Aaj Ka Rashifal 8 August 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 8 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 August 2024: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

यहां जानें- आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 8 August 2024)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन घर में मांगलिक आयोजनों से भरा रहेगा। परंतु दोपहर बाद का समय कुछ चिंताएं लेकर आ रहा है। 

शत्रु प्रबल रूप से आपका विरोध कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मुकदमों में आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। 

वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेमी जोड़ों को दूर घूमने का अवसर मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कठिन समय है। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – पीला  

आज का वृषभ राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 8 August, 2024)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन नेतृत्व करने में बीत जाएगा। लोगों का मार्गदर्शन करेंगे, इससे आपकी सामाज में अच्छी छवि बनेगी। लोग आपके मार्गदर्शन के प्रशंसा करेंगे। 

आपका ज्ञान आपको चारों ओर प्रसिद्ध दिलवा रहा है। आपकी वाणी की मधुरता आपको प्रतिष्ठित व्यक्ति घोषित करवा सकती है। चतुर्थ घर में केतु चंद्र की युति किसी प्रकार का कलेश पैदा कर सकती है। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए परिणाम अनुकूल न मिलने से दिन शुभ जाता नहीं दिख रहा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन सामान्य है। प्रयास जारी रखें। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – भूरा

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 8 August, 2024)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशनुमा बीतेगा। आज आपके घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। घर में किसी अतिथि का आना घर के माहौल को बदल देगा। 

बच्चों को लेकर चल रही चिंता समाप्त होगी। पराक्रम में किसी प्रकार की हानि हो सकती है। किसी से विवाद ना करें। शत्रु पक्ष आप पर बलशाली बना हुआ है। अचानक धनलाभ हो सकता है रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मेहनत करने का समय है अभी सफलता मिलती नहीं दिख रही है। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 8 August, 2024)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पिता की तरह सबका ध्यान रखने का है। आज आपका स्वभाव एकदम बदला बदला रहेगा। 

बिना किसी कारण के चिंताएं आपको घिरे रहेंगे। मानसिक दबाव महसूस करेंगे शाम होते सर दर्द हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं से निजात मिलेगी। 

जीवनसाथी से संबंध अच्छे होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए संघर्ष करने का समय है। 

आज का लकी नम्बर – 10

आज का लकी रंग – गुलाबी

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 8 August, 2024)

सिंह राशि वालों के लिए लग्न के स्वामी का गोचर 12 भाव में बना हुआ है। जिससे आपका वैवाहिक जीवन में कष्टों का माहौल चल रहा है। दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। 

यात्राएं थकान देने वाली होगी। आपके द्वारा किए गए परिश्रम आपको सफलता प्रदान करेंगे। जीवनसाथी से मतभेद होना संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। 

मन की चंचलता को काबू रखें। किसी से नए संबंध स्थापित होने का समय है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अभी और अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – सुनहरा भूरा 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 8 August, 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सकारात्मक होने वाला है। आज आपके विचार सबके मन को भा रहे हैं। आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 

दिन ढलते आपके मन में रोमांस चंचलता के भाव पैदा होंगे। जीवनसाथी के साथ खुशी का अनुभव करेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन आनंद देने वाला होगा। 

खर्च अधिक हो सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में आकर कोई फैसला न लें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन बेहतर है। 

आज का लकी नम्बर – 28

आज का लकी रंग – चॉकलेटी 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 8 August, 2024

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके कर्म के स्वामी लग्न के बारे में भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपको व्यापार से जुड़ी लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। 

पार्टनरशिप में कर रहे कार्यों में बाधा आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम सिद्ध होगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए निजी व्यवसाय करना अधिक लाभदायक सिद्ध होता दिखाई दे रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 8 August, 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन समाज सेवा में बीतने वाला है। लोगों की मदद करने में परिवार को ना भूले। 

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। 

शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अचानक लाभ हो सकता है। किसी को पैसा उधार ना दें, फंसने की संभावना है। व्यापार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन अच्छा है। 

आज का लकी नम्बर – 56

आज का लकी रंग – गहरा लाल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 8 August, 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बुद्धि का प्रयोग करते हुए निर्णय लेने का है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। 

पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भाग्य के भरोसे निर्णय संतान से संबंधित सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। 

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन अच्छा है। निजी व्यवसाय लोगों के लिए दिन उत्तम सिद्ध होने वाला है।

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – लाल 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 8 August, 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपके घर में किसी अतिथि के आने से घर में उत्सव का माहौल बन जाएगा। 

किसी को अचानक शारीरिक कष्ट हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। पेट के गंभीर रोग उभर सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। 

शाम होते जीवन साथी से विवाद होने की संभावना है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है।

आज का लकी नम्बर – 27

आज का लकी रंग – पीला 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 8 August, 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए आज एक बार फिर नया सवेरा लेकर आया है। आज के दिन आपके जीवन में काफी परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आपके रुपए कम दोबारा सिरे चढ़ने नजर आएंगे। 

पार्टनरशिप में चल रहे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नए टेंडर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ बना हुआ है। 

थोड़े परिश्रम से अधिक शुभ फल प्राप्त होगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन चुनौती भरा रहने वाला है। 

आज का लकी नम्बर – 25

आज का लकी रंग – फिरोजा 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 8 August, 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक स्थिरता को काबू करने का है। आज के दिन आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपके जीवन भर फल देने वाले हैं। 

यदि घर में कोई नया वाहन लाने का कार्यक्रम है, तो उसे अभी टाल दें। नया भवन खरीदने को अभी रोक दें। जीवन के महत्व पूर्ण निर्णय अभी टाल दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। 

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो अभी रूकना बेहतर रहेगा।

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – पीला

vama-app
vama app

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।