Aaj Ka Rashifal, 14 January, 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (14 January Ka Rashifal) कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 14 जनवरी, 2024): आज पौष मास शुक्ल पक्ष की तिथि तृतीया तदोपरांत चतुर्थी दिन रविवार, नक्षत्र धनिष्ठा, योग व्यतिपत, करण गर तदोपरांत वणिज है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:09 PM से 12:51 PM तक और राहुकाल 04:25 PM से 05:44 PM तक रहेगा। आज लोहड़ी का पर्व भी है। 

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal 14 January, 2024) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (aaj ka upay) भी है।  

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (14 January Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal 14 january 2024) 

आज के दिन मेष राशि के जातक या जातिका को इस बात की चिंता रहेगी की जो नई जिम्मेदारी मिली है उसे कैसे किया जाय क्योंकि यह कार्य बिल्कुल नया है और आधुनिक तकनीक पर निर्भर है। 

आज परिवार में पत्नी के संग सहयोग करेंगे जिससे आप दोनो का संबंध और प्रगाढ़ होगा। अपना पैसा नवीन और अनुभवी लोगों की सलाह पर लगाएं। अपने लव पार्टनर के साथ अपनी भावनात्मक भावनाओं पर चर्चा करने से आपको काफी मदद मिलेगी। मन में विचारों का उबाल आने की संभावना है लेकिन शांति का आनंद लेने के लिए उन्हें नियंत्रित करने की आवश्यकता है। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सुबह स्नान के बाद सूर्य को तांबे के लोटे से जल द्वारा अर्घ्य दें उसमें रोली और लाल फूल अवश्य डाल लें। 

आज का वृष राशिफल
आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal 14 january 2024) 

आज का दिन वृष राशि के जातक या जातिका कार्यक्षेत्र से छुट्टी का आनन्द लेंगे और देर तक नींद लेंगे। आप अपने बच्चों को ख़र्चीले मूड में पाएंगे उनकी मांग बढ़ेगी इच्छाओं की पूर्ति करनी पड़ेगी। यह उन वस्तुओं को खरीदने के लिए एक अच्छा दिन है जिनकी कीमत में वृद्धि होगी। कोई आपके प्रेम रिश्ते को ख़राब करने के लिए आपकी छवि ख़राब करने की कोशिश करेगा। 

आज संकटपूर्ण परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखने के लिए मानसिक और भावनात्मक समृद्धि के संपर्क में रहें। आज जीवन में होने वाली कुछ दिलचस्प चीज़ के लिए एक लंबा इंतज़ार पूर्ण होने की प्रबल संभावना है, आपके मनोनुकूल कुछ होगा। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आर्थिक मजबूती के लिए आपको श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए या किसी योग्य वैदिक ब्राह्मण के द्वारा करवाना चाहिए।

आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal) 

आज के दिन मिथुन राशि के जातक या जातिका दोपहर बाद किसी जगह मित्रों के साथ या पारिवारिक लोगों के साथ जाने की योजना है जहां आनंद और प्रसन्नता के साथ समय बीतें। किसी इंश्योरेंस एजेंट से मीटिंग होगी जो आपको टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश करने के लिए प्रेरित करेगा। 

आज अपने लव पार्टनर को निजी जानकारी शेयर करने से आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा। धूम्रपान और शराब जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दूरी बनाए रखने में सफलता आपको काफी मदद करेगी। समस्याओं से बचने के लिए आप खाली समय में नवीन विचारों का उपयोग करें। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –  मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य के बारह नामों का जप करने से आपके अन्दर के नकारात्मक भाव खत्म हो जायेंगे।

आज का कर्क राशिफल
आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal 14 january 2024) 

आज के दिन कर्क राशि के जातक या जातिका की ओर से पूर्ण प्रतिबद्धता कार्यस्थल पर अधीनस्थों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करेगी। परिवार में बाहरी हस्तक्षेप न होने दें क्योंकि इससे शांतिपूर्ण माहौल ख़राब होगा। 

