Budh Gochar 2024: बुध गोचर से बनेगा सिंह राशि में लक्ष्मी योग, युवाओं के लिए होगी अच्छे दिनों की शुरुआत

19 जुलाई 2024 को बुध का गोचर सिंह राशि में होने वाला है। सिंह राशि में बनेगा लक्ष्मी योग जिस से युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

Budh Gochar 2024: 19 जुलाई को बुध का गोचर सिंह राशि में होने वाला है। सिंह राशि में बनेगा लक्ष्मी योग जिस से युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा समय होने वाला है।

ग्रहों में बुध को राजकुमार की संज्ञा दी गई है। राजकुमार का राजा सूर्य के घर में जाना बहुत शुभ माना जाता है। बुद्ध मित्र सूर्य की राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिसके फल स्वरूप मिथुन और कन्या राशि के लोगो को विशेष लाभ होगा। सिंह राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होगा। 

ज्योतिष शास्त्र में बुध को त्वचा का कारक माना जाता है। बुध को यवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। करियर बनाने के लिए बुध का अच्छा होना बहुत जरुरी होता है। इस लिए बुध का मित्र राशि में प्रवेश विशेष शुभ माना जा रहा है। 

आइए जानते हैं VAMA के ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य देव से, किस राशि पर पड़ेगा बुध का विशेष प्रभाव…

जानें किसके लिए कैसा होगा बुध का गोचर….

mesh-rashifal

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध का सिंह राशि में आना शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। इस समय में आपके पंचम भाव में बुध का गोचर होने से आपको सफलता प्राप्त होंगी। विद्यार्थियों के लिए ये समय बहुत ही उत्तम सिद्ध होगा।

इस समय में आपको संतोष जनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपके पराक्रम के स्वामी अपने पराक्रम भाव में आने से आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति देंगे। जो लोग गायक हैं, उनको इस समय में विशेष लाभ प्राप्त होगा। 

mithun-rashifal

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का सिंह राशि में आना, लोगों में प्रतिष्ठा स्थापित करने वाला समय होगा। समाजिक कार्य करने से आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा।

जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, इस समय में आपको लोगों से खूब प्यार और इज्ज़त की प्राप्ति होगी। इस समय में आपके घर में कोई उत्सव भी हो सकता है।

singh-rashifal

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लग्न में बुध का आना अच्छे संकेत देने वाला सिद्ध होगा। इस समय में आपके लग्न में बुध के आने से लोगों में आपकी बात की प्रतिष्ठा बनेगी। लोगों में आपकी चर्चा सुनी जा सकेगी।

जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होगा। जो प्रेमी जोड़े विवाह के लिए प्रयास कर रहे थे, सफलता मिलती दिख रही है।

तुला राशि

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए होने वाला बुध का गोचर अच्छे समय की शुरुआत करने वाला है। इस समय में बुध का गोचर आपके आय भाव में होने वाला है। अगर आपका धन कहीं रुका हुआ था तो उसके पुन: वापस आने के योग बनेंगे।

अगर आप शेयर मार्किट में काम कर रहे हैं, तो आपको अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। इस समय सन्तान की ओर से भी आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए बुध का सिंह राशि में आना शुभ सिद्ध होने वाला है। आपके भाग्य भाव में होने वाला बुध का गोचर भाग्य उदय करने वाला साबित होगा। जो काम रुके हुए थे वो पूरे होंगे।

जिनके सरकारी काम में कोई बाधा आ रही थी, अब वो सब बाधा दूर होती नजर आ रही हैं। जीवन साथी के नाम पर नया काम शुरू कर सकते हैं।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए सप्तम भाव में होने वाला बुध का गोचर शुभ फल की शुरुआत करने वाला है। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए ये समय बहुत ही उत्तम सिद्ध होगा।

आपके जीवन से परेशानी कम होती दिखाई देंगी। जीवन साथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा समय है।

ऐसे ही ज्योतिष,दैनिक पंचांग,राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिएVAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

Download the VAMA App – Online Pujas, Chadhava, Darshan & Horoscope!