Budh gochar 2024: 7 मार्च को बुध करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों पर क्या होगा प्रभाव

आइए जानें, बुध गोचर 2024 (Budh gochar 2024) का क्या प्रभाव होगा और इससे बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें?

Budh gochar 2024: 30 अक्टूबर 2023 से राहु मीन राशि में गोचर कर चुके हैं। आने वाली 7 मार्च 2024 को बुद्ध भी मीन राशि में गोचर करेंगे। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि में बुध नीच के होते हैं। नीचे के होने के साथ-साथ बुद्ध राहु के साथ युति करने जा रहे है। बुद्ध ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विद्या बुद्धि और करियर बनाने वाले माने जाते हैं। 

बुध के नीच में होने से व्यापार करने वालों में कुछ राशि वालों को विशेष लाभ और कुछ राशि वालों को विशेष नुकसान देखने को मिलेगा। 

तो आइए, इस ब्लॉग में जानें- बुध गोचर 2024 का क्या प्रभाव होगा और इससे बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें?

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

राहु बुद्ध युति 2024  (Rahu Budh Yuti)

7 मार्च, 2024 के दिन सुबह 9:18 मिनट पर होगा। बुद्ध का मीन राशि में प्रवेश करेंगे, ये राशि परिवर्तन गुरुवार के दिन होगा और गुरु की राशि में होगा। बुद्ध का प्रवेश इस लिए भी यह परिवर्तन महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि गुरु के घर में कोई भी ग्रह अशुभ फल नहीं करता परंतु आकाशीय गणनाओं के अनुसार मीन राशि में बुध नीच के होते हैं इसलिए अपना अधिक शुभ फल नहीं दे पाते हैं। 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। जिससे मेष राशि वालों के पराक्रम में थोड़ी बहुत कमी आ सकती है। छठे भाव का स्वामी होने से मेष राशि वालों के कष्टों में भी कमी आएगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, जिससे बुद्ध के पीड़ित होने के प्रभाव से बचा जा सके। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए बुद्ध दूसरे और पाचवें में भाव का नेतृत्व करते हैं। दूसरे भाव के फल अनुसार आपके घर में कोई झगड़ा या घर में किसी को कष्ट हो सकता है। पांचवें घर के अनुसार विद्यार्थियों को अस्थिरता तथा पढ़ाई में अरुचि के साथ परीक्षा में असफलता देखने को मिलेगी। धैर्य की कमजोरी, वाणी में कठौरता और दांतों की समस्या भी उभर सकती है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुद्ध लग्न के ही स्वामी हैं। आपके लिए विपरीत राज योग बन रहा है। इस समय में आपको शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है। परन्तु आपको शारीरिक कष्ट तथा ऊर्जा की कमी के साथ आपको वाणी के कारण समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

आपकी राशि के अनुसार बुद्ध चतुर्थ भाव के भी स्वामी हैं। घर से संबंधित सुख का अभाव हो सकता है। यदि आप भवन जमीन इत्यादि खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अभी आपको रुकना चाहिए। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुद्ध बहरवे और तीसरे घर के स्वामी हैं।  जिससे आपको अधिक वय होने की संभावना है। आपको अचानक दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। तीसरे घर का स्वामी होने से आपके भाई बहनों से कोई विवाद या उनकी असफलता का संकेत मिलता है। आपको भी अपयश देखना पड़ सकता है। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुद्ध धन और आय दोनों भावों के स्वामी हैं। आपके लिए ये युति कमीशन के काम से धन प्राप्ति का योग बनता है। इस समय में आपके घर में किसी को शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसलिए आपको उनका भी ध्यान रखना होगा। विद्यार्थी इस समय में परीक्षा की तयारी अच्छी करें, नहीं तो आपको संतोषजनक परिणाम नहीं मिलेंगे। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए ये युति ज्यादा शुभ नहीं होगी, क्योंकि बुद्ध आपके रोजागर के साथ-साथ लग्न के भी स्वामी हैं। इस समय में आपको शारीरिक कष्ट के साथ-साथ रोजगार से जुड़ी समस्या भी हो सकती हैं। आपको नया रोजगार करने का अवसर मिलेगा, परन्तु अभी अनुकूल समय नहीं है। आपके आफिस में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। 

