April Horoscope 2024: अप्रैल इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ! जानिए, अप्रैल माह का राशिफल

आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए अप्रैल 2024 कैसा रहेगा?

April Horoscope 2024: मासिक राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए अप्रैल माह का मासिक राशिफल लेकर आए हैं। 

इस मासिक राशिफल में पूरे अप्रैल माह में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें 
(अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
मंदिर (स्थान)पूजा का नामपूजा लिंक 
विक्रांत भैरव मंदिर (उज्जैन)तंत्र-बाधा मुक्ति भैरव महाकवच यज्ञक्लिक करें
पशुपतिनाथ तीर्थ क्षेत्र (नेपाल)प्रेम विवाह सुनिश्चिति पशुपतिनाथ पूजाक्लिक करें
ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)ऋण मुक्ति पूजाक्लिक करें
महालक्ष्मी मंदिर (कोल्हापुर)धनदायक महालक्ष्मी पूजनक्लिक करें
धर्मारण्य तीर्थ, गया (बिहार)पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाक्लिक करें
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं
आज का मेष राशिफल

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए ये महीना 14 अप्रैल के बाद बहुत अच्छा रहने वाला है। इस महीने नवरात्र पर्व के साथ नए साल की शुरुआत हो रही है, जो आपके लिए बहुत शुभ फल देने वाली रहेगी। इस महीने आपके रुके हुए कार्य फिर से सिरे चढ़ना शुरू होंगे। यदि आप किसी कार्य के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे, तो इस महीने वह सब सफल होंगे। इस महीने व्यापार से जुड़े लोगों के लिए उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। इस महीने रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए, रोजगार के अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

परिवार में कोई उत्सव का आयोजन हो सकता है। उसके साथ-साथ परिवार में किसी नन्हे मेहमान के किलकारी की गूंज घर के माहौल को खुशनुमा बना देगी। 

यदि आप धन की इच्छा के लिए कोई कार्य कर रहे थे, तो उस कार्य में सफलता इस महीने आपको प्रसन्न रखेगी। यदि जो लोग रत्न का व्यवहार करते हैं, उन्हें इस महीने बहुत अच्छा लाभ होने वाला है।

जो युवा अपने प्रेमी की तलाश में थे, उन्हें उनका सच्चा जीवन साथी मिलेगा। इस महीने घटने वाला घटनाक्रम आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। 

स्वास्थ्य की तरफ से निश्चिंत रहें। हल्का-फुल्का चमड़ी का रोग हो सकता है। 

उपाय

सूर्य को अर्घ देते रहें सफलता आपके कदम चूमेगी।

आज का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना बहुत ही लाभकारी सिद्ध होने वाला है। आपके मन में चल रहे विचार सफलता को प्राप्त करेंगे। इस महीने में यदि आप कहीं दूर की यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं, तो निश्चित रूप से सफल होगा। जो लोग शेयर मार्केट में पैसा लगा रहे थे, वह थोड़ा सावधान रहें। महीना आपके लिए शुभ फल लेकर आया है। सोच समझकर निर्णय लें।

जिन लोगों के परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आने की उम्मीद थी, उनकी उम्मीदें जल्द ही पूरी होने वाली हैं। महीने का उत्तरा 15 अप्रैल के बाद का समय बहुत शुभ होने वाला है, आप लोगों के जीवन में खुशी का माहौल बनेगा।

जो लोग व्यापार के क्षेत्र में जुड़े हैं, उन्हें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निर्णय सावधानी से लें। किसी की सलाह फायदेमंद सिद्ध हो सकती है।

आर्थिक रूप से ये महीना आपके लिए उन्नति और समृद्धि लेकर आया है। महीने का उत्तरार्ध आपके लिए बहुत शुभ होने वाला है। धन आगमन के योग बनेंगे। यदि आप शेयर मार्केट में या ब्रोकरेज के काम में लगे हैं, तो आपको बहुत धन लाभ होने वाला है।

