Aaj Ka Rashifal, 8 September 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 8 September 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 September 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आज का उपाय भी है जिसे आप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

सबसे पहले आज का पंचांग जान लेते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज की तिथि 8 सितंबर, दिन रविवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज नक्षत्र- स्वाति 03:31 PM तक इसके उपरांत विशाखा, योग- इन्द्र 12:04 AM तक, उसके बाद वैधृति योग और करण- बव 06:51 AM तक, इसके बाद बालव 07:58 PM तक, इसके बाद कौलव का संयोग रहेगा। आज राहुकाल का समय 04:33 PM से 06:05 PM तक और चन्द्रमा तुला राशि में संचार करेंगे। 

आइए अब प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (Aaj ka mesh rashifal)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। मनोवांछित परिणाम मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। हालांकि आज घरेलू चुनौतियां रहेगी। बच्चों से मतभेद होगा। 

झगड़ालू व्यवहार प्रेम जीवन में आनंद में बाधा उत्पन्न करेगा। सकारात्मक सोच दूसरों के साथ संबंध सुधारने में मदद करेगी। मित्र मंडली में जबरदस्ती राय थोपने से सभी को निराशा होगी। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए भी शुभ है। पूरे दिन आज आप लवमेट्स के साथ गुजारेंगे। पत्नी का सहयोग मिलेगा। 

शिक्षा के क्षेत्र में आज विद्यार्थियों का सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

आज का लकी नंबर – 8

आज का लकी कलर – पीला 

आज का उपाय – यदि आप प्रत्येक गुरुवार को तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करें तो आप अवश्य ही आर्थिक रूप से सक्षम हो जायेंगे। 

वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (Aaj ka vrish rashifal) 

आज वृष राशि के लोगों को शांत रहने की आवश्यकता है। दिनभर व्यस्तता रहेगी। हार्डवेयर और मेडिकल के व्यापारियों का अच्छा लाभ होगा। 

परिवार में शांति बनी रहेगी। पूरे परिवार के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के सलाह से कार्य करें, सफलता मिलेगी। 

लव लाइफ में अपने प्रेमी के साथ झूठ बोलने से बचें। शाम तक कोई बड़ा तनाव दूर होने से मानसिक राहत मिलती है। अपच की परेशानी होगी, सुपाच्य भोजन करें। 

विद्यार्थियों का आज पूरा दिन पढ़ने के लिए मिलेगा। छुट्टी का दिन है, घर पर खूब पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 2

आज का लकी कलर – मैजेंटा  

आज का उपाय – यदि आप भोजन करने से पहले तीन रोटी क्रमशः गाय, कुत्ता और कौएं के लिये निकाल दें तो आप कभी भी आर्थिक समस्या में नहीं आयेंगे। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025
मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (Aaj ka mithun rashifal) 

आज मिथुन राशि के लोगों को समाज में सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल पर लोग आपको किसी बात को लेकर परेशान कर सकते हैं। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं, शुभ संकेत हैं। 

आप घर पर अपने प्रियजनों की उपेक्षा करने से बचें। आर्थिक स्थिति में अचानक सुधार का संकेत मिल रहा है, धन लाभ होगा दोपहर से ऐसा प्रतीत हो रहा है। 

आज आपको स्थायी प्रेम संबंधों को विकसित करने में योगदान देने के लिए पहल करेंगे। नकारात्मक भावनाओं से निपटने से एक अलग तरह का आनंद मिलता है। आज आप अपनी मर्जी के कामों में ध्यान लगाएंगे। विद्यार्थियों का आज पढ़ने में मन लगेगा। कहीं बाहर घूमने जाने बजाय घर पर ही पढ़ाई करें, सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 12

आज का लकी कलर –  मैरून 

आज का उपाय – इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी शाम को घर में झाडू न लगायें।

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (Aaj ka kark rashifal) 

आज कर्क राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई बदलाव न करें। आज आपको किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए परिवार के सदस्यों से सहायता लेनी पड़ेगी। 

आज आप पर वित्तीय बोझ पड़ने की संभावना है। व्यक्तिगत प्रयास राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में प्रभाव बढ़ाने में बहुत सहायक होंगे।  

आज लवलाइफ में किसी प्रकार का दिक्कत नहीं आने वाली है, आनन्द महसूस करेंगे। क्रोध और चिड़चिड़ी भावनाओं पर नियंत्रण रखने में सफल होने पर जीवन में एक नया उत्साह मिलेगा। 

