July 2024 vrat tyohar: जुलाई माह में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार, जानें पूरी लिस्ट

इस बार जुलाई महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहा है जिनका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। आइए जानते हैं प्रमुख व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट.

July 2024 vrat tyohar: जुलाई के महीने का प्रारंभ आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष दशमी दिन सोमवार से हो रहा है। आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्र होता है। आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान क्षीरसागर में शेष–शय्या पर शयन करते हैं। इसी महीने में चातुर्मास व्रत का भी प्रारंभ होता है। 

जूलियन और ग्रेगोरियन कैलेंडर में जुलाई वर्ष का सातवां महीना (जून और अगस्त के बीच) है और सात महीने का चौथा महीना 31 दिनों की लंबाई वाला होता है। इसका नाम रोमन सीनेट द्वारा रोमन जनरल जूलियस सीज़र के सम्मान में रखा गया था, यह उनके जन्म का महीना था। 

जुलाई महीने में ही श्रवण मास की शुरुआत 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से हो रही है। इसी दिन से श्री शिव पूजा की शुरुआत हो जायेगी। लोगों के घरों में भगवान शिव के रुद्राभिषेक होंगे, मंदिरों में भक्तों की भीड़ बाबा के अभिषेक लिए लगेगी।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

जुलाई महीने में व्रत 2 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को योगिनी एकादशी का व्रत होगा। 

3 जुलाई 2024 दिन बुधवार को यवचूर्ण के साथ एकादशी व्रत का पारण और इसी दिन प्रदोष व्रत भी रहेगा। 

4 जुलाई 2024 दिन गुरुवार को मास शिवरात्रि व्रत है। 

5 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास की अमावस्या है। 

6 जुलाई 2024 दिन शनिवार से गुप्त नवरात्र की शुरुआत होगी। आज के दिन से मां दुर्गा जी के नव रूपों का पूजन पाठ होगा। 

vama

14 जुलाई 2024 दिन रविवार को दुर्गाष्टमी है। 17 जुलाई 2024 दिन बुधवार को हरिशयनी एकादशी व्रत होगा। 

18 जुलाई 2024 दिन गुरुवार को यवचूर्ण के साथ एकादशी की पारणा है। आज ही प्रदोष व्रत भी रहेगा। आज से ही चातुर्मास व्रत का भी आरम्भ होना है। 

20 जुलाई 2024 दिन शनिवार को व्रत पूर्णिमा है। 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को गुरु पूर्णिमा होगी। 

22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से श्रवण मास का प्रारम्भ हो रहा है। आज से भगवान भोले का विधिवत पूजन भक्तगण करेंगे। 

31 जुलाई 2024 दिन बुधवार को कामदा एकादशी का व्रत होगा।

जुलाई मास में ग्रह का गोचर शुक्र ग्रह मिथुन राशि से कर्क राशि में 7 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को प्रवेश करेंगे। 

12 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को मंगल ग्रह का गोचर मेष राशि से वृष राशि में होगा। 

16 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को सूर्य ग्रह की संक्रांति मिथुन राशि कर्क राशि में होगी। 19 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को बुध ग्रह का गोचर कर्क राशि से सिंह राशि में होगा।

जुलाई माह के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

  • 02 जुलाई , 2024 दिन मंगलवार, योगिनी एकादशी
  • 03 जुलाई, 2024 दिन बुधवार, रोहिणी व्रत
  • 05 जुलाई, 2024 दिन शुक्रवार, अमावस्या
  • 06 जुलाई, 2024 दिन शनिवार, गुप्त नवरात्र प्रारंभ
  • 07 जुलाई, 2024 दिन रविवार , पूरी जगन्नाथ रथ यात्रा , चंद्र दर्शन
  • 09 जुलाई, 2024 दिन मंगलवार, वरद चतुर्थी
  • 11 जुलाई, 2024 दिन मंगलवार , कौमार षष्ठी
  • 14 जुलाई, 2024 दिन रविवार , दुर्गाष्टमी व्रत
  • 16 जुलाई, 2024 दिन मंगलवार , कर्क संक्रांति
  • 17 जुलाई, 2024 दिन बुधवार , आषाढ़ी एकादशी , आशुरा के दिन, देवश्‍यानी एकादशी
  • 19 जुलाई, 2024 दिन शु्क्रवार, जाया पार्वती व्रत प्रारंभ , प्रदोष व्रत
  • 21 जुलाई, 2024 दिन रविवार , गुरु पूर्णिमा
  • 22 जूलाई, 2024 दिन सोमवार , कांवड़ यात्रा
  • 24 जुलाई, 2024 दिन बुधवार , जाया पार्वती व्रत समाप्त
  • 28 जुलाई, 2024 दिन रविवार, कालाष्टमी
  • 31 जुलाई, 2024 दिन बुधवार, कामिका एकादशी

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।