आज नए वित्तीय उद्यम लाभदायक साबित होंगे। प्यार में आपको यह एहसास होगा कि दोस्ती प्यार का बंधन है। जीवन के खट्टे-मीठे पलों को एक साथ मिलकर काटना चाहिए। आज आप अपने आक्रामक व्यवहार पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। पूरी जानकारी ले लेने बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचें, अन्यथा इसका उल्टा असर हो जायेगा। स्वास्थ्य से सम्बन्धित सतर्कता जरूरी है। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – आसमानी नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज के दिन आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ सभी प्रकार के शत्रु का विनाश कर देगा। 

आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal 14 january 2024)  

आज के दिन सिंह राशी के जातक या जातिका  को काम की चिंताओं को भूलने का है क्योंकि छुट्टी का दिन शरीर और मन को आराम देने के लिए आया है। भाई के साथ संबंध सुधारने का प्रयास करें। आपको धन की वृद्धि करने के लिए आधुनिक माध्यमों और ऑनलाइन गेम में रुपया निवेश करने से लाभ होगा। 

आज यह ज्ञान आपको होगा कि प्यार एक कोमल एहसास है, जो खुशी और निराशा देता है। स्वस्थ जीवन का आनंद लेने के लिए आपको तनाव के मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक प्रभावों को रोकने की आवश्यकता है। आपका मन भौतिकवादी आकर्षणों की ओर खींचा हुआ रहता है। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आपके राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है, सूर्य ग्रह की वैदिक मंत्रों से जप करने से आपकी समस्त कामना पूर्ण होती है। 

आज का कन्या राशिफल
आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal 14 january 2024) 

आज के दिन कन्या राशि के जातक या जातिका को अपने व्यापार में प्रगति के लिए कुछ नया करने की जरूरत होगी। व्यवसाय में आशाजनक लाभ के योग हैं। आपके प्रोत्साहन से आपके बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

आज नए प्यार को आपके जीवन में जगह मिलने की प्रबल संभावना है। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए आपके जीवन में उत्कृष्ट भौतिक सुविधा का प्रयोग किया जाएगा। आपको दोस्तों के साथ मनोरंजक एक्टिविटी का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –  गहरा हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शयन कक्ष में कभी भी झूठे बर्तन न रखें। इसके प्रभाव से घर की महिला का स्वास्थ्य खराब रहता है। परिवार में क्लेश भी होता है।

आज का तुला राशिफल
आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal 14 january 2024) 

आज के दिन तुला राशि के जातक या जातिका अपने व्यवसाय में बिक्री को बढ़ाने के लिए प्रचार सामग्री पर निवेश करेंगे और प्रचार का लाभ होगा भी ग्राहक की वृद्धि होगी। घर पर अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण थोड़े भावुक रहेंगे। आर्थिक लेन-देन या किसी और माध्यम में किया गया निवेश लाभ नहीं कराएगा। 

आज आपके शारीरिक कष्ट से लव पार्टनर को परेशानी रहेगी। किसी बीमारी में आपको ज्यादा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि ज्यादा निराशावादी रवैया आपको और बीमार कर देगा। किसी भी विपरीत स्थिति से भागो नहीं बल्कि इससे कुछ अच्छा प्राप्त करने के लिए साहसपूर्वक इसका सामना करो। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – सिल्वर 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य आत्मा का कारक ग्रह है आपको आज के दिन सूर्य की ओर मुख करके गायत्री मंत्र का जप करने से रोग में आराम मिलेगा। 

आज का वृश्चिक राशिफल
आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal 14 january 2024)  

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक या जातिका को किसी प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के लिए रणनीतिक योजना विकसित करने की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। आज अपने जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। आपकी रचनात्मक प्रतिभा अत्यधिक लाभदायक साबित होगी लेकिन जब आप उसका उचित उपयोग करेंगे तभी ऐसा होगा। 

आज प्यार में अपने लव पार्टनर से व्यंगात्मक भाषा का प्रयोग नहीं करना नहीं तो संबंध में अलगाव हो जायेगा। मानसिक बीमारियों से बचने के लिए तनाव से बचना चाहिए। जरूरतमंद दोस्तों की समय पर मदद से व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 35

