Aaj Ka Rashifal | आज का राशिफल | Today Rashifal

आज का दिन कैसा रहेगा? आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ): आज का राशिफल (Today Rashifal) में सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल की जानकारी दी गई है। आप सभी पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषचार्यों की मदद से आज का राशिफल तैयार की गई है।

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।

मेष राशि : आज का राशिफल 

मेष राशि का साप्ताहिक

मेष राशि के नौकरी पेशा जातकों को शारीरिक स्वास्थ्य में कुछ परेशानी होने के कारण व्यावसायिक कार्यों पर असर हो सकता है। आज व्यापारी वर्ग के जातकों को कोई नया विस्तार करने का प्लानिंग नहीं करना चाहिए।

पारिवारिक जीवन में सभी सदस्यों का एक-दूसरे से अच्छा व्यवहार रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

जो विद्यार्थी मित्र उच्च शिक्षण के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, उनको कोई ना कोई कारण से विलंब होता दिखेगा। बाकि विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

आज प्रेम-संबंध में रोमांटिक और भावुक वातावरण रहेगा। किसी को अगर नई प्रपोजल के लिए आगे बढ़ना है तो वो निश्चिंत होकर आगे बढ़ सकते हैं।

मेष राशि के जातकों का आज सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- पीला

वृषभ राशि : आज का राशिफल 

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जो जातक नौकरी में हैं आज उनको काबिलियत के हिसाब से पदोन्नति, वेतन वृद्धि या प्रशंसा मिलने के काफी अच्छे संयोग बन रहा है, जबकि व्यापार करने वाले लोगों को प्रतिस्पर्धा और परेशान होने की संभावना बनती हुई दिख रही है।

आज आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी भी प्रकार के व्यावसायिक निर्णयों में भी आपके जीवनसाथी आपको काफी अच्छी सलाह और सहयोग दे सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी शांतिदायक रहेगा। खासतौर पर जो विद्यार्थी मित्र रिसर्च या फिर विदेश में पढ़ाई करने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

प्रेम संबंध में कोई कारणवश पार्टनर से दूरियां होने की संभावना ज्यादा है। वृषभ राशि के जातक आज अपने आप को सेहतमंद महसूस करेंगे।

आज का शुभ अंक- 6

आज का शुभ रंग- पीला

vama puja

मिथुन राशि : आज का राशिफल 

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के नौकरी पेशा जातक को किसी आकस्मिक और व्यक्तिगत काम के कारण आपको दिए गए व्यावसायिक कार्य के प्रति आप न चाहकर भी लापरवाह हो सकते हैं जबकि व्यापार से जुड़े हुए जातक नई उमंग और नई उत्साह के साथ अपने व्यापार को कोई नई दिशा दे सकते हैं।

आज आपको ज्यादा भावुक और संवेदनशील स्वभाव के चलते परिवार के सदस्यों को घुटन महसूस होने की आशंका है। तो जितना हो सके आप अपनी भावुकता के ऊपर संयम रखें।

आज विद्यार्थियों को अभ्यास में मन नहीं लगेगा। प्रेम संबंध के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। जो लोग पहले से ही संबंध में हैं, उनके लिए दिन सामान्य रहेगा। नए प्रेम-संबंध बनाने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको डिहाइड्रेशन की तकलीफ होने की संभावनाएं बन रही है, तो हो सके उतना पानी ज्यादा पिएं।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि : आज का राशिफल 

कर्क का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के नौकरी पेशा जातक को आज आपके किए गए कार्यों के लिए सराहना मिलने के आसार हैं। जबकि व्यापार से जुड़े हुए जातक को कुछ नए अवसर मिलने के संयोग बनते दिखाई दे रहे हैं जिससे आप अपने मौजूदा व्यापार को भी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा पाएंगे। आज परिवार के हर एक सदस्य के साथ सहयोग बना रहेगा।

विद्यार्थी वर्ग के जातकों को अभ्यास में आज का दिन अच्छा परिणाम नहीं दिखा रहा है। ज्यादातर बाहर घूमने जाने के प्लानिंग के पीछे आपका समय व्यर्थ में व्यस्त होते दिखाई दे रहा है।

प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के वजह से आपके पार्टनर के साथ कुछ विवाद ना हो इसके लिए आपको सावधानी वर्तनी पड़ेगी और पार्टनर के साथ बातचीत में अपने शब्दों को तौलकर बोलें।

कर्क राशि के जातकों के स्वास्थ्य में आज गले और स्पाइन से संबंधित परेशानी हो सकती है, जिसे आप नजरअंदाज ना करें।

आज का शुभ अंक- 8

आज का शुभ रंग- गोल्डेन

सिंह राशि : आज का राशिफल 

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

सिहं राशि के नौकरी पेशा जातक को आज अपने आत्मविश्वास के ऊपर काबू रखना पड़ेगा। कैसी भी परिस्थिति में आप ओवरकांफिडेंट ना हों अतः सावधानी रखें।

व्यापार से जुड़े हुए जातक के लिए एक अच्छा समय शुरू हो रहा है, तो मौके का लाभ उठाएं और आने वाले एक माह का प्लानिंग अभी से बनाकर रखें, जिसमें आपको पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।

बिना कोई कारण मन की बेचैनी आपके परिवार के सदस्यों के साथ असंतोष पैदा कर सकती है। खास तौर पर आपकी माता जी या फिर आपके जीवनसाथी के साथ कोई भी निर्णय पर आने से पहले उग्र बहस हो सकती है, जिस पर आपको ही पछतावा होने के असर दिख रहे हैं।

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के ऊपर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। मनोरंजन के प्रति आप ज्यादा आकर्षित होने के संयोग दिख रहे हैं।

आज आपको आपके पार्टनर के साथ कापी नम्रता से व्यवहार करना पड़ेगा, अन्यथा दोनों के बीच किसी भी प्रकार से गलतफहमी होने के आसार हैं। सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज सामान्यतः ठीक रहेगा।

आज का शुभ अंक- 6

आज का शुभ रंग- गुलाबी

कन्या राशि : आज का राशिफल 

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि के नौकरी पेशा जातक आज अपने प्लानिंग पर अमल करके सफलता हासिल कर पाएंगे। लेकिन व्यापार से जुड़े हुए जातक के लिए आज ‘आमदनी अठ्ठनी, खर्चा रुपैया’ जैसी परिस्थिति वाला रहेगा।

पारिवारिक जीवन में परिस्थिति सामान्य रहेगी परन्तु आपके छोटे भाई-बहन के साथ कोई अन-बन हो सकती है। अतः सावधानी बरतें। जीवनसाथी का व्यवहार संवेदनशील होता दिखेगा।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शाम तक काफी अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगा पाएंगे और नया कुछ सीखने की उत्सुकता बढ़ेगी। सूर्यास्त से शायद ऐसा महसूस हो सकता है कि पढ़ी हुई मैटर की विस्मृति हो रही है। इससे आपके मन की व्यग्रता बढ़ सकती है।

आज आप पार्टनर के साथ रोमांटिक पल आप बिता पाएंगे। पिछले कुछ दिनों से चल रही गलतफहमी दूर होने के पूरे आसार हैं।

कन्या राशि के जातकों को आज ज्यादा विचार करने और खाने-पीने के समय कुछ बदलाव होने की वजह से एसिडिटी या पेट में जलन महसूस हो सकती है।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- आसमानी

तुला राशि : आज का राशिफल 

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक समाधन के रास्ते खोलेगा। जबकि व्यापारी बंधुओं को कार्यक्षेत्र में आपके भाग्य का सहयोग मिलता दिख रहा है। परन्तु अगर पार्टनरशिप हो तो पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार से व्यावसायिक या व्यक्तिगत आर्थिक व्यवहार ना करें।

परिवारिक माहौल बिना किसी बात के उग्र रहता हुआ दिख रहा है। अतः आप अपनी भावुकता पर संयम बनाएं रखें।

विद्यार्थियों को अभ्यास में ध्यान काफी अच्छा लगेगा और पढ़ा हुआ सब कुछ दिमाग अच्छी तरह याद भी रहेगा।
प्रणय संबंध में जीवन खुशहाल दिख रहा है।

तुला राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य में कफ और श्वसन क्रिया से संबंधित एलर्जी से बचें।

आज का शुभ अंक- 2

आज का शुभ रंग-

वृश्चिक राशि : आज का राशिफल 

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के तौर पर सामान्य रहेगा। जबकि व्यापारी बंधुओं को आजीविका के लिए नए विकल्प मिल सकते हैं।

