घोर संकट से बचने के लिए करें ये उपाय, हर संकट से मिलेगी मुक्ति

जीवन में आने वाले घोर संकटों का कारण कुण्डली, वास्तु, प्रेत दोष, पितृ दोष और भी ऐसे बहुत से दोष होते हैं जिनके कारण हमारे जीवन में संकट आते हैं। जिसके निवारण के लिए बहुत से चमत्कारी उपाय शास्त्र में बताए गये हैं।

Sankat se bachne ke upay: खुशियों की तलाश में हम कभी-कभी समस्याओं में फंस जाते हैं। हर दिन हमें जीवन में बहुत से संकटों का सामना करना पड़ता है। इनमें कुछ हमारे द्वारा किये कर्मों से हमें प्राप्त होते हैं तो कुछ संकट पूर्व जन्म के कर्मों के कारण भी प्राप्त होते हैं। 

जबकि जीवन के संकटों को समाप्त करने के लिए बहुत से ऐसे धार्मिक उपाय हैं, जिन्हें करने से जीवन को आसान बनाया जा सकता है। 

Sankat se bachne ke upay

क्या है जीवन में संकट आने के कारण

जीवन में आने वाले घोर संकटों का कारण कुण्डली, वास्तु, प्रेत दोष, पितृ दोष, दिशा शूल, भूमि दोष, नजर दोष, टोक लगना, किया कराया दोष, शत्रु बाधा और भी ऐसे बहुत से दोष होते हैं जिनके कारण हमारे जीवन में संकट आते हैं। जिसके निवारण के लिए बहुत से चमत्कारी उपाय शास्त्र में बताए गये हैं।

संकटों के कारण बदल गई है जीवनशैली

आजकल जीवन में हर कोई उन्नति के लिए प्रयास कर रहा है। जीवन ऐश्वर्य में इतना उलझ गया है कि हम सब ठीक गलत का निर्णय किये बिना ही कुछ भी करके धन के साधन जुटाना चाहते हैं। जिसके कारण हम कुछ ऐसी गलती कर देते हैं, जो जीवन में संकट खड़ा कर देती हैं। जिसके कारण जीवन उलझ गया है। कुछ संकटों का कारण और निवारण हमें पता होता है। परन्तु जीवन में कुछ संकट ऐसे आ जाते हैं, जिनका कारण और निवारण हमारे बस में नहीं होता। 

संकट से बचने के लिए धार्मिक उपाय (Sankat se bachne ke dharmik upay)

  • मंगलवार और शनिवार के दिन पानी वाला नारियल अपने उपर से घुमाकर बहते पानी में प्रवाहित करें, ऐसा करने से नजर दोष दूर होकर रोग शान्त होंगे। 
  • मंगलवार के दिन लाल वस्त्र हनुमान मंदिर में ध्वज के रूप में अर्पण करें, ऐसा करने से विजय प्राप्त होगी, रुके काम बनेंगे, प्रसिद्धि प्राप्त होगी।  
  • भगवान शिव जी को काले तिल मिला हुआ जल अर्पण करें, ऐसा करने से लोगों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मन को शांति प्राप्त होगी। 
  • माँ दुर्गा को मीठे पान का भोग लगाएं, ऐसा करने से सन्तान की प्राप्ति होगी 
  • 11 निम्बू की माला माँ महा काली को अर्पण करें, ऐसा करने से शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट के मामलों में विजय प्राप्त होगी। 
  • 1 निम्बू और 7 हरी मिर्च धागे में बांध कर घर के आगे शनिवार के दिन बांधें, ऐसा करने से घर में शांति आएगी।
  • सरसों के तेल से भगवान शिव जी का अभिषेक करें, ऐसा करने से जीवन की निराश दूर होंगी।  
  • 11 नारियल की भेंट गणेश जी को अर्पण करें, ऐसा करने से विधार्थियों को विद्या में लाभ होगा।  
  • दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सुन्दर काण्ड का पाठ करें, ऐसा करने से  किया कराया का दोष दूर होगा, रोग दूर होंगे। 
  • हनुमान चलीसा के 100 (शत) पाठ करें, ऐसा करने से सभी प्रकार के बंधनों से मुक्ति मिलेगी।
  • तिल के तेल का दीपक शिव मंदिर में लगाएं, ऐसा करने से कार्यों में आ रही बाधा दूर होंगी। 
  • काले उड़द की दाल बहते पानी में प्रवहित करें, ऐसा करने से रुके काम दुबारा चलने लगेंगे।
  • माँ बगलामुखी को पीले वस्त्र और मिठाई की भेंट अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे आपको हर कार्य में विजय प्राप्त होगी।  
  • काल भैरव के लिए सरसों के तेल का दीपक लगाएं, प्रेत दोष से मुक्ति मिलेगी और सब प्रकार के दोष शान्त होकर उन्नति मिलेगी।

ऐसे ही सनातन धर्म की महत्वपूर्ण की जानकारी के लिए वामा ब्लॉग पढ़ें।

Download the VAMA App – Online Pujas, Chadhava, Darshan & Horoscope!