Aaj Ka Rashifal, 7 January, 2024; VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का दिन कैसा रहेगा? आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, आज का राशिफल (7 January, 2024 ka Rashifal)...

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 7 जनवरी, 2024): आज पौष मास कृष्ण पक्ष की तिथि एकादशी, दिन रविवार, नक्षत्र विशाखा, योग शूल, करण बव तदोपरांत बालव है। आज का अभिजीत मुहूर्त 12:00 PM से 12:48 PM तक और राहुकाल 04:20 PM से 05:38 PM तक रहेगा।

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (7 January ka rashifal) कैसा रहेगा? 

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Today’s Aries Horoscope)

आज के दिन मेष राशि के जातक या जातिका अपने व्यापार में कुछ नया करने के लिए किसी निवेशक की खोज करेंगे निवेशक को पार्टनर बनाने का भी ऑफर देंगे। आपकी लीड करने की आदत अच्छे मुकाम हासिल करने में मदद करेगी। घर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लगातार प्रयास आज से परिणाम देना शुरू कर देंगे। परिणामस्वरूप आप परिवार में खुशी और सद्भाव महसूस करेंगे। 

आज आपको अनावश्यक ख़र्चों पर नियंत्रण करना मुश्किल होगा। आपका लव पार्टनर आपका ध्यान खींचने के लिए नए-नए तरीके आज़माएगा। कुछ लोगों की नकारात्मक सोच में अत्यधिक लिप्तता चिंता और अवसाद का कारण बन सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – लाल 

समाधान – राहु ग्रह का वैदिक जप करने से आपके सभी काम बनेंगे। 

आज का वृष राशिफल (Today’s Taurus Horoscope)

आज के दिन वृष राशि के जातक या जातिका अपने कार्यस्थल पर कार्य करने के तरीके से दूसरों को आकर्षित करेंगे। परिवार में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको सभी पारिवारिक सदस्यों के संदेह दूर करने होंगे। धन के मामले में ज्यादा होशियार होने की जरूरत है क्योंकि कोई आपके अकाउंट की डिटेल पर नजर रख रहा है, नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

आज आपका लव पार्टनर स्थायी संबंध बनाने के बारे में बात करेगा अर्थात प्रेम संबंध को वैवाहिक रिश्ता में बांधना चाहता है। जो रोग से पीड़ित हैं उनको आज के दिन बहुत आराम मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – गहरा ग्रे 

समाधान – सूर्य ग्रह के वैदिक मंत्र का जप करने से शत्रु पर विजय मिलेगी। 

आज का मिथुन राशिफल (Today’s Gemini Horoscope)

आज के दिन मिथुन राशि के जातक या जातिका अपने कार्यों में अच्छी सफलता और उन्नति प्राप्त करेंगे। कृषि कार्य में लगे लोगों को अपने उत्पाद की बिक्री से अच्छी आमदनी होगी। नौकरी करने वाले अपने कार्य को अच्छी तरीके से करेंगे और सहकर्मी के साथ सामंजस्य भी रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ रहने और किसी जगह शाम को घूमने जाने का प्लान बनेगा साथ में बाहर ही रात्रि का भोजन परिवार सहित मिलकर खायेंगे। 

आज अपने लव पार्टनर से प्यार में अलग न होने का वादा करेंगे। दूसरों के आश्वासन पर निर्भर न रहें अन्यथा आप हार जायेंगे और समय पर सहयोग भी नही मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –  काफी 

समाधान – मंगल ग्रह का वैदिक मंत्र का जप करने से रोग को शान्ति होगी। 

आज का कर्क राशिफल (Today’s Cancer Horoscope)

आज के दिन कर्क राशि के जातक या जातिका अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैया रखने से सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग अपने कार्य को अच्छी तरीके से करें नहीं तो जल्द ही उन्हें अधिकारी से कारण बताओ नोटिस मिलेगा। आप रिश्तेदारों के साथ सभी गलतफहमियां दूर करने में सफल होंगे। 

आज मोबाइल से ही गूगल पे पर कोई लोन अप्लाई करेंगे। युवा लोग अपने प्रेमी से मुलाक़ात करेंगे एक डर भी रहेगा कि कोई घर वाला देख लेगा जिससे घर में परेशानी होगी।राजनीतिक लोग अपने लोगों से मिलने और पार्टी के प्रचार कार्य में लगे रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

समाधान – चन्द्रमा ग्रह का वैदिक मंत्र का जप करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। 

आज का सिंह राशिफल (Today’s Leo Horoscope) 

आज के दिन सिंह राशी के जातक या जातिका अपने कर्मचारियों की ईमानदारी को महत्व देने से उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी। बुटीक या ब्यूटीशियन का काम करने वाले अपने ग्राहको की संतुष्टि स्तर बढ़ाएंगे। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करने से आप घर में ख़ुशियाँ ला सकेंगे। एक नया वित्तीय सौदा अंतिम रूप लेने से नए धन का मार्ग प्रशस्त होगा। 

आपका प्रेम जीवन खिलेगा जो आने वाले समय में सुखद समय बिताने का मौका देगा। एक संतुलित जीवनशैली आपको स्वस्थ जीवन का आनंद लेने में मदद करेगी। दोस्तों की समय पर मदद दुश्मनों को उनके नापाक इरादों में परास्त करने में मदद करेगी। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – मैजेंटा 

समाधान – शनि ग्रह का वैदिक मंत्र जप करने से वैवाहिक जीवन की परेशानी दूर होगी। 

आज का कन्या राशिफल (Today’s Virgo Horoscope)

आज के दिन कन्या राशि के जातक या जातिका को सहकर्मियों की मदद से काफी प्रगति मिलने की संभावना है। घर पर छोटों की बात मानने से सुख शान्ति बनी रहेगी। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। जिससे आपके प्रेमी रिश्ते खराब हो गए थे आज आपके प्रयास से पुनः रिश्ता पुनर्जीवित होगा। 

आज कुछ दुखद क्षणों का सामना करने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। व्यक्तिगत रूप से कुछ करने की इच्छा आपको सफल बनाती है। आपकी लेखन शक्ति आपके सोशल मीडिया पर फॉलोवर की संख्या में वृद्धि कराएगी। मोबाइल सर्फिंग पर ज्यादा समय बीतेगा। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – हल्का हरा 

समाधान – बृहस्पति ग्रह का वैदिक मंत्र का जप करना आपकी डायबिटिक रोग को खत्म करने में बहुत सहायक होगा। 

आज का तुला राशिफल (Today’s Libra Horoscope)

आज के दिन तुला राशि के जातक या जातिका नए विचारों से प्रेरित होंगे और अपने कौशल को काम में लाने से सफल होंगे। आप नई जॉब को भी आज के दिन सर्च कर सकते हैं। आपका बदला हुआ रवैया घर में असीमित ख़ुशियों का स्रोत बनेगा। आपकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी के लिए आपको किसी समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। आप किसी को अपनी किसी कला या विशेष गुण के माध्यम से अपनी ओर आकर्षित करेंगे। 

आज कान का दर्द या कोई इन्फेक्शन आपको कष्ट देगा। दूसरों के चक्कर में अपना समय मत बर्बाद करिए। दोस्तों के साथ आप घूमने जायेंगे खूब मस्ती करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग – बैंगनी 

समाधान – शनि ग्रह का वैदिक मंत्र का जप करिए बच्चों का कष्ट दूर होगा। 

आज का वृश्चिक राशिफल (Today’s Scorpio Horoscope) 

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक या जातिका नए विचारों की ओर आकर्षित होंगे। किसी मल्टी लेवल मार्केटिंग की ट्रेनिंग सेशन को ज्वाइन करेंगे और प्रेरित भी होंगे अपने व्यापार में भी इसका प्रयोग करके सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी संतान आज न केवल आपकी चिंता को शांत करेगी बल्कि कुछ अमूल्य सबक भी सिखाएगी। धन कमाने के नए अवसर लाभप्रद रहेंगे। 

