सहयोग से आप नई नौकरी या व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। बच्चों और पत्नी सहित आप ससुराल की यात्रा करेंगे। बहुत से लोग अपने पैतृक गांव जाकर गर्मी की छुट्टी का आनंद लेंगे। बच्चों का विशेष ख्याल रखना ज्यादा बाहर टहलने न दे नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो जाएगा।

आर्थिक रूप से आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपका बैंक बैलेंस आपकी उम्मीदों से अधिक बढ़ जाएगा। नए लोगों को इस महीने विधायक और सांसद बनने का मौका मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक और सामाजिक प्रगति होगी। पिछला महीना काफी धन हानि हुई है इस महीने उसे कवर करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। शेयरों के दामों में बहुत ज्यादा वृद्धि होने के योग नहीं दिख रहे हैं।

प्यार के पंछी आसमान में ऊंची उड़ान भरेंगे और रिश्ते मजबूत होंगे। कुछ लोग इस महीने किसी के प प्रति आकर्षित होंगे। नए प्रेम से मिलने का योग बन रहा है।

वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक नियम का पालन अवश्य करें। कुछ ऐसा इस महीने ना करें जिससे आपको पुलिस और ऱ्यायालय के चक्कर काटने पड़े। ज्यादातर लोग अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। कुछ लोगों को हृदय संबंधी रोग से परेशानी रहेंगी। 

कन्या राशि

जून 2024 का कन्या राशिफल (June 2024 Virgo Horoscope)

इस महीने आपके काम में बहुत ज़्यादा व्यस्तता आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। ऐसा होने पर जैसे आप पाते हैं कि आपकी सारी ऊर्जा खत्म हो गई है। यह आपके प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है और चीजें आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं। 

नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति होगी। जिम्मेदारियां बढ़ेगी जिससे आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इलेक्ट्रॉनिक के व्यापार में प्रगति होगी आपके उत्पाद की बिक्री बढ़ेगी। कपड़ों के करोबार में व्यापार बढ़ेगा। ब्यूटीशियन और बुटीक का काम करने वाले लोगों को ज्यादा काम मिलेगा और आर्थिक मजबूती भी होगी।

अपने परिवार के साथ समय बिताने से आपको आवश्यक शांति और प्रसन्नता मिलेगी। आपका साथी अपने पूरे प्यार और समर्थन के साथ आपकी ख़ुशी का कारण बनेगा। परिवार में आनंद का उत्सव होगा। किसी पार्टी में सभी लोग शामिल होंगे। कुछ लोगो के यहां बड़ा समारोह होने वाला है। 

जहाँ सभी रिश्तेदारों का एकत्र होना निश्चित है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को आने वाली परीक्षा के लिए ज्यादा मेहनत करनी चाहिए तभी सफलता मिलेगी।

आर्थिक उन्नति होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। धन-धान्य की वृद्धि होगी और कुछ बचत भी इस माह आपकी हो सकती है। डेवट मार्केट में इन्वेस्ट करें सेक्योर लाभ होगा। निफ्टी फ्यूचर के ऑप्शन में निवेश करना लाभकारी सौदा रहेगा। इस महीने आपको जमीन जायदाद में निवेश से बचना चाहिए।

कई लोगों के लव पार्टनर से कुछ अनबन होती हुई दिख रही है। युवा अपने प्रेमी के साथ बाइक की सवारी करेंगे और खूब घूमेंगे। ज्यादा उम्र के लोगों को किसी के प्रेम में नहीं पड़ना चाहिए, नहीं तो धन हानि के साथ सामाजिक सम्मान की भी क्षति होगी।

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बहाल करने के लिए ध्यान और योग करने पर विचार करें। नशे से दूरी बनाकर रखें और खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखें बाहर का खाना और फास्ट फूड बिल्कुल ना प्रयोग करें नहीं तो स्वास्थ्य आपका खराब हो जाएगा।

तुला राशि

जून 2024 का तुला राशिफल (जून 2024 Libra Horoscope)

इस महीने आईटी और मीडिया पेशेवरों को नौकरी बदलने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल और सकारात्मक लगेंगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से संबंध अच्छे रखें। किसी प्रकार के विवाद में ना पड़े और किसी की बुराई ना करें। आपसी मतभेद को भुलाकर एक दूसरे की मदद करें। 

कला संगीत क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को यह महीना पुराने कामों में ही व्यस्त रखेगा नए ऑफर नहीं मिलेंगे। व्यवसाय में बहुत ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं है। आप अपने व्यापार में इस महीने किसी प्रकार का नया अनुबंध ना करें ना ही कोई नए व्यापार की शुरूआत करें। आपके विरोधी दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर काम करने से लाभ और प्रगति होने की संभावना है। परिवार में घर में किसी शुभ समारोह को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। 

विवाह शादी की बात आगे नहीं बढ़ पाएगी। कुछ लोगों की विवाह की बात टूट भी जाएगी। जिससे परिवार में थोड़ा तनाव रहेगा। यदि छात्र कड़ी मेहनत करेंगे तो पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

आर्थिक दृष्टि से महीना थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। कुछ परेशानियां आयेंगी कर्ज लेने का योग बन रहा है। व्यापार के लिए आप सीसी लिमिट बनवाने के लिए किसी बैंक से सम्पर्क करेंगे। नए मकान की खरीद के लिए होम लोन की फाइल आगे बढ़ सकती है। किसी भी प्रकार की यात्रा आपको आर्थिक और मानसिक रूप से लाभ पहुॅचाने में थोड़ी कारगर साबित होगी।

प्रेमी पक्षियों को अपना आकाश बाधाओं से मुक्त मिलेगा। इस महीने के कुछ दिनों में आप अपने प्रेमी के साथ पार्क और शॉपिंग मॉल घूमने जाएंगे साथ में पिक्चर भी देखेंगे। दुष्ट स्त्रियों से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह आपके काम को भी बाधित करेंगी और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी खराब करेंगी।

आपको स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहना होगा। आपको स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होगी। सर्दी जुकाम बुखार होने की पूर्ण आशंका है और महिलाओं में खून की कमी और पीलिया रोग होगा। 

वृश्चिक राशि

जून 2024 का वृश्चिक राशिफल (June 2024 Scorpio Horoscope)

इस महीने आपके कार्यक्षेत्र में कोई भी बदलाव करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ग्रहों के अनुकूलता आपके लिए शुभ कारक नहीं है। लेकिन नौकरी में आपको नए इंटरव्यू देने चाहिए क्योंकि अगले महीने आपको नई कंपनी और नया पद मिलता हुआ दिख रहा है। महीने के कुछ दिनों में तो आप अच्छा कर सकते हैं लेकिन पूरा महीना आपके लिए स्मूथ नहीं रहने वाला है, कुछ कष्ट देता रहेगा। नये व्यापार में निवेश या विस्तार की योजना फिलहाल इस महीने टाल देना ही अच्छा रहेगा। एजुकेशन सेक्टर में काम करने वालों को अपनी कंपनी के प्रचार के लिए कई स्कूलों से संपर्क करना पड़ेगा और ज्यादा भाग दौड़ करनी पड़ेगी।

अपने जीवनसाथी और बच्चों की भावनाओं का ख्याल रखें। पारिवारिक सदस्यों को अपनी कुछ उलझनों को सुलझाने का समय दीजिए। बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। नई तकनीक कुछ मामले मे तो अच्छी है लेकिन बहुत बुरी आदत भी डाल देती है। बच्चे शॉर्ट वीडियो ज्यादा देख रहे हैं जिससे पढ़ाई में उनका मन नहीं लग रहा है। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें वे आपको धोखा दे सकते हैं।

अगर आपके पास कुछ अतिरिक्त पैसा है तो उसे प्रॉपर्टी में निवेश करें। कुछ लोग अपने नए मकान की रजिस्ट्री कराएंगे। तेल और गैस सेक्टर में निवेश करने से आपकी आर्थिक समृद्धि होगी। धातुओं में आपको निवेश करना चाहिए। गोल्ड में निवेश करने से धन लाभ होगा। कुछ लोग इस महीने गोल्ड लोन लेंगे। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

इस महीने लव पार्टनर के साथ शुरुआती हफ्तों में थोड़ी बात कम होगी लेकिन तीसरे सप्ताह से आप लोगों की बात और मुलाकात होने लगेगी प्रेम संबंध में मधुरता और बढ़ेगी। कुछ लोग इस महीने अपने प्रेमी के साथ घर से दूर चले जाएंगे और प्रेम विवाह कर लेंगे। यह निर्णय भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। दोनों लोगों में अलगाव हो जाएगा।

यदि आप स्वयं को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपना व्यायाम कार्यक्रम नियमित रखें। खाना खाने के बाद टहला जरूर करें स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इस महीने बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। इस महीने पेट में गैस एसिडिटी और दर्द के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको यह सलाह दी जाती है कि किसी अच्छे गैस्ट्रोइन्टरोलॉजी के डॉक्टर को दिखाएं।

धनु राशि

जून 2024 का धनु राशिफल (June 2024 Sagittarius Horoscope)

आपको अपने कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। फल की इच्छा किए बिना आपको लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करना पड़ेगा। आप इस महीने कार्यस्थल पर अनावश्यक तर्क-वितर्क से दूर रहें। रेगुलर इनकम में थोड़ी कमी जरूर आएगी क्योंकि ज्यादा समय आप अपने कार्य में नहीं दे पाएंगे। 

इस महीने आपको व्यक्तिगत कार्य के लिए कार्यस्थल से छुट्टी भी लेनी पड़ेगी। व्यापार में आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। इस महीने कई मामलों में आपके विरोधी आप पर हावी रहेंगे। ट्रेडिंग का काम करने वाले लोगों को इस महीने अच्छा मुनाफा होगा।

आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर मनमुटाव होता हुआ दिख रहा है जो इस महीने के तीसरे सप्ताह में होगा। इस महीने बच्चों का कोई ऐसा कृत्य जो आपको परेशान करेगा और सामाजिक रूप से छति भी पहुंचायेगा। कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। कुछ लोगों के दांपत्य जीवन में इस महीने बहुत उथल–पुथल रहने वाली है आपसी सामंजस्य और सहयोग से संबंधों को मधुर कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि यदि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता चाहते हैं तो अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करें।

यह आपकी वित्तीय प्रगति के लिए बहुत सकारात्मक महीना नहीं होगा। आपका खर्च आपकी आय से अधिक हो सकता है। आप अनावश्यक वस्तुओं पर पैसा खर्च कर सकते हैं। अगर आप ग्रहों की चेतावनी को नज़रअंदाज़ करेंगे तो प्रॉपर्टी या स्टॉक में निवेश आपको झटका दे सकता है। कमोडिटी मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है की बहुत ज्यादा पैनिक ना हो।

आप किसी के प्रेम में मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इस महीने लव पार्टनर से बहुत ज्यादा मुलाकात नहीं हो पाएगी फोन पर भी बहुत कम बात होगी। व्यक्तिगत समस्या के कारण आप अपने प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे और कुछ ना कुछ उलझनों में फंसे रहेंगे। प्रेमी युगलों को परिस्थितियाँ उनके पक्ष में नहीं मिलेंगी। 

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और हर्बल चीजों का प्रयोग करें। घरेलू नुस्खे को अपनाकर आप एसिडिटी और गैस को दूर भगा सकते हैं। आपको बहुत पानी पीना चाहिए। आपका बीपी कम होता हुआ दिख रहा है स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करा लें।

मकर राशि

जून 2024 का मकर राशिफल (June 2024 Capricorn Horoscope)

इस महीने नौकरी में परिवर्तन आपको मानसिक संतुष्टि देगा। आपके करियर में महीने के तीसरे सप्ताह में नया अवसर मिलता हुआ दिख रहा है है। आपको अपना इंटरव्यू भी तीसरे सप्ताह में देना चाहिए और यदि जॉब ज्वाइन करना चाह रहे हैं तो 20 जून के बाद ज्वॉइन करें। सॉफ्टवेयर विकास और कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नए प्रोजेक्ट मिलने में थोड़ी परेशानी जरूर आएगी। 

इस महीने के अंत तक आपके जो भी कम लटके हैं वह हो जाएंगे और आपके कार्य में सफलता मिलेगी। आपके कर्मचारी आपकी कंपनी को बढ़ाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी कंपनी में कर्मचारियों के बीच लक्ष्य प्राप्ति के लिए एक कंपटीशन कांटेस्ट रखना चाहिए।

किसी पेचीदा घरेलू स्थिति पर आपको ध्यान देने की ज़रूरत हो सकती है, लेकिन बाकी सब ठीक रहेगा और आप अपने पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। किसी हिल स्टेशन की यात्रा आपके परिवार में नई ऊर्जा का संचार करेगी। बच्चे खुश रहेंगे और नई जानकारी हासिल करेंगे। पिता को हृदय रोग की परेशानी के कारण डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा। सतर्क रहें कुछ लोगों की माता का डायबिटीज स्तर बढ़ता हुआ दिख रहा है। उनका सही इलाज और परहेज दोनों कराएं।

आपको अपने वित्तीय स्तिथि पर चिंता करने की ज़रूरत है। क्योंकि वित्तीय संकट इस महीने आपको कर्ज लेने पर मजबूर करेगा। जल्दबाजी में कोई निवेश न करें। शेयर मार्केट में निवेश करने का प्रयास कुछ दिन तो लाभदायक होगा लेकिन ओवर ऑल पूरे महीने में आप नो प्रॉफिट नो लॉस में रहेंगे। अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं, आर्थिक मदद मिलेगी।

प्रेमी युगल प्रेम में ऊंची उड़ान भरने की कोशिश करेंगे और अपने रिश्ते का आनंद लेंगे। इस महीने कोई आपके प्रेम संबंध को खराब करने का प्रयास करेगा या एक दूसरे की बुराई करेगा। ऐसे लोगों से सचेत रहें।

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और योग नियमित रूप से करते रहें आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। कुछ लोगों की कुंडली में चोट लगने का योग दिख रहा है। वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। शत्रु इस महीने ज्यादातर समय हावी रहेंगे आपको सावधान और सतर्क रहना है न्यायालय प्रक्रिया में बहुत ज्यादा प्रगति नहीं होगी। 

कुंभ राशि

जून 2024 का कुंभ राशिफल (June 2024 Aquarius Horoscope)

जैसे अंधेरी डरावनी रात के बाद सूरज चमकता है वैसे जून का महीना आपके जीवन में उन सभी धूप और खुशियों का आनंद उठाएगा जो कुछ समय के लिए दूर हो गईं थी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और आपकी पदोन्नति की प्रबल संभावना है। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। आय के साधन बनेंगे। 

नए लोगों से मुलाकात आपके करियर में अच्छा करने का प्रयास करेगा। व्यवसाय में यदि आप नई तकनीक का प्रयोग करेंगे तो व्यापार की वृद्धि होगी। कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह भरने के लिए आप उनको मोटिवेट करें। कुछ लोगों को प्रशिक्षण की आवश्यकता है तभी वह अपने काम को सही तरीके से कर पाएंगे। 

आप अपने व्यापार में उन लोगों के नियुक्ति करें जो सब कुछ जानते हैं। ट्रेडर्स के लिए यह महीना बहुत ज्यादा लाभ लेकर नहीं आएगा लेकिन फंसा हुआ पैसा वापस जरूर मिल जाएगा।

पारिवारिक सदस्यों की मंजूरी किसी निर्णय में जरूरी होगी इसलिए आपको सब की सलाह देनी चाहिए। परिवार में अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना है और शब्दों का चयन बड़ी सावधानी से करें। कुछ लोग के बच्चे मनमानी कर रहे हैं उन पर नियंत्रण रखने के लिए आपको प्रेम और भावनात्मक भाव को डालना पड़ेगा। बच्चों की शिक्षा पर आपको इस महीने ज्यादा व्यय करना पड़ेगा।

आपका बैंक बैलेंस सर्वोत्तम स्थिति में है। आपके शेयरों से आपको बढ़िया लाभांश मिल रहा है और ऋण की ब्याज दर भी कम हो सकती है। संपत्ति से संबंधित कोई भी लेन-देन करने के लिए समय उत्तम है। 

