Aaj Ka Rashifal, 7 September 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 7 September 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 September 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आज का उपाय भी है जिसे आप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

सबसे पहले आज का पंचांग जान लेते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज की तिथि 7 सितंबर, दिन शनिवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है।

आज नक्षत्र- चित्रा 12:34 PM तक उपरांत स्वाति, ब्रह्म योग 11:16 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग और करण- विष्टि 05:37 PM तक, बाद बव का संयोग रहेगा। आज राहुकाल का समय 08:50 AM से 10:23 AM तक रहेगा।

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (Aaj ka mesh rashifal)

आज का दिन मेष राशि के लिए बेहतर होता दिखाई दे रहा है। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस का सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। 

लवलाइफ के लिए आज का दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी रेस्तरां में लवमेट का साथ रोमांटिक आनंद देगा। आज बाल झड़ने की समस्या होने की संभावना है। आपको निर्णय लेने में अधिक समय लगाने की आवश्यकता है, लेकिन तेजी से कार्य करें। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

आज का लकी नंबर – 26

आज का लकी कलर – गोल्डेन 

आज का उपाय  – श्रीसूक्त का पाठ करें, मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। 

वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (Aaj ka vrish rashifal)

आज वृष राशि के जातक व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे। करियर में अधिक प्रयास करने की जरूरत है। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। पूरा दिन परिवार के साथ बिताएंगे। परिवार से साथ धार्मिक स्थल पर भ्रमण के लिए जा सकते हैं। 

लवलाइफ के लिए आज का दिन अच्छा है। शाम को पत्नी के साथ मॉल जाएंगे। वहां खूब मौज मस्ती करेंगे। आज आप अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। रोग से पीड़ित लोग डॉक्टर की सलाह लेकर दवा लें। पढ़ाई में ध्यान दें, सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 17

आज का लकी कलर – हरा 

आज का उपाय – फर्श पर पौछा लगाते समय समुद्री नमक मिला लें। इससे घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (Aaj ka mithun rashifal)

आज मिथुन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर मन नहीं लगेगा। कल यानी रविवार को आपको कहीं जाना है, इसकी तैयारी करेंगे। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन ख़र्चों में भी बढ़ोतरी होगी। परिवार में जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उनकी शादी की बात चलेगी। आज ऑनलाइन माध्यम से भी लाभ मिलेगा। 

लवलाइफ में आज रोमांच रहेगा, लवमेट्स के साथ डेट पर जाएंगे। वहां आप आगे जीवनभर के बंधन में बंधने की बात कर सकते हैं। अफवाहों से दूरी बनाए रखने से आपको भविष्य में फायदा होगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, डॉक्टर और हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। करियर के लिहाज़ से अच्छा का दिन बहुत ही अच्छा है। 

आज का लकी नंबर – 1

आज का लकी कलर –  हल्का हरा 

आज का उपाय  – प्रातः उठकर महिलाएं यदि मुख्यद्वार पर एक लोटा जल डालें, माँ लक्ष्मी के आने का मार्ग प्रशस्त होगा। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (Aaj ka kark rashifal)

आज कर्क राशि के लोग कार्यक्षेत्र में आशाजनक अवसर पैदा करेंगे। रोजगार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों की मदद से आप अपनी वास्तविक क्षमता को एक दिशा देने में सफल होंगे। लंबी यात्रा करेंगे। आज छुट्टी का आनंद लेंगे। 

आज आप लवलाइफ में परेशान रह सकते हैं। आपके लवमेट की सेहत ठीक नहीं रहेगी। जिस कारण आपको मानसिक कष्ट रहेगा। गुस्से को रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए आपको किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को आज स्वाध्याय के लिए ज्यादा समय मिलेगा। 

आज का लकी नंबर – 6

आज का लकी कलर – सिल्वर 

आज का उपाय  – यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शान्ति बनी रहे तथा आप आर्थिक रूप से समर्थ रहें तो प्रत्येक अमावस्या को पूरे घर की पूर्ण सफाई कराएं। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (Aaj ka singh rashifal) 

आज सिंह राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। परिवार में बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आप अपने मन की कोई वस्तु खरीद सकते हैं, कपड़ा या ज्वैलरी की खरीदारी संभव है।  कुछ लोग मेले से गृहस्थी से संबंधित वस्तुएं की खरीददारी करेंगे। 

लवलाइफ में आज सूनापन लगेगा। लवपार्टनर से अलगाव से आपको खालीपन का एहसास होगा। सामाजिक कार्य को आप आज के दिन हाईलाइट करने के लिए सोशल मिडिया पर पोस्ट करेंगे। दूसरों के मार्गदर्शन पर ध्यान देने से आपको बहुत लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। पढ़ाई में ध्यान दें। 

आज का लकी नंबर – 14

आज का लकी कलर – ग्रे 

आज का उपाय  – माह में दो बार मंगलवार या शनिवार को उपले पर थोड़ा से लोबान रखकर उसके धुर्ये को पूरे घर में घुमायें, धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (Aaj ka kanya rashifal)

आज कन्या राशि के लोग व्यवसाय के सिलसिले में लंबी यात्रा करेंगे। परिवार से साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन में मुनाफ़ा कमाने का योग बन रहा है। 

लवलाइफ में आज बंधन को मजबूत करने के लिए जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमाने ले जाएं। पत्नी किसी चीज़ की डिमांड कर सकती है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में फंस सकते हैं। सावधान रहें क्योंकि आपको कोई यूज कर सकता है। विद्यार्थियों को आज कोचिंग में पढ़ाई के लिए अतिरिक्त मेहनत करना पड़ेगा। 