आज प्रेम संबंध में अलगाव होने का योग बन रहा है कोई ऐसी बात है जिसे आप प्रेमी से स्पष्ट नहीं कर पाएंगे। हृदय रोग से पीड़ित होने का समय चल रहा है, कुछ लोगों का हार्ट ऑपरेशन होगा। आप अपने बौद्धिक ज्ञान से दूसरों को प्रभावित करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – केसरिया 

समाधान – शनि ग्रह का वैदिक मंत्र का जप करने से शनि के कुप्रभाव से बचा जा सकता है। 

आज का धनु राशिफल (Today’s Sagittarius Horoscope) 

आज के दिन धनु राशि के जातक या जातिका कड़ी मेहनत के साथ अपनी बुद्धि का उपयोग करने से अपने कार्य में अद्भुत परिणाम प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ पिकनिक मनाने जायेंगे। आज आपके व्यापार से धन लाभ होगा। 

आज प्यार में सफलता पाने के लिए आपको खुले विचारों वाला होना पड़ेगा। आध्यात्मिक गुरु की संगति आपकी विचार प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन लाएगी। दोस्ती में एक सीमा तक भरोसा करें और हो सके तो उनकी मदद के पीछे का मकसद जानने की कोशिश करें। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – भगवा 

समाधान – राहु का वैदिक मंत्र का जप आपके भौतिक सुख में वृद्धि कराएगा। 

आज का मकर राशिफल (Today’s Capricorn Horoscope) 

आज के दिन मकर राशि के जातक या जातिका समय सीमा के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता होगी। जॉब में जो भी परेशानी चल रही है जल्द उसमे आराम मिलेगा। परिवार के बड़ों की बात सुनने और उनके दिशानिर्देशों पर काम करने से आप घरेलू समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होंगे। 

आज अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें और बहुत ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। आप लवमेट के साथ व्यक्तिगत चिंताओं को साझा करने से उसका हल प्राप्त करेंगे। अनावश्यक तरीके से किसी की मदद करने से आपको बचना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – श्याम 

समाधान – मंगल ग्रह का वैदिक जप करने से आप अनावश्यक परेशानी दूर होगी। 

आज का कुम्भ राशिफल (Today’s Aquarius Horoscope) 

आज के दिन कुंभ राशि के जातक या जातिका का नियमित काम थोड़ा उबाऊ हो सकता है। आप देर तक सोएंगे, दैनिक कार्य दोपहर से प्रारंभ होगा। परिवार में छोटे भाई या बहन की शादी को लेकर चर्चा होगी। परिवार के लोग मनमानी शादी से सहमत नहीं होंगे। 

आज आप किसी निवेश करवाने वाले एजेंट से मिलकर उसकी स्कीम को समझेंगे। कोई लोगों से बात करने के कारण आपकी प्रेमिका आप पर संदेह करेगी जिससे प्रेम संबंध में खटास आयेगी। मुख रोग से पीड़ित लोग डॉक्टर की सलाह लेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 30

आज का लकी रंग – नीला 

समाधान – शुक्र ग्रह का वैदिक जप करने से माता का स्वास्थ्य ठीक होगा। 

आज का मीन राशिफल (Today’s Pisces Horoscope)

आज के दिन मीन राशी के जातक या जातिका जो प्रॉपर्टी डीलिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उनकी डील होगी जिससे ग्राहकों की भीड़ मिल सकती है जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति से धन लाभ होगा। परिवार में युवा लोगों के साथ व्यवहार करना आज आपके लिए एक चुनौतीपूर्ण काम बन जाएगा। 

आज अपने अतिरिक्त पैसे को किसी सुरक्षित स्थान पर सेविंग करें जो समय पर अच्छा रिटर्न का वादा करता हो। आज प्यार में आप बहुत भावुक होंगे प्रेमिका से बात न होना आपको बहुत परेशान कर देगा। मौन रहने से आपको मानसिक शांति का आनंद लेने में काफी मदद मिलेगी। आप जरूरत के समय लोगों तक मदद पहुंचाने की भरसक कोशिश करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – गहरा लाल 

समाधान – केतु ग्रह का वैदिक जप आपके साझेदारी में आ रही बाधा को दूर करेगा।

ये भी पढ़ें- आपका 2024 कैसा रहेगा? जानिए वार्षिक राशिफल 2024