 जो लोग जीवनसाथी की तलाश कर रहे थे, उनकी तलाश अभी जारी रहेगी। कुछ लोग वैवाहिक जीवन में सावधानी बरतें, महीने का उत्तरार्ध जीवनसाथी के क्रोध को बढ़ाने वाला है। सावधानी से निर्णय लें, परिवार के साथ समय बिताएं।

 इस महीने जिन लोगों को पेट से संबंधित कोई बीमारी थी उनका रोग उभर सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। यदि आपकी आंख में किसी तरह की कोई समस्या हो, तो उसे गंभीरता से लें। डॉक्टर का परामर्श अवश्य लें।

उपाय 

रोजाना गाय को रोटी खिला कर ही काम पर जाएँ।

आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बहुत लाभकारी सिद्ध होने वाला है। महीने की शुरुआत आपको धन की प्राप्ति करवाएगी। परंतु धन की प्राप्ति के साथ आप खर्च भी अधिक करेंगे। आय को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आपकी वाणी मधुर है, जिसके कारण लोग आपके आकर्षण से जुड़े रहेंगे। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

परिवार का कोई सदस्य यदि किसी व्यापार या कार्य की योजना बना रहा था, तो उसे सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से आपको सुख प्राप्त होने वाला है। यदि आप कपड़े का व्यापार करते हैं, तो आपको बहुत अधिक लाभ होने वाला है। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें भी शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, महीने का उत्तरार्ध उनके लिए बहुत सारे चैलेंज लेकर आने वाला है। यदि आप एक शिक्षक हैं, तो आपकी तारीफ हर तरफ होगी।

आर्थिक रूप से यह महीना आपके लिए उन्नत भरा साबित होने वाला है। इस महीने अगर आप शेयर मार्किट में पैसा लगाते हैं, तो आप आपके लिए धन लाभ का अवसर बनेगा।

जो लोग अपने प्रेमी की तलाश में थे, उनकी तलाश पूरी होगी। इस महीने आपकी कल्पना सार्थक होती नज़र आएंगी।

जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। जीवनसाथी को पेट या सर दर्द की समस्या पीड़ित करेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

उपाय

काले कुत्ते को कुछ खिला कर ही घर से निकलें।

आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा सिद्ध होने वाला है। इस महीने आपके लिए मिला-जुला फल मिलने वाला है। आपकी उन्नति के रास्ते खुलेंगे, परंतु आपकी मानसिक स्थिति महीने में कई बार गड़बड़ा सकती है। इसीलिए चिंता ना करें, धैर्य से काम लें। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों की उन्नति घर में खुशी का माहौल पैदा करेगी।

यदि आप आर्थिक रूप से कुछ उन्नति करना चाह रहे थे, तो यह समय अभी रुकने का है। महीने का पूर्वार्ध आपके लिए अच्छा रहेगा। परंतु उत्तरार्ध में कार्य क्षेत्र का बोझ आपको परेशान कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बॉस के साथ झगड़ा हो सकता है। जो लोग अपने जीवनसाथी की उन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके जीवनसाथी की नौकरी लगने का समाचार उनके मन को प्रसन्न करेगा।

जो युवा विवाह के लिए जीवनसाथी की तलाश में थे, इस महीने आपकी तलाश पूरी होगी।

घर में यदि किसी को पेट से संबंधित कोई रोग है, या गुप्तांग से संबंधित कोई रोग है, तो उसका ध्यान रखें। रोग उभर कर गंभीर रूप ले सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

उपाय 

पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें, बड़ों का आदर करें।

आज का सिंह राशिफल
आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बहुत लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इस महीने की 15 तारीख के बाद, आपके भाग्य भाव में उच्च के सूर्य गोचर करने वाले हैं। जो आपके लिए भाग्य की उन्नति लेकर आए हैं। महीने का पूर्वार्ध आपको उन्नति देगा। घर में मांगलिक कार्य होने के योग बनेंगे। परंतु अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर में क्लेश का माहौल बन सकता है। 

