Aaj Ka Rashifal 7 June 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (7 June, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 7 जून 2024): आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तिथि प्रतिपदा, दिन शुक्रवार, नक्षत्र मृगशिरा, योग शूल, करण बव तदोपरांत बालव है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:52 AM से 12:48 PM तक और राहुकाल 10:36 AM से 12:20 PM तक रहेगा।

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (7 June, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 7 June 2024) 

आज आपको पता चलेगा कि किसी विषय का केवल अच्छा सैद्धांतिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आपको वास्तविकता में प्रैक्टिकल ज्ञान भी होना चाहिए। पत्नी को शारिरिक पीड़ा रहेगी, डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। बेहतर होगा कि निवेश करने से पहले बाजार का आकलन कर लें। 

आज आपके प्रेम संबंध में कोई तनाव पैदा करने की कोशिश करेगा। मानसिक रूप से बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है शाम को चीजें ठीक हो जायेंगी। आज आप जल यात्रा करेंगे। कुछ लोग वाटर पार्क में आनंद लेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग –   ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – लड्डू भगवान को प्रसाद के रूप में अर्पित करें। 

वृष राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 7 June 2024) 

आपकी कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम लाएंगे। सुखी घरेलू जीवन का बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज जमीन में निवेश करने का विचार करने वाले लोग रजिस्ट्री की सही से जांच करा लें। 

प्यार में अलगाव आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। अपनी चोट का इलाज अवश्य करें। बाएं पैर में कोई ना कोई परेशानी होगी। आज आप अपने आक्रामक व्यवहार को नियंत्रित करने में असफल रहने की संभावना है। आज आप अपने दोस्त से वादा ना करें पूर्ण नहीं होगा। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 7 June 2024) 

आज आप व्यावसायिक क्षेत्र में किसी परेशानी से रूबरू होंगे। कार्यक्षेत्र में बहुत ही हेक्टिक दिन रहेगा। बच्चों पर थोड़ा अनुशासन रखें और उनकी पढ़ाई का विशेष ध्यान दें। विशेषज्ञों का मार्गदर्शन समझदारी भरा निवेश करने में मदद करेगा। 

अचानक हुई किसी जान-पहचान से आपको जीवंतता का एहसास होगा क्योंकि आप उसकी ओर आकर्षित होंगे। आज आपको हॉस्पिटल किसी को दिखाने जाना पड़ेगा। ऐसा कोई कृत्य ना करें कि शत्रु की संख्या बढ़ जाए। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मूंग का हलवा भगवान को प्रसाद स्वरूप अर्पित करें और लोगों में बांटे। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 7 June 2024) 

आज आपकी कंपटीशन की भावना दूसरे लोगों से आगे बढ़ाने में मदद करेगी। नई परियोजना में काम करने का अनुबंध होगा। बड़े भाई के साथ आप किसी काम को साझा करेंगे। 

आज आप अपने सभी बकाया बिल जमा करेंगे। आपके जीवन में किसी खास के आने की संभावना है। आपको यह सलाह दी जाती है कि ना ज्यादा सोचें और ना ज्यादा बोलें सकारात्मक और मैं रहें। आपकी व्यवस्थित जीवन शैली आपको रोग ग्रस्त कर देगी। शत्रु आपके प्रभाव के सामने टिक नहीं पाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – सिल्वर 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान को केले का भोग लगाकर सेवन करना चाहिए। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 7 June 2024)  

आज व्यवसाय में साझेदार सहयोगी और मददगार रहेंगे। आज आप कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों से बहस ना करें। परिवार में माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और आर्थिक मदद भी मिलेगी। 

शेयर मार्केट में निवेश करने वाले आज लाभ की स्थिति में रहेंगे। आपका प्रेम जीवन आपको सकारात्मक भावनाओं को विकसित करने के लिए प्रेरित करेगा। आप स्वयं को नकारात्मक भावनाओं से दूर रखें। किसी की बात ज्यादा ना सुने समय पर रिएक्ट जरूर करें। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –    फिरोजी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  भगवान शिव को बिल्व पत्र अर्पित करें। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 7 June 2024) 

आज गतिविधियों की मनमौजी गति आपको कार्यस्थल पर भ्रमित कर सकती है। व्यापार में अपना वादा ना पूरा कर पाने के कारण आपको खेद महसूस होगा। झगड़ालू व्यवहार से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। 

जमीनी विवाद को ज्यादा ना बढ़ाएं नहीं तो न्यायालय और पुलिस के चक्कर लगाने पड़ेंगे, आर्थिक हानि भी होगी। लव पार्टनर की कर्कश वाणी प्रेम संबंध को खराब कर रही है। 

