Aaj Ka Rashifal, 23 January, 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (23 January Ka Rashifal) कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 23 जनवरी, 2024): आज पौष मास शुक्ल पक्ष की तिथि त्रयोदशी, दिन मंगलवार, नक्षत्र आर्द्रा, योग ऐंद्र, करण कौलव तदोपरांत तैतुल है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:12 PM से 12:54 PM तक और राहुकाल 03:12 PM से 04:32 PM तक रहेगा। 

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।  साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (aaj ka upay) भी है।  

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य  देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (23 January, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 23 january 2024) 

आज के दिन मेष राशि के जातक या जातिका के व्यवसाय में व्यापार वृद्धि के लिए दूसरे शहर जाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में बच्चों की मासूमियत आपके मन को प्रसन्न करेगी। आर्थिक स्तिथि में सुधार के लिए आप आज ज्यादा मेहनत करेंगे। आप अपने सपनों के राजकुमार या राजकुमारी से मिलने की प्रबल इच्छा रखेंगे। आपकी पहचान में वृद्धि होगी, आपका कोई ट्वीट या वीडियो वायरल होगा जिससे आपकी लोगों तक पहुंच बढ़ेगी। उन मामलों में ख़ुद को शामिल करने से बचें जिनका आपसे कोई सरोकार नहीं है। खानपान पर विशेष ध्यान दें क्योंकि फूड प्वाइजनिंग होने का खतरा दिख रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 44

आज का लकी रंग –  लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गेहूँ पिसवाते हो तो सदा शनिवार या मंगलवार को ही पिसाएं। यदि पिसा-पिसाया आटा लाते हों तो भी उपर्युक्त दिवस को ही लायें, अत्यन्त लाभ होगा। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 23 january 2024) 

आज के दिन वृष राशि के जातक या जातिका आपको ऊर्जा, प्रेरणा और करियर विकास के अवसरों से भरे माहौल में काम करने का अवसर मिलेगा। अच्छा व्यवहार घरेलू माहौल को खुशनुमा बनाने में काफी योगदान देगा। धन आगमन की स्तिथि अच्छी होगी, आप कहीं निवेश भी कर सकते हैं। प्यार में आज अपने प्रेमी संग छोटी और मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा ऊंची रहेगी केवल वाणी पर नियंत्रण जरूर रखिएगा।आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। मधुमेह से पीड़ित लोग अपना विशेष ख्याल रखें शुगर लेवल बढ़ सकता है।

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – हल्का भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – प्रातः उठकर, सूर्य की ओर देखते हुए अपने दोनों हाथ ऊपर उठाकर निम्न मंत्र का ग्यारह बार जप करें-

ॐ घृणि: सूर्याय नमः

इससे पूरे दिन तनावमुक्त रहेंगे। साथ ही व्याधि से भी मुक्त रहेंगे। 

मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 23 january 2024) 

आज के दिन मिथुन राशि के जातक या जातिका किसी ऐसे संगठन से जुड़ेंगे जो अपने लोगों की परवाह करता है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात या नई जॉब के लिए प्रयास करेंगे। आज परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग ही आपको घर में सुख-सौहार्द बनाए रखने में मदद करेगा। आज दैनिक आय में वृद्धि होगी आप धनागमन से संतुष्ट रहेंगे। लव लाइफ को फिर से शुरू करने के लिए आपको पिछली ग़लतियाँ भूलने की ज़रूरत है। लिवर के मरीजों को अपनी समस्या को नियंत्रण में रखने के लिए खानपान और शुद्ध पानी का प्रयोग करना जरूरी होगा। आज भरोसेमंद दोस्त आपको गलत जानकारी देकर गुमराह कर सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 31

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि अपने भविष्य के लिये चिंताग्रस्त हैं, तो एक प्याला दूध अपनी स्नान वाली बाल्टी में डाल कर नहायें। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 23 january 2024) 

