Aaj Ka Rashifal, 9 March, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (9 March, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

9 March, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं।

आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

सबसे पहले आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang) जान लेते हैं।

आज का पंचाग | Aaj Ka Panchang

आज फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्दशी, दिन शनिवार, नक्षत्र-धनिष्ठा 7:55 AM तक, योग सिद्ध 8:33 PM तक, करण- विष्टि 8:09 AM तक है। आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:46 AM से 12:32 PM तक और राहुकाल 19:12 AM से 10:41 AM तक रहेगा।

तो आइए अब, VAMA के आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में जानते हैं, आपके लिए आज (9 March, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज के दिन दूर की यात्रा हो सकता है। आज खर्च अधिक होने की संभावना है। आज शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप भूमि से जुड़े व्यापार में हैं, तो आज आपको उचित लाभ होने की संभावना है।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- लाल 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज शांति से व्यतीत होगा। आज धन आने के साधनों में बढ़ोतरी होगी। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराने विवाद समाप्त होंगे।

आज का शुभ अंक- 8

आज का शुभ रंग- गुलाबी

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज चिंता देने वाला हो सकता है। आज आपकी मधुर वाणी प्रभाव हीन रहेगी, जिसके कारण आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। धन आगमन के क्षेत्र में बाधा आ सकती है। धन  हानि का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य के भरोसे रहकर कोई निर्णय न लें।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- नीला

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज मिला-जुला सिद्ध होने वाला है। आज आपके कार्य की तारीफ होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको लीडरशिप करने का अवसर मिलेगा। भाई बहनों की तरफ से कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि पेट की कोई समस्या चल रही थी, तो आज उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- हल्का पीला

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को घर से जुड़ी चिंता हो सकती है। यदि आपका जीवन साथी आपसे नाराज है, तो उसे जल्द ही मान लें, नहीं तो रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है। भाग्य आपके विपरीत चल रहा है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार को एकजुट करने का प्रयास करें।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- फिरोजी

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज कठोर निर्णय लेने का नहीं है। आज आपको शांति से समय व्यतीत करने की आवश्यकता है। आज शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से संतोषजनक समाचार प्राप्त होंगे।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- पर्पल

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज कुछ खास नहीं है। संतान की असफलता निराश कर सकती है। यदि आप वकालत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको कोई अहम फैसला होने से लाभ मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। दिन सामान्य से कम अनुकूल रहेगा।

आज का शुभ अंक- 2

आज का शुभ रंग- संतरी

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज बहुत खुशहाल रहने वाला है। आपकी राशि के स्वामी मंगल उच्च में गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। घर में खुशी आयेंगी। भाई बहन को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। यदि विदेश से जुड़े किसी कार्य के होने की प्रतीक्षा है, तो कार्य होने के लिए समय अनुकूल है।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज बेहतरीन साबित होगा। आज आपकी संतान किसी ऐसे कार्य से आपको खुशी देगी, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। विद्यार्थियों को आज उचित परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। शत्रु शांत रहेंगे। यदि आप नया घर लेने का विचार बना रहे हैं, तो समय अनुकूल बना हुआ है।

आज का शुभ अंक- 6

आज का शुभ रंग- आसमानी नीला 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज पराक्रम को देने वाला साबित होगा। आज आपके मन में चंचलता के भाव पैदा होंगे। आज आनंद से व्यतीत होगा। आज आप अपने बचपन के दिनों को दुबारा याद करेंगे। आज आपका दिन बहुत खुशनुमा व्यतीत होगा। घर में किसी मांगलिक उत्सव के होने की संभावना है। यदि माता को किसी तरह का रोग है, तो रोग समाप्त होगा।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- ग्रे

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज के दिन उर्जा की कमी बनी रहेगी है। आज आपका दिन आलस से भरा रहेगा, परंतु मन की चंचलता और आपके मन की कल्पना शक्ति आज भी बहुत ऊंची रहेगी। यदि आप दांतों की समस्या से परेशान है, तो आज उसका समाधान कर लें। विदेश की यात्रा होने का योग बनेगा। अचानक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- सफ़ेद

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज अनुकूल नहीं है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपके शब्दों को गलत अर्थ में समझ जाएगा। आज आपको शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। आज के दिन भूमि में पैसा लगाते हैं, तो आपको लाभ होगा। विद्यार्थी आज परीक्षा का उचित परिणाम प्राप्त करेंगे। आपके जीवन साथी को शाम होते कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। उनका विशेष ध्यान रखें।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- लाल

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।