Aaj Ka Rashifal 7 August 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 7 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 August 2024: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय भी है। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

यहां जानें- आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 7 August 2024)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन होने वाला है। आज का दिन आप लोगों के लिए जीवन को आनंद से भर देगा।

आपके जीवन में चले आ रहे कष्ट से छुटकारा मिलेगा। पुरानी बीमारी ठीक होगी घर में चल रहे क्लेश शांत होंगे। रोजगार में आ रही परेशानियां दूर होगी। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सर्वोत्तम सिद्ध होगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। अच्छे रोजगार प्राप्ति का योग बन रहा है।

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – कॉफी  

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप शिवमहिम्न:स्तोत्रम का पाठ करें। 

वृषभ राशि

आज का वृषभ राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 7 August 2024)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कर दिखाने का है। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होते हुए दिखाई देंगे। 

आज आप बहुत ही संघर्षपूर्ण सभी कार्यों को साथ लेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद खुशनुमा सिद्ध होगा। 

प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। शाम होते फिल्म देखने का मन बनेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन शुभ है। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  आज आपको द्वादशज्योतिर्लिंङ्गस्तोत्रम् का पाठ करना चाहिए। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 7 August 2024)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन हर 16 से भरा हुआ है। आज आप खेल-खेल में अपने सारे काम निपट लेंगे। 

परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। मनोरंजन के साथ शाम होने वाली है। दोस्तों के साथ शाम खुशनुमा बीतेगी। परिवार में चल रहे विवाद शांत होंगे। 

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। आज आपके मन में चंचलता के भाव बने हुए हैं। मन को नियंत्रण में रखें युवाओं के लिए रोजगार के साधन बनेंगे।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – कॉफी  

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप शिवमहिम्न:स्तोत्रम का पाठ करें।

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 7 August 2024)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन साबित होने वाला है। आज के दिन आपके जीवन में मुख्य निर्णय लेने का दिन है। 

आपके अष्ठम भाव में बुध शुक्र चंद्र का गोचर आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति करवा सकता है। घर में धार्मिक आयोजन होने का योग बन रहा है। आपको प्रसिद्धि प्राप्त हो, ऐसा योग बन रहा है। लोगों में आपकी चर्चाएं होंगी। 

घर परिवार का वातावरण सुख बना हुआ है। विद्यार्थियों को शिक्षक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप शिवताण्डवस्तोत्रम् का पाठ करें। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 7 August 2024)

सिंह राशि वालों के लग्न में बुध शुक्र चंद्र का गोचर बेहद शुभ फल दे रहा है। आज आपका मन चंचलता के साथ नई-नई कल्पनाई करेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

लव मैरिज करने वालों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ रहा है। आपकी वाक्पटुता से सभी लोग आपसे आकर्षित हो रहे हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल बना हुआ है। 

जीवनसाथी आप पर मेहरबान है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पार्टनरशिप में नए काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको श्रीमृत्युञ्जयस्तोत्रम् का पाठ करना चाहिए। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 7 August 2024)

कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ दिन है। आज आपके 12 भाव में गोचर कर रहे हैं। लगन के स्वामी शारीरिक थकान दे सकते हैं, आज का दिन मौज मस्ती के साथ जीतने वाला है। 

मित्रों के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ चले आ रही विवाद समाप्त होंगे। आज आप प्रेम में डूबे रहेंगे। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। रोजगार की तलाश करें युवाओं को अभी और अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बड़े भाव से आप शिवस्तुति करें सभी कामना पूर्ति होगी। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 7 August 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा हुआ है। आज आपके मन में नए-नए विचार आ रहे हैं। प्रेमी जोड़ों के मन में दूर घूमने जाने का विचार आएगा। 

शाम होते यह विचार और भी गहरा रूप ले लेंगे और आप पहाड़ों की यात्रा के लिए जा सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए शाम का समय जीवनसाथी से विवाद होने का समय है। 

सावधान रहें विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम होता हुआ दिखाई दे रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए लगातार समय शुभ चल रहा है। किसी की मदद से आपको रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – बड़े भाव से आज आप रुद्राभिषेक करें आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 7 August 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन होने वाला है। आज के दिन आप जीवनसाथी के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। मन में रोमांस भरा रहेगा। 

जीवनसाथी का सहयोग आपको आज जीवन का परमानंद देगा। पार्टनरशिप में चल रहे कार्यों में उन्नति देखने को मिलेगी। 

धन का लाभ होने की संभावना है मन में शांति बनी हुई है शत्रु पक्ष आपके सामने टिक नहीं पाएगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शुभ समय है।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – गोल्डन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप श्रीशीवपञ्चाक्षरस्तोत्रम का पाठ करें। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 7 August 2024)

धनु राशि वालों के लिए समय में बदलाव का दिन है। आज आपको दिनचर्या में परिवर्तन कर लेना चाहिए। आपके ज्ञान की प्रशंसा हर तरफ हो रही है, यानी व्यक्ति की तरह आपको प्रसिद्धि प्राप्त होती दिख रही है। 

लोगों की सहायता करने का आपका स्वभाव आज लोगों में सराहा जाएगा। जीवन में चले आ रहे संघर्ष समाप्त होते दिखाई देंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होने का संकेत है। 

रोजगार की तलाश करें। युवाओं के लिए दिन शुभ है किसी उच्च अधिकारी की पहचान से आपका कार्य सिद्ध हो सकता है।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  श्री रुद्राष्टकम का पाठ करें। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 7 August 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। आज आपके जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। आज आपके पुराने मित्रों से मिलने के योग बन रहे हैं जिनकी सहायता से आपके कार्यों में प्रगति दिखाई देगी। 

किसी उच्च अधिकारी से संबंध बन सकते हैं। ऑफिस में बॉस का मूड आपका दिन को खुशनुमा बना देगा पारिवारिक जीवन में चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। 

बच्चों की तरफ से समाचार प्राप्त होने का योग है रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को चाहिए कि किसी के रिकमेंडेशन का इंतजाम कर ले तभी जब पक्की होगी। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – सफ़ेद   

आज का उपाय – शिव जी का जल से अभिषेक कर के काले तिल अर्पण करें।

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 7 August 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन संघर्ष भरा हो सकता है। शाम होते आपको थकान महसूस होगी। पैरों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी आज आपको अद्भुत प्रेम का अनुभव होगा। 

प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन लॉन्ग ड्राइव पर जाने का है। शाम के समय खर्च अधिक होने का योग बन रहा है। मित्रों के साथ पार्टी करने का मूड बन सकता है। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन एकाग्रता की कमी पैदा कर सकता है। जो युवा रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे उन्हें चाहिए कि किसी की मदद ले लें तभी उन्हें सफलता प्राप्त होगी। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – लाल    

आज का उपाय – गणेश जी को 2 बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 7 August 2024)

मीन राशि वालों के लिए समय लगातार कष्टकारी चल रहा है। लग्न में राहु का गोचर आपको अस्थिर बना रहा है। आपकी निर्णय शक्ति कमजोर होती जा रही है किसी की सहायता लें जिससे आपके जीवन में प्रगति आ सके। 

जीवनसाथी से सहयोग की कमी दिखाई देगी। परिवार में अचानक घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जो आपके लिए खर्च कार्य सिद्ध होगा।

विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। विशेष सफलता दिखाई नहीं दे रही है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मेहनत करने का दिन है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – मजेंटा

आज का उपाय – गणेश जी को हरी दूर्वा अर्पण करें।

vama-app
vama app

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।