Chandra Mangal Guru Yuti 2024 : 30 जुलाई को होगी चन्द्र, मंगल व गुरु की युति, जानें कौन होगा इससे मालामाल, किसकी चमकेगी किस्मत

30 जुलाई के दिन चन्द्र, मंगल और गुरु की युति हो रही है। इस युति को ख़ास माना जा रहा है। चन्द्र, मंगल और गुरु का एक साथ आना अधिकतर राशियों के लिए अनुकूल फल देने वाला साबित होगा। परन्तु कुछ राशि ऐसी भी हैं जिनको विपरीत फल भी देखने को मिलेगा।

Chandra Mangal Guru Yuti: चन्द्रमा जल तत्त्व के कारक हैं, मंगल भूमि तत्त्व के कारक हैं और गुरु आकाश तत्त्व के कारक हैं। भूमि जल और आकाश के मिलन होने से इस युति को ख़ास माना जा रहा है। इस समय में साधना करने वालों के लिए 3 तत्वों को जागृत करने के लिए बहुत ही उत्तम समय होने वाला है। गुरु पूर्णिमा के बाद होने वाली ये युति गज केसरी योग के साथ बनने वाली है इस लिए भी ये बहुत ख़ास है।

आकाश मंडल में होने वाली ग्रहों की युति एक साधारण घटना है। जिसका प्रभाव सृष्टि में देखा जाता है। हम सब धरती के वासी हैं, इस लिए धरती पर पड़ने वाले प्रभाव को ही देख पाते हैं। 30 जुलाई के दिन चन्द्र, मंगल और गुरु की युति हो रही है, जिसका विशेष प्रभाव देखा जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों का प्रभाव अलग-अलग होता है। जिन ग्रहों का प्रभाव एक दूसरे के लिए अनुकूल होता है, तो उनके एक साथ आने से पैदा होने वाला प्रभाव भी सबके लिए अनुकूल होता है। चन्द्र, मंगल और गुरु का एक साथ आना अधिकतर राशियों के लिए अनुकूल फल देने वाला साबित होगा। परन्तु कुछ राशि ऐसी भी हैं जिनको विपरीत फल भी देखने को मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए चन्द्र, मंगल और गुरु की युति धन भाव में हो रही है। लग्न के स्वामी का दूसरे घर में जाना, घर में किसी उत्सव का संकेत दे रहा है। गुरु और चन्द्रमा की युति से ये योग और भी पुष्ट हो रहा है। इस युति के होने से इस समय में आपको निश्चित रूप से कोइ शुभ समाचार प्राप्त होगा। मंगल की चतुर्थ दृष्टी शत्रु भाव पर है, जिस से आपको शत्रु द्वारा किसी प्रकार का कष्ट दिए जाने का संकेत मिलता है। इस युति में चन्द्रमा उच्च के हैं, जिस से योग का शुभ फल अधिक मात्रा में प्राप्त होगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि 

कर्क राशि के स्वामी उच्च में गोचर कर के गुरु के साथ गज केसरी योग बना रहे हैं। इसी समय में मंगल का साथ में होना इस योग को और भी बल दे रहा है। इस समय में आपको धन लाभ के साथ-साथ व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं। इस समय में जीवन साथी से हुए विवाद समाप्त होंगे। जो युवा शेयर मार्किट में  पैसा लगा रहे हैं, उनको विशेष धन लाभ के योग बनेंगे। अगर आपके उपर किसी का कोई कर्ज था, तो वो उतरता दिख रहा है। जल्दी ही आपको सभी समस्याओं से निजात मिलेगी। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय में होने वाली चन्द्र मंगल और गुरु की युति आपके सप्तम भाव में हो रही है। जो लोग पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं, उनको लाभ होगा। जिनके जीवन साथी से किसी के विवाद चल रहे थे, वो सावधान रहें, उनको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके जीवन साथी को किसी तरह का रोग चल रहा था, तो उनका रोग शान्त होगा। 

धनु राशि

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए चन्द्र मंगल और गुरु की युति छटे भाव में हो रही है। इस युति से आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। जमीन खरीदने या बेचने का मन बना रहे थे, तो अभी रुकना ठीक रहेगा नही तो नुक्सान उठाना पड़ सकता है। कोर्ट से जुडी समस्या पैदा हो सकती हैं, इस लिए सावधान हो कर निर्णय लें।

मीन राशि

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए चन्द्र, मंगल और गुरु की युति से पराक्रम में वृद्धि देखी जाएगी। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। जो लोग प्राइवेट जॉब में हैं, उनको बॉस की शाबाशी मिलेगी। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उनकी रोजगार की तलाश पूरी होगी। जिनकी माता का स्वास्थ्य लम्बे समय से खराब था, अब उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। 

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।