सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा फरवरी? VAMA पर पढ़ें, मासिक राशिफल

आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए फरवरी 2024 का राशिफल कैसा रहेगा? 

February rashifal 2024: फरवरी 2024 की शुरुआत माघ मास कृष्ण पक्ष षष्ठी वृहस्पतिवार से हो रही है। माघ में प्रातः काल स्नान करने से महापुण्य फल प्राप्त होता है। माघ मास में गर्म पानी से स्नान नहीं करना चाहिए ऐसा ब्रह्मापुराण में कहा गया है। माघ मास में मूली का सेवन न करें। 

सुबह उठकर ऐसा संकल्प मन में करके तीर्थ के जल से स्नान करना चाहिए और निम्न मंत्र का जप करते हुए –

दुःखदारिद्र्यनाशाय श्रीविष्णोस्तोषणाय च ।

प्रातः स्नानं करोम्यद्य माघे पापविनाशनम् ।।

प्रतिदिन का मन्त्र पद्मपुराण में कहा है कि-दुःख और दरिद्रता के नाश के लिये श्री (तथा) विष्णु की प्रसन्नता के लिए आज माघमास में पापों के नाश के लिए प्रात:काल स्नान करता हूँ। इसके बात सूर्य को अर्घ्य दें।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

भविष्योत्तरपुराण का वचन है कि-जो मनुष्य माघ महिने में प्रातःकाल के समय सूर्य की किरणों से तपे हुए सुन्दर नदी के प्रवाह में स्नान करता है, वह पिता और माता के वंश की सात पीढ़ियों का उद्धार कर अमर (देवता) देह को धारण कर स्वर्गलोक में जाता है। प्रयाग और काशी में गंगा स्नान करने से ज्यादा पुण्य मिलता है। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

इसी महीने में पुत्रवती माताएं अपने पुत्र की लंबी उम्र और सफलता के लिए चतुर्थी का व्रत रहती हैं जिसे तिलकुटी व्रत भी कहते हैं। माघ अमावस्या और पूर्णिमा को गंगा में स्नान करने वालों की सभी कामना पूर्ण होती है।

प्रयाग (तीर्थ) के अभाव में काशी में दशाश्वमेध के उत्तर की तरफ प्रयागतीर्थ में स्नान करना काशीखण्ड में कहा है कि-जो मनुष्य काशी में उद्भव (उत्पन्न) प्रयागतीर्थ में माघ के महीने में स्नान करते हैं उनको दश अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है।

तिलस्नायी तिलोद्वर्ती तिलहोमी तिलोदकी।

तिलभुक् तिलदाता च ष‌ट्तिलाः पापनाशनाः ।।

तिलयुक्त जल से स्नान, तिल से उबटन, तिल से हवन, तिल से तर्पण, तिल से भोजन और तिल का दान करना इन छ: प्रकार से तिल का प्रयोग करने से पाप का नाश होता है।

माघ शुक्ल पक्ष पञ्चमी को बसंत पञ्चमी (14 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी) जिसमे मां सरस्वती का पूजन होता है। आज ही के दिन होली के लिए दंड भी गाड़ा जाता है जहां होलिका दहन करना होता है। आज ही के दिन वेलेंटाइन डे भी मनाया जाएगा।

13 फरवरी 2024 (समय 15:42 बजे) दिन मगलवार को सूर्य की संक्रांति है, सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

माघ की पूर्णिमा 24 फरवरी 2024 दिन शनिवार को है। 

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए फरवरी 2024 का राशिफल कैसा रहेगा? 

मेष राशिफल

फरवरी – 2024 का मेष राशिफल (February – 2024 Aries Horoscope)

मेष राशि के जातक के लिए फरवरी 2024 का महीना कुछ सुधार के साथ प्रारंभ होगा और कार्यक्षेत्र में एक नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। उच्च पदासीन लोगों से मुलाकात होगी जो आपके कार्य में सहयोग करेंगे। आय, सम्मान और पद – प्रतिष्ठा की वृद्धि होने का संकेत दिख रहा है। 13 फरवरी के बाद नई जॉब भी मिल सकती यदि आप खोज रहे होंगे तो या नई जिम्मेदारी मिलेगी। विदेश में कार्य करने के इच्छुक लोग को नौकरी मिल जायेगी। घूमने भी आप दूसरे देश जा सकते हैं। 

शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा। फरवरी के अंत में आपको ऑनलाइन कामों के द्वारा भी धन लाभ होता हुआ दिख रहा है। आप किसी ऐसी संस्था से जुड़ सकते हैं जो फ्रीलांसर काम करने का मौका देती है। जिससे धन लाभ भी होगा। प्रॉपर्टी में निवेश से आपको विशेष लाभ मिलने वाला है। आप कोई जमीन या मकान की खरीददारी करने की योजना बना रहे हैं।

पारिवारिक संपत्ति से कुछ धन लाभ होगा। जरूरतमंद लोगों की मदद अवश्य करें; उनका आशीर्वाद आपका बहुत उपकार करेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यदि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध नहीं रखते हैं तो आप अपने जीवन में कुछ तनाव महसूस करेंगे। महीने की शुरुआत में अच्छे संबंध रखें प्रेमी से नहीं तो कुछ तनाव रहेगा। महीने के अंत में आपके संबंध बहुत मधुर हो जायेंगे। 

कुछ लोग धातुक्षय से निर्बल हो जायेंगे, शरीर में पीड़ा भी देता है, बुखार का सामना करना पड़ेगा सूर्य संक्रांति के बाद बहुत आराम मिलेगा। परिवार में सभी स्वस्थ रहेंगे और आपस में प्रसन्नता रहेगी। 

खेलकूद से जुड़े लोग अपने कार्य के प्रति सजग रहेंगे। और आने वाली प्रतियोगिता की तैयारी में लगे रहेंगे। कुछ लोगों को सरकार के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक कार्य से जुड़े लोग गरीबों के लिए कम्बल वितरण का कार्यक्रम करेंगे या कुछ गरीब बेटियों को शादी भी करवाएंगे। 

वृष राशिफल

फरवरी – 2024 का वृष राशिफल (February – 2024 Taurus Horoscope)

वृष राशि के जातक के लिए फरवरी 2024 को महीने की शुरुआत तो अच्छी नहीं रहेंगी। कार्यस्थल पर मिथ्या – अपवाद के कारण सम्मान की क्षति होगी लेकिन सूर्य संक्रांति के बाद आपकी विजय होगी और जो भी सम्मान की क्षति हुई है वह वापस मिल जाएगी आपकी प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में जो आपसे वैमनस्य रखते हैं उन पर विजय प्राप्त करेंगे। सॉफ्टवेयर कंपनी से जुड़े लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। खासकर 13 फरवरी के बाद आपका पैकेज बढ़ सकता है। 

परिवार में बच्चों को सही समय पर उठाना और उन्हें पढ़ाई में मदद करना आपकी जिम्मेदारी में शामिल होगा क्योंकि उनकी परीक्षा इस महीने होगी। आपको भी सुबह उठकर दैनिक कार्य करके जल्दी स्नान करना चाहिए। बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना और अपने बच्चों में संस्कार डालना आपका कर्तव्य होगा। परिवार में सभी एक दूसरे का सम्मान करें यही पारिवारिक धर्म होना चाहिए। कुछ लोगों के यहां तो नए बच्चे का आगमन होगा जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कुछ अप्रत्याशित धन मिलने की संभावना प्रबल है। कोई पुराना कर्ज़ न चुका पाने के कारण आपकी सिविल खराब हो जायेगी। वृषभ राशि वालों के लिए इस माह शुरू में तो कुछ धन की कमी रहेगी लेकिन मध्य फरवरी से धन की कोई कमी नहीं है।     

प्रेम संबंध में रहने वाले अपने साथी की बात मानेंगे और उनका सहयोग करेंगे कुछ विशेष तारीख है इस महीने में जिसमें आपका प्रेम और मजबूत होगा

क्योंकि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे भी है इसे प्रेमी प्रेमिका का दिन भी कहा जाता है इस दिन आप बड़ी प्रसन्नता से एक दूसरे के साथ समय बिताने का और उपहार देने का प्रयास करेंगे। कुछ लोगों की नई प्रेम की पारी की शुरुआत होगी।

आप अपनी सेहत का सबसे ज्यादा ख्याल रखते हैं, आपका स्वास्थ्य आपको प्रसन्न रखेगा। खुद भी फिट रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।  कुछ लोग पेट संबंधी रोग से जरूर परेशान रहेंगे।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

मिथुन राशिफल

फरवरी – 2024 का मिथुन राशिफल – (February – 2024 Taurus Horoscope)