विद्यार्थियों को आज करियर में सफलता मिलेगी। जॉब के नए अवसर जल्द ही प्राप्त होंगे। 

आज का लकी नंबर – 5

आज का लकी कलर – सफेद 

आज का उपाय –धन रखने के स्थान पर पान के पत्ते में शमी की लकड़ी को लपेटकर रखें, धन आगमन के साथ-साथ अनावश्यक खर्चों में रोक लगती है। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (Aaj ka singh rashifal)  

आज सिंह राशि के लोगों के लिए सफलता का दिन है। व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में भी सम्मान प्राप्त होगा। समस्याग्रस्त परिस्थितियाँ आपको परिवार के अन्य सदस्यों की मदद लेने के लिए मजबूर करेगी। 

वित्तीय मामलों में चरणबद्ध तरीके से प्रगति होने की संभावना है, जिससे आपको वांछित लाभ कमाने में मदद मिलेगी। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। अपने साथी का साथ न मिलने से अकेलापन महसूस होगा। शाम को पार्टनर से मुलाकात होगी। 

साहित्य में रुचि बढ़ने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। 

आज का लकी नंबर – 2

आज का लकी कलर – भगवा 

आज का उपाय – आप जब भी बैंक अथवा किसी अन्य स्थान पर धन जमा करायें तो उस समय मन ही मन लक्ष्मी जी का कोई मंत्र अवश्य जपना चहिये। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (Aaj ka kanya rashifal) 

आज कन्या राशि के लोग उत्साहित महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। व्यापार में वृद्धि होगी, सामान की बिक्री बढ़ेगी जिससे धन लाभ होगा। 

परिवार में आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। बच्चे नए चीजों की डिमांड करेंगे। पत्नी को भी आज किसी विशेष चीज की आवश्यकता पड़ेगी। 

आज का लवलाइफ बहुत ही रोमांचक रहेगा। आप किसी से प्यार करते हैं, आज उससे अपनी बात कह सकते हैं। 

डायबिटिक रोगी अपने सेहत को योग और व्यायाम से ठीक करें। विद्यार्थी वर्ग आज आलस्य करेंगे, सतर्क रहें, पढ़ाई डिस्टर्ब ना करें। 

आज का लकी नंबर – 4

आज का लकी कलर –  हल्का भूरा 

आज का उपाय – आप यह अवश्य ध्यान रखें कि किसी को भी बुधवार को धन उधार न दें।

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (Aaj ka tula rashifal) 

आज तुला राशि के लोगों को व्यवसाय में कम लाभ होगा। आप निराश न हों शाम को व्यापर में तेजी आएगी। समाजिक कार्यों में रुचि दिखाएंगे। आपको स्टील सेक्टर में धन निवेश करने से लाभ होगा। 

जीवनसाथी का समय पर पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों के ऊपर ज्यादा नजर रखें। आपका अतिरिक्त मिलनसार स्वभाव आपके लवपार्टनर को ईर्ष्या का एहसास कराएगा। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर हो सकते हैं, सतर्क रहें। 

आज आपको नाक संबंधी एलर्जी, जैसे नाक बहना/छींक आना जैसी परेशानी होगी। आज आप बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देंगे। 

आज का लकी नंबर – 8

आज का लकी कलर – क्रीम 

आज का उपाय – किसी को भी आप उधार पैसा प्रातःकाल में न दें अन्यथा पैसे वापस मिलने की सम्भावना नहीं होती है। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj ka vrishchik rashifal)  

आज वृश्चिक राशि के लोगों के लिए व्यापार वृद्धि के लिए अच्छा दिन है। व्यापार, करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले अपनी जॉब में परिवर्तन करने के बारे में विचार करेंगे। 

आप अपनी घरेलू योजनाओं को मित्रों के साथ साझा न करें। जो निवेश योजना आपको आकर्षित कर रही है, उसके बारे में सभी दिशा निर्देशों को पढ़ लें, तभी निवेश करें। 

आज लवलाइफ सामान्य है। आज आप किसी बात से परेशान रहेंगे। लवपार्टनर किसी तीसरे व्यक्ति के संपर्क में है। 

आत्म-नियंत्रण के लिए योग करें, क्योंकि आपको बीपी, शुगर की प्रॉब्लम हो सकती है। बच्चों के साथ आप पार्क में घूमने जाएंगे। 