पारिवारिक माहौल में जीवनसाथी के नम्रतापूर्ण और जिम्मेदारी के हिसाब से आपको मानसिक संतोष मिलेगा।
विद्यार्थियों को अभ्यास के दरम्यान मानसिक दुविधाएं बढ़ सकती हैं। हो सके तो तक बहते हुए पानी की आवाज को सुनते हुए अपनी पढ़ाई करें।

पार्टनर के साथ बेवजह और बेबुनियाद बहस से दूर रहें। वृश्चिक जातकों के लिए आज स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- ग्रे

धनु राशि : आज का राशिफल 

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

आपकी राशि के किसी भी व्यावसायिक जातक को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और ज्यादा काम के बोझ से आपको मानसिक तलाब महसूस हो सकता है। अपना मानसिक संतुलन संभालकर रखें।

पारिवारिक माहौल सहयोगात्मक रहेगा, जिससे आपके व्यावसायिक तनाव में आपको राहत मिलेगी।
विद्यार्थी वर्ग को अभ्यास में प्लानिंग करके आगे बढ़ेंगे तो कोई भी रूकावट आपको सफलता पाने से नहीं रोक सकती है।

प्रेम-संबंध में अंतर्जातीय पार्टनर से निराशा मिलने की संभावना ज्यादा है। धनु राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बाहर का जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- पीला

मकर राशि : आज का राशिफल 

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि के नौकरी पेशा जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। जबकि व्यापारी वर्ग को आर्थिक परिस्थिति को बढ़ाने में परेशानी हो सकती है।

पारिवारिक जीवन में खास तौर पर जीवनसाथी के साथ उग्र विवाद की संभावना है। हो सके तो आज आप विवादों से दूर रहें।

अगर आप अकेलापन महसूस कर रहें हैं तो आप के जीवन में कोई नई व्यक्ति के आगमन की संभावनाएं बन रही है। जो आपके लिए जीवनसाथी बनकर आपको जीवन में प्रगति के पथ पर लेकर जा सकते हैं।

मकर राशि के जातकों का आज मानसिक स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों से छुटकारा पाने संयोग है।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- पीला

कुंभ राशि : आज का राशिफल 

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि के नौकरी पेशा जातकों को शारीरिक परिश्रम के साथ सफलता प्राप्त हो सकती है। जो व्यापारी पार्टनरशिप बिजनेस में हैं, उनको पार्टनर के साथ मतभेद होने की संभावना है। इसलिए आपके पार्टनर के साथ का व्यवहार नम्रतापूर्ण रखें।

पारिवारिक जीवन में माता के स्वास्थ्य से संबंधित चिंता सता सकती है। आपके भाई-बहन से किसी भी निर्णय आने पर पहले नोकझोंक होने की भी संभावनाएं बनी हुई है।

विद्यार्थियों को अभ्यास में कुछ कर दिखाने के लिए नया उत्साह महसूस होगा और उसी दिशा में कोई नई पहचान भी हो सकती है।

प्रेम संबंधों में नई स्फू्रति और संवेदनशीलता का संचार हो सकता है। जिनको पार्टनर से उत्तर की उम्मीद है, उनको सकारात्मक उत्तर मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं।

कुंभ राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा परन्तु दिन के आखिर में थोड़ी नसों की जकड़न से परेशानी हो सकती है।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- पीला

मीन राशि : आज का राशिफल 

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के नौकरी पेशा जातकों के वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध काफी अच्छे बने रहेंगे। व्यापारी वर्ग को उनके नौकरों से परेशानी उठानी पड़ सकती है।

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथे के साथ संबंधों में तनाव महसूस हो सकता है।

जो विद्यार्थी टेक्निकल फिल्ड के अभ्यास से जुड़े हुए हैं, उनको अभ्यास में ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है। बाकी विद्यार्थियों के लिए अभ्यास की परिस्थिति सामान्य बनी रहेगी।

प्रेम संबंध में निराशा प्राप्त होने की संभावना है, तो आपने व्यवहार को थोड़ा सहनशील बनाने का प्रयास करें।
मीन राशि के जातकों को आज शरीर की अंदरूनी गर्मी का स्तर बढ़ने के कारण आपको मानसिक व्यग्रता महसूस होने की संभावना है। हो सके तो आज के दिन गर्म और मशाले वाले पदार्थ का सेवन न करें।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- पीला

vama astrology

ये तो था, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) । ऐसे ही साप्ताहिक और मासिक राशिफल जानने के लिए VAMA APP से जुड़े रहें।