13 December Ka Rashifal: मेष से मीन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल (today rashifal) में सभी 12 राशियों (मेष से मीन) का दैनिक राशिफल की जानकारी दी गई है। आइए यहां जानें, आज का दिन कैसा रहेगा?

Aaj ka Rashifal, 13 दिसंबर 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन बुधवार है। आज का शुभ मुहूर्त 11:32 AM से 12:14 PM तक रहेगा।

आज का राशिफल (today rashifal) में सभी 12 राशियों (मेष से मीन) का दैनिक राशिफल की जानकारी दी गई है।

तो आइए VAMA के इस ब्लॉग में जानें, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।

आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आपकी स्पष्ट सोच और दूरदृष्टि से कार्यक्षेत्र में ज्यादा लाभ मिलेगा। बच्चे का स्वास्थ्य खराब चल रहा है।

आज आराम मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई में विजय मिलेगी। आपका आर्थिक नुकसान होने से बच जाएगा। 

अपनी प्रेमिका के साथ सांत्वना और आनंद मिलने की सम्भावना है। अपनी शरीर का ध्यान दीजिए स्वस्थ जीवन के लिए योग और व्यायाम करिए। सच्ची भावना व्यक्त करने से आज आप बड़ी समस्या से बच जाएंगे। 

आज का भाग्यशाली अंक –3

आज का भाग्यशाली रंग – गुलाबी 

आज का राशिफल

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप जिस कार्य से परेशान चल रहे है उसे सुव्यवस्थित नही कर पाएंगे। मित्रों के साथ आज काफी आनन्ददायक और प्रसन्नता युक्त समय बिताएंगे। 

आपको विदेशी लेनदेन या सरकारी ठेकेदारी से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान देना भी स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। 

व्यायाम करने से आपके रक्त संचार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। अगर आप किसी स्थिति से भागेंगे, तो वह सबसे बुरे तरीक़े से आपका पीछा कर सकती है। 

आज का भाग्यशाली अंक –2

आज का भाग्यशाली रंग – हल्का बैंगनी 

आज का राशिफल

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज व्यापार में आपने कर्मचारी पर विशेष ध्यान दें, कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं, जिस कारण कार्यक्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। आज पारिवारिक समस्या का समाधान होगा आप एक अलग तरह की खुशी का अनुभव कर सकेंगे। 

आज पैसा निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार कर लें। जीवन आकर्षक प्रतीत होता है, जो आपको प्यार में पड़ने पर कुछ करने के लिए प्रेरित करता है। 

अपने स्वास्थ्य को हल्के में न लें। शाम को प्रभावशाली व्यक्तियों से टकराव आपको परेशान कर सकता है। 

आज का भाग्यशाली अंक –5

आज का भाग्यशाली रंग – केसरिया 

आज का राशिफल

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपकी आय सम्मान पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में सभी सदस्य और पत्नी के साथ किसी रमणिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। शेयर मार्केट से आज आपको धन लाभ होगा।

आप प्रेम संबंध में एक दूसरे पर विश्वास बनाए रखें नही तो रिश्ता कमजोर हो जायेगा। माइग्रेन के रोगी के लिए आज कष्टकारी दिन रहेगा।

आपकी जिसने बुरे समय में आर्थिक मदद की उसकी आप कोई लोगों के बीच में प्रसंशा करेंगे धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। 

आज का भाग्यशाली अंक –14

आज का भाग्यशाली रंग – सुनहरा भूरा 

आज का राशिफल

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपकी आधुनिक तकनीक सीखने की कला कार्यक्षेत्र में आपको सर्वोत्तम स्थान दिलाएगी। आपको परिवार के सदस्य बहुत सहयोगी लेकिन अत्यधिक मांग करने वाले लगते हैं। 

आज दिन के उत्तरार्ध में धन लाभ होगा, पुराना उधार दिया हुआ रुपया वापस आ सकता है। प्रेम संबंध में आज माफी मांगने से आपका प्रेम संबंध खराब होने से बच जाएगा। 

मालिश करवाने से आपको शारीरिक पीड़ा में बहुत आराम मिलता है। आज आप अपनी सीमा में रहकर कर सभी प्रकार के कार्य करिए कठिन समय को भी आप आसानी से जीत जाएंगे। 

आज का भाग्यशाली अंक –6

आज का भाग्यशाली रंग – हरा 

आज का राशिफल

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज अपने कार्य में बड़ी कठिनाई महसूस करेंगे लेकिन उत्तम स्थान भी कार्यक्षेत्र में प्राप्त करेंगे। आपका खर्च किसी के सहयोग के लिए होगा जो पुण्य अर्जन का कारण बनेगा। 

अपने बच्चो के साथ कहीं पारिवारिक समारोह में जायेंगे। पूर्वज की संपत्ति से धन लाभ होगा। प्रेम संबंध में आपको प्रेमिका से मनमुटाव को दूर करना पड़ेगा। 

आपका आज किया गया शारीरिक व्यायाम आपको मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस कराएगा। महिला जातक मानसिक रूप से परेशान रहेगी। 

