Aaj Ka Rashifal, 10 December, 2023: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 10 दिसंबर, 2023): आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन रविवार है। आइए जानें आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 10 दिसंबर, 2023): आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन रविवार है। 

आज का अभिजीत मुहूर्त 11:38 AM से 12:20 PM तक रहेगा। राहुकाल 03:54 PM से 05:13 PM तक रहेगा। 

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? 

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Today’s Aries Horoscope) 

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए व्यापार में प्रगति होगी और पार्टनरशिप में किया गया व्यापार उन्नति देगा। आपको प्रेमी/प्रेमिका के द्वारा उपहार की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ आज आप किसी मॉल में शॉपिंग के लिए जाएंगे और घरेलू सामान खरीदेंगे। करियर में कोई बदलाव की स्थिति नहीं दिख रही है। दोपहर के बाद आपकी मुलाकात पुराने मित्र से होगी, शाम तक मित्र के साथ रहेंगे। आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। आप सुबह देर तक सोएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – सुनहरा(Golden) 

आज का वृष राशिफल (Today’s Taurus  Horoscope) 

आज का दिन वृष राशि वालों के लिए नई संभावनाओं की खोज में बीतेगा। आप किसी रिश्तेदार से मिलने उसके घर जा सकते हैं। अपने बच्चों को वाहन चलाने को ना दें चोट लगने का योग बन रहा है। पड़ोसी से कहासुनी हो सकती सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में आप व्यस्त रहेंगे। विदेश यात्रा का योग बन रहा है जा सकते हैं। पारिवारिक विवाद में बातचीत से समस्या का निदान होगा। पत्नी के स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी शारीरिक पीड़ा या सरदर्द होगा। प्रेमिका से नाराजगी चल रही है, शाम तक बातचीत होगी। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का मिथुन राशिफल (Today’s Gemini Horoscope) 

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए संतान के स्वास्थ्य खराब होने या पढ़ाई में अच्छे परिणाम न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। व्यापार में नए क्लाइंट बनेंगे और उनसे धन लाभ भी मिलेगा। आज आपका उधार दिया हुआ पुराना धन वापस आएगा। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे, उनकी योजना आपके विरुद्ध चल नही पाएगी। आपको किसी से प्रेम हो सकता है। सोशल मीडिया पर आज ज्यादा समय स्पेंड करेंगे। माता पिता के साथ आप समय बिताएंगे। परिवार सहित बाहर अच्छे होटल या रेस्टोरेंट में डिनर करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हल्का जामुनी 

आज का कर्क राशिफल (Today’s Cancer Horoscope)

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए आलस्य से भरा रहेगा, सभी काम देर से प्रारंभ होंगे। आप किसी से मिलने वाले हैं लेकिन जाते समय देर हो जायेगी और आप वहां देर से पहुंचेंगे। आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। आज आप किसी से अलग होने के बारे में विचार करेंगे क्योंकि वह व्यक्ति आपको मानसिक अशांति दे रहा है और आर्थिक रूप से हानि भी पहुंचा रहा है। प्रेम संबंधों में अलगाव हो सकता है या कहासुनी जरूर होगी। व्यापार क्षेत्र में आज आप डीलिंग करते समय सावधान रहें नहीं तो धोखा मिल सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – सफेद और लाल 

आज का सिंह राशिफल (Today’s Leo Horoscope)  

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि और पराक्रम में वृद्धि का है। आप किसी कार्यक्रम में सम्मानित हो सकता है। आप घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद करेंगे। वैवाहिक समारोह का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें आप व्यस्त रहेंगे। आपको तुरंत रिएक्शन देने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो आपका नुकसान हो जाएगा। आपको अपने नशे की आदत में सुधार करना चाहिए नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। आप अपने मित्र से सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं, जो पूर्ण होने की स्थिति नहीं है। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – हल्का भूरा 

आज का कन्या राशिफल (Today’s Virgo Horoscope) 

आज के दिन कन्या राशि वालों को जो अनहोनी होनी है उसका पूर्वानुमान हो जाएगा। किसी संगीत समारोह में आप भाग लेंगे। परिवार सहित आप किसी मेले में घूमने जाएंगे जहां आप फास्ट फूड और झूले का भी आनंद लेंगे। व्यापार मे नया टेंडर मिल सकता है या नई कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। प्रेमिका से सुबह किसी बात को लेकर कहां सुनी हो सकती हैं लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप साथ में घूमने जाएंगे। आप ज्यादा ना बोले नहीं तो परिवार में विवाद का कारण बनेगा। आपके परिवार में मांगलिक कार्य होगा जिसमें आप अपने को व्यस्त महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – हल्का नीला 

