Aaj Ka Rashifal, 9 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (9 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

9 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) दिया गया है। 

Aaj Ka Panchang, 9 April 2024: जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

तो आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 9 अप्रैल, 2024 का राशिफल (9 April, 2024 Ka Rashifal)

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें 
(अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)पूजा लिंक
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)क्लिक करें
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)क्लिक करें
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 9 April, 2024)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ होने वाला है। लग्न में ही गुरु चंद्र की युति गजकेसरी योग बना रही है। आपकी वाणी की प्रशंसा हर तरफ की जाएगी। गजकेसरी योग आपके लिए रोजगार में उन्नति के अवसर लेकर आया है। अगर आप किसी कार्य की योजना बना रहे थे, तो आज का दिन आपके लिए बहुत लकी रहने वाला है।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- पीला

उपाय- हनुमान जी मंदिर में लाल दाल का दान करें।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
आज का वृषभ राशिफल
आज का वृषभ राशिफल

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 9 April, 2024)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम होते थकान महसूस करेंगे। जेब खर्च पर ध्यान रखें, खर्च अधिक हो सकता है। अगर आप शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करते हैं, तो आज आपको लाभ होने का संकेत है।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु भगवान् को पीले फूल अर्पण करें।

आज का मिथुन राशिफल
आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 9 April, 2024)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। बोलने की कला आपको चारों तरफ कीर्ति प्रदान करेगी। आज आपके मन में चंचलता के साथ, उत्सुकता के भाव रहेंगे। अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने का बेहतर दिन है। आपके रोजगार क्षेत्र में आपको उन्नति प्राप्त होगी।

आज का शुभ अंक- 5

आज का शुभ रंग- क्रीम

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करके घर से निकलें।

आज का कर्क राशिफल
आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 9 April, 2024)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम रहने वाला है। आपकी राशि से दशम भाव में गज केसरी योग बन रहा है, जिसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। जो लोग प्रमोशन के प्रतीक्षा कर रहे थे, उनको प्रमोशन की सूचना प्राप्त होगी। जो लोग नए रोजगार, व्यवसाय की तलाश कर रहे थे, उन्हें रोजगार की प्राप्ति होगी।

आज का शुभ अंक- 6

आज का शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- 2 पौधे लगाएं।

आज का सिंह राशिफल
आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 9 April, 2024)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन आपको पार्टनरशिप के कार्यों में ध्यान रखने की जरूरत है। धोखा हो सकता है। अगर कोई नया कार्य करने की योजना है, तो उसे अभी टाल दें। आपके भाग्य भाव में गुरु चंद्र की युति आज आपके लिए शुभ फल लेकर आई है। परंतु महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- ब्लू

उपाय- तुलसी की पूजा करें।

आज का कन्या राशिफल
आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 9 April, 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम होने वाला है। गुरु और चंद्र की युति आपके अष्टम भाव में बनी हुई है, यदि कोई पुराना रोग था, तो आज उसके समाप्त होने के योग बनते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। रिस्क भरा काम ना करें। जोखिम ना उठाएं। शाम होते जीवनसाथी का उखड़ापन देखने को मिल सकता है।

आज का शुभ अंक- 2

आज का शुभ रंग- स्काई ब्लू

उपाय- पक्षियों के लिए पानी रखें।

आज का तुला राशिफल
आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 9 April, 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय को लेकर चिंतित थे, आज उनकी चिंताएं समाप्त हो जाएगी। जो युवा लव मैरिज करना चाहते हैं, आज उनका लव मेट शादी के लिए राजी हो जाएगा। जो विद्यार्थी इंजीनियरिंग और वकालत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज विशेष उन्नति देखने को मिलेगी। विद्यार्थियों के करियर में आज विशेष उन्नति होगी।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- सफ़ेद

उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

आज का वृश्चिक राशिफल
आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 9 April, 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा चारों तरफ होने वाली है। किसी चीज का घमंड ना करें। घर में कोई नया वाहन या नया सामान ला सकते हैं। यदि आप कोई भूमि खरीदना या बेचना चाहते थे, तो आज आपके कार्य सिद्ध होंगे। अगर व्यापार की कोई योजना बना रहे थे तो आज योजना के पूरा होने की संभावना है। बच्चों के स्वभाव में आज चंचलता अधिक रहेगी।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- हल्का लाल

उपाय- गाय को रोटी खिला कर ही घर से निकलें।

आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 9 April, 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष शुभ फल लेकर आया है। आज आपके लग्न के स्वामी चंद्र से युति करके गजकेसरी योग बना रहे हैं। आज आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप संतान की उन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो आज आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन वृद्धि के लिए किए हुए उपाय, आज सफल होंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको समाज में सम्मानित किया जा सकता है।

आज का शुभ अंक- 8

आज का शुभ रंग- पर्पल

उपाय- शिव जी को जल अर्पण करें।

आज का मकर राशिफल
आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 9 April, 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। घर में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है। अपने क्रोध को शांत रखें। दोपहर होते घर में कोई नया उत्सव करने की योजना बन सकती है। शाम तक योजनाएं क्रियान्वित होती नजर आएंगी। जो लोग लव मेट के साथ घूमने का प्रोग्राम बना रहे थे, आज उन्हें बाहर घूमने का असर प्राप्त होगा।

आज का शुभ अंक- 6

आज का शुभ रंग- हरा

उपाय- शिव जी को शाम के समय काले तिल अर्पण करें।

आज का कुंभ राशिफल
आज का कुंभ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 9 April, 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कर दिखाने का है। आज आपके अंदर भरपूर मात्रा में जोश भरा रहेगा। आज के दिन आप हर काम को जल्दी-जल्दी निपटा देंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज उन्हें मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। शाम होते, दुर्घटना हो सकती है।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- ओरेंज

उपाय- शनि मंदिर में काली वस्तु का दान करें।

आज का मीन राशिफल
आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 9 April, 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा सिद्ध होने वाला है। आज आपको रुका हुआ धन वापिस मिलेगा। आपकी वाणी की मधुरता सारे कार्य सफल कर देगी। जो कार्य योजनाओं में चल रहे थे, उन्हें क्रियान्वित करने का समय है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, घर से कहीं दूर जाकर रोजगार करने का अवसर प्राप्त होगा।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- भगवा

उपाय- सुन्दर काण्ड का पाठ करें।

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।