आज का भाग्यशाली अंक –11

आज का भाग्यशाली रंग – समुद्री हरा 

आज का राशिफल

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज आप अपने समय का ख्याल अवश्य रखें नहीं तो देर से पहुंचने पर आपकी इज्जत खराब हो जायेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपकी सभी प्रकार की कठिनाइयों को कम कर देगा। 

आज आप शेयर मार्केट या ऑनलाइन गेम में रिस्क न लें आर्थिक नुकसान हो जायेगा। अपने प्रेमी पर शक करना आपके प्रेम संबंध में अलगाव की दिशा बना रहा है। 

आपका अनावश्यक भय आपको कमजोर कर रहा मानसिक परेशान भी कर रहा है। असामान्य और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने में साहस दिखाने से अत्यधिक लाभ होगा।

आज का भाग्यशाली अंक –8

आज का भाग्यशाली रंग – आसमानी नीला 

आज का राशिफल

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज सेल्स या मार्केटिग का कार्य करने वाले लोगों को आशाजनक सफलता मिलेगी। परिवार में आज आप सभी सदस्यों संग पिकनिक पर जा सकते हैं या डिनर पार्टी में साथ रहेंगे। 

आप अपने पुराने प्लॉट की देखभाल करने आज जायेंगे। आप अपनी लव लाइफ में मानसिक परेशानी के कारण समझ नही पा रहे हैं क्या करें। 

आप यदि यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ रखना चाहिए। आपकी यात्रा अविस्मरणीय रहने वाली है। 

आज का भाग्यशाली अंक –1

आज का भाग्यशाली रंग – क्रीम 

आज का राशिफल

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपका साहस और हिम्मत न हारने की प्रवृत्ति आपको विजय दिलाएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का समय आ गया है आप नई जॉब खोजिए। 

परिवार में बच्चो का विरोध आपको अपने निर्णय में परिवर्तन लाने पर मजबूर कर देगा। आपको अपने निरर्थक खर्चे को कम करना चाहिए। सामाजिकता की कमी और भावनात्मक नियंत्रण की कमी आपके प्रेम संबंधों को ज्यादा समय तक चला पाने में मुश्किल देगा। 

सकारात्मक विचार आपकी सफलता में चार चांद लगाने वाले हैं। वात संबंधी रोग से आपको बहुत आराम मिलेगा। 

आज का भाग्यशाली अंक –21

आज का भाग्यशाली रंग – पीला 

आज का राशिफल

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज कार्यस्थल पर निरंतर प्रयास और शीघ्र कार्य योजना बनाने की क्षमता की आवश्यकता होगी। बच्चों को घर में खुशी, शांति और सद्भाव मिलने की संभावना है। 

आज आप निवेश योजनाओं पर निवेश करने से पहले दो बार सोचें। रोमांटिक भावनाओं को व्यक्त करना न केवल आपके दिल का बोझ कम करेगा बल्कि प्यार का माहौल भी बनाएगा। 

किडनी रोगियों को सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों की बातों पर ध्यान देने और स्वतंत्र निर्णय लेने से आपको बहुत फायदा होगा। 

आज का भाग्यशाली अंक –15

आज का भाग्यशाली रंग – गहरा हरा 

आज का राशिफल

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग पाएंगे। परिवार में कठिन समय आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएंगे। 

आप कमीशन, लाभांश और रॉयल्टी से अचानक धन आने की उम्मीद दिख रही है। आपको प्रेमिका/प्रेमी तक अपनी सच्ची भावनाएँ पहुँचाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। शारीरिक पीड़ा या कमर दर्द में आराम मालिश के करने से नही पहुंचेगा आपको किसी डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। 

आपको अपनी योजना और दिनचर्या को सुव्यवस्थित करने से व्यक्तिगत उपलब्धियों में मदद मिलेगी। 

आज का भाग्यशाली अंक –7

आज का भाग्यशाली रंग – गहरा लाल

आज का राशिफल

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज आपका नया विचार व्यापार में सभी कंपटीशन से विजय दिलाएगा। एक आज्ञाकारी, विनम्र और कुछ मांग न करने वाला जीवनसाथी घर में ख़ुशियों का स्रोत बनेगा। प्रॉपर्टी के कारोबार में आज आपको भरपूर लाभ होगा। 

आज आपको अपने लवमेट के अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा आप आनंदित महसूस करेंगे। मानसिक शांति मिलने से आपको बेहतर नींद का आनंद मिलेगा। 

आज आप किसी से बहस न करें वाद विवाद से बचना आपके लिए बहुत जरूरी है। 

आज का भाग्यशाली अंक –9

आज का भाग्यशाली रंग – हल्का पीला

vama-astrology

यदि आप जन्मकुंडली, 2024 का भविष्यफल जानना चाहते हैं, तो आज ही VAMA के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से बात करें। पहली कॉल बिल्कुल फ्री है। 

ये भी पढ़ें- 2024 का वार्षिक राशिफल