Aaj Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का दिन कैसा रहेगा? आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।

आज का राशिफल

आज का मेष राशिफल (Today’s Aries Horoscope)

आज मेष राशि के लोगों को बॉस और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में अच्छा लाभ होगा। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। विद्यार्थी मित्रों को किसी पुराने मित्र का संपर्क होने से खुशी मिल सकती है। प्रेमी युगलों को अपने पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज या तोहफा मिल सकता है। 

मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परन्तु जिनको पहले से ही सर्वाइकल से संबंधित कोई परेशानी है, उनको आज के दिन थोड़ी ज्यादा परेशानी हो सकती है। 

आज का राशिफल

आज का वृषभ राशिफल (Today’s Taurus Horoscope)

वृषभ राशि के नौकरी पेशा लोगों के लिए आज काम सुचारू रूप में चलता रहेगा। कोई खास महत्वपूर्ण घटना के आसार नहीं है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य है। अगर किसी व्यापारी मित्र का आयात-निर्यात का व्यापार है तो उन्हें काफी अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के किसी भी व्यक्ति के साथ कठोर भाषा का उपयोग ना करें, अन्यथा अनबन की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को आज का दिन कुछ नए तरीके अपनाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। 

प्रेमी युगलों को बिना कारण मतभेद होने के आसार दिख रहे हैं, तो अपने पार्टनर की अपेक्षा को महत्व दें ताकि किसी भी प्रकार का मतभेद ना होने पाएं। वृषभ राशि के जातकों को आज एसिडिटी का प्रकोप सहन करना पड़ सकता है। 

आज का राशिफल

आज का मिथुन राशिफल (Today’s Gemini Horoscope)

मिथुन राशि के नौकरी पेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को अच्छे मुनाफे के साथ व्यापार में तेजी दिखेगी, लेकिन जिसके चलते आप में अति-विश्वास का निर्माण नहीं होना चाहिए, नहीं तो आपके कामकाज का भविष्य का प्लानिंग गड़बड़ा सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ खास उतार-चढ़ाव होते नहीं दिखाई दे रहा है। 

विद्यार्थियों को मानसिक विस्मृति होते महसूस होगी परन्तु इससे अपने लक्ष्य के ऊपर से अपना ध्यान ना हटने दें। प्रेमी युगलों में भावनात्मक करीबी बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। मिथु राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

आज का राशिफल

आज का कर्क राशिफल (Today’s Cancer Horoscope)

कर्क राशि के नौकरी पेशा लोगों को वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा अपने खुद की जेब से भुगतान करके नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग को आज के दिन में पेमेंट समय पर ना आने के कारण व्यावसायिक  परेशानियों के साथ मानसिक तनाव भी महसूस होगा।

वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ क्लेश होने की संभावनाएं बन रही हैं परंतु परिस्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखें। विद्यार्थी मित्रों को दिन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध में परिस्थिति और समय की मांग को देखते हुए अपने भाषा में बदलाव लाना सलाहदायक रहेगा नहीं तो बिना कोई वजह के कारण पार्टनर के साथ दूरियां आ सकती हैं। सेहत में मानसिक तनाव की वजह से हाइपरटेंशन या सिर दर्द की शिकायत होने की संभावनाएं हैं।

आज का राशिफल

आज का सिंह राशिफल (Today’s Leo Horoscope) 

सिंह राशि के नौकरी पेशा लोगों को व्यावसायिक वातावरण के चलते स्थानांतरण के आदेश आ सकते हैं। व्यापारी वर्ग को आज अपनी कार्य शैली में बदलाव करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में गलतफहमियों के कारण क्लेश होने की संभावना है। 

विद्यार्थियों को आज थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में आपसी तालमेल और सामंजस्य बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परन्तु शाम के समय किसी भी प्रकार से भारी वजन उठाने से बचें अन्यथा कमर या कंधों के दर्द की शिकायत हो सकती है। 

आज का राशिफल

आज का कन्या राशिफल (Today’s Virgo Horoscope)

कन्या राशि के नौकरी पेशा लोगों को अधिक कामकाज के चलते भागदौड़ वाला दिन जाएगा। व्यापारी वर्ग को कामकाज में तेजी आने के कारण ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। व्यावसायिक  प्रॉपर्टी के संबंधित खरीदने या बेचने की योजना बन सकती है।

पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा कोई पुराने मित्र का घर पर आगमन होने से आपको खुशी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज विद्या अभ्यास में आज का दिन सामान्य ही रहेगा। प्रेमी युगल को आज किसी लंबे प्रवास पर जाने का प्लानिंग कर सकते हैं।

कन्या राशि के जातकों का सेहत में आज ज्यादा थकावट महसूस ना हो इसलिए वायु प्रकोप करने वाले पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।

आज का राशिफल

आज का तुला राशिफल (Today’s Libra Horoscope)

