Budh Uday 2024: 26 अगस्त को बुध होंगे उदय, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

बुध का उदय होना किन राशियों का करेगा कल्याण और किनका होगा नुकसान जानें बुध के उदय (Budh Uday 2024) से होने वाले बदलाव की पूरी जानकारी....

Budh Uday 2024: सौर मंडल का सबसे अधिक चमकने वाला तारा सूर्य है। सूर्य के प्रभाव से ही अन्य ग्रह तारे के रूप में चमकते हुए दिखाई देते हैं। परंतु जब कोई ग्रह सूर्य के प्रभाव में आ जाता है, तो उसका दिखाई देना बंद हो जाता है।

जैस- अधिक प्रकाश वाले बल्ब के पास कम प्रकाश वाला बल्ब आ जाए तो उसका होना ना होने जैसा होता है। इसे ही ग्रहों का अस्त होना कहा जाता है।

ग्रहों का उदय कैसे होता है

जब ग्रह सूर्य के निश्चित प्रभाव से निकलकर अपने खुद के प्रभाव को दिखाने लगता है, तो वह उदय हुआ कहा जाता है। इसे ग्रहों का उदय और अस्त का खेल कहा जाता है। 15 दिन से अस्त चल रहे बुध के उदय होने का समय आ गया है। 26 अगस्त 2024 के दिन बुध उदय हो रहे हैं। 

अब आपके जीवन में बुध से मिलने वाले सभी सकारात्मक प्रभाव अपना असर दिखाने लगेंगे। जीवन में चली आ रही जितनी भी परेशानियां थी, अब समाप्त होती दिखाई देंगी। बुध ग्रह से संबंधित जो प्रभाव ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं, उन सब में आपको उन्नति देखने को मिलेगी।

बहुत लंबे समय से बुध अस्त होने के साथ वक्री भी चल रहे थे। अब 26 अगस्त को बुध उदय होने जा रहे हैं। बुध अस्त तो सिंह राशि में हुए थे, परन्तु वक्री चाल के कारण अब कर्क राशि में आचुके हैं, और कर्क राशि में ही उदय होने जा रहे हैं। 

बुध कर्क राशि में पहले गोचर कर चुके हैं। बुध का कर्क राशि में आना और उदय होना बहुत से लोगों को धन की उन्नति देने वाला सिद्ध होगा। इस समय में जिनकी जन्म कुंडली में बुध की स्थिति अनुकूल नहीं है, उन्हें धन की हानि भी झेलनी पड़ सकती है।

कुंडली के अनुसार सबके लिए बुध की स्थिति अलग-अलग होती है। परंतु लग्न और स्वभाव के अनुसार बुध का फल सबके लिए एक समान होता है। केवल परिस्थितियां अलग होने के कारण सबके जीवन में होने वाला घटना क्रम अलग दिखाई देता है। आईए जानते हैं, बुध के उदय होने का किस राशि पर कैसा होगा प्रभाव। 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध तीसरे और छठे घर का प्रतिनिधित्व करते हैं। अब बुध के उदय होने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी बोल वाणी से लोग प्रभावित होंगे, परंतु छठे घर में बुध का उदय होना आपके लिए रोग और शत्रुओं को बढ़ाने का काम कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें भावनाओं में बह कर किसी से खराब मजाक ना करें। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए बुध लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। आपके लिए बुध का प्रभाव बहुत शुभ माना जाता है। बुध के उदय होने से आपके जीवन में उन्नति के रास्ते खुलेंगे। आपके घर में सुख समृद्धि के साधन आने की सम्भावना है।

आप कोई नया विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं। आपके बोलने के प्रभाव से आपको किसी कार्यक्रम में या किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि में बुध के उदय होने से कर्क राशि वालों को इसका विशेष शुभ फल प्राप्त होगा। क्योंकि, बुध स्वयं अपने धन भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपको धन-धान्य की समृद्धि प्राप्त हो सकती है।

इस समय में शेयर मार्केट से विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पराक्रम में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। समाज में पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए अब समय अनुकूल होने वाला है। 

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए बुध का उदय होना आपके दशम भाव और लग्न को बल देने वाला सिद्ध होगा। इस समय में जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उन्हें इच्छा अनुसार रोजगार प्राप्ति होगी।

यदि बॉस से कोई नाराजगी चल रही थी, तो अब आपके संबंध सुधरते दिखाई देंगे। 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए बुध का उदय होना शुभ फल लेकर आया है। आपका सप्तमेश और दशमेश होकर बुध आपके लिए जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। जीवन साथी को चली आ रही शारीरिक पीड़ाएं समाप्त होंगी।

जो युवा जीवनसाथी की तलाश में थे, उनकी तलाश भी अब पूरी होंगी।