Aaj Ka Rashifal | आज का राशिफल | Today Rashifal

आज का दिन कैसा रहेगा? आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 

तो आइए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? 

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का राशिफल

आज का मेष राशिफल (Today’s Aries Horoscope) 

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए पत्नी के साथ मधुर सम्बन्ध और पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में संतुलन बना कर रखेंगे। रेगुलर इनकम मजबूत होगी। साझेदारी के काम में प्रगति होगी।

लवमेट के साथ मुलाकात होगी बहुत अच्छा समय साथ में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कार्य प्रणाली में नई तकनीक का प्रयोग करेंगे। जल्दबाजी न करें वाहन सावधानी से चलाएं। वात सम्बन्धी रोग से पीड़ा रहेगी। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का राशिफल

आज का वृष राशिफल (Today’s Taurus Horoscope) 

आज का दिन वृष राशि वालों के लिए शत्रु पर पूर्ण विजय प्राप्त करेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलने का योग है। आज शाम तक जो भी शारीरिक पीड़ा थी उसमें निश्चित आराम मिलेगा।

परिवार में सामंजस्य से ही प्रसन्नता आयेगी। प्रतियोगिता क्षेत्र की तैयारी करने वालों को सफलता मिलेगी। आज नई नौकरी का ऑफर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने टारगेट को पूर्ण कर लेंगे।

आज आपकी मुलाकात किसी से होगी जिससे आपको आने वाले दिनों में प्रेम भी हो जायेगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का राशिफल

आज का मिथुन राशिफल (Today’s Gemini Horoscope) 

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए रोग से मुक्ति का दिन है। न्यायालय में चल रहा मुकदमें में आपका पक्ष और मजबूत होगा। बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे।

पत्नी का धर्म के प्रति ज्यादा झुकाव समय पर भोजन न मिलने का कारण बनेगा जिससे आप नाराज भी होंगे। लवमेट के साथ सम्बन्ध खराब चल रहे हैं, शाम को प्रेम सम्बन्ध ठीक हो जायेगा।

ऑयल सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। शेयर मार्केट में आपका निवेश धन लाभ देगा। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – गहरा हरा 

आज का राशिफल

आज का कर्क राशिफल (Today’s Cancer Horoscope)

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए सुबह के समय में किसी कारण से तनाव रहेगा, शाम को आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपकी गाड़ी खराब हो जायेगी जिस कारण आपको परेशानी होगी।

आप नई जॉब की तलाश में है जो आज पूर्ण हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में अलगाव हो जायेगा जिससे आपकी मानसिक परेशानी बढ़ेगी।

आपके बच्चे का गुस्सा कुछ ज्यादा ही बढ़ रहा है जो पारिवारिक माहौल को खराब कर रहा है। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ मनमुटाव होने का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी डीलिंग से आर्थिक मजबूती होगी। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – श्याम 

आज का राशिफल

आज का सिंह राशिफल (Today’s Leo Horoscope)  

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मित्रों के साथ घूमने का और पार्टी मानाने का दिन रहेगा। माता का स्वास्थ्य ठीक नही चल रहा है, जिस कारण आपको डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी।

पत्नी से मतभेद खत्म हो जायेगा। परिवार के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे। आपके घर में इलेक्ट्रोनिक समान खराब हो जाएगा।

शेयर मार्केट में एजुकेशन सेक्टर या कमोडिटी में निवेश धन लाभ देगा। सहकर्मी से अनबन होजाएगी, क्योंकि आपने उसकी शिकायत बॉस से कर दी है। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

आज का राशिफल

आज का कन्या राशिफल (Today’s Virgo Horoscope) 

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए नई ऊर्जा और जोश का रहेगा। आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे और आपकी सकारात्मक ऊर्जा लोगो को प्रेरित करेगी।

आप अपनी मधुर वाणी से बिगड़ते हुए काम बनवा लेंगे। व्यापार के क्षेत्र में आप विस्तार कर सकते हैं, नई डील कर सकते। शेयर मार्केट या ऑनलाइन प्लेटफार्म से धन की प्राप्ति होगी।

आपकी लोन की फाइल सैंक्शन हो सकती है या प्रक्रिया में आगे बढ़ेगी। आपका प्रेम सम्बन्ध खराब करने का प्रयास चल है, किसी की बात में न आएं नही तो अलगाव हो जायेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – स्लेटी 

आज का राशिफल

आज का तुला राशिफल (Today’s Libra Horoscope) 

आज का दिन तुला राशि वालों के लिए मन की प्रसन्नता और आनन्द का दिन रहेगा। महिला मित्र के द्वारा आपका काम बन जायेगा। आपका प्रेम सम्बन्ध विवाह सम्बन्ध में बदल जायेगा।

आपका संतुलित स्वभाव नकरात्मक परिस्थिति को भी हैंडल कर लेगा। नेत्र रोग से मुक्ति के लिए आप आंख के विशेषज्ञ से मिलेंगे। पिता के आर्थिक सहयोग से कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।

न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट के द्वारा धन लाभ होगा। आपका उधार दिया हुआ रुपया वापस होगा। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (Today’s Scorpio Horoscope) 

आज दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए भागदौड़ वाला रहेगा, कोई काम नहीं बनेगा निराश न हो शाम तक शुभ सूचना प्राप्त होगी। मानसिक व्यथा के कारण सरदर्द होगा।

रिश्तेदारी में रुपए के लेनदेन को लेकर सम्बन्ध खराब होने की कगार पर हैं। ससुराल पक्ष के विवाह कार्यक्रम में आपको भरपूर सम्मान मिलेगा और स्वर्ण की अंगूठी दान में मिलेगी।

बच्चों की पढ़ाई नही हो पा रही है, आलस्य पर नियंत्रण करें और समय सारणी के अनुसार पढ़ाई करें। प्रेमी/प्रेमिका से सम्बन्ध खराब चल रहें हैं। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – नीला 

आज का राशिफल

आज का धनु राशिफल (Today’s Sagittarius Horoscope)  

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए कई प्रकार से धन लाभ को होने का योग बना रहा है। जो जातक ऑनलाइन वीडियो यू ट्यूब चैनल पर, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर शॉर्ट वीडियो डालते हैं उनको भी आर्थिक लाभ होगा, साथ में नेम और फेम में वृद्धि तो हो ही रही है।

आपका स्वभाव ऐसा है कि कार्यक्षेत्र में सभी आपका सहयोग करेंगे। परिवार में सभी के सहयोग से आप अपने काम को सफलता दिला पाएंगे।

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों की पढ़ाई पर ध्यान कम और मोबाइल पर ध्यान ज्यादा दे रहें हैं। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – पीला 

आज का राशिफल

आज का मकर राशिफल (Today’s capricorn Horoscope)  

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए नई जॉब को सर्च करने नई जॉब ज्वाइन करने का रहेगा। आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे जिससे आप समय से भोजन भी नही कर पाएंगे।

कपड़े और ज्वैलरी के रोजगार से जुड़े व्यापारी आज ज्यादा कपड़े और स्वर्ण – चांदी की बिक्री करेंगे। माता पिता का पूर्ण आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। विदेश यात्रा का पूर्ण योग बन रहा है।

आप व्यापार के लिए दूसरे शहर की यात्रा करेंगे। आपको पत्नी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपकी प्रेमी/प्रेमिका आपके लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – काला 

आज का राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (Today’s Aquarius Horoscope)  

आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए शारीरिक कष्ट या पीड़ा का रहेगा। वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोग को नए क्लाइंट मिलेंगे। आपने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नई कार्य योजना पर काम कर रहे हैं।

जमीन या मकान खरीदने के लिए आपकी विक्रेता से आज फाइनल मीटिंग रहेगी। नौकरी में उच्चपद की प्राप्ति का योग बन रहा है। वाणी को मधुर अवश्य बना कर रखें।

आपकी कोई न कोई  वस्तु लोगों के द्वारा बखानी जायेगी। लवमेट के साथ कैंडल लाइट डिनर पार्टी होगी। परिवार और बच्चों के साथ आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भोजन करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का राशिफल

आज का मीन राशिफल (Today’s Pisces Horoscope)

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए जो सोच रहे हैं, उस पर कोई कार्य नहीं होगा। आप प्रेम के लिए परेशान रहेंगे।

आपको चाहिए कि अपनी मन की व्यथा अपने प्रेमी या प्रेमिका से बता दे। व्यापार क्षेत्र में आज आपके सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे और अच्छी बिक्री करके देंगे।

आपको आज स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। रेगुलर इनकम में वृद्धि होगी और नौकरी प्राप्ति में सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व का विस्तार होगा, शत्रु भी मित्रता का भाव रखने लगेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – हल्का पीला

vama-astrology

ये तो था, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)। ऐसे ही साप्ताहिक और मासिक राशिफल जानने के लिए VAMA APP से जुड़े रहें।