आज का लकी नंबर – 21

आज का लकी कलर –  ऑरेंज 

आज का उपाय – आप जब भी घर वापस आयें तो कभी खाली हाथ न आयें। यदि आप बाजार से कुछ लाने की स्थिति में नहीं हैं, तो रास्ते से एक कागज का टुकड़ा ही उठा लायें। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (Aaj ka tula rashifal)

आज तुला राशि के लोग अपने अधीनस्थों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होंगे। पारिवारिक में बिना सोचे-समझे टिप्पणी करने से सख्ती से बचने की जरूरत है। अविवाहित लोगों की शादी के लिए बात हो सकती है। सुसराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। 

आज अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा गरीबों को दान करेंगे। आज आप बारिश में भींग सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बीमार पड़ सकते हैं। योग और ध्यान से एकाग्रता में मदद मिलेगी। मित्र मंडली में आप अपने आकर्षक व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करेंगे। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

आज का लकी नंबर – 30

आज का लकी कलर – फिरोजा 

आज का उपाय – घर में नमक किसी खुले डिब्बे में न रखें नहीं तो धन का नुकसान होगा। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025
वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj ka vrishchik rashifal) 

आज वृश्चिक राशि के लोग कार्यस्थल पर तुच्छ राजनीति में फंस सकते हैं। सहकर्मी आपकी बुराई आपके बॉस से कर सकते हैं, सतर्क रहें। माता-पिता के सहयोग से किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करेंगे। 

आज लवलाइफ सामान्य रहेगा। पत्नी का ध्यान रखें, तबीयत खराब रह सकता है। दोस्तों के साथ बातचीत करने से सकारात्मक भावनाएं जागृत होगी। विद्यार्थियों को आज परीक्षा के लिए दूर शहर जाना पड़ सकता है। 

आज का लकी नंबर – 26

आज का लकी कलर – लाल 

आज का उपाय  – कभी भी किसी को दान दें तो उसे घर की देहरी में अन्दर न आने दें। दान देहरी के अन्दर से ही करें। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (Aaj ka dhanu rashifal) 

आज धनु राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।  आप दूसरों का कठोरता से मूल्यांकन न करें, विशेषकर घरेलू मोर्चे पर। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। सुसराल से आपको किसी मांगलिक कार्य में आने का निमंत्रण मिलेगा। 

लवलाइफ आज रोमांचक रहेगा। आज अपने रोमांटिक पार्टनर की खूबसूरती को व्यक्त करेंगे। मानसिक तनाव से उबरने के लिए योग करें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। 

आज का लकी नंबर – 18

आज का लकी कलर – पीला 

आज का उपाय – यदि नियमित रूप से घर की प्रथम रोटी गाय को व अन्तिम रोटी कुत्ते को दें, तो आपके भाग्य के द्वार खुलने से कोई नहीं रोक सकता है। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (Aaj ka makar rashifal) 

आज मकर राशि के लोगों को कार्यस्थल पर करियर को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आज पारिवारिक मामलों पर तत्काल और केंद्रित ध्यान देने की जरूरत है। अच्छी आर्थिक स्थिति आपको मनोरंजन पर खुलकर ख़र्च करने में सक्षम बनाएगी। 

आज लवलाइफ बेहतर रहेगा। आपको अपना प्रेम रिश्ता मजबूत होता हुआ नजर आएगा। दिनचर्या में बदलाव करें, स्वाध्याय में लाभ मिलेगा। लोग आपकी दोस्ती का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। 

आज का लकी नंबर – 39

आज का लकी कलर – नीला 

आज का उपाय  – आप अपने घर में कुछ कच्चा स्थान अवश्य रखें। यदि सम्भव हो तो यह घर के मध्य आंगन में हो। यदि यहां तुलसी का पौधा लगा है तो फिर आपके कार्यों में कभी रुकावट नहीं आ सकती है। 

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (Aaj ka kumbh rashifal) 

आज कुंभ राशि के लोगों को बॉस दबाव से आपको काम करने के लिए कह सकते हैं। घरेलू शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए अपने बच्चों या जीवनसाथी से किए गए वादों को तोड़ने से बचें। आज जल्दबाजी और बिना सोचे-समझे लिया गया निवेश निर्णय केवल नुकसान को आमंत्रित करेगा। 

लवपार्टनर के विचार आप पर हावी होने की संभावना है। व्यक्तिगत निराशाएं आपको कुछ अवसाद में डाल सकती हैं। आपकी हाजिरजवाबी दूसरों के साथ स्वस्थ संबंध विकसित करने में मदद करेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, जल्दी ही परीक्षाओं की डेट आ सकती है। 

आज का लकी नंबर – 3

आज का लकी कलर – समुद्री नीला 

आज का उपाय  – आर्थिक सम्पन्नता के लिये आप नियम बना लें कि नित्य ही किसी भी पीपल के वृक्ष में जल अवश्य दें। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (Aaj ka meen rashifal)

आज मीन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। काम में मन लगेगा। पदोन्नति के द्वार खुलेंगे। विश्वास की संस्कृति आपको निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी। सकारात्मक सोच से आप पारिवारिक समस्याओं को आसानी से सुलझाने में सक्षम होंगे। धन आगमन उम्मीद से अधिक होगा। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बहुत ही अच्छा है। ज्यादातर समय जीवन साथी के साथ बिताएंगे। जो जातक जीवनसाथी से दूर है वे मोबाइल पर ज्यादा बात करेंगे। आज आप सामाजिक कार्य करेंगे। विद्यार्थियों का आज परीक्षा के लिए दूर शहर की यात्रा करनी पड़ेगी। 

आज का लकी नंबर – 20

आज का लकी कलर – पीला 

आज का उपाय  – गरीबों को अन्नदान करें। 

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।