पारिवारिक रूप से आपके घर में शांति बनी रहेगी। परंतु आप विषय को गंभीरता से समझें, तभी किसी बात पर अपनी टिप्पणी करें। अन्यथा आपकी बात को उल्टा समझा जा सकता है। जिसके कारण घर में शांति भंग हो सकती है। 

आर्थिक रूप से उन्नति के लिए आपको ग्रहों के उपाय करने की जरूरत है। महीने का उत्तरार्ध आपको सफलता देंगा। किसी को पैसा उधार ना दें।

जो लोग प्रेमी की तलाश में थे, या प्रेम विवाह करना चाहते थे, इस समय में उनका प्रेमी विवाह के लिए मान जाएगा। प्रेम विवाह करना आपके लिए मन को सुख देगा। परंतु आगे चलकर कष्ट देने वाला सिद्ध होने वाला है।

जिनका जीवनसाथी शारीरिक रूप से अस्वस्थ था। उनके कष्ट और बढ़ने की संभावना है। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय 

ताम्बे का सिक्का चलते पानी में डालें।

आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना बहुत शुभ फल लेकर आया है। इस महीने आपके शत्रु प्रतिद्वंदी सब शांत रहेंगे। यदि आपका कोई वाद विवाद कोर्ट कचहरी में चल रहा था, तो आपकी उसमें विजय होने वाली है। महीने का पूर्वार्ध आपके लिए थोड़ा कष्ट भरा हो सकता है। परंतु महीने का उत्तरार्ध आपके लिए बहुत शुभ होने वाला है। 

पारिवारिक रूप से आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। महीने के पूर्वार्ध में जीवनसाथी के साथ थोड़ा सा क्लेश हो सकता है। परंतु 15 अप्रैल के बाद आपका जीवन बहुत शांति से चलने वाला है। घर में किसी तरह के उत्सव का माहौल भी बनेगा।

आर्थिक रूप से कर रहे प्रयास अब सफलता की ओर जाने लगे हैं। महीने का उत्तरार्ध आपको आर्थिक रूप से उन्नति देगा। यदि आप वाणिज्य से जुड़े व्यवसाय में हैं, तो आपको अधिक लाभ देखने को मिलेगा। यदि आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो भी आपको बहुत अधिक लाभ देखने को मिलने वाला है।

जीवनसाथी की तरफ से यदि आप किसी तरह की कोई योजना बना रहे थे, तो महीने का पूर्वार्ध 15 अप्रैल तक आपको उसमें सफलता नहीं देगा। परंतु 15 अप्रैल के बाद अचानक आप देखेंगे कि आपका जीवनसाथी आपके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। आपकी बनाई योजनाएं पूर्णतः सफल होती नजर आएंगी।

यदि आप प्रेम विवाह के विषय में सोच रहे हैं, तो महीने का उत्तरार्ध आपके लिए बहुत शुभ सिद्ध होने वाला है।

स्वास्थ्य को लेकर आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है। आकस्मिक चिंता आपको सर दर्द जैसी गंभीर समस्या दे सकती है।

उपाय 

बगलामुखी माता की पूजा करें।

आज का तुला राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस महीने आपको जीवन का वह आनंद प्राप्त होगा, जिसके लिए आप बहुत लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। यदि आपकी संतान इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़ी है, या जुडिशरी फील्ड से जुड़ी है, तो आपको संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

आपके शत्रु महीने की शुरुआत में शांत रहेंगे, परंतु महीने का उत्तरार्ध 15 अप्रैल के बाद, आपके लिए प्रतिद्वंद्वी को लेकर थोड़ा सा चिंता पैदा करने वाला रहेगा। 

पारिवारिक रूप से आपका जीवन शांतिमय बना रहेगा। परंतु महीने का उत्तरार्ध आपके लिए जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी चिंता पैदा करने वाला रहेगा। आपको सिर दर्द जैसी बीमारी परेशान कर सकती है। थकावट शरीर को तोड़ सकती है।

