Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में खरीदें ये 9 वस्तुएं, घर में आएगी खुशहाली, जानिए पूरी लिस्ट

नवरात्रि के शुभ अवसर पर हमें कुछ ना कुछ वस्तुओं को अवश्य खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न और धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं।

Shardiya Navratri 2024: सनातन धर्म में नवरात्रि का समय बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना होती है।

पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों दुर्गा, शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दौरान पूजा आराधना के साथ-साथ नए वस्तुओं को खरीदने से घर में खुशहाली आती है।

इस वर्ष 2024 में शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक मनाई जाएगी। अगर आप भी इस नवरात्रि के दौरान नए वस्तुओं की खरीदारी करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए यहां ऐसी 9 वस्तुओं की लिस्ट लेकर आए हैं जिसको शारदीय नवरात्रि (Chaitra Navratri) के दौरान खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

तो चलिए जानते हैं उन 9 वस्तुओं के बारे में…

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

1. प्रॉपर्टी

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कोई नई सम्पत्ति- जैसे कि नया घर, जमीन या कोई दुकान खरीदना शुभ होता है। यदि आप कई दिनों से नई संपत्ति को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं तो नवरात्रि का समय सबसे शुभ है।

2. धातु की मूर्ति

शारदीय नवरात्रि 2024 में अपने इष्ट देव की मूर्ति खरीदने और इसे मंदिर में स्थापित करने से आपको उनका असीम आशीर्वाद प्राप्त होगा।

आप अपनी क्षमता के अनुसार सोने, चांदी और पीतल की मूर्ति खरीद सकते हैं। यदि आप धातु की मुर्तियां खरीदना चाहते हैं तो नवरात्रि में अवश्य खरीदें।

3. वाहन

नया वाहन लेने के लिए शारदीय नवरात्रि का समय बहुत उपयुक्त है। मान्यता है कि इस समय लिए गए वाहन आपका लम्बे समय तक साथ देंगे और उनके जल्दी खराब होने की आशंका भी कम होती है।

4. श्रृंगार का सामान

शारदीय नवरात्रि के समय श्रृंगार का सामान भी अवश्य खरीदें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और हमें सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।

श्रृंगार का सामान आपके सौभाग्य में वृद्धि करता है, साथ ही आपको रूपवान बनाने में भी मदद करता है। मान्यता है कि महिलाएं इस दौरान श्रृंगार की चीजों को मां दुर्गा को अर्पित करके उसे उपयोग करें तो मां का आशीर्वाद जीवनभर बना रहता है।

5. शुभ पौधे

शंखपुष्पी, हरसिंगार, तुलसी, बरगद, केले का पौधा ये कुछ ऐसे शुभ पौधे हैं जिन्हें शारदीय नवरात्रि के समय अवश्य खरीदें और अपने घर के बगीचे में रोपें। ये सभी पौधे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे।

6. ध्वज

नवरात्रि पर केसरिया रंग की ध्वजा खरीद कर मंदिर में रखें। नवमी के दिन इसे किसी देवी के मंदिर में अर्पित कर दें। सनातन धर्म में केसरिया ध्वजा प्रगति का प्रतीक होता है।

7. वस्त्र-आभूषण

इस चैत्र नवरात्रि में नए वस्त्र और आभूषण अवश्य खरीदें। यह आपके भाग्य को आपके पक्ष में रखने में काफी मदद करेंगे और साथ ही आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे। 

8. मिट्टी का घरौंदा

एक छोटा सा मिट्टी का घर खरीद कर इसे पूजा स्थल में रखें। नवरात्र में खरीदा गया मिट्टी का घर, आपके अपना घर लेने के सपने को जल्दी ही पूरा करने में मदद कर सकता है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

9. गाय का घी

गाय का घी स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होता है। नवरात्रि में गाय का घी अवश्य खरीदें और इससे दीपक जलाएं, साथ ही अपने परिवार में सभी सदस्यों को इसका सेवन करने को कहें। इससे उन्हें निरोगी रहने में मदद मिलेगी। 

तो यह थी शारदीय नवरात्रि में खरीदी जाने वाली कुछ चीजें। ऐसे ही सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वामा ऐप से जुड़े रहें। 

vama-puja