स्वास्थ्य को हल्के में लेना कई बीमारियों को जन्म देगा। किसी पुराने मित्र से संपर्क कर आपको कुछ मीठी यादें याद दिलाने की संभावना है। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –  गहरा भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  मां लक्ष्मी को गुड से बना हलवा भोग में अर्पित करें। प्रसाद स्वरूप परिवार सहित खायें। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 7 June 2024) 

कार्यस्थल पर आप न केवल चीजों को बिना किसी कठिनाई के संभाल लेंगे बल्कि स्पष्ट विजेता भी बनेंगे। धैर्यवान और परिपक्व व्यवहार आपको पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में सक्षम बनाएगा। 

सन्तान के क्रोध से आपको बहुत दुख होगा। व्यावसायिक स्तर पर अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आप कुछ प्यारभरी मुलाक़ातों का आनंद लेंगे, जिन्हें आप हमेशा संजो कर रख सकते हैं। आज आप अपार ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कुछ लोग नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः इस मंत्र का पांच माला जप करें। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 7 June 2024)  

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से नहीं कर पाएंगे। ऑटोमोबाइल सेक्टर में काम करने वाले लोगों के कार्य और करियर में वृद्धि होगी। पत्नी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और उसके हाथ से बने हुए स्वादिष्ट भोजन शाम को मिलेगा। रेगुलर इनकम मजबूत होगी। 

पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा। लव पार्टनर के साथ आज शाम को डिनर पार्टी करेंगे। हृदय रोगियों को डॉक्टर की सलाह माननी पड़ेगी। अपने लाभ के लिए मित्रों की सलाह ध्यान से सुनें और उसका पालन करें। 

आज का लकी नम्बर – 10

आज का लकी रंग –  हल्का लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – धन वृद्धि के लिए आपको जल में तिल डालकर स्नान करना चाहिए 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 7 June 2024)  

आज काम के प्रति आपके समर्पण और ईमानदारी के लिए आपकी सराहना होगी। परिवार के बुजुर्गों की सलाह लेने से आपको निजी समस्याओं से उबरने में मदद मिलेगी। एक अच्छी मौद्रिक स्थिति आपको व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम बनाएगी। 

प्रेम रिश्ता विकसित होने पर आपको जीवन भर का खजाना मिलने की संभावना है। सावधान रहें, दाहिने हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर होने का योग बन रहा है। असहाय और गरीब लोगों की मदद करना आपके सामाजिक स्तर को बहुत ऊंचा कर देगा।

आज का लकी नम्बर –   7

आज का लकी रंग  –   सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्री सूक्त का पाठ करें। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 7 June 2024)  

आज काम के बढ़ते दबाव से निपटने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रॉपर्टी डीलरों को आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक मामलों में अनावश्यक संलिप्तता घरेलू शांति को ख़राब कर सकती है। 

आज आपको निफ्टी 50 या ब्लू चिप कंपनियों में आपको निवेश करना चाहिए जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने लव पार्टनर को धोखा देना आपको लंबे और स्थायी रिश्ते बनाने से वंचित कर देगा। आप स्वयं को दृढ़ संकल्प और ऊर्जा से भरपूर पायेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  सुनहरा भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः इस मन्त्र का 5 माला जप करें। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 7 June 2024)  

आप आज कार्यस्थल पर एक तटस्थ व्यक्ति बने रहें। व्यापार में अपने लोगों के काम की समीक्षा करें। बच्चों के होमवर्क पर ध्यान दे, उनकी पढ़ाई को व्यवस्थित करें और साथ ही उन्हें पढ़ाई में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित करें। अचल संपत्ति में निवेश का योग है। 

आपके प्रेम संबंध में जो भी अनबन थी वह दूर होगी और आज शाम को मुलाकात या बातचीत होगी। यदि नींद ना आ रही हो तो आपको ध्यान और योग करना चाहिए। मित्रों के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर घूमने जाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – हल्का पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः इस मन्त्र का ५ माला जप करें। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 7 June 2024)

आज काम में रुचि की कमी से सुचारु कामकाज बाधित होने की संभावना है। आपके करियर में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी रहेगी और उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज आप अपने किसी पुराने कर्ज को खत्म करेंगे। आपको अपने खास मित्र की मदद करनी पड़ेगी। 

प्रेम जीवन का आनंद लेने के लिए लव पार्टनर की ख़ुशी को सबसे आगे रखें। जीवन में उत्साह वापस लाने के लिए आपको दैनिक दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। महिला मित्रों से ज्यादा बाद विवाद नहीं करना है। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – गहरा भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।