आज का लकी रंग – गहरा ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य की ओर मुख करके कभी मूत्र त्याग नहीं करना चाहिये। इसी प्रकार अग्रि पर भी कभी मूत्र त्याग नहीं करना चाहिये।  

आज का धनु राशिफल
आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal 14 january 2024)  

आज का दिन धनु राशि के जातक या जातिका को प्रशिक्षण कार्यक्रम की अच्छी समझ कार्यकारी व्यावसायिक रणनीतियों में मदद करेगी। आप बिना किसी ठोस कारण के रिश्तेदारों को दोष न दें। परिस्थितियों में बदलाव से आर्थिक लाभ होगा।  

आज आपकी उस व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जिसके साथ रहने का आपने हमेशा सपना देखा है। अनावश्यक तनाव लेने से बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाएगी। समय पर प्रयास और समझ के साथ धैर्य से व्यक्तिगत सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बांस की जड़ को कान पर लगाने से भी शत्रुभय समाप्त होता है। 

आज का मकर राशिफल
आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal 14 january 2024)  

आज के दिन मकर राशि के जातक या जातिका को दृढ़ और आशावान बने रहने की जरूरत है। किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा देने जाना पड़ेगा। अन्य गतिविधियों में व्यस्तता के कारण आपका घरेलू जीवन प्रभावित हो सकता है। आज भले ही धन आगमन न हो, लेकिन इससे आप घबराएं नहीं क्योंकि आपके भाग्यशाली सितारे धन का प्रवाह बनाए रखेंगे। प्रेम रिश्ते में कामवासना की भावना बढ़ेगी। लंबी बीमारी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। शाम को किसी दुर्घटना को देखकर आपका मन परेशान रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आप जिस शत्रु से परेशान हैं, उसका नाम किसी कागज पर काजल से लिख कर उसको चाकू में लपेट कर अपने तकिये के नीचे रख कर सोंयें शत्रु का नाश होगा।

आज का कुम्भ राशिफल
आज का कुम्भ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal 14 january 2024)  

आज के दिन कुंभ राशि के जातक या जातिका बेकार की गपशप में न पड़ें। अपने व्यवसाय में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। 

आज आप की इच्छा से सब कुछ हो ऐसा विचार बहुत गलत है सकारात्मक और सहयोग की भावना रखिए। आपको लग रहा है कि जो योजना आपके पास है उसमे मुनाफा ज्यादा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं होगा। प्यार में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है सावधान रहें क्योंकि कोई आपकी भावनाओं से खेल सकता है। नींद लाने के लिए नींद की गोलियाँ लेने से बचें, यह स्वास्थ्य को खराब करती है साथ में मानसिक मानो दशा पर भी विपरीत असर डालती है। 

आज का लकी नम्बर – 48

आज का लकी रंग –  गहरा ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि घर का कोई बड़ा सदस्य आपसे अधिक रूष्ठ रहता है तो आप अपने तकिये के नीचे लाल चन्दन रख कर सोयें संबंध ठीक हो जायेगा। 

आज का मीन राशिफल
आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal 14 january 2024) 

आज के दिन मीन राशी के जातक या जातिका को मनोवांछित सफलता पाने के लिए आपको अपने काम का पुनरावलोकन करने की आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में व्यर्थ की बहस करने से शांतिपूर्ण माहौल ख़राब हो जायेगा। आपको बुद्धिमानीपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने के लिए अच्छा अवसर मिलेगा। 

आज आपका लव पार्टनर लव लाइफ को सहयोगात्मक और सरल बनाने के लिए समायोजित भाव रखेगा। स्वास्थ्य संबंधी सुझावों का पालन आपको करना चाहिए। आपकी मित्र मंडली में आज आपको नशे का विरोध करना होगा क्योंकि पार्टी में शराब और सिगरेट से स्वास्थ्य भी खराब होता है और ज्यादा नशा में विवाद भी हो जाता है। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि आप किसी से कोई कार्य करवाना चाहते हैं तो द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम के साथ शनिदेव के 10 नामों का उच्चारण करें। फिर अपने कार्य को दस बार बोलें। सोते समय भी यही क्रिया करें। कुछ ही का कार्य सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें-