Aaj Ka Rashifal 7 July 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। आइए, डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, आज का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal 7 July 2024)...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल, 7 जुलाई 2024): आज आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष तिथि द्वितीया, दिन रविवार, नक्षत्र पुष्य, योग हर्षण, करण बालव तदोपरान्त कौलव है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:58 AM से 12:54 PM तक और राहुकाल 05:37 PM से 07:21 PM तक रहेगा।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

आज रथयात्रा की शुरुआत हो रही है। यह उत्सव भारत के उड़ीसा राज्य के पुरी शहर में मनाया जाता है। रथ यात्रा का उत्सव विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में आयोजित किया जाता है। जगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक महत्वपूर्ण धाम है। भगवान जगन्नाथ की पूजा उनके भाई बलभद्र और उनकी बहन देवी सुभद्रा के साथ की जाती है।

vama

आज रवि पुष्य योग भी है जो बहुत ही शुभ कारक माना जाता है। आज के दिन पूजा, जप और हवन करने का कई गुना फल प्राप्त होता है। आज कोई भी शुभ कार्य वृद्धिकारक किया जा सकता है। 

कैसा रहेगा साल 2024? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।    

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (7 July, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 7 July 2024)

कार्यस्थल पर आज आपके हाथों कुछ नुकसान हो जाएगा। व्यावसायिक स्थल पर आज आप किसी को रुपया दे रहे हैं तो उस व्यक्ति के बारे में जांच पड़ताल अवश्य कर लें। 

आज घर का माहौल बहुत प्रसन्नता वाला रहेगा। छात्र अपनी योग्यता से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। दैनिक कार्य से धन लाभ होगा। 

लव पार्टनर के साथ कोई फिल्म देखने जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ लोग गुप्त रोग से पीड़ित होंगे। डॉक्टर की सलाह और दवा लेने में कोई भी लापरवाही ना करें। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  हल्का लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य भगवान को अर्ध्य दें। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 7 July 2024) 

कार्यस्थल पर आज आपका कोई कर्मचारी आपकी प्रगति में सहयोगी होगा। ज्यादा बारिश होने के कारण किसानों को कृषि से हानि होगी। 

छोटे भाई की सफलता से पूरा परिवार खुश रहेगा। पढ़ने वाले छात्र आज कोई फार्म भरेंगे। आज आप किसी को ब्याज पर रुपए उधार देंगे। 

आपकी लव पार्टनर के साथ आज एक छोटी यात्रा आनन्ददायक रहेगी। सिर एवं नेत्र में पीड़ा काफी जातकों को परेशान करेगी। 

सरकार के किसी विभाग से नोटिस प्राप्त होगा। आप किसी के लिए गवाही देंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी की जमानत न लें। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –  ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गुड़हल का फूल भगवान सूर्य को अर्पित करें। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 7 July 2024) 

आज आप अपने कार्य में इतने व्यस्त रहेंगे कि खाना पीना भूल जाएंगे। ठेकेदारों को सरकारी ठेका मिलेगा लेकिन इसमें शर्त यह रहेगी कि समय में कार्य पूर्ण करना होगा। 

बच्चों के प्रति ज्यादा सोच विचार भी आपको मानसिक परेशानी में डाल सकता है। छात्रों को उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए कॉम्पिटेटिव एक्जाम पास करना पड़ेगा। आप अपने कार्य पर फोकस करके आज ज्यादा धन कमा सकते हैं। 

आपकी बातें लव पार्टनर को आकर्षित करेगी। बहुत करीबी मित्र या सज्जन व्यक्ति से विवाद की स्थिति न आने दें। ज्यादा चिंता के कारण सिर के बाल गिरेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग –    बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – किसी मंदिर में गेहूं या आटा दान करें। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 7 July 2024) 

आपकी राशि से सूर्य बारहवें भाव में गोचर कर रहें हैं, जिस कारण आप के पद का विरोध हो रहा है। आज कुछ लोगों को अपना पद त्यागना पड़ेगा। सॉफ्टवेयर डेवलप करने वाले जातकों का प्रोजेक्ट पूर्ण होने वाला है, आज से ही नए प्रोजेक्ट लेने की तैयारी में लग जायें। 

परिवार के सदस्यों से प्रेम भाव बनाकर रखें। एनडीए या सीडीएस की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र शारीरिक परीक्षा के लिए भी तैयारी करें। एक्स्ट्रा इनकम के लिए आप छोटे व्यापार में धन का निवेश करेंगे। 

लवमेट के साथ प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ होगा। आपकी कोई मानहानि कर सकता है। ऐसे शत्रुवत व्यवहार करने वालों से सावधान रहें। 

आज का लकी नम्बर –  15

आज का लकी रंग –  हल्का गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गरीब व्यक्ति को भोजन करायें। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 7 July 2024)  

सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति आज किसी से घूस न लें, पकड़े जाने का योग बन रहा है। व्यावसायिक स्थल पर चोरी ज्यादा हो रही है। सभी मुख्य जगह कैमरा लगवा दें। चोर पकड़ में आ जाएगा या चोरी रुक जाएगी। 

परिवार में अपनों से व्यर्थ का वार्तालाप ना करें, संबंध खराब होगा। छोटे भाई की आर्थिक मदद करने से उसकी प्रगति आसान हो जाएगी। आपके करियर को नई ऊंचाई देने का कार्य आपका लव पार्टनर करेगा। 

आंतों में इंफेक्शन होने के कारण जो शारीरिक कष्ट है। सुधार के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी।

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग –  केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  तांबे के लोटे में गंगाजल डालकर, रोली डालकर, अक्षत डालकर भगवान सूर्य को अर्ध्य देने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 7 July 2024) 

आपकी कंपनी में आज बहुत अधिक निवेश आएगा। जिससे कंपनी चलाने में आ रही आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी। व्यावसायिक दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन आपके व्यापार के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। 

पत्नी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार सहित पिकनिक मनाने किसी सुंदर जगह जाएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए छात्रों को कोई अच्छा कोचिंग संस्थान ज्वाइन कर लेना चाहिए। 

यदि आपने किसी से कर्जा लिया है, तो समय पर उसे अवश्य लौटा दें। जिसके बारे में सोचेंगे आज उससे मुलाकात जरुर होगी। शाम को आप किसी विचार गोष्ठी में अपना विचार व्यक्त करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 24

आज का लकी रंग –  बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से आपके पद – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 7 July 2024) 

आज तुला राशि के जातकों को अपने कार्यस्थल पर कार्य में सफलता मिलेगी और करियर में भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पिता की आर्थिक मदद से आज आप अपने व्यापार में विस्तार करेंगे। 

आज कुछ लोगों का व्यवहार इतना रुड रहेगा की पत्नी नाराज हो जाएगी। छात्र आज अपना प्रोजेक्ट बनाने में व्यस्त रहेंगे। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज टालने में ही भलाई है। 

प्रेम संबंध में आज आप अपने लव पार्टनर की भावनाओं को समझेंगे। पेट में रोग के कारण परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग –  मटमैला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – किसी मुख्य कार्य के लिए यदि जा रहे हैं, तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जायें सफलता मिलेगी। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 7 July 2024)  

कार्यस्थल पर आज आपका स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। आपके सहकर्मी आपको डॉक्टर के पास ले जाएंगे। व्यवसाय में आज कोई हानि ना हो इसके लिए आपको चौकन्ना रहना पड़ेगा। 

आपके प्रभाव के कारण आज आस पड़ोस के लोग आपका सहयोग करेंगे। अतिरिक्त धन आगमन के लिए आप कहीं छोटा निवेश करेंगे। 

आपके प्रेम संबंध का विरोध आज परिवार में होगा। कुछ लोग गाल ब्लैडर में स्टोन होने के कारण पीड़ा महसूस कर रहें हैं। किसी सामाजिक समारोह में कुछ सम्मानित व्यक्ति बड़े राजनेता से सम्मानित होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –  ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –   आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 7 July 2024)  

आपके संयुक्त कारोबार में जो परेशानी चल रही है, उसको हल करने का प्रयास करें। व्यापार की प्रगति के लिए की गई यात्रा अच्छा परिणाम नहीं देगी। पारिवारिक जनों से किसी बात को लेकर मतभेद उभरेगा। 

छात्र दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने फिरने में समय बर्बाद ना करें। इससे आपकी पढ़ाई डिस्टर्ब होगी। घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए आप सपरिवार शॉपिंग मॉल जायेंगें। 

नई-नई चीजें खरीदने के चक्कर में खर्चा बजट से ज्यादा हो जाएगा। लवमेट से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। शारीरिक दर्द और थकान महसूस करेंगे। व्यायाम और योग किया करें। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग –  पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पुत्र प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातकों को भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 7 July 2024)  

कार्यस्थल पर आज आपको सफल होने के लिए बहुत पसीना बहाना पड़ेगा। व्यापारी बंधुओ को सरकार की नोटिस का सामना करना पड़ेगा। यदि आप सम्मान की चाह रखते हैं, तो अपने बुजुर्गों का सम्मान करें। 

सिविल इंजीनियरिंग पढ़ने वाले छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान भी सीखना चाहिए। आप किसी की मदद करने के चक्कर में अपना धन गवां बैठेंगे। 

शाम को लव पार्टनर के साथ मिलेंगे और देर तक बातें करेंगे। दांतों में पीड़ा के कारण आज परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आपको आज श्रीसूर्यमण्डलाष्टकम का पाठ करना चाहिए।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 7 July 2024)  

न्याय प्रणाली से जुड़े हुए लोग और वकील किताबों को पढ़कर ज्ञान वृद्धि करेंगे। पुस्तकों और स्टेशनरी की बिक्री करने वाले व्यापारी सामान्य व्यापार से असंतुष्ट रहेगें। 

पति पत्नी आपस में विवाद ना करें और छोटी बातों को तूल न दें नहीं तो परिवार में अशांति फैल जायेगी। उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए छात्रों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। 

कहीं निवेश करने के लिए आपको बैंक की सीसी लिमिट में बढ़ोत्तरी करनी पड़ेगी। कुछ ऐसा कृत्य ना करें, जिससे शत्रुओं की संख्या बढ़े। स्वस्थ रहने के लिए आपको योग और व्यायाम करना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग –  ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आपको आज सूर्याष्टकम् का पाठ करना चाहिए। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 7 July 2024)

आज जिम्मेदारी के पदों से आपको हटाया जा सकता है। आप जहां लगे हैं, वहीं लगे रहे नई नौकरी की तलाश करना अभी आपके लिए उचित नहीं है। आज आपको अपनी पत्नी और बच्चों की बात अच्छी नहीं लगेगी जिससे परिवार में मनमुटाव की स्तिथि बनी रहेगी। आज आपका सबसे अच्छा अस्त्र मौन रहना है। 

शांत रहने से आप सभी परेशानियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। छात्र की मन:स्थिति अच्छी न होने से आज पढ़ाई डिस्टर्ब हो जाएगी। 

धन का लेनदेन आज बिल्कुल ना करें। आपकी मुलाकात प्रेमी से नहीं होगी। पित्तरोग से कुछ लोग परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर –  17

आज का लकी रंग –   सुनहरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आपको आज  नवग्रह स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

vama

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।