 आर्थिक रूप से उन्नति के लिए यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं, तो आपको बहुत अधिक लाभ होने वाला है। यदि आप भूमि से जुड़े व्यापार में लगे हैं, तो आपको इस महीने बहुत अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। महीने की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छा फल लेकर आई है। 

महीने का उत्तरार्ध आर्थिक रूप से थोड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। जो लोग अपने प्रेमी के लिए कुछ करना चाह रहे थे, उन्हें इस महीने सफलता प्राप्त होगी।

यह महीना प्रेमी युवाओं के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है इस महीने में आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।

जीवनसाथी के साथ समय बिताना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस महीने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

आकस्मिक कोई रोग उभर सकते हैं जिनके कारण अदृश्य रहने वाले हैं। इसलिए सावधानी बरतें। बाहर का खान-पान बंद रखें। किसी का दिया हुआ फ्री का अन्न ना खाएं।

उपाय  

भगवान शिव का अभिषेक करें।

आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आपके लिए बहुत अच्छा समय आने वाला है। आपकी राशि के स्वामी मंगल शनि के साथ बैठे हैं। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उनकी तलाश पूरी होने वाली है। यदि आप देश सेवा से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं, या सेना में भागीदारी चाहते हैं, तो आपके लिए समय बहुत अच्छा है। आपके लिए सफलता के योग बनेंगे। इस महीने जो विद्यार्थी इंजीनियरिंग की आईटी फिल्ड के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्हें सफलता मिलेगी। महीने का पूर्वार्ध आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। परंतु महीने का उत्तरार्ध थोड़ा सा कष्ट दे सकता है। क्योंकि आपके लिए प्रतिद्वंदी बहुत मजबूत है। परिश्रम बहुत अधिक करने की जरूरत है। आपके पराक्रम में वृद्धि होने वाली है 

पारिवारिक रूप से यह महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है परिवार के साथ अचानक कहीं की यात्रा घर के माहौल को शांत और खुशनुमा बना देगी।

आर्थिक रूप से यदि आप कोई नया उन्नति का साधन खोज रहे थे। तो आज आपकी तलाश पूरी होगी। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आपसे छोटे कार्यकर्ता आपके कार्य कुशलता की तारीफ करेंगे। यदि आप किसी तरह का लोहे से जुड़ा व्यापार करना चाहते थे, तो अब समय आ गया है। आपको सफलता मिलने का। कार्य को प्रगति मिलने का। महीने के उत्तरार्ध में आपके शत्रु शांत रहेंगे और आपको धन की प्राप्ति होगी। जो लोगअपने प्रेमी को कहीं दूर की यात्रा करवाना चाहते थे, उनके लिए समय अभी अनुकूल नहीं है, थोड़ी प्रतीक्षा करें।

प्रेमी के साथ किसी तरह का विवाद पैदा हो सकता है। जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपका मौन रहना जरूरी है।

स्वास्थ्य को लेकर यह महीना मिला-जुला फल लेकर आएगा। महीने की शुरुआत आपके पेट से जुड़े छोटे-मोटे रोग दे सकती है। परंतु महीने का उत्तरार्ध आपके सभी रोगों का समाधान करके आपको अच्छा स्वास्थ्य  प्रदान करेगा।

उपाय 

सूर्य भगवान की पूजा करें।

आज का धनु राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए इस महीने की शुरुआत गजकेसरी योग से हो रही है। यह महीना आपके लिए बहुत उत्तम रहने वाला है। इस महीने में आपके सभी मनोरथ पूर्ण होंगे। थोड़ा सा प्रयास करने पर ही आपको पूर्ण फल की प्राप्ति होगी। यदि आप भाई बहनों की उन्नति के लिए कोई प्रयास कर रहे थे, तो महीने की शुरुआत आपको बहुत अधिक शुभ फल देने वाली है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

