Aaj Ka Rashifal 9 June 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (9 June, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 9 जून 2024): आज ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष तिथि तृतीया, दिन रविवार, नक्षत्र पुनर्वसु, योग वृद्धि, करण गर तदोपरान्त वणिज  है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:53 AM से 12:48 PM तक और राहुकाल 05:33 PM से 07:17 PM तक रहेगा।

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (9 June, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 9 June 2024) 

आज आपकी कार्यक्षमता व्यापारिक स्थल पर आपके सहकर्मियों का नेतृत्व करने में मदद करेगी। घर पर आपको अपनी बात बहुत स्पष्ट तरीके से व्यक्त करना चाहिए। टैक्स सेविंग प्लान में आपको निवेश करना चाहिए। शांत वातावरण में अपने साथी के साथ का आनंद लेना आप दोनों को प्यार के जादू में झूमने पर मजबूर कर देगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और खानपान का विशेष ध्यान आपको स्वस्थ रखेगा। अतीत से चिपके रहना आपको अलग-थलग और निराश कर सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –  सुनहरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज सुबह स्नान करते समय बिल्व पत्र जल में डालकर स्नान करें। 

वृष राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 9 June 2024) 

आज अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने से लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। परिवार सहित आज शाम को कहीं घूमने जाएंगे। आर्थिक स्तिथि अच्छी रहेगी। घरेलू सामान की खरीददारी होगी। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्ते को बिगड़ने से बचाया जा सकेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव करने से जीवन में एक नया उत्साह आयेगा। आपको गुमराह करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। दोस्तों के साथ बातचीत करने से सकारात्मक भावनाएं जागृत होंगी। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –  नेवी ब्लू 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज सुबह पानी में लाल पुष्प डालकर आपको स्नान करना चाहिए। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 9 June 2024) 

आज अपनी बौद्धिक शक्ति का प्रयोग परियोजनाओं को पूर्ण करने में करेंगे। घर पर बड़ों के साथ बहस करने से बचें अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है। आपको घरेलू संपत्ति के मूल्यों में वृद्धि होती हुई दिखेगी। प्यार के आनंद का अनुभव आपको अपने प्रेम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेगा। प्रसन्नता आवश्यक खुशी देने के अलावा जटिल चीजों को भी संभालना आसान बना देगी। आपको जरूरत से ज्यादा मित्रतापूर्ण व्यवहार करने वाले लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –  नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – केसर का तिलक करें। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 9 June 2024) 

आज आपके कार्यस्थल पर कठिन समय वरिष्ठ सहकर्मियों की समय पर मदद से बीत जाएगा। आज आपकी व्यावसायिक यात्रा बहुत सफल होने वाली नहीं है। भाइयों की समय पर मदद आज आपको धोखा खाने से बचाएगी। ब्याज पर आपको आज रुपया नहीं देना चाहिए। आज आप अपने लवमेट के साथ बहुत ज्यादा समय बिताएंगे। आउटडोर खेलों में भाग लेने से आप अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे। दान और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  सिल्वर 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज जल में काला तिल डाल करके सुबह आपको स्नान करना चाहिए। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 9 June 2024)  

आज यदि आप अवसर का लाभ उठा लेंगे तो बहुत लाभ होगा। व्यापार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और आपके उत्पाद की बिक्री भी बढ़ेगी।आपको परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद सुलझाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आज आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता अपनी पूंजी को सुरक्षित रखना होनी चाहिए। किसी की आंखों में आज आपके प्रति प्यार दिखेगा। सकारात्मक सोच आपको दूसरों के साथ संबंध सुधारने में मदद करेगी। प्रसन्नता को बढ़ावा देने के प्रयास सफल होंगे।

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग –  केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको पानी में लाल चंदन डाल करके स्नान करना चाहिए। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 9 June 2024) 

आज आपका तकनीकी ज्ञान और अनुभव दूसरों के साथ साझा करने से आपको लाभ होगा। आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी और नए अवसर का ऑफर भी मिलेगा। परिवार में आपको अच्छे बुरे निर्णय पर जरूर बोलना चाहिए। आज आपको मेडिकल बीमा में निवेश करना चाहिए जिससे भविष्य में बड़ा फायदा होगा। प्राकृतिक सौंदर्य को देखने का आज मौका मिलेगा। किसी बड़े तनाव के दूर होने से आपको मानसिक राहत मिलेगी। करीबी दोस्तों से भी ज्यादा मदद मिलने की संभावना है। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको मोथा और सौंफ डालकर सुबह-सुबह स्नान करना चाहिए। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 9 June 2024) 

