5 अप्रैल को होगी चन्द्र-शनि और मंगल की युति: जानें इसका प्रभाव और उपाय

इस ब्लॉग में ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, चन्द्र-शनि और मंगल की युति (Chandra Mangal Shani Yuti) से किस राशि पर क्या प्रभाव होगा।

Chandra Mangal Shani Yuti 2024: इस वर्ष 5 और 6 अप्रैल, 2024 को ग्रहों की स्थिति में बड़ा उलट फेर होने वाला है।

शनि-मंगल और चन्द्र की युति से मेष, वृष, सिंह और कुम्भ राशि वालों पर बहुत बुरा प्रभाव होगा। जिनकी साढ़े साती लगी हुई है, वो लोग भी इस दिन का विशेष ध्यान रखें। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ऐसे तो ग्रहों की युति बनती बिगड़ती रहती है, परन्तु कभी कभी कुछ ग्रहों की युति बहुत बड़ा प्रभाव लेकर आती है।

ऐसा ही कुछ 5 और 6 अप्रैल को होने वाला है। चंद्रमा जो शरीर में रक्तचाप के कारक हैं। मंगल जो रक्त के करक हैं, और शनि जो स्नायु के कारक हैं, ये सब ग्रह एक साथ आने वाले हैं।

जो लोग BP जैसी गम्भीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें अचानक अधरंग हो सकता है, जो लोग मानसिक चिंता के शिकार हैं उन्हें डीप डिप्रेशन, हार्ट अटैक, अनिद्रा जैसी गम्भीर बीमारी हो सकती है।

ये युति शनि की अपनी राशि कुम्भ में होने वाली है, इसलिए इसका सब से अधिक प्रभाव कुम्भ राशि के जातकों पर ही होने वाला है। कुम्भ राशि में स्थित ग्रहों से दृष्ट होने वाली राशि भी इस युति के प्रभाव में आएंगी।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

तो आइए, इस ब्लॉग में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, चन्द्र-शनि और मंगल की युति (Chandra Mangal Shani Yuti) से किस राशि पर क्या प्रभाव होगा। 

चंद्र-शनि और मंगल की युति
चंद्र-शनि और मंगल की युति 2024

मेष राशि

मेष राशि पर इसका मिलाजुला प्रभाव होगा। इस युति के होने से आपको शेयर मार्केट में बड़ा नुकसान देखना पड़ सकता है। इस समय में जो लोग विवाह की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अभी और विलंब होगा। अगर आप रक्त चाप (BP) की बीमारी से पीड़ित हैं, तो इस समय में ये बीमारी आपको और अधिक कष्ट देने वाली है। अचानक ह्रदय अघात (दिल की बीमारी) बन सकती है। इस दिन आपको खान पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

वृष राशि 

वृष राशि वालों के लिए शनि, चन्द्र और मंगल की युति बहुत ख़ास होने वाली है। जो विद्यार्थी किसी बड़ी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, उन्हें सफलता मिलेगी। अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं, तो इस दिन आपको लाभ कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। इस दिन आपके परिवार में कोई बड़ा हादसा या विवाद हो सकता है। अचानक दूर की यात्रा करने का योग बनेगा। जिन लोगों को दिल घबराना या बेचैनी जैसी बीमारी होती है, उन्हें इस दिन खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए ये समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। इस समय में आपको घर की चिंता परेशान करेगी। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको परेशान करेंगी। इस समय में आपको अचानक अपने स्वास्थ्य की चिंता भी परेशान करेंगी। इस समय में भाग्य के भरोसे कोई निर्णय ना लें। ये समय भाग्य के भरोसे काम करने के लिए अनुकूल नही है। अगर आपको BP बढ़ने की समस्या रहती है, तो इस समय में ध्यान रखने की जरूरत है।

कुम्भ राशि 

कुम्भ राशि वालों के लिए ये युति लग्न में होने वाली है। आपके लिए ये समय बहुत अधिक चिंता भरा होने वाल है। इस समय में आपके घर में क्लेश हो सकता है। आपके घर में अगर किसी को मानसिक चिंता या मानसिक रोग हैं, तो उन्हें बहुत अधिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा। इस दिन आपके लिए जीवन साथी के साथ वाद विवाद हो सकता है, जो लोग आलस के शिकार हैं, उन्हें आलस का त्याग करना चाहिये नही तो आपके जीवन साथी के साथ आपका विवाद विच्छेद का रूप ले सकता हैं।

इस दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

  • शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। 
  • शनिदेव को काले तिल अर्पण करें। 
  • जिनको मानसिक चिंता रहती है, वो सफ़ेद वस्तु का दान करें।
  • हृदय के रोगी लाल वस्तु का दान करें। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ये तो थी, चन्द्र-शनि और मंगल की युति (Chandra Mangal Shani Yuti 2024) की बात। ऐसे ही ज्योतिष, धर्म और राशिफल जानने के लिए VAMA ऐप से जुड़े रहें।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!