 पारिवारिक रूप से आपके घर में एक जुटता देखने को मिलेगी। आपके घर की शांति दूसरों के लिए आदर्श बनेगी। आपके घर की तारीफ पड़ोसी भी करेंगे।

आप यदि धन की वृद्धि के लिए किसी तरह का कोई इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल होने वाला है। परंतु लंबे समय की इन्वेस्टमेंट आपके लिए शुभ रहेगी। छोटे समय की इन्वेस्टमेंट ना करें, नुकसान हो सकता है।

घर में कुछ नया वाहन या वस्तु लाने का विचार कर रहे हैं तो महीने का उत्तरार्ध

आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है महीने के उत्तरार्ध में निश्चित रूप से ऐसा कोई कार्य होगा जिससे घर की शोभा बढ़ेगी। महीने का उत्तरार्ध संतान के अच्छे परिणाम घर का माहौल खुशनुमा बना देगा।

आपके प्रेमी को और आपके परिवार को इस समय आपकी बहुत जरूरत है। उनका साथ दें, उनका प्यार आपके जीवन को अलग ही आनंद देने वाला होगा।

 स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। यदि आप किसी तरह के पेट के रोग से परेशान थे, तो महीने का उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा सा कष्ट बढ़ा सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पेट में एसिडिटी गैस जैसी समस्या गंभीर रूप ले सकती हैं।

उपाय 

किसी गरीब बीमार की मदद करें।

आज का मकर राशिफल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कुछ ज्यादा अच्छा नहीं दिख रहा है। इस महीने बनने वाली ग्रहों की स्थिति आपको शारीरिक व मानसिक रूप से थका सकती है। घर में अशांति पैदा कर सकती है। भाई बहनों से किसी तरह का कोई विवाद पैदा कर सकती है। इसीलिए धैर्य का परिचय दें, और धैर्य से ही निर्णय लें। महीने का उत्तरार्ध घर में सुख शांति का माहौल बनाएगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें ।

पारिवारिक रूप से आपके घर में शांति बनाने के लिए आपका शांत रहना जरूरी है। महीने के पूर्वार्ध में आपका क्रोध घर में क्लेश का माहौल पैदा कर सकता है। परंतु आपके पराक्रम में वृद्धि होने के योग हैं, इसीलिए शांति से कार्य करें। 

जो लोग आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास रत थे, उन्हें अभी और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। आपकी आय के स्वामी धान भाव में गोचर कर रहे हैं, और धन के स्वामी धन भाव में ही हैं। आपके लिए निश्चित रूप से अच्छी आय के साधन बनेंगे। परंतु अभी उन्नति हो ऐसा संभव नहीं लग रहा, इसीलिए धैर्य रखें। लंबे समय के इन्वेस्टमेंट अगर कर सकते हैं, तो करें। आने वाले समय में आपके लिए धन प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे। 

आपका जीवन साथी इस महीने अलग-अलग रंग आपको दिखाने वाला है। महीने की शुरुआत से ही आपके लिए प्रेम की वर्षा होगी। महीने के 10 दिन बाद आपका जीवन आपसे थोड़ा सा रुष्ट हो सकता है। परंतु चिंता ना करें, यह परिवर्तन मौसम जैसा है, जल्दी ही शांति बनेगी। 

यदि आपके घर में किसी को पेट से संबंधित विकार चल रहे थे, या आप किसी तरह के गुप्त रोग या गुद्दा के रोग से परेशान थे, तो खानपान का ध्यान रखने की जरूरत है। आपके लिए समय अभी कष्टकारी है।

