Aaj Ka Rashifal, 8 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (8 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

8 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) दिया गया है। 

तो आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 8 अप्रैल, 2024 का राशिफल (8 April, 2024 Ka Rashifal)

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 8 April, 2024)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ऑफिस में थकावट भरा रहने वाला है। आज आप दिन भर काम में व्यस्त रहेंगे। बॉस का गुस्सा आपको झेलना पड़ सकता है। आपसे सबको बहुत उम्मीद है। आज धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति के लिए शेयर मार्केट में पैसा लगाना ठीक रहेगा। आकस्मिक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम होते मन निराश हो सकता है।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- क्रीम

उपाय- आज किसी बूढ़े व्यक्ति की सेवा करें।

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 8 April, 2024)

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शांति से बीतने वाला है। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन की प्राप्ति होने का योग बनेगा। जो लोग विदेश से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं, उन्हें आज विशेष धन लाभ होने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। कान की कोई पीड़ा आपको परेशान कर सकती है। 

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- लाल 

उपाय- भगवान शिव जी को जल का अभिषेक करें।

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 8 April, 2024) 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शांति पूर्वक व्यतीत होगा। आपकी वाणी की मधुरता की प्रशंसा होगी। आपकी काम निकलवाने की चतुराई, आपको हर काम में सबसे आगे रखेगी। अगर आप कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, तो आज आपको विशेष लाभ होने वाला है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे थे, आज उनकी तलाश समाप्त होगी।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

उपाय- नीले रंग के फूल भगवान शिव जी को अर्पण करें।

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 8 April, 2024)

कर्क राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है। आज आपके मन के अनुसार कार्य होते दिखाई देंगे। आफ़िस में आपकी पूछ होगी। अगर आप हीरे का व्यापार करते हैं, तो आज का दिन उन्नति देने वाला है। महत्वपूर्ण निर्णय कल पर ना डालें। शाम होते मन उदास हो सकता है।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- जामुनी

उपाय- पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें।

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 8 April, 2024)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। प्रशंसा सुनने को मिलेगी। परंतु कुछ लोग आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो, आपके सामने सामने कुछ और और पीछे कुछ और हैं। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आपको रक्त का कोई विकार है, तो अपना ध्यान रखें। चमड़ी से जुड़ा कोई रोग उभर सकता है। भाग्य बुलंदियों पर है शत्रु समाप्त होंगे।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- हल्का लाल 

उपाय- सफ़ेद वस्त्र में चावल बांध कर शिव मंदिर में अर्पण करें।

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 8 April, 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपका जीवन साथी आपके साथ बहुत रोमांटिक होने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जो युवा लव मेट की तलाश में थे, उनकी शादी के रास्ते खुलेंगे। शाम होते जीवनसाथी का ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा हो सकता है।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- सफ़ेद 

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ कर के ही घर से निकलें।

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 8 April, 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आज मन के भावों को काबू में रखें। शत्रु के ऊपर आप प्रबल रूप से हावी रहने वाले हैं। आज आपकी संतान की तरफ से निराशाजनक समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको आनंद की अनुभूति करवाएगा। जो युवा विवाह की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार में लेनदेन का ध्यान रखें।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- सिल्की गुलाबी

उपाय- चावल जल में प्रवाहित करें।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 8 April, 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से मध्यम रहने वाला है। जो जमीन लंबे समय से बेचना चाह रहे थे, उसके बिकने से आज आपको शांति की अनुभूति होगी। यदि नया वाहन लेने की इच्छा है, तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आकस्मिक धन का लाभ हो सकता है। जो लोग संतान की चिंता में थे, आज उनकी चिंताएं समाप्त हो जाएंगी। विद्यार्थी मन को नियंत्रण में रखें। गलत संगत से बचें।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- गहरा लाल 

उपाय- किसी गरीब को पुस्तक दान करें।

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 8 April, 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बेहतरीन होने वाला है। आपकी वाणी और आपका ज्ञान आपको प्रतिष्ठा देंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभ देंगे। जीवन मैं कुछ ऐसा होने वाला है, जिसके कारण आपका मन निराश हो सकता है, परंतु कुछ समय बाद उसके अच्छे परिणाम आपको मिलने लगेंगे। धैर्य बनाए रखें। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। जिससे खर्च बढ़ सकता है।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- फिरोजी

उपाय- माता के मंदिर में एक मीठा पान अर्पण करें।

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 8 April, 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उत्तम सिद्ध होने वाला है। आपके मन के भावों की लोग कदर करेंगे। आपना क्रोध नियंत्रण में रखें। कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठा बनेगी। आज कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नया सीखने का अवसर मिलेग। कोई चुगलखोर आपकी पीठ पीछे आपकी बदनामी कर सकता है, ऐसे लोगों से सावधान रहें।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- हल्का नीला 

उपाय- विष्णु भगवान जी को लड्डू अर्पण करें।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 8 April, 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। आज आपके परिवार में कोई नया मांगलिक कार्य हो सकता है। घर में खुशी आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। शाम होते पैरों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जीवन साथी खर्च करवा सकता है। जिसके कारण जेब का बैलेंस बिगड़ सकता है।

आज का शुभ अंक- 6

आज का शुभ रंग- मेजेंटा

उपाय- काले उड़द शनि मंदिर में दान करें।

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 8 April, 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक चिन्ता देने वाला है। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। मन में चंचलता के भावों के साथ नई उमंगे जन्म लेंगी। खर्च की अधिकता हो सकती है। शाम का समय मित्रों के साथ व्यतीत होने की संभावना है। खान-पान का ध्यान रखें। शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं। आकस्मिक शारीरिक कष्ट का योग बना हुआ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का शुभ अंक- 5

आज का शुभ रंग- हल्का पीला 

उपाय- सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।