आज का लकी नंबर – 17

आज का लकी कलर – कॉफी 

आज का उपाय – भूलकर भी वृद्धों का असम्मान ना करें। वृद्ध व्यक्तियों का यथा सामर्थ्य सम्मान एवं मदद करें। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (Aaj ka dhanu rashifal)  

आज धनु राशि के लोग करियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। परिवार में सभी सदस्य के साथ आपसी सहयोग की भावना रहेगी। 

बैंक संबंधी कामकाज बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। कागजात भी संभाल कर रखें।

आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। आपको अपने लवपार्टनर की संगति का लाभ मिलेगा। आज आप लवपार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। 

चिंता पैदा करने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। आज आपको किसी ऐसी बात का पता चलेगा जिसे सुनकर आप अचंभित हो जायेंगे। बच्चों को करियर में सफलती मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 7

आज का लकी कलर – गोल्डन 

आज का उपाय – विवाह योग्य लोगों को प्रत्येक गुरुवार को नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (Aaj ka makar rashifal)  

आज मकर राशि के लोगों को कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बच्चों के करियर की चिंता रहेगी। 

मनोरंजन पर ज्यादा रुपया खर्च न करें, किसी को भी बहुत मंहगा उपहार न दें क्योंकि आपको ऐसा महंगा उपहार प्राप्त नहीं होगा। 

आज लवलाइफ में धोखा हो सकता है। लवलाइफ में ध्यान देना है क्योंकि कोई आपसे प्यार का नाटक कर रहा है। आप अपना धन और समय उस पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं। 

अपनी नकारात्मक भावनाओं से सावधान रहें। कोई गुप्त निजी इच्छा पूरी होने की संभावना है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई में ध्यान देंगे। 

आज का लकी नंबर – 2

आज का लकी कलर – समुद्री नीला 

आज का उपाय – ‘स्थिर लग्न’ में भी कर्ज नहीं लेना चाहिए। संभव हो तो ‘चर लग्न’ (मेष, कर्क, तुला व मकर लग्न) में लिया गया कर्ज जल्दी पटाया जाता है। इसलिए आप चर लग्न में ही कर्ज लें।

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (Aaj ka kumbh rashifal)  

आज कुंभ राशि के लोग कार्य में अच्छी सफलता अर्जित करेंगे। यदि आप वर्तमान नौकरी से परेशान हैं तो आपको नई जॉब सर्च करनी चाहिए, सफलता मिलेगी। 

व्यवसाय में वृद्धि होगी धन आगमन होगा। मां का पक्ष लें क्योंकि पत्नी से किसी बात पर मनमुटाव के कारण परेशान है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

आज अचानक लव पार्टनर से मुलाक़ात होने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने जायेंगे, लॉन्ग ड्राइव का आनन्द भी लेंगे। 

आप अपनी ऊर्जा का उपयोग संकट में फंसे किसी व्यक्ति की मदद करने के लिए कर सकते हैं। आप अपने लिए नवीन विचारों को मूर्त रूप देने में सफल होंगे। पढ़ाई करने वालों के लिए आज का दिन बेहतर है। 

आज का लकी नंबर – 26

आज का लकी कलर – असमानी नीला  

आज का उपाय – पलंग कभी दीवार से मिलाकर नहीं रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के मध्य साथ रहने का कम मौका मिलता है। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (Aaj ka meen rashifal) 

आज मीन राशि के लोगों को ऐसे प्रशिक्षक से मिलेंगे जो सेल्फ मोटिवेट रहने के तरीके बताएंगे। नौकरी में आपको अपने उच्च अधिकारी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। 

आज अपने बच्चों के साथ अच्छा संबंध विकसित करने के लिए प्रयास करेंगे। उनके साथ छोटी यात्रा और पिकनिक एंजॉय करेंगे। 

धन निवेश करने का विचार तो आएगा लेकिन बचत ही नहीं हो पा रही है। खर्च ज्यादा होने के कारण ज्योतिषीय सलाह लें कैसे धन वृद्धि हो। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। दिनभर लवपार्टनर के साथ बिताएंगे। शाम को पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। 

धार्मिक अनुष्ठान को करने से आपको अत्यधिक लाभ होगा। बारिश से बचें, सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को आज पढ़ने के लिए खूब समय मिलेगा। 

आज का लकी नंबर – 2

आज का लकी कलर – केसरिया 

आज का उपाय – दवा को हमेशा ईशान कोण में रखना चाहिए। दवा लेते समय मुख भी इसी ओर होना चाहिए। इससे दवा शीघ्र असर करती है। रोगी जल्दी स्वस्थ होता है।

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।