उपाय 

किसी गरीब को चपल जुत्ते दान करें।

आज का कुंभ राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना आलस भरा रहने वाला है। परंतु आपकी उत्तेजना आपको शांति से बैठने नहीं देती। आपकी कार्य करने की निष्ठा आप में उत्तेजना भरती रहेगी। यह महीना आपके पराक्रम में आपके तेज में वृद्धि करने वाला है। महीने का उत्तरार्ध आपको सम्मान और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति करवाएगा। समाज में आपको सम्मानित किया जा सकता है। आपके लिए आपके जीवनसाथी समर्पित दिखाई देंगे। आपके जीवनसाथी का सहयोग आपको खुशी का जीवन जीने का अवसर देगा। आज आप समझेंगे की जीवन कितना खुशनुमा है।

पारिवारिक रूप से इस महीने की शुरुआत घर में बिना किसी कारण के कुछ विवाद पैदा कर सकती है। परंतु महीने का उत्तरार्ध आपके घर के लिए परिवार में सुख शांति भरा रहने वाला है।

यदि आप आर्थिक रूप से उन्नति के लिए कोई प्रयास कर रहे थे, तो वह प्रयास जारी रखें। जो लोग जमीन से जुड़े व्यापार में या बिल्डिंग मेटीरियल के व्यापार में लगे हैं, उन्हें इस महीने विशेष उन्नति देखने को मिलेगी। यदि आप किसी भी क्षेत्र में लीडरशिप करते हैं, तो यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा सिद्ध होने वाला है। परंतु आपका कठोर स्वभाव आपको पीठ पीछे बुराई दिलवा सकता है।

युवाओं के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। जो युवा प्रेम विवाह करने का विचार कर रहे थे, उनके विचार फलीभूत होंगे। परंतु महीने का उत्तरार्ध ही आपका साथ देगा। महीने की शुरुआत में आपके मनोरथ कमजोर होते नजर आएंगे। इस महीने भाग्य का साथ भी आपको भरपूर रूप से मिलने वाला है। इसीलिए चिंता ना करें धैर्य रखें। आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर यह महीना थोड़ा सा चिंताजनक हो सकता है। घर में जिन लोगों को शुगर या रक्त का कोई विकार चल रहा था, उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उन्हें कष्ट अधिक हो सकते हैं।

उपाय 

किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

आज का मीन राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए इस महीने की शुरुआत गजकेसरी योग से हो रही है। यह महीना आपके लिए बहुत बेहतर सिद्ध होने वाला है। परंतु इस महीने के उत्तरार्ध में थोड़ा सा धैर्य और वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी तरह का कोई बात विवाद हो सकता है। आपके लिए यह महीना बहुत ही शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा परंतु धैर्य और बुद्धि का परिचय दें। जिससे आपकी बुद्धि के द्वारा लिए गए निर्णय लोग उनकी प्रशंसा कर सकें। 

महीने का उत्तरार्ध पारिवारिक रूप से कलेश पैदा कर सकता है। इसलिए धैर्य रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें आपकी वाणी में मधुरता है, परंतु इस महीने बनने वाली ग्रह गोचर की स्थिति आपकी वाणी की मधुरता को कम कर देगी, और आपकी वाणी सामने वाले को तीर की तरह चुभ सकती है। इस महीने दूर दराज की यात्रा बहुत अधिक खर्च करवा सकती है। परिवार के साथ बिताए गए पल आपको आनंद तो देंगे। परंतु आर्थिक हानि करवा सकते हैं। जेब की तरफ देखकर ही खर्च करें। यदि आप जीवनसाथी को लेकर किसी तरह के निर्णय में चिंतित थे। तो यह महीना आपकी चिंता को और बढ़ने वाला हो सकता है।

युवाओं में प्रेम कल्पना सर चढ़ी रहेगी, परंतु यह समयआपके लिए अधिक शुभ नहीं है। परंतु महीने का उत्तरार्ध आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मन में रोमांस भरा रहेगा। आपके जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कहीं दूर की यात्रा हो सकती है। 

जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। जीवन साथी भी एकदम तंदुरुस्त महसूस करेगा। उनके शारीरिक कष्ट भी कम हो जाएंगे।

उपाय 

विष्णु भगवन जी को 2 लड्डू का भोग लगाएं।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।