तुला राशि

तुला राशि वालो को बुद्ध और राहु की युति विदेश से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आपका विदेश जाने का योग बनेगा। इस समय का प्रयोग आप अपने काम सिद्ध करने के लिए कर सकते हैं। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके शत्रु कमजोर पड़ेंगे। आपको किसी से फालतू विवाद करने की जरूरत नही है। हो सके तो विवाद को शांति से निपटा लें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुद्ध और राहु की युति बहुत अच्छी सिद्ध होने वाली है। इस समय में आपको शेयर मार्केट से और कमीशन के काम से बहुत अधिक लाभ होने वाला है। ये समय आपके क़र्ज़ से मुक्ति दिलवाएगा। परन्तु आप इस समय में किसी को पैसा उधार न दें, पैसा फस जायेगा। विद्यार्थी परीक्षा को लेकर चिंता में रहेंगे। आपको मैडिटेशन करने की जरूरत है। 

 धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए राहु बुद्ध की युति ज्यादा अच्छी नहीं होगी। आपके सप्तम और दशम भाव के स्वामी चतुर्थ भाव में राहु के साथ गोचर करेंगे, जिससे आपको रोजगार में कष्ट हो सकता है। अगर आप रोजगार बदलने का विचार बना रहे हैं, तो अभी आपको रुकना चाहिये। अगर आप भूमि खरीदने या घर लेने का विचार कर रहे हैं, तो अभी आपको रुकना होगा। जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। अगर अभी आप विवाह के योग्य हैं, तो आपको अभी इस समय में रुकने की जरूरत है। नया रिश्ता न जोड़ें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए ये समय भाग्य की बाधा पैदा करने वाला रहेगा। आपको इस समय में भाग्य के भोरसे रह कर काम करने के रिस्क को छोड़ना होगा। आपके शत्रु इस समय में कमजोर रहेंगे। अगर आपके घर में भाई ये यहाँ कोई संतान होने वाली है, तो अभी उसका ध्यान रखें, उनको कष्ट हो सकता है। आपकी वाणी के कारण आपको किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है इस लिए किसी  विवाद से बचें।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों के लिए इस युति से घर में झगडे का माहौल बना रहेगा। आपकी संतान के कारण आपको चिंता हो सकती है। विद्यार्थी परिणाम ठीक न मिलने से चिंता में रहेंगे। आपको पेट और दांतों  की समस्या हो सकती हैं। अचानक किसी के बर्ताव में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस समय में आपको अचानक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए इस समय में बुद्ध लग्न में गोचर करेंगे। बुद्ध आपके चतुर्थ और सप्तम भाव के कारक हैं। इस समय में आप भूमि में और भवन खरीदने में पैसा न लगायें। ये समय किसी तरह के सुख की प्राप्ति के लिए अनुकूल नही है। इस समय में आपके जीवन साथी को शारीरक कष्ट हो सकते हैं। अगर आप अपने विवाह के लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, तो ये समय नये रिश्ते जोड़ने के लिए अनुकूल नही है।

बुद्ध और राहु की युति से बचने के उपाय क्या करें? 

  • इन दिनों में आपको योग करना चाहिए
  • पीपल का पेड़ लगायें
  • पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें 
  • गाय को हरा चारा खिलाएं
  • गणेश जी की पूजा करें
  • बुद्ध शांति के लिए उपाय करें 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ये तो थी, बुध राशि परिवर्तन (Budh Gochar 2024) की बात। ऐसे ही ग्रह गोचर, ज्योतिष और राशिफल की जानकारी के लिए VAMA ऐप डाउनलोड करें।