Budh Gochar 2024: 10 मई से होगा बुध का राशि परिवर्तन, इन 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत

10 मई को बुध का राशि परिवर्तन (Budh Gochar 2024) से कोई बड़ी उपलब्धि, नौकरी में उन्नति, नई गाड़ी या व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है।

Budh Gochar 2024: बुध ग्रहों में राजकुमार हैं। युवा जब भी कोई परिवर्तन करता है, तो वो परिवर्तन बड़ा बदलाव लेकर आता है। 

इसी तरह 10 मई 2024 को ग्रहों के राजकुमार बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस दिन बुध अपनी नीच की राशि मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे। 

बुध का राशि परिवर्तन (Budh Gochar 2024) से कोई बड़ी उपलब्धि, नौकरी में उन्नति, नई गाड़ी या व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। 

तो आइए, वामा के  प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य देव से जानते हैं, बुध का राशि परिवर्तन से किन राशियों का भाग्योदय हो सकता है। 

Budh Gochar 2024

आकाश मण्डल में ऐसे तो बहुत से ग्रहों का समूह देखा जाता है। परन्तु ऋषि मुनियों के अध्ययन और आधुनिक विज्ञान के अनुसार हम सब को ज्ञात है 7 प्रत्यक्ष ग्रहों का प्रभाव धरती पर सब से अधिक पड़ता है। 

सभी ग्रहों की खगोलीय स्थिति अलग-अलग हैं, जिसके कारण सभी ग्रहों से मिलने वाला प्रभाव अलग अलग होता है।

ग्रहों में बुध ग्रह को युवा ग्रह है। इसके प्रभाव से जीवन में आनन्द की अनुभूति होती है। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्त होती है। व्यापरियों को व्यापार में वृद्धि होती है, और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार की प्राप्ति  होती है। बुध ग्रह का अनुकूल होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। 

बुध गोचर से इन 4 राशिवालों का होगा भाग्योदय

मेष राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

मेष राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत शुभ फल देने वाला है। मेष राशि में सूर्य के आने से लग्न में बुध का आना बुद्धि की वृद्धि करेगा। आपको इस समय में धन और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

इस समय में मेष राशि वालों को पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस समय में आपका व्यापार वृद्धि प्राप्त करेगा। मेष राशि वालों के लिए ये समय हर तरह से बहुत अनुकूल होने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को इस समय में विशेष कीर्ति की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

मिथन राशि वालों के लिए पिछले कुछ समय से लग्न के स्वामी नीच में गोचर कर रहे थे। आपके लिए बुध का राशि परिवर्तन करना बहुत शुभ होने वाला है। आपकी राशि से 11 वें घर में बुध का गोचर धन की प्राप्ति करवाने वाला है।

इस समय में आपको शेयर मार्किट से लाभ होने के योग बनेंगे। किसी से रुका हुआ धन भी प्राप्त होने के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को विद्या क्षेत्र में लाभ होगा। जो युवा रोजगार की तलाश में हैं, उनको रोजगार की प्रप्ति होगी। 

कन्या राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

कन्या राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन करना थोडा कष्टों भरा हो सकता है, परन्तु आपकी पहले से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। आपकी राशि के स्वामी नीच में गोचर कर रहे थे, जो अब नीच से निकल रहे हैं। अब आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। जो निर्णय आप टाल रहे थे, उनको अब टालने की जरूरत नही है। आप अब निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं।

जो लोग व्यापार में घाटा झेल रहे थे, उन्हें अब लाभ होगा। जो लोग राजनीति में लोगों में अपनी प्रतिष्ठा नहीं बना पा रहे थे, अब उनके लिए अच्छा समय रहेगा। 

तुला राशि पर बुध गोचर का प्रभाव

तुला राशि वालों के लिए बुध का मेष राशि में आना, शुभ समय की शुरुवात का संकेत कर रहा है। बुध के मेष राशि में आने से आपकी राशि पर बुध की पूर्ण दृष्टी आ रही है। जिसके कारण आपके बोलने में मिठास पैदा होगी। लोगों से आपको सहयोग मिलेगा।

अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपकी जीत निश्चित है। आपको जीवन साथी का प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। आपकी राशि के गोचर के परिवर्तन से शनि की तीसरी दृष्टी बुध पर आ रही है। अगर आप निजी व्यापार से जुड़े हैं, तो इस समय में आपको विशेष लाभ मिलेगा। 

बुध का शुभ फल के लिए करें ये उपाय

  • बुधवार के दिन गणेश जी को हरी घास अर्पण करें 
  • बुधवार के दिन गणेश जी को 2 लड्डू का भोग लगाएं
  • बुधवार के दिन गाय को हरा घास खिलाएं
  • बुधवार के दिन पीपल का एक पत्ता अपने पर्स में रखें 
  • बुधवार के दिन पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें    

ऐसे ही सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वामा ब्लॉग पढ़ें।

Download the VAMA App – Online Pujas, Chadhava, Darshan & Horoscope!