मिथुन राशि के जातक के लिए फरवरी 2024 का महीना कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित सभी प्रयास सफल होंगे। इस मास धन और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। आपके कार्य से आपकी छवि अच्छी होगी और किसी व्यापारिक संगठन में आपका सम्मान किया जाएगा। आप कोई संगठनात्मक चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे। इससे आपकी ख्याति और बल में भी वृद्धि होगी। नौकरी में आप अपने को मजबूत स्तिथि में पाएंगे। 

कुछ लोगों को धन आगमन में ज्यादा वृद्धि नही होगी। कोई भी निवेश करते समय इस बात को सुनिश्चित कर लें की रिटर्न की क्या गारंटी है। शेयर मार्केट से भी ज्यादा लाभ नहीं होगा क्योंकि सही स्टॉक में निवेश होने के बावजूद ज्यादा इंतजार न करने के कारण हानि में सेल करना पड़ेगा। 

कुछ लोगों को परिवार में छोटों से भी आपको बात सुननी पड़ेगी। आपकी कोई आदत जो सामाजिक सम्मान में भी क्षति कर रही है, सुधार करना चाहिए। मानसिक अशांति के कारण आप अपने को परेशान पाएंगे। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपके सम्मान में क्षति पहुंचे। शुरू के महीने में तो परिवारिकजन से कुछ मतभेद रहेगा लेकिन कुछ दिन बाद सब ठीक हो जायेगा। कुछ लोग पत्नी से विवाद के कारण परेशान रहेंगे। 

युवा लोगों का प्रेम संबंध बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि एक उत्साह इस महीने विशेष रहने वाला है। आप एक दूसरे को वेलेंटाइन डे को बधाई के साथ साथ लाल फूल भी देंगे, और साथ में रहने की कसमें भी खायेंगे। जो प्रेमी जल्द शादी किए हैं उनके प्यार में थोड़ी कमी जरूर दिखेगी, उनमें उतना उत्साह नही होगा जितना शादी से पहले रहता था।

इस महीने सर्दी खांसी की बीमारी आपको परेशान करेगी। नेत्र रोग और पेट की बीमारी से भी आपको कष्ट झेलना पड़ेगा। जांच कराने पर आपको पता चलेगा कि कोई कमी है जिसकी डॉक्टर दवा देंगे और आप ठीक हो जायेंगे। कुछ लोग गुप्त रोग से भी इस महीने परेशान होंगे। 

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

फरवरी – 2024 का कर्क राशिफल (February – 2024 Cancer Horoscope)

कर्क राशि के जातक के लिए फरवरी 2024 का महीना कार्यक्षेत्र में अपने प्रभाव के कारण विचारों को बॉस के साथ साझा करेंगे। आपकी उन्नति होगी जो भी आप योजना बना रहे हैं उसमे सफलता मिलेगी। सोने चांदी का कार्य करने वाले व्यापारी अपने कार्य को अच्छी प्रगति पर ले जायेंगे। नई टीम बनाने के लिए कंपनी में नए लोगों को नियुक्त करेंगे। किसी जगह आपको वस्त्र और स्वर्ण अथवा ताम्र पात्र के चिन्ह द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आपकी सीखने की आदत से आपको बहुत अच्छी किताब पढ़ने को मिलेगी।

परिवार में आपको यह ध्यान रखना है कि मतभेद हो लेकिन मनभेद न होने पाए। क्योंकि समय अनुकूल नही रहने वाला कुछ लोगों को पत्नी से विवाद होगा। बच्चों का स्वास्थ्य खराब रहेगा जिस कारण आपको डॉक्टर की सलाह के लिए मिलने जाना पड़ेगा। यात्रा में जाते समय आपको अपने समान का विशेष ध्यान देना पड़ेगा। परिवार के व्यापार को आपसी सहमति से करो नहीं तो नुकसान होगा। 

युवा जातक प्रेम के संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए सामंजस्य बैठाते रहेंगे। कोई बात भी हो जायेगी तो उसे इग्नोर जरूर करेंगे। कुछ लोगों का आपसी शत्रुता भी खत्म करके बात को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस महीने में खास प्यार के कार्यक्रम को सही तरीके से मनाएंगे।

ऑनलाइन मार्केटिंग के माध्यम से आपको धन मिलता हुआ दिख रहा है। कर्ज लेने का संयोग है, जिसे आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। शेयर या कमोडिटी मार्केट में निवेश से लाभ होगा लेकिन जल्दबाजी मत करिएगा। खान पान का कार्य करने वाले अपनी दैनिक आय में वृद्धि होते देखेंगे। कुछ लोग चैनल या शॉर्ट वीडियो से भी अच्छे लाइक्स और व्यूज के माध्यम से लाभ कमाएंगे।

