8 अप्रैल को होगी चन्द्र-शुक्र-सूर्य और राहु की युति: इससे किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव, जानिए

आइए, इस ब्लॉग में प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य देव जानते हैं, 8 अप्रैल को होने वाले चन्द्र-शुक्र-सूर्य और राहु की युति (chandra shukra surya rahu yuti) का किन-किन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

चन्द्र-शुक्र-सूर्य और राहु की युति: ग्रहों की चाल का असर मानव जीवन पर भी पड़ता है। सभी ग्रह अपनी अपनी कक्षा में भ्रमण करते हुए, किसी न किसी ग्रह से युति (संयोग) करते हैं।

इस बार 8 अप्रैल, 2024 को होने वाली अमावस्या तिथि बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। इस बार सूर्य-चन्द्र की युति के साथ-साथ राहु-शुक्र भी अमावस्या पर एक ही राशि में साथ होने वाले हैं।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आपको बता दें, 7 अप्रैल को होने वाली 4 ग्रहों की युति जो 8 अप्रैल को अमावस्या वाले दिन भी बनी रहेगी। अतः ये दो दिन पितृ पूजा के लिए बहुत शुभ होने वाले हैं।

4 ग्रहों की युति वृष, कर्क, सिंह, कन्या, तुला और मीन राशि वालों के लिए विशेष फल देने वाली सिद्ध होगी। 

chandra shukra surya rahu yuti

तो आइए, इस ब्लॉग में प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य देव जानते हैं, 8 अप्रैल को होने वाले चन्द्र-शुक्र-सूर्य और राहु की युति (chandra shukra surya rahu yuti) का किन-किन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। 

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए अमावस्या के दिन 4 ग्रहों का योग बहुत शुभ होने वाला है। इस दिन आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दिन घर के लिए नया सामान लेने का योग बनेगा। आपके पिता को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस दिन आपको किसी तरह का अतिरिक्त खर्चकरना पड़ सकता है। सन्तान के परीक्षा परिणाम की चिन्ता हो सकती है।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए होने वाली 4 ग्रहों की युति शुभ होने वाली है, इस दिन पितृ पूजन से आपका भाग्य उदय होगा। इस दिन आपके लिए  विदेश यात्रा का योग बनेगा। इस दिन आपके पिता से कोई उपहार मिल सकता है। इस दिन आपकी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अगर घर में कोई सिर दर्द की बीमारी से पीड़ित है, तो उन्हें अपने खान पान का ध्यान रखना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए होने वाली 4 ग्रहों की युति कष्टकरी सिद्ध होगी। इस दिन पुरानी बीमारी उभर सकती है। सिर दर्द की समस्या हो सकती है। आज आपको कोई गुप्त रोग भी उभर सकता है। आज के दिन जो लोग किसी तरह पब्लिक डीलिंग से जुड़े किसी काम में लगे हैं, उन्हें आज के दिन नए लोगों से सम्पर्क करने का अवसर मिलेगा। आपकी पहचान बढ़ेगी।

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए ये युति सप्तम भाव में बनेगी। इस दिन आपके जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखें। उन्हें शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। ज़िद करने के कारण व्यापार में किसी तरह की समस्या हो सकती है। नया काम करने से बचें। ये समय नया काम करने के लिए अनुकूल नही है। इस दिन भूमि या वाहन ना खरीदें। इस दिन किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए ये युति शुभ फल नही देगी। इस दिन आपके खर्च अधिक होंगे। जीवन साथी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। प्यार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये युति शुभ सिद्ध होगी। इस दिन युवाओं की जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। इस दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अचानक कष्ट हो सकते हैं। मानसिक रोगी अपने मन पर नियंत्रण रखें। 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए ये युति लग्न में होने वाली है। मन पर नियंत्रण रखें। इस दिन मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। आज जीवन साथी का प्यार आपके लिए जीवन में दुबारा रंग लेकर आएगा। आपके घर में उत्सव भी हो सकता है। इस दिन विदेश जाने वालों को विदेश से अच्छी सूचना मिलेगी। इस दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके लिए इस दिन सिर दर्द जैसा कोई रोग उभर सकता है।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

इस दिन करें ये खास उपाय 

  • काले तिल और ज्यों से पितृ पूजन करें। 
  • सफ़ेद वस्तु का दान करें। 
  • गेहूं का दान करें। 
  • मछली को आटा खिलाएं।
  • घर के बाहर दीपक लगाएं।
  • भूखे गरीब को भोजन करवाएं।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ये तो थी, 8 अप्रैल 2024 को होने वाले चन्द्र-शुक्र-सूर्य और राहु की युति (chandra shukra surya rahu yuti) की बात। ऐसे ही ज्योतिष, धर्म और राशिफल जानने के लिए VAMA ऐप से जुड़े रहें।