आज का तुला राशिफल (Today’s Libra Horoscope) 

आज तुला राशि वाले सभी प्रकार के मानसिक परेशानी से मुक्त होंगे और अपने को आनंद में महसूस करेंगे। आप ज्यादा तर्क ना करें नहीं तो तर्क करते-करते कुतर्क हो जाएगा जो मानसिक अशांति देगा। वात संबंधी रोग से आप परेशान रहेंगे, जॉइंट पेन से भी कष्ट रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज आपका समय बड़ी प्रसन्नता के साथ बीतेगा। महिला जातक को सुंदर उपहार प्राप्त होने का योग दिख रहा। प्रेम संबंध में एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा समय बीतेगा। ज्वेलर्स का व्यापार ज्यादा होगा जिससे उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – हल्का क्रीम 

आज का वृश्चिक राशिफल (Today’s Scorpio Horoscope) 

आज दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत किसी बात को लेकर तनाव से होगी दोपहर बाद आराम मिलेगा। आप किसी मीटिंग में कुछ सीखने जा सकते हैं। अपनी गाड़ी की सर्विसिंग कराने जायेंगे। आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं जो दो-चार दिन की हो सकती है। व्यापार संबंधी लेनदेन के लिए आपको अपने शहर से दूसरे शहर जाना पड़ेगा। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण उसे डॉक्टर को दिखाने जाएंगे। परिवार में बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा आप अपने कार्य में सफल होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – हल्का बैगनी 

आज का धनु राशिफल (Today’s Sagittarius Horoscope)  

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए मित्रों के साथ आप किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में शामिल होंगे जिसमें नाच गाने का भी प्रोग्राम रहेगा। आपकी आर्थिक योजना आज सफल होगी और नए क्लाइंट के साथ आपकी मीटिंग होगी। आप अपने बातचीत से अपना फंसा हुआ कार्य निकाल लेंगे। आप किसी उच्च अधिकारी से मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग आज अपनी मजबूत दावेदारी कर सकते हैं। प्रेम संबंध में प्रेमिका द्वारा बातचीत न करना आपको असहनीय लगेगा। किसी जगह आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे लोग आपकी चर्चा करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का मकर राशिफल (Today’s Capricorn Horoscope)  

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए यह सलाह है कि ज्यादा जल्दबाजी न करें धैर्य से काम ले आपके सभी कार्य में सफलता मिलेगी। आपकी महिला मित्र आपके बिगड़े कार्य बनाने में सहयोग करेगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं अगर आपकी प्लानिंग स्थान परिवर्तन की है या जॉब परिवर्तन की है तो आज आप की कोशिश निश्चित सफलता दिलाएगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में ही किसी से प्रेम करने लगे हैं, कह नहीं पा रहे हैं, इजहार करिए सफलता मिलेगी। पारिवारिक क्षेत्र में सब सही चल रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – गहरा भूरा 

आज का कुम्भ राशिफल (Today’s Aquarius Horoscope)  

आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मित्र का सहयोग कार्य में अच्छी सफलता दिलाएगा। शारीरिक पीड़ा या कमर दर्द से आप परेशान हो सकते हैं, थोड़ा योग और व्यायाम किया करिए। सरकारी सेवा में कार्य करने वाले जातक उच्च पद प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त करेंगे। नई जॉब में आपको अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। नए कपड़े खरीदने का योग बन रहा है आज आप शॉपिंग करने जाएंगे। पिता के द्वारा आज आपको आर्थिक मदद मिलेगी जो बिजनेस में निवेश करने से वृद्धि होगी। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – हल्का भूरा 

आज का मीन राशिफल (Today’s Pisces Horoscope)

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए यह सलाह है कि रुपए का लेनदेन बड़ी सावधानी से करें और किसी को ना उधार दीजिए ना उधार लीजिए नहीं तो आप परेशान हो जाएंगे। वाहन बड़ी सावधानी से चलाएं और सुरक्षा का ध्यान रखें दुर्घटना का योग बन रहा है। गुप्त रोग संबंधी परेशानी से आप परेशान होंगे डॉक्टर की सलाह अवश्य लें फायदा होगा। प्रेमिका से लगाव होता हुआ दिख रहा है। परिवार में शांत रहना ही परिवार की शांति को बनाए रखेगा। माता-पिता की बात मानने से आप बड़े से बड़े संकट से बच जाएंगे ऐसा आज आपको एहसास होगा। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – पीला

vama-astrology

ये तो था, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)। ऐसे ही साप्ताहिक और मासिक राशिफल जानने के लिए VAMA APP से जुड़े रहें।