Holi 2024: 25 मार्च को मनाई जाएगी होली, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, यहां जानिए

आइए, VAMA के इस ब्लॉग में जानते हैं, इस वर्ष होली (Holi 2024) कब मनाई जाएगी और इस पर्व का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है?

Holi 2024: सनातन धर्म में होली का विशेष महत्व है। यह त्योहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है। खेतों में फसलें लहलहाने लगती है। पलाश के पेड़ पर लाल रंग के फूल लद जाते हैं। बच्चे-बूढ़े सभी व्यक्ति ढोलक-झाँझ-मंजीरों की धुन के साथ नृत्य-संगीत और रंगों में डूब जाते हैं। 

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार होली का त्योहार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है, जबकि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही होलिका दहन (holika dahan) किया जाता है।

होलिका दहन के बाद लोग बड़े ही हर्षोल्लास से रंगों का त्योहार होली (Holi) मनाते हैं। होली के दिन लोग राग-द्वेष को भूलकर एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर बधाई देते हैं। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान जैसे- गुझिया, चिप्स, दही वड़ा, ठंडाई, मालपुआ आदि बनाई जाती है।

मान्यता है कि इस दिन होलिका पूजन करने से शांति, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

तो आइए, VAMA के इस ब्लॉग में जानते हैं, इस वर्ष होली (Holi 2024) कब मनाई जाएगी और इस पर्व का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है?

holi 2024

सबसे पहले होलिका दहन कब है और साथ ही शुभ मुहूर्त भी जान लेते हैं। 

होलिका दहन 2024 की शुभ मुहूर्त (holika dahan shubh muhurat 2024)

इस वर्ष होलिका दहन 24 मार्च, 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

होलिका दहन और पूजा (Holika Dahan & Puja Vidhi)  

  • होलिका दहन के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से पहले स्नान कर लें। 
  • इसके बाद होलिका स्वरूप लकड़ियां जला लें
  • इसके अलावा गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा भी बना लें।
  • इसके बाद होलिका दहन की पूजा प्रारंभ करें। 
  • पूजा सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, मूंग, बताशे, गुलाल-रंग, नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज, गेहूं या चने के कच्चे भूट्टे और एक लोटे में पानी रख लें।
  • इन सभी पूजन सामग्री के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा करें और मिठाइयां और फल चढ़ाएं।
  • होलिका की पूजा के साथ-साथ भगवान नरसिंह की भी पूजा विधि-विधान से करें।
  • अंत में होलिका के चारों ओर 7 बार परिक्रमा करें। 

आइए, अब जानते हैं। इस साल होली की तारीख और शुभ मुहूर्त क्या है…

होली 2024 की शुभ मुहूर्त (Holi 2024 Date and Time)

इस साल होली 25 मार्च, 2024 को मनाई जाएगी। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट से अगले दिन 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है। 

दिन लोग व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा भी करते हैं। सनातन धर्म में फाल्‍गुन पूर्णिमा को विशेष माना गया है।

होली के दिन भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि वह भगवान विष्णु के ही एक रूप हैं। 

इस दिन सत्यनारायण की कथा करवाने से सौभाग्य का वरदान मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ये तो थी, होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि (holika dahan shubh muhurat & Puja Vidhi) की बात। ऐसे ही सनातन धर्म की अन्य पर्व और पूजा विधि जानने के लिए VAMA App से जुड़े रहें।

कैसे करें असली रुद्राक्ष की पहचान, यहां जानिए संतान प्राप्ति के लिए करें बाल गोपाल संतान प्राप्ति पूजा 8 February, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल Today’s Horoscope – 8th February, 2024: Read your horoscope on VAMA VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल 7 फरवरी, 2024