सामाजिक कार्य से जुड़े लोग अपनी टीम का प्रसार करते रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी आक्षेप का सामना भी करना पड़ेगा।

अव्यवस्थित जीवन और रोग का मुख्य कारण आपका आलस्य है। इसे सुधार लें आपके जीवन में बहुत बदलाव आ जायेगा।        

सिंह राशिफल

फरवरी – 2024 का सिंह राशिफल (February – 2024 Leo Horoscope)

सिंह राशि के जातक के लिए फरवरी 2024 के महीना में जो आईटी, मीडिया और कंप्यूटर क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने करियर में नए अवसर मिलेंगे, और जो लोग बेहतर अवसर के लिए स्विच करना चाहते हैं, उनके पास निश्चित रूप से आगे बढ़ने के लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में असमंजस का माहौल रहेगा और कुछ चुनौतियों के कारण आपको दबाव का सामना करना पड़ेगा। लो प्रोफाइल में रहना ही फायदेमंद रहेगा क्योंकि आपको स्विच करना पड़ेगा जिस कारण आपको घर छोड़ना पड़ेगा। घर छोड़ना अभी आपकी प्राथमिकता में नहीं है।

वित्तीय और धन संबंधी मामले में प्रगति होगी। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने वित्तीय मामलों में सतर्क रुख अपनाएं और राजा की तरह पैसा न बांटें। किसी के कहने पर आप कहीं धन का निवेश करेंगे, आपके लिए नुकसान का सौदा होगा। इस महीने कई लोग तो प्रॉपर्टी और मकान की खरीद करेंगे। किसी संपत्ति में निवेश से निकट भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा। शेयर बाजार में रियल स्टेट में निवेश लाभदायक रहने वाला है। निवेश पहले से बेहतर रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा।

अच्छे पारिवारिक रिश्ते आपको जीवन के दैनिक पेचीदा मामलों से निपटने में नैतिक रूप से समर्थन देंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो अपने आप को कुछ अद्भुत अनुभवों के लिए तैयार करें। सारी पारिवारिक खुशियाँ आपको इस महीने मिलेगी। पत्नी से अच्छे संबंध मधुरता को बढ़ाएंगे। बच्चों का अपने क्लास में फर्स्ट आने से आपको पैरेंट टीचर मीटिंग में पता चलेगा इसके लिए आपको सम्मान भी मिलेगा। 

प्रेमी युगलों के लिए यह अच्छा समय है। प्रेमी लोगों के लिए प्रेम जीवन कई अवसर लेकर आएगा। आपको किसी से प्रेम होगा उसके बाद आपको भाग्यवश कुछ अच्छी नौकरी मिल जायेगी जिससे यह पता चलेगा कि प्रेमिका आपके लिए लकी है। आपका प्यार पूरी तरह से खिल उठेगा और आप दोनों करीब आ जायेंगे।

स्वस्थ रहने के लिए किसी अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता नहीं होगी अर्थात आप स्वस्थ महसूस करने वाले हैं। इस महीने बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें। कुछ लोगों को यात्रा करने से सारा तनाव खत्म हो जाता है।

कन्या राशिफल

फरवरी – 2024 का कन्या राशिफल (February – 2024 Virgo Horoscope)

कन्या राशि के जातक के लिए फरवरी 2024 के महीने में अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से किसी बात पर झगड़ा होगा। व्यापार में लेनदेन को लेकर भी बहस हो सकती है। इस महीने किसी व्यापार में नए निवेश से बचना जरूरी है। नौकरी में परिवर्तन आपके लिए उचित नहीं है, क्योंकि नई जगह सामंजस्य बैठाने में परेशानी आएगी। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। बीमा या वित्त सेक्टर से जुड़े लोगों को बड़ा लक्ष्य मिलेगा जिसको पूर्ण करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन लक्ष्य प्राप्ति नही हो पाएगी जिस कारण बॉस की बात सुननी पड़ेगी जिससे मानसिक तनाव रहेगा। शुरुआत में प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल होगी। प्रॉपर्टी डीलर को भी अच्छे मुनाफे मिलेंगे लेकिन एक सप्ताह बाद ही आपका कोई दूसरा सौदा फस सकता है जिसमे रुपया निकालना मुश्किल होगा ध्यान रखिएगा।