सोशल मीडिया पर आज आपके विचार का विरोध होगा। कई लोग आपका विरोध करेंगे और कई लोग आपका पक्ष भी लेंगे। परिवार में आपको अपने व्यवहार में बहुत बदलाव की जरूरत है क्योंकि पत्नी से संबंध आप ही ठीक कर सकते हैं। बहुत ज्यादा ब्याज देने वाले प्रस्तावों से दूर ही रहे नहीं तो आर्थिक हानि बहुत ज्यादा हो जाएगी। बहुत सुंदर विनम्र और सहनशील लवमेट के साथ आप आनंदित महसूस करेंगे। याद रखें: शराब का अत्यधिक सेवन लंबे समय में खतरनाक साबित हो सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज जल में आपको अक्षत डालकर स्नान करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 9 June 2024)  

आज सक्रिय रहने और नए कौशल हासिल करने के लिए कदम उठाने का सही समय है। आज आपको अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना है और उनमें सुधार की भावना जागृत करनी है। अथक प्रयास धन लाभ दिलाने में सफल रहेंगे। आपके लव पार्टनर का साथ कुछ प्यारे और अविस्मरणीय पल साझा करने पर अत्यधिक खुशी देगा। अनियंत्रित भावनाओं से निपटने से एक अलग तरह का आनंद मिलेगा। कोई कार्य करने का प्रयास करने पर आपको व्यक्तिगत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग –  भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –   आज आपको पंचगव्य से स्नान करना चाहिए। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 9 June 2024)  

आज आपको किसी शिकायत के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। परिवार के सदस्यों से सुझाव लेने से आपको व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। आज धन का आगमन उम्मीद से अधिक रहेगा। आपका किसी के प्रति ज्यादा मोह सही निर्णय लेने में बाधा उत्पन्न करेगा। क्रोध और चिड़चिड़ी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आपने जिन मुद्दों को नजर अंदाज किया था। आज उसी मुद्दे पर आपको काम करना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  गहरा लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको पीली सरसों डालकर स्नान करना चाहिए। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 9 June 2024)  

आज शाम को अपने काम के प्रति बहुत ज्यादा सावधान रहना पड़ेगा। आपका प्रोत्साहन आज बच्चों के आत्मविश्वास में चमत्कारिक प्रभाव डालेगा। अतिरिक्त आय उत्पन्न करने के लिए धन निवेश करने की योजना है। प्रेम संबंध में नीरसता न आने दे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएंगे। भय एवं गर्मी के कारण शरीर के अवयवों में शिथिलता रहेगी। आपमें कुछ करने की इच्छा तो रहेगी लेकिन किसी सहयोग की कमी के कारण ऐसा करना मुश्किल हो जायेगा। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – सिल्वर 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज सुबह जल में कमल डालकर स्नान करें।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 9 June 2024)  

आज अपने काम के प्रति आप सजग और जागरूक रहें तभी लाभ होगा। माता-पिता का मार्गदर्शन आपको संपत्ति विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने में मदद करेगा। पैसों की स्थिति में सुधार होने से आप पुराने कर्ज़ खत्म कर सकेंगे। अपने प्रेम संबंध को मजबूत करने के लिए आप एक दूसरे से बात करेंगे। आज आपको अपने प्रयासों में सफल होने पर पुरस्कृत किया जायेगा। अतीत से छुटकारा पाने के लिए आपको खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाना होगा। 

आज का लकी नम्बर –  11

आज का लकी रंग –    आसमानी नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको जल में कस्तूरी डालकर स्नान करना चाहिए। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 9 June 2024)

आज आपके आसपास तेजी से बदलती घटनाओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए खुद को तैयार करें। परिवार के बुजुर्गों की बात सुनने से आपको बहुत फायदा होगा। व्यापारिक लाभ उम्मीद से कहीं अधिक रहने की संभावना है। आज आपने लवमेट के साथ बाहर घूमने जाएंगे। आप अपनी ऊर्जा का उपयोग संकट में फंसे किसी व्यक्ति की मदद करने के लिए कर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को अनावश्यक महत्व देने से बचें नहीं तो मानसिक परेशानी अवसाद का कारण बनेगी। 

आज का लकी नम्बर –  18

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – धान का लावा जल में डालकर आपको स्नान करना चाहिए।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।