तुला राशि के व्यापारी मित्रों को कामकाज में बढ़ोतरी के साथ कोई बड़ा डील मिलने की संभावना है। नौकरी वर्ग के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। पारिवरिक और गृहस्थी जीवन में क्लेश की स्थिति बन सकती है। अतः भाषा में संयम रखें।  

विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास में अपेक्षा के मुताबिक पढ़ाई होने से शांति और खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव होते नहीं दिख रहा है। सेहत में बाहर का खाने-पीने में थोड़ी सावधानी बरतें, नहीं तो पेट के विकार या कब्ज जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

आज का राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (Today’s Scorpio Horoscope) 

वृश्चिक राशि के नौकरी पेशा लोगों को आज सतर्कता से काम करना पड़ेगा। किसी के साथ कोई विवाद भरी परिस्थिति का निर्माण ना हो उसका ध्यान रखें। व्यापारी वर्ग को व्यावसायिक  ऋण लेने की एप्लीकेशन भरने के लिए आज अच्छा संयोग बन रहा है लेकिन आपकी वित्तीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लेना सलाह दायक रहेगा। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी आपको अनचाहे नुकसान की ओर आगे बढ़ा सकती है। 

पारिवारिक जीवन में किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी मिल सकती है। विद्यार्थी मित्रों को पढ़ाई में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना पड़ेगा जितना हो सके उतना किसी दूसरे के दिखाए हुए मार्ग पर आगे ना बढ़े।

लव रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से तनाव का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य में कमर दर्द या नसों की जकड़न की परेशानी हो सकती है योगाभ्यास करने से फायदा होगा। 

आज का राशिफल

आज का धनु राशिफल (Today’s Sagittarius Horoscope) 

धनु राशि के व्यापारियों को आज ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने से बिक्री में बढ़ोतरी होती दिख सकती है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को भी आपके वरिष्ठ अधिकारी या बॉस से प्रशंसा मिलने के संयोग बन रहे हैं। 

पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ती नजर आएगी। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में मन लगेगा और जरूरत पड़ने पर शिक्षकों का सहयोग भी मिलेगा। प्रेमी युगलों में आज भावनात्मक रूप से नजदीकियां बढ़ सकती है। सेहत में आज त्वचा संबंधी एलर्जी या इन्फेक्शन होने के आसार हैं।

आज का राशिफल

मकर राशि : आज का राशिफल 

मकर राशि के नौकरी पेशा जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। जबकि व्यापारी वर्ग को आर्थिक परिस्थिति को बढ़ाने में परेशानी हो सकती है।

पारिवारिक जीवन में खास तौर पर जीवनसाथी के साथ उग्र विवाद की संभावना है। हो सके तो आज आप विवादों से दूर रहें।

अगर आप अकेलापन महसूस कर रहें हैं तो आप के जीवन में कोई नई व्यक्ति के आगमन की संभावनाएं बन रही है। जो आपके लिए जीवनसाथी बनकर आपको जीवन में प्रगति के पथ पर लेकर जा सकते हैं।

मकर राशि के जातकों का आज मानसिक स्वास्थ्य संबंधित शिकायतों से छुटकारा पाने संयोग है

आज का राशिफल

आज का कुंभ राशिफल (Today’s Aquarius Horoscope) 

कुंभ राशि के व्यापारियों को आज बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे वित्तीय फायदा होने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। नौकरी पेशा लोगों को भी आज का दिन शुभ  है। 

पारिवारिक जीवन में किसी भी परिस्थिति को समझे बगैर अपनी तीखी प्रतिक्रिया न दें, अन्यथा पारिवारिक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। प्रेमीजनों को भी आज पारिवारिक गतिविधियों पर चर्चा करने से परहेज करना चाहिए। आज आपको शारीरिक थकान हो सकती है। 

आज का राशिफल

आज का मीन राशिफल (Today’s Pisces Horoscope)

व्यापारी वर्ग को आज रुका हुआ व्यापार फिर से आगे बढ़ते दिखाई देगा खासतौर पर टेक्सटाइल या गारमेंट के व्यापारी वर्ग को फायदेमंद दिन साबित हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को आज कोई व्यावसायिक  प्रवास का प्रस्ताव मिल सकता है। सामान्यतः दिनभर काम में व्यस्तता रहेगी।

पारिवारिक संबंधों में आपसी मेलजोल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को आज का दिन अपेक्षा के मुताबिक अभ्यास करने में सफलता मिलेगी। प्रेमी युगलों को आज के दिन एक दूसरे के प्रति ज्यादा भावुकता और संवेदनशीलता महसूस हो सकती है। परंतु नए प्रेम संबंध की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अपेक्षा के मुताबिक कारगर साबित नहीं होगा। आज नस से संबंधित परेशानी होने की संभावना है। आज खानपान और जीवनशैली में सुधार लाने से फायदा हो सकता है।  

vama-astrology