आज के दिन कर्क राशि के जातक या जातिका व्यवसाय को बेहतर बनाने के प्रचुर अवसर मिलने की प्रबल संभावना है लेकिन आप उनसे लाभ उठाने में असफल न हो इसका ध्यान रखना है। आपको परिवार के साथ संबंधों में सामंजस्य बिठाने का सुनहरा अवसर तलाशना पड़ेगा। धन निवेश करते समय विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी आज के दिन क्योंकि धोखे से नुकसान होता हुआ दिख रहा है। प्यार में आज कई उम्मीदें पूरी होने की संभावना है। कठिनाइयों पर अत्यधिक विचार करने और उन्हें अनावश्यक रूप से बढ़ाने से जीवन का रस खत्म हो सकता है और आज आपका मूड ख़राब हो सकता है। कुछ महत्वाकांक्षी लोगों के साथ टीम बनाना भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 23

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और उनका स्मरण करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 23 january 2024)  

आज के दिन सिंह राशी के जातक या जातिका को प्रशंसा और तारीफें मिलेंगी क्योंकि कार्य में लक्ष्य की प्राप्ति हो जायेगी। किसी परोपकारी कार्य में संलग्न होने से आपके परिवार के सदस्यों को असीमित ख़ुशी मिलेगी। महत्वपूर्ण परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में ख़राब वित्तीय स्थिति अड़चन पैदा करेगी। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करने से आपको प्यार के बंधन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अपच या गैस, एसिडिटी के मरीजों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। सुनिश्चित करें कि आप हर कीमत पर क्रोध से बचें क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है। सामाजिक कार्य में भाग लेने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – जिस कमरे में सोते हों, उसमें कर्पूर के साथ लौंग डालकर आरती करें, समस्या का समाधान होगा, स्थितियाँ अनुकूल होंगी तथा मानसिक शांति मिलेगी। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 23 january 2024) 

आज के दिन कन्या राशि के जातक या जातिका को अपनी क्षमताओं पर दृढ़ विश्वास कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ करने में मदद करेगा। अपने कार्य में कुछ नया करके बॉस की नजर में बने रहेंगे। घर में उत्सव के माहौल में हिस्सा लेने से आपका तनाव कम हो जाएगा। आपकी कमाई में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देख रहे हैं। प्रेम जीवन में कठोर नियमों पर टिके रहना नुकसानदेह हो सकता है। उन चीज़ों पर काम करने के लिए फ़ायदेमंद दिन है जो आपके स्वास्थ्य में सुधार लाएँगी। मित्रों के साथ समस्याओं पर चर्चा करने से समाधान मिलेगा।

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  मैजेंटा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सोते समय एक छोटा तेज चाकू सिरहाने के नीचे रखें नकारात्मक भाव कम हो जायेंगे और बुरे स्वप्न आना भी बंद हो जायेगा। 

तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 23 january 2024) 

आज के दिन तुला राशि के जातक या जातिका की दृढ़ता से आशाजनक व्यावसायिक परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य होने वाला है जिससे पारिवारिक लोग आपस में सहयोग की भावना से एक दूसरे के साथ बातचीत करेंगे। वित्तीय मामलों में चीज़ें बेहतरी की ओर बदलने की संभावना है। अत्यधिक रोमांटिक मूड आपको अपने साथी की कंपनी का आनंद लेने की अनुमति देगा। पार्टियों और मौज-मस्ती की संख्या में वृद्धि से आप अच्छे मूड में रहेंगे। आपके मददगार स्वभाव के कारण आपको सराहना मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – चॉकलेट 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – अपने व्यवसाय स्थल पर दो किलो फिटकरी किसी चीनी मिट्टी की प्लेट में खुली रखें सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी ग्राहक बढ़ेंगे और धन आगमन होगा। 

वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 23 january 2024)  

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक या जातिका की नए स्किल सीखने का जुनून करियर में अच्छे अवसरों को दिलाने में मदद करेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खबर न केवल सभी को रोमांचित करेगी, बल्कि पारिवारिक माहौल में एक नई भावना का संचार भी करेगी। वित्तीय मामलों में ज्यादा ब्याज के प्रलोभन से बचना होगा। विश्वास की भावना प्रेम बंधन को मजबूत करेगी। सड़क पार करते समय सावधान रहें, खासकर लाल बत्ती पर क्योंकि किसी की लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आप किसी तीसरे व्यक्ति को गोपनीय जानकारी प्रकट करके व्यक्तिगत हितों को नुकसान पहुँचाते हैं।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – तीन किलो नमक एक लाल मटकी में अच्छी तरह सहेज कर अपने शयनकक्ष में रखें नकरात्मकता दूर होगी सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। 

धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 23 january 2024)  

आज के दिन धनु राशि के जातक या जातिका कि उत्कृष्ट कम्युनिकेशन स्किल के कारण आप सभी क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे और आपकी चहुंदिश में वाह वाही होगी। पत्नी का साथ आपके बुरे समय को अच्छे समय में बदल सकता है। आज आप धन की व्यवस्था करके अपनी गाड़ी की सर्विसिंग करवाएंगे। ऑनलाइन गेमिंग या शेयर में निवेश से धन लाभ होगा। आप प्रेम जीवन में कड़वी छोटी-छोटी बातों को माफ कर दें। मानसिक कष्ट से बचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। विरोधियों से निपटने में आपको बहुत कूटनीतिक होने की जरूरत है।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – हल्का पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पितृ ऋण से मुक्ति हेतु बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें। सूर्य की आराधना करें। सिर में बादाम का तेल लगाएं। 

मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 23 january 2024)  

आज के दिन मकर राशि के जातक या जातिका को कार्यस्थल पर अपने अधीनस्थों को प्रशिक्षण देना पड़ेगा। माता-पिता का मार्गदर्शन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। आपको एक आकर्षक निवेश का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में अपने प्रेमी संग किसी पार्क में बैठकर मीठी बातें करना मन को आनंदित करेगा। आपके विचार आपके अंदर की बीमारी से लड़ने को क्षमता को घटाते और बढ़ाते हैं इसीलिए आपको सदैव सकारात्मक रहना चाहिए। किसी पुराने विवाद का नोटिस मन को परेशान कर सकता है। कुछ लोगों को बीमारी से बहुत आराम मिलने वाला है। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सुन्दर काण्ड का पाठ करें समस्त मनोकामना पूर्ण होगी। 

कुंभ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 23 january 2024)  

आज के दिन कुंभ राशि के जातक या जातिका को कार्यस्थल पर काम करने में मन नहीं लगेगा कोई बात आपको परेशान करेगी।  परिवार में आपसे उम्मीद की जायेगी कि आप कुछ अच्छा करें जिससे आपकी प्रगति नाम सम्मान की वृद्धि हो। अच्छी मौद्रिक स्थिति आपको किसी की मदद करने में सक्षम बनाएगी। आप अपने लव पार्टनर को अपने साथ पाएंगे जो आपके कार्यों में आपका उत्साहवर्धन करेगा। एक रमणिक स्थल की यात्रा आपको प्रसन्नता देगी और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करेगी। किसी की आलोचना करना आपके लिए सही नहीं है इसीलिए इससे बचें।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – काला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में एक झंडा चढ़ाएं। 

मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 23 january 2024) 

आज के दिन मीन राशी के जातक या जातिका अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें और इस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। अपने व्यापार में प्रगति के लिए आप लोन लेंगे या सीसी लिमिट को बढ़वा सकते हैं। आप आज शाम को पारिवारिक जन के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। आर्थिक लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने मन की बात कह देना और उसे प्रेमी से पूरा करवाना आपकी कला पर निर्भर करेगा। कुछ हाई प्रोफ़ाइल व्यक्तियों से मिलते समय आप घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास न खोएँ। परिस्थितियों में अचानक बदलाव आपको एक नई लेकिन सकारात्मक दिशा में ले जायेगा।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – चांदी के गिलास या लोटे में जल का सेवन करें आपकी मन: स्तिथि बहुत अच्छी रहेगी।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ये भी पढ़ें- 14 फरवरी को है वसंत पंचमी, जानें शुभ मूहुर्त, पूजा विधि और सरस्वती मंत्र

कैसे करें असली रुद्राक्ष की पहचान, यहां जानिए संतान प्राप्ति के लिए करें बाल गोपाल संतान प्राप्ति पूजा 8 February, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल Today’s Horoscope – 8th February, 2024: Read your horoscope on VAMA VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल 7 फरवरी, 2024