आपके प्रेम जीवन में आनन्द ही आनन्द होगा क्योंकि आपको अपने साथी के साथ फिर से प्यार मिलेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आप किसी के प्रति आकर्षित होंगे या कोई आपके प्रति आकर्षित होगा और आपसे बात करने की कोशिश करेगा। फेसबुक इंस्टाग्राम के माध्यम से आपकी दोस्ती किसी से होगी लेकिन आपको ऐसे लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

आपका स्वास्थ्य अभी भी आपका ध्यान चाहता है। आपको साइनस की परेशानी बढ़ा रही है, डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अस्थमा रोगियों को समय पर दवा लेनी चाहिए। कुछ लोगों के नर्वस सिस्टम में परेशानी है न्यूरोलॉजी के डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। 

मीन राशि

जून 2024 का मीन राशिफल (June – 2024 Pisces Horoscope)

इस महीने कार्यक्षेत्र में प्रगति बनाए रखने के लिए कठोर मेहनत करनी पड़ेगी। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को नए टारगेट मिलेंगे जिसे प्राप्त करने में बड़ी बाधा आएगी। इस महीने नकारात्मक संकेतों की तुलना में सकारात्मक संकेत अधिक है, बस अच्छे प्रयास की आवश्यकता है। 

अपने सहकर्मियों के साथ तर्क कुतर्क ना करके आपसी सहयोग से काम करेंगे तो निश्चित सफलता मिलेगी।  व्यापार में अपने माता-पिता की सलाह अवश्य माने और यह कोशिश करें की व्यापार में समय दें और कर्मचारियों को सही दिशा निर्देश करते रहें। इस महीने आपको अपनी कंपनी में उन कर्मचारियों को बाहर का रास्ता जरूर दिखाना चाहिए जो कंपनी के प्रति वफादार नहीं है और काम नहीं कर रहे हैं।

इस महीने परिवार की जिम्मेदारी आपके ऊपर कुछ ज्यादा ही रहेगी। माता-पिता के लिए धार्मिक स्थल की यात्रा का इंतजाम आपको इस महीने करना पड़ेगा। विश्वास की कमी के कारण पति-पत्नी के बीच तनाव संभव हो सकता है। घरेलू सामान की खरीदारी के लिए आपको पहले से लिस्ट बना लेनी चाहिए नहीं तो कुछ ना कुछ भूल जाएंगे।

बच्चों को एक्स्ट्रा करिकुलम से इस महीने जोड़ें बाहरी गतिविधियों खेलकूद स्विमिंग जूडो कराटे आदि भी बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। सभी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें।

इस महीने अपने फ़िज़ूल ख़र्चों पर नियंत्रण रखें। आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। सोने चांदी में निवेश करें भविष्य में अच्छा रिटर्न दिलाएगा। सोशल मीडिया पर अपने व्यापार का प्रचार कराएं आर्थिक उन्नति होगी। ऑनलाइन माध्यम से आपको ज्यादा लाभ होगा। 

जो लोग अपना चैनल शॉर्ट वीडियो बनाते हैं या सोशल मीडिया पर एक्टिव है उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ेगी साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा। कुछ लोगों की पोस्ट जरूर वायरल होगी और जिसका विरोध भी होगा। आपकी यात्रा थोड़ी कष्टकारी रहेगी। घर से निकलते समय आप अपने सभी कागजात और दस्तावेज जो जरूरी है साथ लेकर जाएं। इस महीने कुछ लोगों के लिए संपत्ति की खरीद-बिक्री न लाभ न हानि वाला मामला होगा। 

जिन लोगों ने अभी तक प्रेम की शुरुआत नहीं की है, उन्हें कोई उपयुक्त साथी मिल सकता है। आप किसी प्रति पहली नजर में ही आकर्षित हो जाएंगे। ख़राब योजना के कारण आपके साथी के साथ आपके खास पल ख़राब होने की संभावना है।

आपका अच्छा स्वास्थ्य आपको सुखी जीवन का आनंद लेने में सक्षम बनाता है। आपका अच्छा स्वास्थ्य इस बात का संकेत होगा कि आप इसे बरकरार रखने के लिए अत्यधिक सतर्क हैं। बदलते मौसम के प्रति आप सावधान रहें और उचित उपाय करते रहें क्योंकि मौसम आपको बीमार जरूर करेगा।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।