Makar Rashifal 2024 | मकर राशिफल 2024 | Capricorn horoscope 2024

मकर राशि के लिए साल 2024 भाग्योदय का साल बन सकता है। पिछले कई समय से जो परेशानियाँ चल रही थीं, वे धीरे-धीरे दूर होती नज़र आएंगी।

मकर राशिफल 2024 (Capricorn horoscope 2024): मकर राशि के लिए शनि की साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है, लेकिन राशिफल 2024 के अनुसार, यह साल आपके लिए भाग्योदय का साल बन सकता है। 

पिछले कई समय से जो परेशानियाँ चल रही थीं, वे धीरे-धीरे दूर होती नज़र आएंगी। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपकी राशि के चौथे घर में होंगे। इस दौरान माता का आपको भरपूर सहयोग और प्यार मिलेगा।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद भी दूर होगा। कोई नई गाड़ी या फ्लैट या मकान खरीदने की स्थिति बनेगी। मई के बाद भी आपके लिए बृहस्पति शुभ ही रहने वाले हैं। इस दौरान आपकी आय बढ़ेगी। 

स्टूडेंट्स के लिए यह समय बेहद अच्छा रहेगा और वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और किसी मनचाहे कोर्स में एडमिशन ले पाएंगे। राशिफल 2024 के अनुसार, राहु और केतु भी आपको सपोर्ट करते रहेंगे।

राहु आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप रिस्क लेने के काबिल बनेंगे। इस दौरान आप कठिन परिश्रम करेंगे और अपनी नौकरी या बिजनेस में अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे। 

इस साल आप पैसा कमाएंगे भी और अच्छे कार्यों पर खर्च भी करेंगे। आपकी रुचि दान देने में होगी। विदेश में काम के इच्छुक लोगों का सपना मई के बाद पूरा हो सकता है।

साल 2024 में मकर राशि के लोगों के लिए उनके राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में होंगे। शनि स्वयं की राशि में होंगे, इसलिए आपको कोई विशेष हानि नहीं करेंगे। 

परिवार के लोगों के साथ आपका सामंजस्य बना रहेगा। सबसे अच्छी बात यह रहेगी कि आप किसी की भी बात का बुरा मानकर जल्दी से रिएक्ट नहीं करेंगे। कोई भी काम पैसे की कमी से रुकने वाला नहीं है, इसलिए आप निश्चिंत रहें। 

हालांकि जून के बाद से लेकर नवंबर तक आपको अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखना होगा। इस दौरान बार-बार आपकी हेल्थ ख़राब हो सकती है। सही समय पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इस साल की शुरुआत में बुध और शुक्र आपके एकादश भाव में स्थित होंगे। इससे आय अच्छी होगी और लव मैटर्स में भी आपके पुराने मतभेद दूर होंगे। 

राशिफल 2024 के अनुसार, मई के बाद लाइफ पार्टनर की हेल्थ का ध्यान रखना होगा। इस साल आप अपनी फैमिली के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। साल को और बेहतर बनाने के लिए कुछ उपाय ज़रूर करें- 

1. साढ़े साती चल रही है, इसलिए शनि की पूजा करवाते रहें।

2. अपने और अपने परिवार के लोगों के जन्मदिन पर भगवान शिव की पूजा में भाग लें।

3. आर्थिक उन्नति के लिए गुरु शांति, विष्णु-लक्ष्मी और दुर्गा पूजा करवाएं।

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आप वामा ऐप डाउनलोड कर उनसे बात कर सकते हैं।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

ये भी पढ़ें- वार्षिक राशिफल 2024, Rashifal 2024 | Yearly Horoscope

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं