धनु राशिफल 2025 | Dhanu Rashifal 2025 | VAMA

क्या आप भी साल 2025 के बारे में सोच रहे हैं, या वार्षिक राशिफल 2025 जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें Dhanu Rashifal 2025

धनु राशिफल 2025 (Dhanu Rashifal 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की नवीं राशि धनु है। इस राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु पृथ्वी के सभी जीव और निर्जीव के लिए प्राण शक्ति का संचार करने वाले ग्रह हैं। 

2025 की शुरुआत गुरु के वक्री होने से होगी। इस वर्ष में गुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। धनु राशि पर गुरु की पूर्ण सप्तम दृष्टि होगी। अतः मिथुन राशि में गुरु का गोचर धनु राशि वालों के लिए विशेष फल देने वाला होगा। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025
vama astrology

यदि आप भी 2025 को लेकर उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं 2025 आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो आपके लिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव लेकर आए हैं, धनु राशि राशिफल 2025 (Dhanu Rashifal 2025) की संपूर्ण जानकारी। 

तो आइए, यहां पढ़ें…

धनु राशिफल 2025 | Dhanu Rashifal 2025  

आपके वार्षिक राशिफल धनु 2025 में करियर, व्यवसाय, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्त जानकारी और उपाय… 

धनु राशि इस नव वर्ष में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए पुनः सितारे की तरह चमकेंगे। 

जनवरी महीने की शुरुआत में कई जातक विदेश की यात्रा करेंगे। कई लोग तो विदेश में अपने कारोबार का विस्तार करेंगे। कंप्यूटर और इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े हुए लोग विदेश में अपनी धाक जमाएंगे। अपने कार्य में अच्छी सफलता अर्जित करते हुए देश का भी नाम रोशन करेंगे। 

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हुए शोध छात्र अपने शोध के माध्यम से नई उपलब्धि हासिल करेंगे। धनु राशि के कारोबारी इस वर्ष कारोबार में उतार-चढ़ाव देखेंगे लेकिन अंतत: प्रगति करेंगे। 

धनु राशि के लिए शनि का प्रभाव अभी तक शुभ चल रहा था। इस वर्ष 29 मार्च से धनु राशि पर शनि की ढैय्या भी प्रारंभ होगी। शनि की ढैय्या कष्ट कारक रहेगी। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

14 मार्च से गुरु ग्रह का गोचर धनु राशि के लिए शुभ कारक हो जाएगा। इसलिए यह ग्रहयोग धनु राशि के लिए संतुलित रहेगा और समस्त कामना पूर्ति करने वाला रहेगा। 

धनु राशि के जातकों को देश का उच्च सम्मान मिलता हुआ दिख रहा है। राज्य स्तर और सामाजिक स्तर पर भी धनु राशि के जातकों के सम्मान में वृद्धि होगी। 

सामाजिक कार्य से जुड़े हुए लोग अपने कार्य से जनता की आंखों के तारे रहेंगे। जनवरी, अप्रैल और मई महीने में प्रेम जीवन में लव पार्टनर के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कई लोगों के प्रेम संबंध टूट भी सकते हैं। 

जनवरी अप्रैल और मई में शेयर मार्केट में इंट्राडे, फ्यूचर में निवेश न करें नहीं तो नुकसान अवश्य होगा। 

खून की कमी, अस्थि भंग और चोट लगना, घाव ठीक न होना इन्फेक्शन बढ़ना का ग्रह योग बन रहा है। सावधान रहें, और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

29 मार्च से शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। और इसी दिन से धनु राशि पर शनि की ढैय्या चालू हो जाएगी। 

शनि की ढैय्या 29 मार्च 2025 से प्रारंभ होकर 3 जून 2027 तक चलेगी। शत्रुओं की वृद्धि होगी। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत न रहने पर रोग की वृद्धि होगी। कई लोगों का पत्नी से सामंजस्य बिगड़ेगा। 

परिवार में कलह और पारिवारिक प्रियजनों से अलगाव की स्थिति बनेगी। आर्थिक प्रगति में बाधायें आती हुई प्रतीत होंगी। इन सभी परेशानियों से मुक्त होने के लिए कलयुग के एकमात्र देवता भगवान बजरंगबली का पूजन पाठ करें, समस्त परेशानी दूर हो जाएगी।

14 मई से गुरु ग्रह का गोचर वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है। इसी दिन से गुरु ग्रह की शुभता आपके लिए प्रारंभ हो जाएगी। जो शनि का नकारात्मक प्रभाव है, गुरु ग्रह के प्रभाव से वह न्यूट्रल हो जाएगा। आपका प्रभाव इतना फैलेगा की उच्च अधिकारी आपसे मिलने का प्रयास करेंगे। 

नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में प्रगति होगी। धन आगमन सभी स्रोतों से आता रहेगा। पढ़ाई करने वाले छात्र अपनी बुद्धि के बल पर परीक्षा में सफल होंगे। 

इस बार धनु राशि के जातकों का बौद्धिक चमत्कार दिखेगा। नए वाहन की खरीदारी करने वाले हैं। परिवार में भाई बहनों का विवाह संपन्न होगा।

30 मई से राहु और केतु अपनी राशि बदल रहे हैं। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के गोचर के अनुसार राहु और केतु का प्रभाव शुभ कारक ही रहेगा। राहु तीसरे भाव में शुभ कारक होते हैं। 

आपके लिए धन-धान्य की वर्षा पराक्रम में वृद्धि और राजनीतिक मजबूती करायेंगे। केतु पूजन पाठ में मन नहीं लगने देंगे लेकिन आपको धार्मिक पूजन पाठ व्यवस्था में लगे रहना है।

धनु राशि के लिए अशुभ मास – जनवरी, अप्रैल, मई और नवम्बर

राशिफल 2025 के अनुसार धनु राशि के लिए काफी फलदायी और शुभ रहेगा। वर्ष 2025 को और अधिक शुभ बनाने के लिए VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें।  

जैसे- 

  • अपने और अपने प्रियजनों के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक पूजा करवाएं
  • नौकरी में रुकावटों और तनाव से मुक्ति के लिए राहु केतु शांति पूजा में भाग लें।
  • प्रत्येक शनिवार शनि साढ़े साती एवं महादशा शांति महायज्ञ कराएं
  • दुश्मनों से बचाव के लिए माँ बगलामुखी चतुर्दशी पूजा में भाग लें
  • व्यापार की उन्नति के लिए व्यापार वृद्धि महालक्षमी पूजा एवं 108 कनक स्तोत्र पाठ में भाग लें

आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2025 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए और आपका परिवार खुशहाल रहे। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आज ही वामा ऐप डाउनलोड करें।