परिवार में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखिएगा नहीं तो आपस में अनबन हो जाएगी। बच्चों के व्यवहार में बदलाव हो रहा है बहुत ही सावधानी से नियंत्रित करें। छोटे भाई या बहन की शादी तय होने का पूर्ण संयोग बन रहा है और मांगलिक कार्य घर में होना है। आप किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में परिवार सहित भाग लेंगे। पुराने रिश्तेदारों से मिलकर भी पुरानी यादों का जिक्र होगा बहुत अच्छा लगेगा। 

प्रेम संबंध में आप सही से देखेंगे तो किसी तरह से ही आपका प्रेम चल रहा है क्योंकि अनबन बढ़ती जाएगी। आपका प्रयास जारी रहेंगा लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो आपके संबंधों को चलने नही देना चाहते है, इसमें पारिवारिक लोग भी हो सकते हैं। कोई महिला मित्र आपकी तरफ इस महीने आकर्षित होगी जिससे आपका प्रेम आगे बढ़ेगा। 

धन आगमन के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। इसी महीने में आपको शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट से कुछ हानि तो होगी लेकिन बड़ा फायदा भी मिलेगा। आपका सोशल नेटवर्क या चैनल से भी लाभ होगा जो आपके सब्सक्राइबर और व्यूज से मिलेगा।

आपको रोग के प्रति सचेत रहना है। यात्रा पर जाते समय अपने समान का ध्यान भी रखिएगा चोरी होने का संकेत दिख रहा है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी, कोर्ट और पुलिस के चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिलेगी।

तुला राशिफल

फरवरी – 2024 का तुला राशिफल (February – 2024 Libra Horoscope)

तुला राशि के जातक के लिए फरवरी 2024 का महीने में कार्यक्षेत्र में बदलाव की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए नए अवसर मिलने की संभावना बनेगी। व्यापार में किसी अनुबंध का परिवर्तन होगा कोई कंपनी का काम छूट सकता है नई कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। सरकारी काम करने वाली कंपनी का अनुबंध बढ़ सकता है प्रयास करना पड़ेगा। नौकर में बदलाव करने की इच्छा है तो शुरू का सप्ताह ही आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इसके बाद कोई बदलाव न करें। 

पारिवारिक स्तिथि में सब कुछ ठीक रहने वाला है।आप परिवार सहित किसी मॉल में सेल देखने जाएंगे जहां आप कुछ ठंडी के ऊनी वस्त्र की खरीदारी करेंगे सभी लोग अपने लिए ऐसा दिख रहा है। दूसरे सप्ताह से पारिवारिक विवाद में वृद्धि हो सकती है, आपस में अनबन बढ़ सकती है खासकर पत्नी से कलह होने संकेत दिख रहा है सावधान रहें और ऐसा न करें आपके हित में रहेगा। माता के स्वास्थ्य में बहुत सुधा होगा। किसी प्रकार की कोई बीमारी होगी भी तो वो खत्म हो जायेगी। 

प्रेम के मार्ग में शुरू में जो भी अनबन रहेगी दूसरे सप्ताह से सब कुछ ठीक हो जायेगा। आपके जीवन में नई प्रेम कहानी का उदय होने वाला है इस वेलेंटाइन डे से ऐसा संयोग बन रहा है।

धन के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। शेयर या कमोडिटी मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को कुछ हानि झेलनी पड़ेगी। सरकारी विभाग से कुछ बिल क्लियर होगा जिससे धन प्राप्ति होती हुई दिख रही है। 

किसी संपति से भी लाभ मिलता दिख रहा है चाहे वो किराए से हो या बिकने से मिले। आपकी कला के माध्यम से भी धन आएगा। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं उसकी मांग बढ़ेगी और धन की प्राप्ति होगी।

पेट संबंधी रोग या महिला में यूटरस या किडनी के रोग से पीड़ा होगी। कुछ हृदय रोगी को पेसमेकर लगेगा। सतर्कता जरूरी है कुछ लोगो को ज्यादा कष्ट होने के कारण पैरालिसिस अटैक होगा। ज्यादातर लोगों का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि यह महीना आरोग्यता प्रदान करेगा।

वृश्चिक राशिफल

फरवरी – 2024 का वृश्चिक राशिफल (February – 2024 Libra Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातक के लिए फरवरी 2024 का यह महीना पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला है साथ में पराक्रम की वृद्धि भी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का शुरुआत के दो हफ्ते तो काफी अच्छे रहने वाले हैं लेकिन तीसरे हफ्ते से कुछ कठिनाई होगी और व्यापार में आपका रुपया किसी व्यापारी के पास फंस सकता है। बिल्डिंग मटेरियल का काम करने वाले लोग अपना पैसा निकालने के लिए लोगों के पास बिल भेजेंगे उसमें कुछ ही पैसा आपको मिलेगा जिस वजह से आपको थोड़ी आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े हुए लोग इस महीने में अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करेंगे लेकिन महीने के अंत तक आपका कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। 

