Aaj Ka Rashifal, 7 February, 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (7 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 7 फरवरी, 2024): आज माघ मास कृष्ण पक्ष की तिथि द्वादशी, दिन बुधवार, नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, योग वज्र, करण तैतुल तदोपरांत गर है। आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:12 PM से 12:57 PM तक और राहुकाल 12:35 PM से 01:57 PM तक रहेगा।

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।  

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

तो आइए सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (7 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 7 February, 2024) 

आज के दिन मेष राशि के जातक या जातिका को उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। बच्चों के करियर के लिए आपको उनकी उच्च शिक्षा पर ध्यान देना पड़ेगा। आज आपका निवेश अच्छे रिटर्न की उम्मीद रखेगा।

आपका सहकर्मी ही आपका प्रेमी होगा जिससे आपको बड़ी मदद मिलेगी। मित्रों के सहयोग से आज आपका बहुत बड़ा काम बनेगा। रास्ते में गाड़ी खराब हो जाने से आपको आज बड़ी मानसिक पीड़ा होगी। बीमारी से बचने के लिए आपको पहले ही शरीर का परीक्षण कर लेना चाहिए।

आज का लकी नम्बर – 26

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – वाणी पर नियंत्रण रखें अपशब्द का प्रयोग न करें। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 7 February, 2024) 

आज के दिन वृष राशि के जातक या जातिका को मेहनत का अच्छा फल नहीं मिल रहा है तो एक बार अपने कार्यशैली का पुन:निरीक्षण करिए। आपका पत्नी सहयोग करेंगी जिससे आपका काम बनेगा। शेयर मार्केट में निफ़्टी या बैंक निफ्टी में निवेश करना चाहिए अच्छा रिटर्न मिलेगा।

अपने प्रेम भरे व्यवहार से अपने लव पार्टनर को बहुत खुश कर पाएंगे। मधुमेह के रोगियों को आज अपना विशेष ख्याल रखना चाहिए खास कर खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। शाम को किसी बात पर थोड़ा विवाद हो सकता है सावधान रहें। 

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग – मैजेंटा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शुक्र के मंत्र का वैदिक जब पूजन करवाएं आपको बहुत लाभ होगा। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 7 February, 2024) 

आज के दिन मिथुन राशि के जातक या जातिका की कार्य टालने की प्रवृत्ति और आलस्य कार्य को पूरा नहीं होने देगा। किसी योग्य कुंवारे व्यक्ति के लिए उपयुक्त साथी मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।

ज्यादा रिस्क और मार्केट न्यूज के चक्कर में आप निवेश न करें नहीं तो नुकसान उठा सकते हैं। किसी कार्यक्रम में आप किसी के साथ मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान करेंगे जिससे आपको बाद प्रेम हो जायेगा। आस्था और विश्वास पर कायम रहकर आप चीजों को अपने पक्ष में होने की उम्मीद कर सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बुध ग्रह के वैदिक मंत्रों का जाप करवाने से आपके सभी परेशानी खत्म हो जायेगी। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 7 February, 2024) 

आज के दिन कर्क राशि के जातक या जातिका नई टीम के गठन के लिए आज आप नई नियुक्तियां करेंगे। परिवार में आप किसी बात को लेकर खिन्न रह सकते हैं सलाह यह है कि आप सकारात्मक रहे हैं। आपके दैनिक आय में वृद्धि होगी और किसी रूप से आपके धन में वृद्धि होना निश्चित है।

आपको किसी की मुस्कान बहुत अच्छी लगेगी आज आप उसके ख्यालों में खोए रहेंगे। कुछ लोग मकान निर्माण करवाने के लिए होम लोन लेने का प्रयास करेंगे। आंतरिक अंगों में किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय आपको दर्पण देखकर और गणेश भगवान का नाम लेकर निकलेंगे तो आपके सभी काम बनेंगे। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 7 February, 2024)  

आज के दिन सिंह राशि के जातक या जातिका को काम पूरा करने के लिए सभी अधीनस्थ का सहयोग चाहिए इसके लिए आपको सबसे सकारात्मक व्यवहार रखना होगा। परिवार में अनबन ना हो इसकी सारी जिम्मेदारी आप पर नहीं है सभी सदस्यों का भी सहयोग चाहिए।

आज आप धन वृद्धि के लिए कुछ नए प्रयोग करेंगे। सोशल मीडिया नेटवर्क के द्वारा आप किसी से प्यार का इजहार करेंगे। आपको किसी रिश्तेदार का सहयोग करना पड़ेगा आर्थिक के साथ-साथ शारीरिक मदद की ज्यादा आवश्यकता पड़ेगी। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – अगर आप शत्रुओं से पीड़ित है तो आपको बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 7 February, 2024) 

आज के दिन कन्या राशि के जातक या जातिका को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी और उसको पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। घर में थोड़ा तनाव रहेगा लेकिन जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कर दें या उसे सेटल कर दें नहीं तो यह आपकी सिविल खराब कर देगा।

आप अपने प्रेमी के साथ किसी संगीत समारोह में या पिक्चर देखने जा सकते हैं। मित्रों के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे या घूमने जाएंगे सावधान रहिएगा विवाद भी हो सकता है। खून की जांच करवा ले किसी प्रकार की कमी दिख रही है।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – गहरा हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि किसी के विवाह में कोई बाधा आ रही हैं या वैवाहिक जीवन खराब चल रहा है तो आपको रामचरितमानस का निरंतर पाठ करना चाहिए।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 7 February, 2024) 

आज के दिन तुला राशि के जातक या जातिका की जॉब में अगर बहुत ज्यादा प्रेशर है तो आप जॉब बदलने का प्रयास करिए सफलता मिलेगी। परिवार में उचित ध्यान ना दे पाने के कारण नई परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपका लकी ड्रा निकल सकता है। आय सम्मान में वृद्धि निश्चित होगी।

आपको प्यार में धोखा मिलने का योग बन रहा है। आपको बाहरी भोजन खासकर फास्ट फूड चाइनीज भोजन नहीं खाना चाहिए नहीं तो पेट संबंधी रोग हो जायेगी। आप दोस्तों के साथ भी अपने आप को अकेला महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि आप किसी असाध्य रोग से परेशान हैं तो मृत्यु संजीवनी मंत्र का जाप करवाए। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 7 February, 2024)  

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक या जातिका किसी ऐसे माहौल में जाना पड़ेगा जहां आपको खुद प्रेरणा मिले और कुछ सीखने को भी मिलेगा। परिवार कि कला को आप और आगे परिष्कृत करके ले जाएंगे। ज्यादा देर तक आप किसी की बात सुन नहीं पाएंगे।

जो लोग ब्याज पर रुपया देते हैं उनका आज किसी से विवाद जरूर होगा। आपका प्रेम किसी के आंखों में कंटक बना हुआ जो आपके संबंधों को तुड़वाने का पूरा प्रयास कर रहा है सावधान रहिएगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान का चरण अमृत प्राप्त करने से अकाल मृत्यु का हरण होता है। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 7 February, 2024)  

आज के दिन धनु राशि के जातक या जातिका अपने को स्वतंत्र रखने के लिए आप अनेक प्रकार के प्रयास करेंगे। नौकरी में किसी बात को लेकर बॉस से कहा सुनी हो सकती है। परिवार में छोटे भाइयों की उन्नति से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

आपके द्वारा शेयर मार्केट में किया गया निवेश आपको कम और आपके कहने से जो निवेश करेगा उसे ज्यादा धन लाभ होगा। आप अपनी मधुर वाणी से किसी को अपने प्रेम जाल में फांस लेंगे। सभी प्रकार के रोग से निवृत्ति होगी और मन आनंदित रहेगा।

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – अगर आपकी गाड़ी बहुत ज्यादा खराब हो तो आपको राहु की शांति करनी या करानी चाहिए। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 7 February, 2024)  

आज के दिन मकर राशि के जातक या जातिका अपने करियर में बेहतर करने की तलाश आपको कई वेबसाइटों पर अपना बायोडाटा अपलोड करन पड़ेगा। आपकी चालक अंतर्दृष्टि के कारण परिवार की स्थिति को बहुत ही शांति और सौहार्द में बदल पाएंगे।

आपका खर्च आज ज्यादा रहेगा। आपके प्रेम जीवन में शिकायतों को दूर रखना चाहिए जिससे आपका प्रेम संबंध बहुत अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार या पारिवारिक लोग की मदद के लिए आपको हॉस्पिटल जाना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग –  गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आपको तुलसी पत्ते का सेवन करना चाहिए और तुलसी की माला गले में धारण कारण मन: शान्ति होगी।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 7 February, 2024)  

आज के दिन कुंभ राशि के जातक या जातिका दूरदर्शी होने के कारण आप अपने कार्य क्षेत्र में प्रगति करेंगे। आपको परिवार के बीमार सदस्यों को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आज निवेश के लिए अत्यधिक सावधानी की जरूरत है। विशेष रूप से संदिग्ध वित्तीय कंपनी के प्रलोभन में आने से बचें।

रोमांटिक रिश्ते को बचाने के लिए आपको शालीनता से व्यवहार करने की जरूरत है। स्वयं को सभी चिंताओं से मुक्त करने के लिए कुछ ध्यान में शामिल हों। यदि संभव हो तो लोगों को यह समझाएं कि जीवन हल्के से लेकर गहरे रंगों से भरा है जो खुशी और दुख का प्रतीक है। 

आज का लकी नम्बर –  18

आज का लकी रंग –   नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – धन में यदि बहुत उतार चढ़ाव आ रहा है, या खर्च ज्यादा बढ़ गया है तो आपको कनकधारा स्तोत्र का पाठ करवाना चाहिए। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 7 February, 2024)

आज के दिन मीन राशि के जातक या जातिका को अधीनस्थों को नौकरी पर प्रशिक्षण प्रदान करने की ज़िम्मेदारी सौंपी जायेंगी। आप अपने आपको पारिवारिक सदस्यों छोटे भाइयों बहनों के विपरीत समय में साथ खड़े रहने के लिए तैयार करना होगा।

आपको अपने धन का निवेश पुण्य कर्मों में भी करना चाहिए जिससे आपका कल्याण होगा। प्रेम जीवन में किसी एकतरफ़ा मामले में समय बर्बाद करने की बजाय सकारात्मक प्रतिक्रिया पाने के लिए कहीं और अपनी किस्मत आज़माएँ। मधुमेह और उच्च रक्तचाप के रोगियों को अपनी समस्याओं पर कड़ा नियंत्रण रखना होगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज शाम को जिंदा मछली नदी में प्रवाहित करें घर में धन की वृद्धि होगी।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ये भी पढ़ें-