परिवार में आपसी समन्वय से बहुत बड़ा कार्य पूरा हो सकता है जो काफी दिनों से लटका हुआ था। आप अपनी पत्नी से विवाद को बढ़ने ना दें क्योंकि गृह लक्ष्मी का रूठना आपके लिए हितकर नहीं है क्योंकि गृह लक्ष्मी अगर रूठेगी तो बाहर की लक्ष्मी आने में अर्थात धन कमाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस महीने कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन होने के कारण आप अपने घर को समय नहीं दे पा रहे हैं जिस वजह से थोड़ी दिक्कत होगी। वाहन सावधानी से चलाएं और उसकी समय-समय पर सर्विस भी कराते रहें क्योंकि आपका वाहन रास्ते में धोखा दे सकता है जिस वजह से आपको मानसिक शारीरिक परेशानी के साथ आर्थिक परेशानी भी झेलनी पड़ेगी। 

लव लाइफ में प्रेमी से सब कुछ ठीक चलेगा। लेकिन ज्यादा मनमानी करना आपके हित में नहीं रहने वाला है। बात को मानिए और साफ–साफ कह देना ठीक रहेगा। परिवार में आपके प्रेम का विरोध होगा। विवाह के बारे में आपका विचार होगा लेकिन परिवार से अनुमति नहीं मिलेगी।

इस महीने आपको वाणी पर नियंत्रण रखना है, बोलते समय ध्यान रखें नहीं तो पड़ोसी से झगड़ा हो सकता है। खेलकूद और योग व्यायाम आपके स्वास्थ्य को ठीक रखेंगे ऐसी गतिविधियों में पार्टिसिपेट करते रहें और अपने को स्वस्थ बनाए रखें। 

धनु राशिफल

फरवरी – 2024 का धनु राशिफल (February – 2024 Sagittarius Horoscope)

धनु राशि के जातक के लिए फरवरी 2024 का महीना नौकरी करने वाले लोगों को पुरानी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा करेंगे और जिस कारण से आपको सम्मानित भी किया जाएगा। लक्ष्य प्राप्ति आपका ध्येय रहता है आप सेल्फ मोटिवेट अपने आप को करते रहते हैं और नई चीज़ सीखने की आपकी प्रवृत्ति ही आपको सबसे आगे रखती है। कार्यक्षेत्र में नई रणनीति आपके कार्य में सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। कंपनी को चलाने के लिए बहुत कुछ एडजस्ट करना पड़ता है आप अपने कर्मचारियों की हरकतों को नजर अंदाज करते हैं यह गुण आपके लिए अच्छा है। सहकर्मियों से बात करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें क्योंकि कठोर वाणी से आपके कार्य में कोई फायदा नहीं होने वाला है। यह महीना काफी मेहनत और भाग–दौड़ का रहने वाला है।

परिवार में बहुत कुछ परिवर्तन होगा कई लोगों का आना जाना रहेगा घर में क्योंकि मांगलिक कार्य विवाह की तैयारी चल रही है। आपके लिए यह महीना बहुत सबक सीखा सकता है। परिवार के लोगों की इच्छा रहेगी की आप जिम्मेदारी लें क्योंकि आप का गुण लोगों को पता है, आप नेतृत्व कर सकते हैं। कुछ लोगों के यहां पुत्र रत्न की प्राप्ति से घर में खुशी का माहौल होगा। 

यह महीना प्यार करने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा है इसी महीने वैलेंटाइन डे है और उसमें प्रेमी युगल एक दूसरे को गुलाब का फूल गिफ्ट करते हैं और प्रेम की नई-नई गाथाएं और कहानी बनाते हैं आप सभी प्रेमी युगल को वैलेंटाइन डे की विशेष शुभकामना। कुछ लोग अपने प्रेम संबंध को बचाने के बारे में परेशान रहेंगे, क्योंकि कुछ ऐसी बात है जिससे अनबन हो गई है।

इस महीने धन के लिए किए गए सभी प्रयास सफल होंगे लेकिन ईमानदारी से लिए जाएं। आपकी कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों का प्रवेश बढ़ेगा, जिससे फीस आयेगी धन की वृद्धि होगी। होटल या रेस्टोरेंट का काम करने वाले लोगों को धन लाभ होगा।

इस महीने चोट के कारण दिक्कत होगी फोड़ा फुंसी या बलतोड़ होने के कारण काफी पीड़ा में रहने वाले हैं। किस लोग बुखार से परेशान होंगे। दुष्ट लोगों से दूरी बना कर रखें आपको इसने कष्ट मिल सकता है। कुछ लोग पित्त रोग से भी पीड़ित रहेंगे। अपने कीमती सामान की रक्षा करें क्योंकि चोर की नजर है आपके समान पर गायब हो जाएगा सावधानी जहां हटेगी। आपको दुर्जन लोगों से संबंध नहीं रखना चाहिए आपके लिए फायदेमंद नही रहने वाला है।

मकर राशिफल

फरवरी – 2024 का मकर राशिफल (February – 2024 Capricorn Horoscope)

मकर राशि के जातक के लिए फरवरी 2024 का महीना व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए ज्यादा अच्छा रहने वाला है। व्यापार में प्रगति होगी नए प्रतिष्ठान खुलेंगे कार्य की प्रगति होगी। आपका विचार प्रगति के मार्ग पर अनवरत चलने के लिए प्रयत्नशील रहने वाला होगा। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलेगा। कई उत्पाद में तो हानि भी होगी। क्योंकि ज्यादा उत्पादन हो जाने के कारण कीमत कम हो जायेगी। कमर्शियल वाहन की बिक्री बढ़ेगी। आप भी किस नए कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करेंगे। मार्किटिग और सेल्स से जुड़े लोगों को ज्यादा बड़ा लक्ष्य मिलेगा। इस महीने नौकरी में दबाव ज्यादा रहेगा। पुलिस या सेना की नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों को यह महीना काफी मददगार साबित होगा। कोई लोगो को सफलता मिलेगी। कला, संगीत क्षेत्र और खेलकूद से जुड़े लोग सरकार से सम्मान प्राप्त करेंगे। 

आप महिला वर्ग से सावधान रहे उनसे विवाद न करें न उलझे नहीं तो आपके ऊपर चरित्रहीनता का भी आरोप लग सकता है जिससे आपको काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। कुछ लोगो को तो पुलिस और कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ेंगे, जो जिद्द और जल्दबाजी में होश खो देंगे उनके लिए काफी परेशानी आएगी सावधानी और सकारात्मक भाव से परिस्थिति को काबू में करें।

परिवार में बहुत कुछ आपके मनमाफिक रहने वाला है। ज्यादा जल्दी आने वाला गुस्सा आपका परिवार के लोगों को पसंद नही आयेगा। यही कारण है कि पत्नी से अनबन बनी रहती है। थोड़ी देर में आप सामान्य भी हो जाते है, लेकिन वही थोड़ी देर में सब कुछ गड़बड़ भी कर देते हो नियंत्रित होने का प्रयास करें। यहीं कारण है कि प्रेम पथ पर भी आपके साथ ऐसा ही होता है। आप सब कुछ अच्छा करते हैं लेकिन जो सम्मान मिलना चाहिए नहीं मिल पाता। इस महीने प्रेमिका से आप प्यार की उम्मीद करेंगे और मिलेगा भी ऐसा होगा।

वाहन सावधानी से चलाएं सड़क और सुरक्षा के मानकों का पालन करें आपको इस महीने यही सलाह दी जाती है। इस महीने रोग और शत्रु आपसे कोसों दूर रहने वाले हैं।

कुंभ राशिफल

फरवरी – 2024 का कुंभ राशिफल (February – 2024 Aquarius Horoscope)

कुम्भ राशि के जातक के लिए फरवरी 2024 का महीना व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को व्यापार के लिए दूसरे शहरों की यात्रा करनी पड़ेगी। नौकरी में स्थानांतरण होगा जो वित्तीय लाभ भी देगा अर्थात पैकेज में वृद्धि होगी। महीने की शुरुआत में आप मकान की खरीद कर सकते हैं। कुछ लोग प्लाट भी रजिस्ट्री कराएंगे। प्रॉपर्टी कार्य से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। आपकी साइट पर नए कस्टमर की आवाजाही बढ़ेगी जिससे आप अपने प्लॉट की और बने मकानों की बिक्री कर पाएंगे। वकीलों को नए मुकदमे मिलेंगे जिससे उनको भी धन लाभ होगा। संपत्ति संबंधी निर्णय सोच-समझकर ही लेना चाहिए। इस महीने सरकारी नौकरी करने वाले या प्राइवेट में ही कुछ लोगों को भ्रष्टाचार के मामले में पदच्युति किया जायेगा। 

परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने की सलाह दी जाती है। अधिकांश लोगों को घरेलू सुख का अनुभव होगा लेकिन सीमित सीमा तक। आप खुद को फिट पाएंगे और अपने अच्छे स्वास्थ्य के कारण काम, परिवार और रोमांस पर पर्याप्त ध्यान दे पाएंगे। आपका प्रेम जीवन पूर्ण और समृद्ध रहेगा। भोजन में देर सबेर होगी व्यस्तता के कारण ऐसा इस महीने कई बार होगा। किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे जहां खानपान की उचित व्यवस्था रहेगी। मनचाहे खानपान से अच्छे स्वाद का आनंद लेंगे। 

कुछ लोगों को मांगों को पूरा करने के लिए बाहरी स्रोतों से धन उधार लेना पड़ेगा। उचित योजना आपको संपत्ति और यात्रा संबंधी मामलों में कुछ हद तक सुरक्षित रखेगी।

आप बाज़ार में पैसा निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं क्योंकि इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा करना आपके लिए कठिन हो सकता है, इसलिए आप यात्रा को स्थगित करने या रद्द करने पर विचार कर सकते हैं। 

स्वास्थ्य के मामले में आपको सलाह दी जाती है कि छोटी-मोटी बीमारियों में भी कोई जोखिम न लें। 

मीन राशिफल

फरवरी – 2024 का मीन राशिफल (February – 2024 Pisces Horoscope)

मीन राशि के जातक के लिए फरवरी 2024 का महीना कार्यस्थल पर मजबूत स्थिति में पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बात प्रमुखता से रखेंगे और आपकी बनाई हुई योजना और रणनीति पर लोग काम करेंगे। आप किसी मीटिंग का नेतृत्व करेंगे। आपके द्वारा बनाई गई टीम अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करेगी। खानपान के क्षेत्र से जुड़े लोग व्यापार में वृद्धि देखेंगे। व्यापार में प्रगति होगी। नई नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा। कई लोगों को तो उच्च पद की भी प्राप्ति होगी। इस महीने दूसरे सप्ताह से खर्च बढ़ेगा। 

परिवार में बड़ों की बात मानने से आप बहुत बड़ी परेशानी से बच जाएंगे। आपके खिलाफ साजिश रचने वाले लोगों की कमी नही है इसलिए आपको दूसरे की सलाह खासकर अपने लोगों की जरूर माननी चाहिए। ध्यान रखिए जो आपको इस महीने करना है बच्चों के प्रति आपका नरम रवैया सही नही है इससे अनुशासन की सारी जिम्मेदारी पत्नी पर चली जाती है जिसकी बात बच्चे नहीं मानते हैं। इस महीने परिवार से दूर जाना पड़ेगा कुछ दिनों के लिए ऐसा संकेत बन रहा है। इस महीने कई जिम्मेदारी पूर्ण करने के लिए जैसे रिश्तेदारी में न्योता देना या आने जाने से धन का व्यय बढ़ेगा। दैनिक आय में वृद्धि ज्यादा नहीं होगी।

लव लाइफ में आपको इमोशनल तरीके से प्रयोग किया जा रहा है आप सतर्क हो जाएं। आपके धन और पावर का प्रयोग केवल अपने आनन्द के लिए किया जा रहा है थोड़ा ध्यान देंगे तो आपको सबकुछ मालूम हो जायेगा। आप थोड़ा मजबूत निर्णय लिया करिए आपका प्रेमी आपके सरल स्वभाव को आपकी कमी समझने लगा है थोड़ा मजबूत हो जाइए नही तो धोखा मिलेगा। 

आप इस महीने धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। किसी धार्मिक सत्संग कथा या धार्मिक गुरु को भी सुनने या मिलने जायेंगे। आपका दान आपके पुण्य में बढ़ोत्तरी करेगा। समाज और आसपास आप लोगों की मदद करते रहते हैं। आप मानसिक रूप से काफी परेशान रहते हैं लेकिन चेहरे पर प्रदर्शित नही होने देते हैं। आपको ध्यान और योग का सहारा लेना चाहिए नहीं तो आप मानसिक रोगी हो जायेंगे।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ये भी पढ़ें-